इस मामले में पुलिस ने Punjab and Haryana High Court के वकील को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ः सेक्टर 46/ 49 चौक पर कल हुई एक वारदात के बाद आज पुलिस ने चालक प्रकाश सिंह की स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का वकील निकला है। पुलिस ने कल इस मामले में आरोपी प्रकाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 170,186 और 149 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी के खिलाफ गाड़ी का चालान भी काट दिया गया था। आरोपी ने पुलिस के साथ बहस करते हुए अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिया था। इसके बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की है।

जब आरोपी को पुलिस ने रोका तो पहले उसने खुद को जेएमआईसी प्रकाश बताया और इसके बाद पुलिस मुलाजिमों की वीडियो बनाने लग गया। बाद में उसने किसी एक और व्यक्ति से ट्रैफिक कर्मचारी की बातचीत करवाई थी। ट्रैफिक कर्मचारी लगातार उससे लाइसेंस की मांग करते रहे, लेकिन उसने पुलिस कर्मचारियों को अपना लाइसेंस नहीं दिखाया था। इसके बाद ट्रैफिक कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन को दी थी।

दरअसल, कल मोहाली की तरफ से एक स्कॉर्पियो कार आ रही थी। जिसकी फ्रंट नंबर प्लेट पर काले रंग का परांदे लगा रखा था। जिसके कारण उसकी गाड़ी का नंबर पूरा दिखाई नहीं दे रहा था। जब ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसे रोका तो उसने लाल बत्ती को जंप कर दिया। फिर आगे जाकर उसने गाड़ी रोकी और पुलिस कर्मियों से बहस करने लग गया। उसने खुद को मजिस्ट्रेट पोस्ट पर बताया था। बाद में उसने किसी एक और व्यक्ति से पुलिसकर्मियों की बात करवाई। लेकिन जब बात नहीं बनी तो, वह मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। बाद में इसकी शिकायत ट्रैफिक कर्मियों की तरफ से थाने को दी गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *