Blog

  • Punjab: महिला गैंग ने फैक्ट्री मे की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, देखे वीडियो

    Punjab: महिला गैंग ने फैक्ट्री मे की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, देखे वीडियो

    लुधियाना: शहर में महिला गैंग द्वारा लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला मुरादपुरा से सामने आया हैं। जहां महिला गैंग ने एक फैक्ट्री को निशाना बना लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। यह घटना फैक्ट्री मे लगे CCTV कैमरो मे कैद हो गई।

    वीडियो मे देखा जा सकता है कि आधा दर्जन के करीब नकाबपोश महिलाए फैक्ट्री के बाहर लगे शटर को उखाड़ कर अंदर दाखिल हो गई। जिसके बाद चोरी का सामान लेकर वहा से फरार हो गई।

    फैक्ट्री के मालिक ने बताया कि उसकी नटबोल्ट की फैक्ट्री है। इस इलाके में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पीड़ित फैक्ट्री मालिक ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस महिला गैंग की तलाश में जुट गई है।

  • प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 IAS समेत 45 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 IAS समेत 45 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    देहरादून। उत्‍तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने प्रदेश के 39 IAS समेत 45 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि दो प्रमुख सचिव और आठ अन्य सचिवों के विभागों में फेरबदल किया गया है। कुल 45 अधिकारियों के विभाग बदले गये हैं जिनमें 39 आईएएस अधिकारी शामिल हैं। जिनकी नीचे दी गई सूची निम्न है।

  • भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी ने राजनीति में मारी एंट्री, इस पार्टी की ली सदस्यता

    भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी ने राजनीति में मारी एंट्री, इस पार्टी की ली सदस्यता

    नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य बन गये हैं। जामनगर विधायक और रवींद्र जडेजा की पत्‍नी रिवाबा जडेजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की है, बता दें कि जडेजा की पत्‍नी रिवाबा गुजरात के जामनगर से बीजेपी विधायक है। भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी विधायक और रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की पुष्टी की।   रीवाबा ने X पर नए सदस्य के रूप में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। अपनी पोस्ट में रिवाबा ने अपने और अपने पति की बीजेपी सदस्यता कार्ड के साथ तस्वीरें भी साझा कीं। रिवाबा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैंने अपने घर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है।’ बता दें कि सदस्यता अभियान की शुरुआत हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में की थी, जिसमें 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले सदस्य बने थे। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल से संन्‍यास का एलान किया था वहीं अब उन्‍होंने नई पारी की घोषणा की है।
  • पेड़ से टकराई कार,चालक की मौत 

    पेड़ से टकराई कार,चालक की मौत 

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते टाहलीवाल-संतोषगढ़ सड़क पर ड्रीम लैंड पैलेस के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसके चलते कार चालक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार संतोषगढ़ की ओर से टाहलीवाल की तरफ जा रही थी,जब कार ड्रीम लैंड पैलेस के पास पहुंची तो सड़क पर अचानक कुत्ते आ गए। कार चालक कुत्तों को बचाने के चक्कर में कार पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई।

    कार की गति तेज होने के चलते कार का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक बीच में ही दब गया।इस हादसे के बाद युवक को कार से निकाल कर संतोषगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के दौरान युवक की मौत हो गई।

    मृतक युवक की पहचान प्रदीप कुमार निवासी चंदपुर के रूप में हुई है। थाना टाहलीवाल पुलिस के सब इंस्पैक्टर अजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। प्रदीप घर में अकेला इकलौता बेटा था।

  • इन्नर व्हील क्लब ने शिक्षक दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन

    इन्नर व्हील क्लब ने शिक्षक दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन

    ऊनासुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना ने होटल जेएस प्लाजा में गुरूवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपनिदेशक शिक्षा उच्चतर ऊना राजेंद्र कौशल ने मुख्यातिथि तथा सेवानिवृत एडीशनल सैक्रटरी प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड यशपाल सिंह ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

    इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब ने जिला ऊना के विभिन्न स्कूलों में शिक्षा क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले 9 शिक्षकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इन्नर व्हील एजूकेशनिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया,वहीं क्लब के 4 शिक्षक सदस्यों को भी शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपशिक्षा निदेशक राजेंद्र कौशल ने बेहतर राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को अहम करार दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते है। शिक्षक गुणवतापूर्ण शिक्षा की नींव है। शिक्षकों को हमेशा अपने विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व का अनुभव होता है।

