Blog

  • पंजाब: पावर ग्रिड में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मोहाली: जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार एक पावर ग्रिड में भीषण आग लगी है। इस  घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि आग लगने के कारण ग्रिड को काफी नुकसान पहुंचा है।

  • जिला परिषद् की त्रैमासिक बैठक आयोजित

    आगामी वित्त वर्ष के लिए 11.93 करोड़ रूपये का बजट अनुमोदित

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर भी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विकास मुद्दों पर सार्थक चर्चा के साथ-साथ वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लगभग 11 करोड़ 92 लाख 89 हजार रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया। जिसे पंचायत भवनों के सुधार, बिजली, पानी, लाइटों के सुधारीकरण तथा अन्य विकास कार्यों पर आवश्यकतानुसार व्यय किया जाएगा। बैठक में ज़िला की सभी पंचायतों के शैल्फ को अनुमोदित किया गया।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने आगामी वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रस्तावित बजट में जिला परिषद के अन्तर्गत संयुक्त कार्यों के लिए 72.49 लाख रूपये, विभिन्न प्रायोजनों हेतु 50 लाख, शिक्षा कार्यक्रमों के लिए 30 लाख, पंचायत भवनों के रेनोवेशन हेतु 20 लाख, मनरेगा के अन्तर्गत 50 लाख रूपये की राशि व्यय की जाएगी जबकि 26.47 लाख रूपये की राशि आरक्षित निधि के तौर पर रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभाग के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही ।

    विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं बारे जिला परिषद को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाए ताकि लोगों को उनका लाभ मिल सके। बैठक में जिप उपाध्यक्ष कृष्णपाल, ज़िला पंचायत अधिकारी नीलम कुमारी, जिला परिषद के समस्त सदस्य, जिला के समस्त विकास खंड अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • लाठियानी मंदली पुल का सपना हुआ साकार- चरणजीत शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ भाजपा मंडल ने सांसद अनुराग ठाकुर का धन्यवाद करते हुए बयान जारी किया है कि उन्होंने कुटलैहड़ का सबसे बड़ा सपना साकार करने में अहम भूमिका निभाई है। सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष चरणजीत शर्मा और महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा ने सांसद अनुराग ठाकुर, सड़क मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व विधायक वीरेंद्र कंवर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके परिश्रम से ही अब मंदली से लठियानी तक 871 करोड़ रूपए का पुल बनने जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब नितिन गडकरी हिमाचल आए थे उन्होंने औपचारिक रूप से इस पुल का शिलान्यास कर दिया है। इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इस पुल के बनने से दो क्षेत्र आपस में सदा सदा के लिए मिल जाएंगे।
  • बंगाणा कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित : बंगाणा के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को सड़क सुरक्षा के ऊपर एक कार्यक्रम कराया गया। कॉलेज के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा आयोजित इस जागरुकता अभियान में छात्रों को सड़क सुरक्षा अपनाने की शपथ भी दिलवाई गई। क्लब के नोडल अफसर प्रो. सिकंदर नेगी ने बताया कि छात्रों को वाहन चलाते समय हैलमेट डालने, सीट बेल्ट पहनने और ट्रैफिक नियमों के पालन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रो नन्द लाल, प्रो कमलेश महाजन, परीक्षा, अनिता राणा, वंशिका, एनएसएस कैप्टन विशाल सोनी, सपना, हैड बॉय तीक्ष्ण आर्य और हैड गर्ल सबिता भी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः Gun Point पर व्यक्ति ने बनाए शारीरिक संबंध, महिला का आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर : सुल्तान विंड रोड का यह मामला थाना बी डिवीजन में पहुंचा। जिसमें एक लड़की का कहना है कि उसने कालू नाम के लड़के से 30 हजार रुपये उधार लिए थे और उसे लौटा दिए। लेकिन कालू उसे पिस्तौल के बल पर होटल ले जाता था और शारीरिक संबंध बनाता था। पिछले 3 साल से लगातार ऐसा कर रहा है। लड़की ने बताया कि ऐसा न करने पर वह उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था।

    लड़की थाना बी डिवीजन में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की मांग कर रही है। दूसरी ओर कालू के परिवार वाले सामने आया। कालू की पत्नी ने बताया कि यह लड़की उसके पति पर गलत आरोप लगा रही है। उसने बताया कि यह लड़की उसे ब्लैकमेल करती थी और उससे सारे पैसे ले लेती थी। उसने बताया कि वह कई बार मेरे पति के साथ ताश खेलती थी।

