Blog

  • जालंधरः आप पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व विधायक जगबीर बराड़ भाजपा में शामिल 

    जालंधरः आप पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व विधायक जगबीर बराड़ भाजपा में शामिल 

    जालंधर, ENS:  लोकसभा चुनावों को लेकर आज आप पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा है, जब आप पार्टी के कैंट पूर्व विधायक जगबीर बराड़ ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जगबीर बराड़ आज केडी भंडारी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए है। पंजाब के जालंधर कैंट के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ ने दिल्ली स्थित बीजेपी के पार्टी हेडक्वार्टर में भाजपा ज्वाइन की। बता दें कि जगबीर सिंह बराड़ एक साल पहले शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें आम आदमी पार्टी से दरकिनार करने के चलते वो नाराज चल रहे थे। क्योंकि कैंट हलके में बीबी राजविंदर कौर थिआड़ा को इंचार्ज बना दिया है।

  • इस मामले में पुलिस ने  Punjab and Haryana High Court के वकील को किया गिरफ्तार

    इस मामले में पुलिस ने Punjab and Haryana High Court के वकील को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः सेक्टर 46/ 49 चौक पर कल हुई एक वारदात के बाद आज पुलिस ने चालक प्रकाश सिंह की स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का वकील निकला है। पुलिस ने कल इस मामले में आरोपी प्रकाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 170,186 और 149 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी के खिलाफ गाड़ी का चालान भी काट दिया गया था। आरोपी ने पुलिस के साथ बहस करते हुए अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिया था। इसके बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की है।

    जब आरोपी को पुलिस ने रोका तो पहले उसने खुद को जेएमआईसी प्रकाश बताया और इसके बाद पुलिस मुलाजिमों की वीडियो बनाने लग गया। बाद में उसने किसी एक और व्यक्ति से ट्रैफिक कर्मचारी की बातचीत करवाई थी। ट्रैफिक कर्मचारी लगातार उससे लाइसेंस की मांग करते रहे, लेकिन उसने पुलिस कर्मचारियों को अपना लाइसेंस नहीं दिखाया था। इसके बाद ट्रैफिक कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन को दी थी।

    दरअसल, कल मोहाली की तरफ से एक स्कॉर्पियो कार आ रही थी। जिसकी फ्रंट नंबर प्लेट पर काले रंग का परांदे लगा रखा था। जिसके कारण उसकी गाड़ी का नंबर पूरा दिखाई नहीं दे रहा था। जब ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसे रोका तो उसने लाल बत्ती को जंप कर दिया। फिर आगे जाकर उसने गाड़ी रोकी और पुलिस कर्मियों से बहस करने लग गया। उसने खुद को मजिस्ट्रेट पोस्ट पर बताया था। बाद में उसने किसी एक और व्यक्ति से पुलिसकर्मियों की बात करवाई। लेकिन जब बात नहीं बनी तो, वह मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। बाद में इसकी शिकायत ट्रैफिक कर्मियों की तरफ से थाने को दी गई।

  • मोबाइल को लेकर मां-बेटी में हुई हाथापाई, मौ’त

    मोबाइल को लेकर मां-बेटी में हुई हाथापाई, मौ’त

    जयपुर : बिंदायका थाना इलाके के मुंडियारामसर में मोबाइल को लेकर मां-बेटी में हाथापाई हो गई। इस दौरान सिर में चोट लगने से बेटी की मौत हो गई। एसएचओ भजनलाल ने बताया कि निकिता सिंह (22) पुत्री बृजेश सिंह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। निकिता का मोबाइल मां सीता ने छुपा दिया। इसी को लेकर दोनों में बहस और हाथापाई हो गई। इस बीच सिर में चोट लगने से निकिता बेहोश हो गई, जिसे SMS अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां को भी चोट लगी है। SHO (बिंदायका) भजन लाल ने बताया कि निकिता मोबाइल पर ज्यादा समय देती थी। मोबाइल चलाते देखकर सुबह पिता बृजेश ने निकिता से मोबाइल ले लिया। मोबाइल स्विच ऑफ कर निकिता की मां सीता को अलमारी में रखने को दे दिया। 

