Blog

  • Rail अंडरपास में लॉक हुई Automatic XUV कार, पानी में डूबकर बैंक मैनेजर व कैशियर की मौत

    Rail अंडरपास में लॉक हुई Automatic XUV कार, पानी में डूबकर बैंक मैनेजर व कैशियर की मौत

    फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में बारिश के पानी में डूबने से 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसा बीती रात ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज में भरे बारिश के पानी में एक XUV कार फंस गई। कार सवार दोनों लोग उसे निकालने का प्रयास कर रहे थे कि देखते ही देखते करीब 10 फीट पानी भर गया और पानी में डूबने से दोनों लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पुण्याश्रय शर्मा (48) और विराज (26) गुरुग्राम से ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अपने घर लौट रहे थे।

    अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को हुई बारिश के कारण ‘अंडरपास’ जलमग्न हो गया था और एहतियात के तौर पर कारों को अंडरपास की तरफ नहीं जाने की चेतावनी दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि रात करीब 11:50 बजे XUV कार 700 सभी चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए अंडरपास में घुस गई और गहरे पानी में फंस गई जिससे पानी वाहन में घुस गया।

    पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकलने की काफी कोशिश की और काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला गया लेकिन विराज की मौके पर ही मौत हो गई। शर्मा को बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एनआईटी फरीदाबाद थाना प्रभारी समीर सिंह ने कहा, ‘‘उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। हम पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप देंगे।’’

  • Punjab :  6 लाख की नकदी समेत Activa लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab : 6 लाख की नकदी समेत Activa लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    मोगा। शहर के लाल सिंह रोड पर दिनदहाड़े एक दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा से 6 लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां, दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा व 6 लाख की नकदी लेकर चोर फरार हो गये। यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

    एक्टिवा के मालिक राजन गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका जिले में लाल सिंह रोड पर चिप्स और कुरकुरे का गोदाम है और 12 तारीख को सुबह करीब 11 बजे उन्होंने 6 लाख रुपये एक्टिवा में रख कर किसी काम से दुकान के अंदर चले गए। जिसके बाद बाहर आकर देखा तो उसकी एक्टिवा बाहर नहीं थी, वहां लगे सीसीटीवी से पता चला कि एक व्यक्ति पैदल आया और एक्टिवा लेकर फरार हो गया। जिसके बाद उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • लुधियाना के नए DC Jitendra Jorwal ने संभाला पदभार: कहा- भ्रष्टाचार पर कसी जाएगी नकेल, देखें वीडियो

    लुधियाना के नए DC Jitendra Jorwal ने संभाला पदभार: कहा- भ्रष्टाचार पर कसी जाएगी नकेल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल ने अपना चार्ज संभाल लिया है। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी और पत्नी भी शामिल रही। इससे पहले वे संगरूर के डीसी थे। अब लुधियाना डी.सी. के तौर पर जतिंद्र जोरवाल को कमान सौंपी गई है। वह 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले, जोरवाल संगरूर में डीसी, एडीसी जालंधर, जालंधर स्मार्ट सिटी के सीईओ, जालंधर विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक और एसडीएम होशियारपुर के रूप में कार्य कर चुके हैं।

    इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए DC Jorawal ने कहा कि पंजाब का सबसे बड़ा जिला लुधियाना है। पूरी जवाबदेही के साथ पारदर्शी प्रशासन प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह हेल्थ और एजुकेशन पर फोकस करेंगे। शहर में भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जाएगी। सभी विभागों के साथ मीटिंग की जाएगी।

    शहर की जो समस्याएं और जो प्रमुख एजेंडा है उन्हें समझा जाएगा। मीडिया और लोगों के साथ की जरूरत है शहर को बेहतर बनाने के लिए। लोगों को सरकार सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि लोग आसानी से सरकार की पॉलिसियों का लाभ ले सके।

  • Jalandhar News: अंकुश भैया गिरोह के कुख्यात गैंगस्टर पुलिस मुलाजिम सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अंकुश भैया गिरोह के कुख्यात गैंगस्टर पुलिस मुलाजिम सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    4 पिस्तौल जिंदा कारतूस और नशीली गोलियां बरामद