    वह हमारे घर आई थी और मैंने उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। यह लड़की मेरे पति कालू पर जो आरोप लगा रही है, वह पूरी तरह झूठ है। वह खुद उसे ब्लैकमेल करती थी। इस मामले में थाना बी डिवीजन के SHO सुखबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है और इसकी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • ऊनाः पुलिस ने 114 वाहनों के चालान काटे

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने रविवार को जिला की विभिन्न जगहों पर यातायात के नियम तोड़ने वाले 114 वाहनों के चालान काटे। इस कार्रवाई में पुलिस को जुर्माने के रूप में 24300 रूपए भी प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर से भी 4700 रूपए जुर्माना वसूला है। इसके अलावा 8 लोगों से 800 रूपए वसूले गए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे।
  • पंजावरः जमीनी विवाद के चलते मारपीट

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना में जमीनी विवाद हिंसक रूप लेते जा रहे हैं। रविवार को पंजावर में भी दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर हिंसक झड़प हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजावर निवासी नितेश पुत्र सत प्रकाश कतनौरिया ने हरोली थाने में दी शिकायत में कहा है कि जमीनी विवाद के चलते अप्पर पंजावर निवासी राजीव कतनौरिया और उसके साथियों ने पहले उसका रास्ता रोका, फिर गाली गलौच व मारपीट करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने राजीव और अन्य के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 42, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच आरंभ कर दी है।
  • कुछ देर में Live होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते है बड़ी घोषणा 

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में बड़ी घोषणा करने वाले हैं। आधे घंटे में कुछ बड़ा ऐलान करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी। यह ऐलान ना‍गरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर हो सकता है। दरअसल, भारत सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 के न‍ियम आज रात लागू करने जा रही है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, आज यानी सोमवार रात से CAA के न‍ियम लागू क‍िए जाने की संभावना है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केन्‍द्र सरकार की ओर से यह बड़ा ऐलान होगा। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय की ओर से आदर्श आचार संहिता लागू किए जाने कसे किसी भी वक्‍त पहले सीएए के नियमों को अधिसूचित किया जा सकता है। इन नियमों के तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से भारत में अल्पसंख्यकों की भारतीय नागरिकता आवेदनों को सुनिश्चित करेंगे।

  • मोटरसाइकिल सवार ने सड़क क्रॉस कर रही लड़की को मारी टक्कर

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली ललड़ी गांव में मोटरसाइकिल सवार ने सड़क पार कर रही लड़की को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हरोली थाने में दी शिकायत में नंगल के सैजोवाल निवासी अश्वनी कुमार पुत्र प्यारे लाल ने बताया कि वह ललड़ी गांव में मौजूद था, तभी बाथड़ी की ओर से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क पार कर रही एक लड़की को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह हादसा मोटरसाइकिल सवार की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • पंजाब : लकड़ी की टोकरियां बनाने वाले हुए आर्थिक तंगी का शिकार, देखें वीडियो

    पठानकोट: एक समय था जब सरकारें हर क्षेत्र के विकास के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देती थीं। लेकिन आज के मशीनी युग में कई ऐसे प्राचीन क्षेत्र जो सदियों से चले आ रहे है। उनमें से कई बंद हो गए हैं और कई बंद होने की कगार पर खड़े है। ऐसा ही एक क्षेत्र है जिले के गांव अजीजपुर में टोकरी बनाने का काम। यह काम पीढ़ी दर पीढ़ी किया जा रहा है।

    इसी क्षेत्र से लोग अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। जब हमने कारीगरों से बात की तो उन्होंने बताया कि एक समय था जब इनका काम अच्छा था। लेकिन आज के मशीनी युग में हमारा काम खराब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इन टोकरियों की जगह प्लास्टिक की टोकरियों और लोहे के बर्तनों ने ले ली है। पहले टोकरियों की कमाई अच्छी होती थी।

    जिससे परिवार का गुजारा अच्छे से चलता था। लेकिन आज हमें एक टोकरी के 30 से 35 रुपये मिलते हैं, जिसमें से टोकरी की लागत लगभग 25 रुपये निकाल कर हमारे पास प्रति टोकरी केवल 10 रुपये बचते है। जिससे परिवार का गुजारा करना मुश्किल है। इसलिए हमारी राज्य सरकार से अनुरोध है कि इस क्षेत्र को विकसित करने का प्रयास किया जाए ताकि हमारे अच्छे दिन लौट सकें।