     सुबह मां सीता ने निकिता से कहा- पिता के कहने पर ही मोबाइल दूंगी। इस बात को लेकर निकिता ने गुस्से में पास रखी रॉड से मां के सिर में वार किया। सीता के सिर से खून निकलने लगा। गुस्से में सीता ने रॉड छीन कर निकिता के सिर में मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने पर वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गई। सीता ने पति बृजेश को कॉल कर घटना के बारे में बताया। बृजेश के घर आने पर उसने तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस पहुंचने पर ड्राइवर को शक हुआ। महिला के सिर पर चोट देखकर ड्राइवर का शक बढ़ गया। एम्बुलेंस ड्राइवर ने बिंदायका थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच कर तुरंत निकिता को SMS हॉस्पिटल भिजवाया।

    मौके पर लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी निकिता के पास लाल रंग की साड़ी भी पड़ी थी। पूछने पर उसकी मां सीता ने बताया- निकिता सुसाइड की कोशिश कर रही थी। उसे रोकने के लिए पीछे भागी तो वह सिर के बल फर्श पर नीचे गिर गई। वहीं पास ही प्लास्टिक की टूटी हुई कुर्सी भी पड़ी थी। पुलिस का कहना है कि जिस जगह साड़ी के साथ निकिता पड़ी थी। वहां लटकने की चीज लगी हुई नहीं थी, जिससे साड़ी बांधकर सुसाइड किया जाए। परिजनों ने रिपोर्ट नहीं दी तो एसएचओ भजनलाल की तरफ से हत्या का केस दर्ज किया गया, जिसकी जांच एसीपी बगरू करेंगे। पुलिस पूछताछ में आए सभी एंगल को लेकर जांच कर रही है

  • पंजाबः भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू और हंसराज हंस को पन्नू की धमकी, कहा- मौ+त का बदला मौ+त से

    पंजाबः भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू और हंसराज हंस को पन्नू की धमकी, कहा- मौ+त का बदला मौ+त से

    मोहालीः लोकसभा चुनावों के दौरान एक बार फिर से आंतकी घोषित सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखी व खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू का धमकी भरा बयान आया है। अब पन्नू ने भाजपा के उम्मदवारों को धमकी दी है। आतंकी पन्नू ने लुधियाना से कैंडिडेट रवनीत बिट्‌टू और फरीदकोट से उम्मीदवार हंसराज हंस को उनके दिए बयानों को लेकर धमकाया है। इतना ही नहीं, बिट्‌टू को अपने दादा को याद करने के लिए भी कह दिया है। आतकी पन्नू ने अपना नया वीडियो आज जारी किया है। खालिस्तान समर्थक पन्नू ने अपनी वीडियो में कहा- रवनीत बिट्‌टू और हंस राज हंस सुन लें। तुमने पंजाब के किसानों को कत्ल करने की धमकी दी है। ये पंजाब है, यहां कत्ल का बदला कत्ल होता है।

    बिट्‌टू याद कर ले अपने दादे व बाबा बेअंत सिंह को। संदेश है पन्नू का, अगर एक भी किसान का कत्ल हुआ तो कत्ल का बदला कत्ल होगा। वीडियो संदेश में आतंकी पन्नू ने एक बार फिर पंजाब के किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोकने के लिए उकसाया है। आतंकी ने कहा कि नरेंद्र मोदी पंजाब आ रहे हैं। किसानों को इन्हें रोकना होगा। जो कील पंजाब की जमीन में ठोकी हैं, ये ही इनकी छाती पर ठोकनी हैं। नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने के लिए सड़कें व एयरपोर्ट को घेर लेना चाहिए।

    दरअसल, पंजाब में किसान भाजपा प्रत्याशियों को गांवों में प्रचार करने से रोक रहे हैं। किसान नेता भाजपा प्रत्याशियों को रोक लेते हैं और विरोधी नारे लगाते हैं। इसी बीच कुछ दिन पहले हंस राज हंस ने कहा था- बंदे बनना नहीं जूतों के बिना। 2 तारीख होने दो, इन्हें देखना जूते कैसे पड़ते हैं। वहीं, बिट्‌टू ने कहा था कि किसान चार झंडियां लेकर खड़े हो जाते हैं। गांवों में जाने से रोकते हैं। अकेले अकेले का हिसाब करेंगे, अकेले-अकेले की वे वीडियो बना रहे हैं। इन बयानों पर काफी बवाल भी हुआ था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने हंस राज हंस के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत भी दी थी।