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने अंकुश भाया गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अंकुश सभरवाल उर्फ भाया निवासी ऋषि नगर नकोदर, रूपेश, पंकज सभरवाल उर्फ पंकू, विशाल सभरवाल उर्फ भड़ठू, हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन निवासी मोहल्ला रौंटा नकोदर, जसकरन सिंह निवासी मोहल्ला गोंस नकोदर और अरियान सिंह निवासी गाँव नवाजीपुर थाना शाहकोट रूप में हुई है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए SSP Harkamalpreet Singh khakh ने बताया कि डीएसपी लखवीर सिंह की देखरेख में इंचार्ज सीआईए स्टाफ पुष्प बाली द्वारा पुलिस टीमें बनाई गई थी। नकोदर शहर के जीटी रोड स्थित मलहरी गांव चेकपॉइंट के पास सफेद वेन्यू कार को रोका गया। कार में सवार युवक से चार पिस्तौल सहित 1000 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि पकड़े गए आरोपियों मे एक पुलिस कर्मचारी आर्यन सिंह कॉन्स्टेबल भी शामिल था। जो इस गिरोह की गैर कानूनी कामों को बढ़ावा देने में सहायता करता था।

    गिरोह का मुख्य सरगना अंकुश विदेशी में बैठे अपराधी लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी और जेल में बंद गैंगस्टर रवि बलाचोरिया से जुड़ा है। अंकुश के खिलाफ धारा 379बी, 324, 148 और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामलों में दर्ज है। पंकज सभरवाल के खिलाफ इरादा कत्ल का तहत दर्ज है। आरोपी विशाल सभरवाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हिंसक अपराधों से जुड़े पिछले मामलों में वांछित है।

  • बद्दी व नालागढ़ में सदस्यता अभियंता को लेकर हुई विशेष बैठकें

    बद्दी व नालागढ़ में सदस्यता अभियंता को लेकर हुई विशेष बैठकें

    प्रदेश सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वान किया

    बद्दीसचिन बैंसल: शुक्रवार को भाजपा मंडल नालागढ व बद्दी़ की सदस्यता अभियान को लेकर विशेष बैठक हुई । जिसमें भाजपा  प्रदेश सह- प्रभारी संजय टंडन बतौर मुख्यतिथि उपस्थित रहे ।  बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर हाल में आयोजित बैठक में  प्रदेश सह-प्रभारी संजय टंडन इस दौरान कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इस महाअभियान जिस प्रकार आगे बढ़ रहा है इसमें कोई संदेह नहीं कि इस बार भाजपा का परिवार पहले से भी  बहुत विशाल होने वाला है और जो विश्वास जनता ने भाजपा पर दिखाया है उससे हमारा परिवार कई गुणा बढ़ा है ।

    उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर  बूथ में दो सौ नए सदस्य बनाए। इस मौके पर पूर्व विदायक परमजीत सिंह पम्मी,मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता, कृष्ण कौशल, दीपू पंडित भी उपस्थित रहे।वहीं नालागढ़ में भी इसी तरह का कार्यक्रम हुआ। जिसमेंं विशेष रूप से प्रदेश सचिव मनीष चौहान, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक लखविन्द्र सिंह राणा , पूर्व विधायक के एल ठाकुर एवं सदस्यता अभियान मण्डल प्रभारी रवींद्र परिहार उपस्थित रहे। इस दौरान मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम केंद्र प्रमुख, बूथ त्रिदेव, भाजपा मण्डल नालागढ़ से मण्डल /ज़िला/ प्रदेश के  पदाधिकारिगण एवं सदस्यगण , सभी सदस्यता अभियान में लगे हुए कार्यकर्ताओं विधानसभा नालागढ़ विधानसभा की सदस्यता अभियान  टोली, ग्राम केंद्र सदस्यता अभियान टोली एवं बुथ सदस्यता सहयोगियों सहित मोर्चों और प्रकोष्ठों के पधाधिकारिओं ने भाग लिया।