    उन्होने कहा कि शिक्षक दिवस अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने और शिक्षकों के उनके जीवन पर पड़े गहरे प्रभाव को स्वीकार करने का एक उत्कृष्ट अवसर है। कार्यक्रम को क्लब की प्रधान रमा कंवर ने भी संबोधित किया। क्लब ने मुख्यातिथि राजेंद्र कौशल व विशिष्टातिथि यशपाल सिंह ठाकुर को शाल,टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर क्लब प्रधान रमा कंवर,उपाध्यक्ष निशा शारदा,सचिव शोभा सोनी,आईएसओ सुमन पुरी,कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा, पूर्व प्रधान किरण भयाणा,रजिता कसाणा,सीमा वशिष्ठ,तेजिंद्र अरोड़ा,जतिंद्र कौर,मीरा मेहता,डा.जागृति दत्ता,रंजना जसवाल,रमा कालिया,कमला कंवर,सुनीता शर्मा,रंजना बख्शी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    यह अध्यापक हुए सम्मानित कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं के लिए प्राचार्य हरीश जोशी,प्राचार्य रविंद्र कुमार,प्रवक्ता नीरज सौंद,प्रवक्ता बलविंद्र कुमार,प्रवक्ता केहर सिंह,प्रवक्ता राजिंद्र कुमार,प्रवक्ता नीरज सैणी,प्रवक्ता जगरूप राणा तथा टीजीटी नान मेडिकल अश्विनी सैणी को इन्नर व्हील एजूकेशनिस्ट अवार्ड के तहत शाल,टोपी,प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेँट कर सम्मानित किया गया।

    इनको दिए गए प्रमाण पत्र शिक्षक दिवस पर क्लब ने शिक्षक के रूप में लंबी सेवाएं प्रदान करने वाले इन्नर व्हील क्लब के चार सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि राजेंद्र कौशल व विशिष्ट अतिथि यशपाल सिंह ठाकुर ने शिक्षिका सुनीता शर्मा, निशा शारदा को सम्मानित किया। जबकि क्लब सदस्य शिक्षिका सेवानिवृत प्राचार्य अनूपा ठाकुर व मेघा ओहरी को  प्रमाण पत्र दिए गए।

  • Punjab: Rice Millers Association ने अपनी मांगों को लेकर जताया रोष, देखें वीडियो

    Punjab: Rice Millers Association ने अपनी मांगों को लेकर जताया रोष, देखें वीडियो

    मौड़ मंडी। राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर बैठक की। इस दौरान बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार घम्मन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज शैलर उद्योग बर्बादी की कगार पर है, जिससे शैलर मालिकों में भारी रोष है। अब वे खोले गए पोर्टल पर न तो कोई कागजात अपडेट करेंगे। सरकार द्वारा न ही कोई समझौता किया जाएगा ताकि शेलर मालिकों को होने वाली बर्बादी से बचाया जा सके।

    बैठक के बाद विजय कुमार घुम्मन, मक्खन लाल मंगला और अशोक कुमार उभेवाला आदि शैलर मिल मालिकों ने बातचीत में कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार शैलर मालिकों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है, जिसके कारण शैलर मालिकों को भारी नुकसान हो रहा है। पिछले सीजन का काम अभी बाकी है, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है, सरकार ने पहले के सूखे को एक प्रतिशत से घटाकर आधा प्रतिशत कर दिया है।

    चार्ज और ट्रांसपोर्ट चार्ज देने से हाथ खींच लिया जा रहा है और लाखों रुपये की सिक्योरिटी भी वापस नहीं की जा रही है। जिससे शैलर मालिकों में भारी रोष है। एक महीने पहले अपनी मांगों को लेकर डीएफसीडीसी से संपर्क किया था। एडीसी बठिंडा को सूचित किया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे न तो जीरी का भंडारण करेंगे, न ही कोई नया समझौता करेंगे और न ही सरकार द्वारा खोले गए पोर्टलों पर कोई जानकारी देंगे अपडेट करेंगे| जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।