  • सड़क हादसा मामलाः सुहागिनों की लाल जोड़े में विदाई, 17 शवों का एक साथ अंतिम संस्कार

    सड़क हादसा मामलाः सुहागिनों की लाल जोड़े में विदाई, 17 शवों का एक साथ अंतिम संस्कार

    कवर्धाः छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए पिकअप हादसे में मारे गए 19 लोगों का आज अंतिम संस्कार किया गया। सेमहारा गांव में आज सुबह एक चिता पर 17 लाशें जलीं। वहीं 2 महिलाओं का अंतिम संस्कार उनके ससुराल में किया गया। हादसे में मारी गई महिलाओं को लाल जोड़े में सुहागिन बनाकर आखिरी विदाई दी गई तो मंजर देखकर कोहराम मच गया। वहीं अंतिम संस्कार के समय मृतकों के बच्चों की चीख पुकारों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों की आंखें भी नम कर दीं। कई बच्चों से मां का साया छिन गया। ड्राइवर की गलती के कारण एक झटके में 19 परिवारों की खुशियां छिन गईं।

    छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा और पंडरियां विधायक भावना बोहरा आज अंतिम संस्कार के मौके पर मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शोक जताने गांव में पहुंचे थे। बता दें कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। घायलों के लिए 50 हजार मुआवजे का ऐलान हुआ है। हादसे के बारे में जानकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया। CM विष्णु देव साय ने ट्वीट करके शोक जताया। पूर्व CM भूपेश बघेल शोक जताने गांव पहुंचे।

    वहीं उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज सुबह मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। SP अभिषेक पल्लव के अनुसार, बीते दिन करीब 35 लोग पिकअप में सवार होकर गांव रुखमीदादर के जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे। रास्ते में बहापानी गांव के पास पिकअप के ब्रेक फेल हो गए। बैलेंस बिगड़ता देखकर ड्राइवर कूदकर फरार हो गया। ड्राइवर के कूदने के बाद पिकअप में सवार मजदूर भी कूदने लगे। आगे जाकर पिकअप 30 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई, जिसके नीचे दबने से 19 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 18 महिलाएं शामिल हैं। 5 महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ा था।

  • पंजाबः अकाली दल की रैली में पकौड़ों को लेकर व्यक्ति को मारे थप्पड़

    पंजाबः अकाली दल की रैली में पकौड़ों को लेकर व्यक्ति को मारे थप्पड़

    फाजिल्काः लोकसभा चुनावों को लेकर माहौल गरमा गया है, वहीं चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। इस बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, दरअसल फाजिल्का में अकाली दल की रैली में पकौड़ौं के पीछे एक शख्स को थप्पड़ मारे गए। फाजिल्का में अकाली दल की रैली में उस वक्त भगदड़ मच गई जब रैली में पकौड़े खाने पर एक शख्स को लोगों द्वारा थप्पड़ मारे गए। लोगों का आरोप हैकि शख्स को चोरी के आरोप में काबू किया गया है। जबकि शख्स चिल्लाता रहा कि वह पकौड़े खाने आया है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों का आरोप था कि उस शख्स ने उनका पर्स चुरा लिया है, जिसके चलते उसे थप्पड़ मारे गए। 

    दरअसल, बीते दिन फाजिल्का की घास मंडी में अकाली दल की रैली थी, जिसे संबोधित करने के बाद सुखबीर बादल के बाहर निकले ही चाय पकौड़े का स्टॉल लग गया। रैली के दौरान अन्य लोग भी पकौड़े खाने आ गए। बताया जा रहा हैकि इसी बात को लेकर रैली में हंगामा मच गया। इस दौरान लोगों ने पकौड़े खाने आए शख्स को पकड़ लिया और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। मारपीट करने वाले लोगों का आरोप है कि उन्हें शक था कि उक्त व्यक्ति ने उनकी जेब से चोरी करने की कोशिश की है लेकिन फिर भी वह व्यक्ति कैमरे के सामने कहता रहा कि उसने कुछ भी चोरी नहीं किया है। अब ये सभी वीडियो सोशल पर वायरल हो रहे हैं। 