  • बरोटीवाला वृत की किशोरियों ने थाने व स्वास्थ्य केंद्र का किया भ्रमण

    बरोटीवाला वृत की किशोरियों ने थाने व स्वास्थ्य केंद्र का किया भ्रमण

    पुलिस थाने की कार्य प्रणाली की जानकारी ली

    स्वास्थ्य संबंधी शंकाओं को भी किया दूर

    बद्दीसचिन बैंसल: महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत धर्मपुर ब्लाक के बरोटीवाला वृत की किशोरियों ने बरोटीवाला थाने व प्राथमिक स्वास्ध्य केंद्र बरोटीवाला का भ्रमण किया है।

    वृत सुपरवाईजर सरोज शर्मा के नेतृत्व में बरोटीवाला की किशोरियों ने थाने की कार्य प्रणाली को जाना है। थाना प्रभारी नीलम कुमार ने किशोरियों को थाने में एफआईआर  के बारे में जानकारी है। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति महिला की ओर कुछ क्षण के लिए घूरता है तो वह भी अपरराध की श्रेणी में आता है।

    अगर किसी महिला के साथ अपराध होता है तो महिला पुलिस के सामने ही पीडित महिला अपने ब्यान दर्ज करा सकती है। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानाकारी दी। उन्होंने बताया कि 112 व 1100 काल करके महिलाएं अपने साथ होने वाली अपराध के बारे में बता सकती है। वहीं अगर आन लाइन ठकी का शिकार होते है तो 1930 पर काल कर सकते है।

    इस बाद किशोरियों ने स्वास्थ्य केंद्र का भी भ्रमण किया। हेल्त सुपरवाईजर ओमकार सिंह ने किशोरियों को स्वास्ध्य संबंधी जानकारी दी। किशोरियों ने ओपीडी, एमसीएच, डेंटल व फार्मेसी का भ्रमण किया। वृत सुपरवाईजर सरोज शर्मा ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य गर्भवती, धात्री, शून्य से छह वर्ष तक के बच्चो, 15 से 45 वर्ष की महिलाओं 11 से 18 वर्ष की किशोरियों  को स्वास्थ्य व पोषाहार देना, बच्चो में कुपोषण, मृत्यु दर व स्कूल छोडऩे वाले बच्चों की संख्या में कमी लाना है। आज की किशोरी कल की माता है।

  • प्रधान मंत्री आवासीय योजना के तहत कुटलैहड़ को 1088 पक्के मकानों की मिली स्वीकृति

    प्रधान मंत्री आवासीय योजना के तहत कुटलैहड़ को 1088 पक्के मकानों की मिली स्वीकृति

    भुट्टो ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्री नड्डा, अनुराग ठाकुर का जताया आभार 

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र की 62 पंचायतों के गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को प्रधान मंत्री आवासीय योजना के तहत 1088 परिवारों को मकानों की स्वीकृति देने पर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे अनुराग सिंह ठाकुर का कुटलैहड़ की समस्त जनता की तरफ से आभार प्रकट किया। दविंदर भुट्टो ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते है और विपक्ष को प्रधान मंत्री ने यह साबित भी कर दिया कि हिमाचल प्रदेश की जनता को भारत के प्रथम स्थान पर प्रधान मंत्री आवासीय योजना के तहत मकान बनाने की स्वीकृति प्रदान की है।

    दविंदर भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की 62 पंचायतों के परिवारों को प्रधान मंत्री आवासीय योजना के तहत 1088 मकानों की स्वीकृति मिलना अपने आप में गरीब परिवारों को बहुत बड़ा लाभ मिला है। भुट्टो ने कहा कि भाई अनुराग सिंह ठाकुर का कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता पर पूरा आशीर्वाद बना हुआ है और उनके अथक प्रयासों से ही कुटलैहड़ को इतनी बड़ी स्वीकृति मिली है।  भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में केंद्र सरकार से करोड़ो की योजनाओं को अनुराग सिंह ठाकुर ने लाकर धरातल पर उतारा है उसके लिए कुटलैहड़ की समस्त जनता की तरफ से आभार प्रकट करता हूं।

    उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री आवासीय योजना के तहत गरीब परिवारों को मकान बनाने की स्वीकृति मिली है। बह वास्तव में इस योजना के जरूरतमंद परिवार थे और वर्षो से उनके मकान कच्चे थे। अब उनको पक्का मकान बनाने की स्वीकृति मिलने पर उनका सपना पूरा हो रहा है। इस मौके पर महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ ,सूरम सिंह,सुदर्शन शर्मा,अरुण मनकोटिया आदि मौजूद रहे।

  • सत्ती ने बडैहर में विभिन्न विकास योजनाओं को जनता को समर्पित किया

    सत्ती ने बडैहर में विभिन्न विकास योजनाओं को जनता को समर्पित किया

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव बडैहर में विभिन्न विकास योजनाओं को जनता को समर्पित किया और इसके अतिरिक्त कई विकास कार्यों के लिए धनराशि आबंटित की है। विधायक ने करीब 6 लाख रुपए का जन सेवा केंद्र गांव को समर्पित किया, दो लाख के वाटर कूलर, दो लाख की सोलर लाइट्स और एक लाख रुपये के बेंच गांव को प्रदान की। इसके अलावा गांव में जट्टा पितरो के रास्ते के लिए लाख रुपये, वार्ड 4 में जसविंदर के घर तक रास्ते के निर्माण के लिए 93 हज़ार रुपये, लिंक रोड से जोगिंदर के घर तक रास्ते के लिए 38000 रुपये, सामुदायिक भवन कंपलीशन के लिए ढाई लाख रुपये, वार्ड एक में अश्विनी के घर तक रास्ते के लिए 30000 रुपये, वार्ड एक में मेनका के घर तक रास्ते के लिए 40000 रुपये, वार्ड 2 में रास्ते के निर्माण के लिए 60000 रुपये, इसी वार्ड में एक अन्य रास्ते के लिए एक लाख रुपये, वार्ड नंबर 5 में मनोहर और देवेंद्र के घर तक रास्ता के निर्माण के लिए 60000 रुपये, विशंभर दास के घर तक रास्ते और डंगे के निर्माण के लिए 60000 रुपए, शिवकुमार के घर के लिए रास्ते और डंगे के लिए 60000 रुपये और और वार्ड नंबर एक में रतन चंद के घर तक रास्ते के निर्माण के लिए 1 लाख रुपये प्रदान किये हैं। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य को रोकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने पूर्व सरकार के समय शुरू किए गए कामों को रोकने का काम किया है लेकिन इन सभी विकास कार्यों के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाकर उन्हें जनता को समर्पित करवाने तक पूरा प्रयास किया जाएगा।।
  • उपमुख्यमंत्री ने ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर

    उपमुख्यमंत्री ने ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर

    बोले…सरकार आलू आधारित आर्थिकी के लिए बनाएगी मजबूत व्यवस्था

    पूबोवाल में वन महोत्सव में की शिरकत, रोपी हरियाली

    ऊनासुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार इसके लिए ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने उपायुक्त ऊना को आलू की खरीद और बिक्री के लिए एक सुदृढ़ तंत्र विकसित करने हेतु विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हिमाचल में सेब आधारित आर्थिकी को सफलता मिली है, उसी तरह ऊना में आलू आधारित आर्थिकी के लिए भी संभावनाएं हैं।

    शनिवार को ऊना जिले के हरोली के पूबोवाल गांव में आयोजित 75वें वन महोत्सव के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना के किसान बड़े पैमाने पर आलू की खेती करते हैं और यहां आलू की बंपर पैदावार होती है। सरकार मजबूत व्यवस्था बना कर आलू आधारित आर्थिकी तंत्र विकसित करने का काम करेगी।
    उन्होंने हरोली के बीत क्षेत्र में किसानों के खेतों की संपूर्ण बाड़बंदी की दिशा में भी निर्णायक कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

