Blog
-

आज का राशिफल 16, सितम्बर 2024
आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 42 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके बाद धृति योग लग जाएगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 33 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 43 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। -

Punjab News: पंजाब सरकार ने तैयार की कृषि नीति, किसानों से लिए जाएंगे सुझाव
- पंजाब की नई कृषि नीति में सभी फसलों पर MSP की गारंटी, छोटे किसानों के लिए पेंशन योजना, पानी और बिजली बचाने के लिए छूट, और भी बहुत कुछ शामिल है।
- जानिए कैसे यह नीति किसानों को समर्थन देगी और सतत कृषि को बढ़ावा देगी।
-
Punjab : तेज रफ्तार Truck ने Bike को मारी टक्कर, महिला की मौत, देखें वीडियो
लुधियाना – लाडोवाल नजदीक सड़क हादसे में एक महिला की मौत की खबर सामने आई है। मृतका की पहचान निशा रानी(30) के तौर पर हुई है। निशा की करीब 8 साल पहले शादी हुई थी। मिली जानकारी महिला नूरमहल से पति और बेटी के साथ बाइक पर मत्तेवाड़ा मायके परिवार जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसे पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटी और पति के चोटें आई है।
जानकारी देते हुए मृतका के पति रवि ने कहा कि वह नूरमहल के रहने वाले है। वह पत्नी निशा के मायके परिवार में किसी समागम में शामिल होने आ रहे थे, कि लाडोवाल नजदीक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनके बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। काफी दूर तक ट्रक चालक उसे घसीटकर ले गया।
हादसे के बाद एम्बुलेंस को सूचना दी। लेकिन घटना स्थल पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची और निशा ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मौके पर लोगों ने ट्रक चालक को काबू कर लिया है। मृतका के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
-

Punjab News: 3 नाबालिग लड़कियों सहित किशोर लापता, मामला दर्ज
लुधियाना। पुलिस ने जिले में चार अलग-अलग मामलों में नाबालिग लड़कियों और लड़कों के लापता होने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में डाबा पुलिस ने 17 वर्षीय अनीश कुमार को बंधक बनाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मोहल्ला गोबिंद नगर निवासी अनीश के पिता हीरा मुखिया ने बताया कि उनका बेटा 29 जुलाई को लापता हो गया था। उन्हें शक है कि किसी ने उनके बेटे को बंधक बनाकर रखा है। डाबा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जमालपुर से दो मामलों में पुलिस ने जमालपुर अवाना निवासी जोगिंदर सिंह की शिकायत पर बीएनएस की धारा 137 (2) (अपहरण की सजा) और 96 (बच्चे की खरीद) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी प्रभदीप कौर (15) 9 सितंबर को बिना किसी को बताए घर से निकल गई और वापस नहीं लौटी। उसे शक है कि किसी अज्ञात आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर घर से अगवा कर लिया है।
इधर, दूसरे मामले में पुलिस ने गांव झांबेवाल निवासी हिमांशु के खिलाफ उसी इलाके की 16 वर्षीय लड़की अनु का अपहरण करने का मामला दर्ज किया है। शिकायत में नाबालिग लड़की के पिता ने कहा कि उसकी बेटी 10 सितंबर को घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। बाद में उसे पता चला कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया है। जमालपुर पुलिस ने हिमांशु के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
चौथे मामले में, फोकल प्वाइंट पुलिस ने दुर्गा कॉलोनी, ढंडारी खुर्द के जतिंदर कुमार की शिकायत पर उसी इलाके के निवासी विक्रम यादव के खिलाफ शिकायतकर्ता की बेटी अंकिशा (14) का अपहरण करने का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने 28 अगस्त को शादी के नाम पर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
-

Punjab News : Murder Case में आरोपी गिरफ्तार, मामूली विवाद में हुआ था झगड़ा, देखे वीडियो
बठिंडा: पुलिस ने हत्या के मामले मे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जग्गा सिंह वासी पोहली जिला बठिंडा के रूप मे हुई है।
जानकारी देते हुए रविंदर सिंह रंधावा 2 सितंबर को सुबह करीब 06:00 बजे उक्त आरोपी सतपाल सिंह के घर गया था। जहा पर दोनों का आपस मे झगड़ा हो गया था। जिसके बाद जग्गा सिंह ने सतपाल के सिर पर वार किया और वह नीचे गिर गया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।
सतपाल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे सुखमनी अस्पताल में रैफर कर दिया। 13 सितंबर को ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी से मर्डर वेपन रिकवर कर लिया है।
-

PM मोदी के आवास पर नन्हीं बछिया का जन्म, ‘दीपज्योति’ रखा नाम, देखें वीडियो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास में एक नई सदस्य-बछिया का आगमन हुआ है जिसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा गया है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए सूचना दी कि 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवासीय परिसर में ‘गौ माता’ ने एक बछिया को जन्म दिया है। उन्होंने अपने आवास पर बछिया के साथ समय बिताते हुए अपना एक वीडियो भी साझा किया।
मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है – ‘गाव: सर्वसुख प्रदा:’। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक ‘नव वत्सा’ को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।’’ उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘7, लोक कल्याण मार्ग में एक नयी सदस्य! दीपज्योति वाकई बहुत प्यारी है।’’ प्रधानमंत्री ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह अपने आवास पर बछिया के साथ समय बिताते दिख रहे हैं। ‘एक्स’ पर साझा किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री बछिया को अपने आवास ले जाते हुए, घर के मंदिर में उसके साथ बैठते हुए और उसे बगीचे में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:’।
लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’… pic.twitter.com/NhAJ4DDq8K — Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2024 -

दूध पीने से परिवार के 13 लोगों की मौत, जाने वजह
कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जहर मिला दूध पीने से एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना 19 अगस्त को खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव में हुई। पीड़ितों की पहचान गुल बेग ब्रोही, उनकी पत्नी, पांच बेटे, तीन बेटियां और तीन अन्य रिश्तेदारों के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कुछ करीबी रिश्तेदारों ने आशंका जताई थी कि पीड़ितों को जहर दिया गया होगा क्योंकि परिवार के मुखिया का कुछ लोगों के साथ ज़मीन का विवाद था।
जांच में चला पता, दूध में जहर मिला पिलाया था
पुलिस ने कहा कि स्कूर में रासायनिक प्रयोगशाला द्वारा किए गए परीक्षणों से पता चला कि जिस दिन परिवार के सदस्यों की मृत्यु हुई, उस दिन उन्होंने जो दूध पिया, उसमें जहरीले पदार्थ थे. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में मृतक के शरीर में जहरीला पदार्थ होने की भी पुष्टि हुई है।खैरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. समीउल्लाह सूमरो ने कहा कि पुलिस मामले की हर कोण से जांच कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सावधानी से मामले में आगे बढ़ेंगे लेकिन यह सुनिश्चित करेंगे कि घटना के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाए।’’
-

Punjab News: राज मिस्त्री पर Chemical से हमला कर मोटरसाइकिल और नगदी लूट कर फरार, देखें वीडियो
मोगा। जिले के गांव कोकरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां, कोकारी गांव के रहने वाले राजगीर मिस्त्री के उपर केमिकल डाल कर मोटरसाइकिल और नगदी लूट कर लुटेरे फरार हो गये। बताया जा रहा है कि कुलदीप सिंह पेशे से राजगीर मिस्त्री का काम करता है जो कि रोजी रोटी के लिए काम की तलाश में मोटरसाइकिल पर घर से जा रहा था इसी बीच लुटेरों ने घेर कर केमिकल डाल दिया। जिसके बाद मौका देख लुटेरे मोटरसाइकिल, मोबाइल और जेब से नकदी लेकर फरार हो गये।
वहीं, राहगीरों ने नौजवान के घर घटना बारे सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल कुलदीप सिंह को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप सिंह की हालात को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया है।
-

MODI का दावा,Haryana में BJP की होगी हैट्रिक
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि हरियाणा ने तय कर लिया है कि भाजपा राज्य में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाएगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव घोषणा के बाद अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला और नए कार्यकाल में अपनी सरकार के कार्यों की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि केंद्र की नयी राजग सरकार को अभी 100 दिन भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन उसने पहले ही लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के काम शुरू कर दिए हैं। हरियाणा की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर हमला करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘हमने कांग्रेस सरकार का वह दौर देखा है जब विकास के लिए पैसा सिर्फ एक जिले तक सीमित रहता था।’’ मोदी ने कहा कि भाजपा ने समान रूप से विकास कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति देश में झूठ और अराजकता फैलाने तक सीमित हो गई है।
उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस ‘अर्बन नक्सल’ का नया रूप बन गई है और उसे झूठ बोलने में कोई शर्म नहीं आती। मोदी ने किसानों के मुद्दों को लेकर भी कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि पार्टी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर शोर मचाती है लेकिन ‘‘मैं उससे पूछता हूं कि वह कर्नाटक और तेलंगाना में कितनी फसलें एमएसपी पर खरीदती है।’’
प्रधानमंत्री ने पूछा, ‘‘क्या कांग्रेस के शासन के दौरान किसी किसान को उसके खाते में पैसा मिला?’’ उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश में भी कोई खुश नहीं है, क्योंकि राज्य सरकार अपनी अर्थव्यवस्था को संभालने और महंगाई को नियंत्रित करने में विफल रही है।
-

Jalandhar: NRI महिला को मिली जान से मारने की धमकी
जालंधर, ENS: महानगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें इंग्लैंड से आई एक NRI महिला को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद थाना 6 की पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। मामला न्यू जवाहर नगर की रहने वाली एनआरआई महिला बताया जा रहा है।
महिला ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 24 अगस्त को उसके यूके के नंबर से उसे धमकी भरी कॉल आई थी। जिसमें आरोपी ने कहा कि तुम्हारे पास सिर्फ 7 दिन हैं, कोर्ट में चल रहे सातों केस को जल्द से जल्द वापस ले लो, वरना विदेश डिब्बे में लौटोगी। सबसे पहले तुम्हारे परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। इसलिए सभी केस वापस ले लो। कॉल आने के बाद पीड़ित ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है, और आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।