  • अब राशन की दुकानों पर मिलेंगे गैस सिलेंडर! इन जिलों से होगी शुरुआत

    अब राशन की दुकानों पर मिलेंगे गैस सिलेंडर! इन जिलों से होगी शुरुआत

    जयपुरः राजस्थान में गैस सिलेंडर को लकेर एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां अब रसोई गैस सिलेंडर राशन की दुकान पर मिलने की कवायद शुरू हो जाएगी, इस नए काम को लेकर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें सिलेंडर दुकानों पर बेचने की पेशकश की गई है। इस प्रस्ताव को देखते हुए खाद्य और आपूर्ति विभाग ने सभी जिला रसद अधिकारियों को पत्र लिखकर उनके यहां संचालित दुकानों के संचालकों से प्रस्ताव मांगे हैं, जल्द ही इस पर विचार विमर्श किया जाएगा।

    आपको बता दें कि राशन की दुकानों पर सिर्फ 2 और 5 किलोग्राम के सिलेंडर मिलेंगे। राशन की इन दुकानों पर गैस सिलेंडर के लिए सभी राशन डीलरों को इन सिलेंडर की बिक्री पर कमीशन मिलेगा, जिसमें 5 किलो सिलेंडर के लिए 31 रुपए और 2 किलो सिलेंडर के लिए 15 रुपए कमीशन दिया जाएगा।

    इस योजना के तहत सबसे ज्यादा फायदा दूसरे राज्यों से आए प्रवासी श्रमिकों और स्टूडेंट्स को मिलेगा, क्योंकि उनके पास कनेक्शन की सुविधा कम होती हैं। इस योजना के तहत प्रवासी श्रमिकों और स्टूडेंट्स को कोई भी सरकारी आईडी कार्ड से कनेक्शन दिया जाएगा।

  • पंजाब : ट्रक और गाड़ी की हुई भीषण टक्कर,  एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    पंजाब : ट्रक और गाड़ी की हुई भीषण टक्कर, एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    होशियारपुर: बीती रात सदर चौक होशियारपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, जसविंदर कुमार पुत्र चन सिंह निवासी छोटा बजवाड़ा ने बताया कि वह अपने बेटे आसू और उसकी पत्नी प्रिया के साथ अस्पताल जा रहा था।

    जब वे सैड चौक पर पहुंचे तो उनकी नोवा गाड़ी को दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ये सड़क हादसा इतना भयानक था कि इन लोगों को गाड़ी से निकालने में डेढ़ से 2 घंटे लग गए,जिसके बाद लोगों ने इन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • पंजाबः जंगलों में लगी भीषण आग, कई जानवर जलकर हुए राख

    पंजाबः जंगलों में लगी भीषण आग, कई जानवर जलकर हुए राख

    लुधियानाः मत्तेवाड़ा में देर रात जंगलों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस आग का मुख्य कारण किसी किसान द्वारा खेत में खड़े होकर आग लगाना बताया जा रहा है। जिसके बारे में वन विभाग द्वारा आगे की जांच भी शुरू कर दी गई है। लेकिन इस आग ने लुधियाना के मत्तेवाड़ा के अंतर्गत मंड चौंता के आसपास के जंगलों को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण इस आग के कारण इस क्षेत्र की कुछ झुग्गियों सहित जंगलों में रहने वाले जंगली जानवर जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे वन विभाग के वन अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि इलाके के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि मंड चौदां के जंगल में आग लग गई है, जिसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

    जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की. लेकिन आग फैलने से जंगल के कई हरे पौधे और जंगली जानवर आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गये थे। इसके साथ ही इलाके में बनी झुग्गियां भी जलकर राख हो गईं, लेकिन गनीमत यह रही कि ज्यादा इंसानों की जान नहीं गई। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने इस घटना की गहन जांच शुरू कर दी है और इस घटना के पीछे आग लगने के मुख्य कारणों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगर आग लगने का मुख्य कारण खेतों में पड़ा डंठल है तो जमीन मालिक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और वन फॉरेस्ट सेव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
     

  • मरीजों के लिए जरुरी खबर, PGI में OPD का बदला समय

    हरियाणा :  मरीजों के लिए जरुरी खबर सामने आई है। रोहतक पीजीआई में ओपीडी का समय दोपहर 9 से 3 बजे की बजाय अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से पिछले काफी समय से ओपीडी के समय में बदलाव की मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

    सोमवार को डीएमईआर के हरियाणा के आदेश के बाद निदेशक कार्यालय ने पत्र जारी करते हुए 20 मई से 30 जून तक ओपीडी का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक का कर दिया गया है।