    तालाबों को समतल बनाने की नहीं मिलेगी अनुमति
    उपमुख्यमंत्री ने प्रशासन को किसी को भी तालाबों को मिट्टी से भरकर समतल करने की अनुमति न देने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों में जल भराव क्षेत्र की जलस्तर गिरावट की समस्या से निपटने के लिए अहम है, इसलिए तालाबों का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हरोली विस में तालाबों की रिर्चाजिंग पर 12 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।

    पूबोवाल साइट के लिए बने मास्टर प्लान
    2 करोड़ होगा तालाब का सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ के 17 सेक्टर की तर्ज पर लगेगा भव्य फाउंटेन

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 2 करोड़ रुपये खर्च करके पूबोवाल तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। तालाब के पानी की साफ सफाई और गांव की जल निकासी का शोधन करके पानी तालाब में डालने की व्यवस्था के लिए वैज्ञानिक तरीके से काम किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि इसे एक ऐसे मनोरम स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां लोगों के लिए सैर करने, मनोरंजन और बच्चों के लिए खेल के इंतजाम हों। यहां चंडीगढ़ के 17 सेक्टर की तर्ज पर एक भव्य फाउंटेन भी लगाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पूबोवाल तालाब के साथ के क्षेत्र के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए।

    बीत क्षेत्र के लिए 75 करोड़ की सिंचाई योजना
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 75 करोड़ रुपये ये बीत क्षेत्र में सिंचाई योजना-2 बनाने का काम किया जा रहा है। इससे पहले बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-1 के जरिए सिंचाई सुविधा के स्तरोन्नयन का काम किया गया है। दूसरी योजना बनने से यहां हर खेत को पानी पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। इससे किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब बीत क्षेत्र में पत्थरीली जमीन होने के कारण सब्जियों की पैदावार न के बराबर थी। लेकिन अब बेहतर सिंचाई सुविधा के चलते यहां किसान हर तरह की सब्जियों की खेती कर लाभान्वित हो रहे हैं।

    हरोली में खुलेगा बस डिपो
    सड़कों-पुलों के निर्माण-विस्तार पर खर्चे जा रहे 70 करोड़

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही हरोली में बस डिपो खोला जाएगा। इसके अलावा हरोली में नए बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा में विभिन्न सड़कों के सुधार और विस्तार कार्य तथा पुलों के निर्माण पर 70 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। यह परियोजनाएं क्षेत्र की भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है और इससे लोगों को सीधा लाभ होगा।

    इनमें पंडोगा बैरियर से पंजावर तक की 9 किलोमीटर सड़क के सुधार और विस्तार कार्य पर 11.10 करोड़ रुपये, पंजावर-बाथड़ी रोड़ पर भदसाली से बढेड़ा सड़क के कार्य पर 12.25 करोड़, पंजावर-बाथड़ी से सलोह-बढेड़ा के साढे 8 किलोमीटर रोड़ पर 9.46 करोड़, हरोली से पालकवाह तक की 5 किलो सड़क पर 6.50 करोड़, नंगल खुर्द-चांदपुर की साढ़े 5 किलोमीटर लंबी सड़क पर 6.05 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे। इसके अलावा चांदपुर खड्ड पर करीब 4.87 करोड़ और हरोली खड्ड पर 5.75 करोड़ रुपये से दो पुलों का निर्माण किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लिए नाबार्ड में 2 सड़कों को मंजूरी मिली है। इनमें लिंक रोड़ श्री गिड़गिड़ासाहब से टाहलीसाहब और लिंक रोड़ मेन रोड़ से बाबा भरथरी मंदिर तथा किन्नू मुहल्ला पंजुआणा-बालीवाल सड़क पर 4 करोड रुपये और लिंक रोड़ गोंदपुर बैहली से बाथी गुरपलाह पर 11.77 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

    प्लेटों पर नाम से नहीं बल्कि काम से याद रखते हैं लोग
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे नाम की प्लेटें लगवाने में विश्वास नहीं रखते। लोग प्लेटों पर नाम से नहीं बल्कि काम से याद रखते हैं। हरोलीवासी गवाह हैं कि जो विकास के काम यहां हुए हैं वे एक मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं पर चाहे कोई भी नाम लगा दे, लेकिन जनता सच्चाई जानती है। हरोली-रामपुर के बीच बने प्रदेश के सबसे लंबे पुल पर बीजेपी ने भी अपनी नाम की प्लेट लगाई है, लेकिन जब भी इस पुल की चर्चा होगी, लोग उन्हें ही याद करेंगे। उन्होंने बताया कि इस पुल के लिए 52 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, हमने किफायती और शानदार काम करते हुए 32 करोड़ रुपये में पुल बना दिया, सरकार कोे 20 करोड़ की बचत कराई।

    हरोली अस्पताल में और उन्नत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ करने का काम किया गया है। हरोली अस्पताल को 50 से 100 बिस्तर का करने के साथ ही वहां 12 डॉक्टर तैनात किए गए हैं । अस्पताल में जल्द ही 6 और डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।

    बच्चों के जन्म पर लगाएं पौधा
    उपमुख्यमंत्री ने बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री के साथ वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण किया तथा लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का आह्वान किया। इस मौके डीसी, एसपी समेत अन्य अधिकारियों और गणमान्य जनों ने भी पौधे रोपे।

    उपमुख्यमंत्री ने लोगों से पौधारोपण को अपने जीवन से जोड़ने की अपील की। बच्चे के जन्म पर पौधा लगाएं, जब वे स्कूल में दाखिल हों तब भी उनके नाम पर पौधा लगाएं। इससे पौधों के साथ जुड़ाव और प्रकृति से अपनापन होगा।

    इस मौके उपायुक्त जतिन लाल ने अपने संबोधन में लोगों से पौधारोपण की अहमियत समझने तथा अपना दायित्व पहचानने की अपील की। उन्होंने इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने और सभी से इसमें भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

    इस अवसर पर कंजर्वेटर फॉरेस्ट निशांत मंढोत्रा ने कहा कि वन महोत्सव हमें वनों और प्रकृति से जुड़ने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि ऊना जिले में पौधारोपण मुहिम में 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों को स्कूलों, स्वयं सहायता समूह और पंचायतों के माध्यम से 1 लाख 5 हजार पौधे वितरित किए गए हैं।

    डीएफओ सुशील राणा ने पौधारोपण मुहिम के तहत ऊना जिले में किए प्रयासों की जानकारी दी।
    कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित डेरा बाबा श्रीचंद के बाबा संतोष दास बिट्टू ने भी वन महोत्सव के अवसर पर अपने विचार रखे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी पर बल दिया।

    ये रहे उपस्थित
    कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री की सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कांग्रेस के लीगल सेल के चेयरमैन वीरेंद्र मनकोटिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्म चंद चौधरी, हरोली कांग्रेस के एससी सेल के अध्यक्ष यशपाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह समेत अन्य अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • Phagwara News: अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस और मैगजीन सहित बदमाश गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Phagwara News: अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस और मैगजीन सहित बदमाश गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा। पुलिस ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। काबू किये गये बदमाश से अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा रोंद कारतूस समेत मैगजीन बरामद की गई है। एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि थाना रावलपिंडी में 4 अगस्त को आर्म एक्ट के तहत एक FIR न. 46 दर्ज की गई थी। जिसमें आरोपी प्रभजोत सिंह निवासी रामपुर रावलपिंडी को दो पिस्तौल सहित काबू किया था।

    आरोपी से पूछताछ के बाद कुलभूषण सोनी निवासी लाविया मोहल्ला को भी नामजद किया गया था। कुलभूषण फरार था। आरोपी के खिलाफ थाना रावलपिंडी में मामला भी दर्ज है। आरोपी कुलभूषण सोनी की गिरफ्तारी के लिए DSP जसप्रीत सिंह की निगरानी में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बिसमन सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना और टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी कुलभूषण सोनी को काबू कर लिया है।

    एसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने करते हुए बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।