  • हमले की साजिश नाकाम, हथगोला सहित आतंकी का सहयोगी गिरफ्तार

    हमले की साजिश नाकाम, हथगोला सहित आतंकी का सहयोगी गिरफ्तार

    पुलवामा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आतंकवादी सहयोगी की गिरफ्तारी से एक आतंकवादी हमला टल गया। पुलिस ने बताया कि आतंकवादी के सहयोगी अरसलान अहमद शेख को करीमाबाद के एक चेकपॉइंट पर गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान, उसके पास से एक हथगोला बरामद किया गया।

    पुलिस ने एक बयान में कहा “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी ने नाका के दौरान तैनात सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंकने की योजना बनाई थी, जिससे सुरक्षा बलों के साथ-साथ सार्वजनिक सुरक्षा को भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता था। उन्होंने समय पर कार्रवाई करके हमले को विफल कर दिया, जिससे जान-माल की हानि पहुंचने की संभावना नहीं रही।”

    पुलवामा थाना में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा “क्षेत्र में अन्य आतंकी गतिविधियों के लिए आगे के विवरण और संभावित लिंक को उजागर करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।”

  • CM केजरीवाल को नहीं मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

    CM केजरीवाल को नहीं मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद सीबीआई और केजरीवाल की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगले दो दिन में लिखित दलीलें पेश कर दें। हम आपको मंगलवार को मिलेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि वह केजरीवाल की यचिका पर मंगलवार को जमानत और गिरफ्तारी पर फैसला देगा। याचिका में केजरीवाल ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।

    जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने दिल्ली सीएम की जमानत याचिका पर सुनवाई की है। वहीं वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने केजरीवाल का पक्ष रखा। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि ‘सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें केजरीवाल का नाम नहीं है।

    साथ ही केजरीवाल को बीते दिनों अंतरिम जमानत देते हुए भी सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली सीएम समाज के लिए खतरा नहीं हैं।’ सिंघवी ने ये भी कहा कि दो बार सुप्रीम कोर्ट और एक बार ट्रायल कोर्ट केजरीवाल को जमानत पर रिहा करने का आदेश दे चुका है।

  • सामर्थ्य कार्यक्रम में ऊना जिला प्रशासन की अभिनव पहल

    लड़कियों को आत्मरक्षा गुर सिखाने को लगेंगे निशुल्क प्रशिक्षण कैंप ऊनासुशील पंडित: ऊना जिला प्रशासन ने महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित अपने विशेष कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ के तहत एक और अनूठी पहल की है। इस पहल के अंतर्गत जिले की लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए जिलेभर में 7 दिन के निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप आयोजित किए जाएंगें। इनमें आत्मरक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य, फिटनेस, मनोबल विकास और व्यावहारिक अनुभव का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि प्रशिक्षित और अनुभवी विशेषज्ञ इन कैंपों में महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीकों में निपुण बनाएंगे, जिससे वे न केवल सशक्त होंगी, बल्कि आत्मनिर्भर और सुरक्षित भी महसूस करेंगी। उन्होंने इस प्रकार के प्रयासों से महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ ही समाज में महिला सशक्तिकरण को और मजबूत करने की प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। सभी महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा, 15 सितंबर तक कराएं पंजीकरण उपायुक्त ने बताया कि इन प्रशिक्षण कैंप में स्कूल-कॉलेज की छात्राओं के साथ-साथ घरेलू और कामकाजी महिलाएं भी भाग ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक लड़कियां और महिलाएं अपने नजदीकी सरकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क करके 15 सितंबर तक अपना पंजीकरण करवा लें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 413 में भी संपर्क कर सकते हैं।
  • पोषण माह के तहत कलरूही में निकाली जागरूकता रैली

    पोषण माह के तहत कलरूही में निकाली जागरूकता रैली

    ऊनासुशील पंडित: महिला एवं बाल विकास विभाग ने गत दिवस ग्राम पंचायत कलरूही में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली में आंगनबाड़ी वर्कर्स और आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने भाग लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊना नरिंदर कुमार ने बताया कि इस बार पोषण माह पांच थीमों पर आधारित है जिनम एनीमिया, वृद्धि निगरानी, ऊपरी आहार, पोषण भी पढ़ाई भी और बेहतर प्रशासन के लिए प्रौद्योगिकी शामिल है।

    उन्होंने बताया कि अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

    इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अम्ब विजय, वृत पर्यवेक्षक पवन कुमार, कुलविंदर सिंह, सांख्यकीय सहायक संदीप, पोषण कॉर्डिनेटर मंजूर खान व मातुल सहित समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं।