Blog

  • जालंधरः इस इलाके में व्यक्ति ने की खुदकुशी

    जालंधरः इस इलाके में व्यक्ति ने की खुदकुशी

    2 माह पहले की थी बेटी की शादी

    जालंधर,ENS: महानगर के बस्ती नौ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति की पहचान दलाल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दलाल बस्ती नौ में केजीएस पैलेस के पास रहता था। उनका कहना है कि घरेलू क्लेश के चलते व्यक्ति ने यह कदम उठाया है। लोगों ने बताया कि मृतक ने 2 माह पहले लड़की की शादी की थी। आज दलाल घर में अकेला था। जिसके बाद उसने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

    बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद दलाल को गुरु नानक मिशन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। लेकिन सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • इस गांव में 2 बार फटे बादल, 3 मकान सहित सेब के बगीचों को हुआ नुकसान, देखें वीडियो      

    इस गांव में 2 बार फटे बादल, 3 मकान सहित सेब के बगीचों को हुआ नुकसान, देखें वीडियो      

    शिमलाः जिले के रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में देर रात दो बार बादल फटने से सेब के बगीचों और मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई मकान बह गए हैं। मकानों में पानी घुस गया है। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में देर रात दो बार बादल फटने से सेब के बगीचों और मकानों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ आने से प्राथमिक पाठशाला का भवन, युवक मंडल का भवन और अन्य लोगों के मकान बह गए हैं। इसके अलावा बाढ़ में गाय, बैल, भेड़-बकरियां भी बह गईं। वहीं कई सेब के बगीचों में पानी भर गया है। जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक 11 बजे बादल फटा और लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन मकानों और बगीचों को काफी नुकसान हुआ है। 

    इसके बाद फिर तीन बजे बादल फटने से आई बाढ़ ने तबाही मचा कर रख दी। सरपारा पंचायत के प्रधान मोहन कपाटिया ने बताया कि सरपारा पंचायत के कंधार गांव में बादल फटा है। उन्होंने कहा कि सरपारा गांव का सपंर्क देश-दुनिया से कट गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जाकर स्थिति की जायजा लेने के बाद प्रभावितों को तुरंत राहत दी जाए। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सोमवार रात से जारी भारी बारिश ने तबाही मचाई है। कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में मंगलवार तड़के 4:00 बजे बादल फटने से पंचा नाले और हुरला नाले में बाढ़ आ गई। इससे तीन मकान बह गए, जबकि दो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

    17 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। तीन पैदल और एक वाहन योग्य पुल भी बह गए हैं। एक गाड़ी भी गड़सा खड्ड में बह गई। कुछ मवेशी लापता हैं। भुंतर-गड़सा मनियार मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और वीरवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को येलो अलर्ट है। प्रदेश में 31 जुलाई तक मौसम खराब बने रहने के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग द्वारा चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी व किन्नौर जिले में अगले 24 घंटों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी गई है। वहीं, सोमवार रात को धर्मशाला में 80.2, पालमपुर 50.6 और जोगिंद्रनगर में 26.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

    राज्य में अभी भी 500 से अधिक सड़कें ठप पड़ी हैं। सैकड़ों जलापूर्ति योजनाएं व बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं। कुल्लू में अभी भी एचआरटीसी की 28 बसें फंसी हैं 200 से अधिक रूट प्रभावित चल रहे हैं। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रामपुर बुशहर, जुब्बल, कोटखाई, रोहडू, चौपाल और ठियोग उपमंडल के तहत आने वाले सभी सरकारी व निजी स्कूल 28 जुलाई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं, सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध स्कूल विद्यार्थियों व स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर पर फैसला ले सकते हैं।

  • पंजाबः आप विधायक से हुए विवाद को लेकर IAS अफसर को दी गई कार्रवाई की चेतावनी

    पंजाबः आप विधायक से हुए विवाद को लेकर IAS अफसर को दी गई कार्रवाई की चेतावनी

    लुधियानाः जिले के आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी और IAS अफसर दलीप कुमार के विवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी द्वारा आईएएस अधिकारी को कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि आईएएस अधिकारी द्वारा बीते दिनों लुधियाना में व्यापारियों की मीटिंग से स्थानीय विधायक गुरप्रीत गोगी को बाहर रखा था। सूत्रों के अनुसार विधानसभा विशेषाधिकार कमेटी द्वारा विधायक गोगी की शिकायत पर सुनवाई की गई। इसमें आईएएस अधिकारी एवं इंडस्ट्री विभाग के तत्कालीन सेक्रेटरी दलीप कुमार को पेशी पर बुलाया गया। कमेटी द्वारा आईएएस अधिकारी से पूछा गया कि उन्होंने व्यापारियों की मीटिंग में विधायक गोगी को सम्मान देने के बजाय किन कारणों से बाहर निकाला।

    बताया जा रहा है कि कमेटी सदस्यों द्वारा कहा गया कि विधायक गोगी के अनुसार, व्यापारियों से की गई मीटिंग गोपनीय नहीं थी। इस कारण यदि विधायक मीटिंग में शामिल होते तो क्या असर पड़ता। विधायक गोगी द्वारा बार-बार लोगों के चुने नुमाइंदे का अपमान करने की बात कही गई। कहा गया कि यदि आईएएस अधिकारी को स्थानीय विधायक के नाराज होने के बारे पता लग गया था तो ऐसे में उन्हें मीटिंग में बुला लिया जाना चाहिए थे। यहां तक कि इस मामले को शांत करने के लिए अधिकारी के पास 2 महीने का समय था, बावजूद इसके विधायक से संपर्क नहीं साधा गया।

    सूत्रों के अनुसार, आईएएस दलीप कुमार ने अपना जवाब देते हुए माना कि व्यापारी एसोसिएशन की मीटिंग शुरू होने पर उनके द्वारा लिस्ट में विधायक का नाम नहीं होने के बारे में कहा गया था, लेकिन उन्होंने विधायक को मीटिंग से बाहर नहीं निकाला था। अधिकारी ने कहा कि उन्हें पंजाबी भाषा का अधिक ज्ञान नहीं है। इस कारण हो सकता है कि उन्होंने अंग्रेजी-हिन्दी में जो कहा, उसे विधायक गोगी अपने खिलाफ समझ कर गुस्सा हो गए हों। सूत्रों के अनुसार विधानसभा विशेषाधिकार कमेटी द्वारा आईएएस अधिकारी दलीप कुमार का पक्ष जानने के बाद उन्हें मामला शांत करने के लिए विधायक गुरप्रीत गोगी से संपर्क करके मनमुटाव दूर करने की हिदायत दी गई। चेताया गया कि यदि उन्होंने विधायक से संपर्क करके गलती का अहसास नहीं किया तो अगले सप्ताह 2 गवाहों को बयान दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

  • पंजाबः सुबह-सुबह पुलिस ने इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

    पंजाबः सुबह-सुबह पुलिस ने इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

    मोगाः शहर में असामाजिक और बुरे अंसरो के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत डीजीपी गौरव यादव के दिशानिर्देशों पर आज पंजाब के विभिन्न जिलों में ऑपरेशन  CASO चलाया जा रहा है। इसी के कड़ी चलते एसएसपी मोगा के जे. एलेनचेलियन के नेतृत्व में विरोधी गतिविधियों में लिप्त अंसरों को पकड़ने के लिए विभिन्न बस्तियो में भारी पुलिस फोर्स के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह ऑपरेशन आज सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। भारी पुलिस बल संख्या में बस्तियों में शक्की घरों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

    वहीं एसएसपी मोगा ने बताया कि पंजाब भर में आज कासो आपरेशन चलाया जा रहा है। जिसमें  तस्करों और शक्की लोगों के घरों में तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह ऑपरेशन इसलिए चलाया जा रहा है ताकि नशे को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के तलाशी अभियान आगे भी चलते रहेंगे।

  • दर्दनाक हादसाः 2 बाइकों की भीषण टक्कर में एक की मौत

    दर्दनाक हादसाः 2 बाइकों की भीषण टक्कर में एक की मौत

    चंडीगढ़ः पंचकूला में सड़क हादसे में एक नौजवान युवक के मरने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय विकास गांव बिरघग्घर में रूप में बताई जा रही है। मृतक युवक के भाई ने बताया मेरा भाई विकास सेक्टर 26 पुलिस लाइन में सफाई कर्मचारी का काम करता था। ड्यूटी करके घर वापिस आ रहा था। जैसे ही पुराना पंचकूला की लाइट्स तक पहुंचे, तो काले रंग की पल्सर सवार के साथ उसकी बाईक की टक्कर हो गई। इस हादसे में उसके भाई का सिर फुटपाथ पर जा टकराया। जिससे उसके भाई की मौत हो गई।

    मौके पर जांच अधिकारी राम लाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतक युवक विकास स्प्लेंडर बाइक नंबर HR03Z2099 पर ड्यूटी से अपने घर जा रहा था। तभी पिंजौर तरफ से आ रहे पल्सर काले रंग की जिसका नंबर HR07AB8629 बाइक से मनीमाजरा की तरफ मुरा तभी टक्कर हुई और मौके पर ही विकास की मौत हो गयी और दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी चोटे लगी। लेकिन अभी तक पता नहीं लग पाया कि घायल युवक किस अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को शव सौंप दिया जाएगा।

  • जालंधरः इस मंदिर में भगवान गणेश जी पी रहे दूध, देखें Live

    जालंधरः इस मंदिर में भगवान गणेश जी पी रहे दूध, देखें Live

    जालंधर,ENS: दुर्गा कृष्णा नगर में मंदिर भगवान गणेश जी की मूर्ति द्वारा दूध पीने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आज जैसे ही श्रद्धालुओं ने गणेश जी की मूर्ति को दूध का भोग लगाया तो सब गणेश जी की मूर्ति को दूध पीता देख आश्चर्य जनक रह गए। जिसके बाद धीरे-धीरे मंदिर में लोगों का तांता लगना शुरू हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए मंदिर के पंडित जी ने बताया कि आज सुबह श्रद्धालु द्वारा गणेश जी की मूर्ति को दूध पिलाया गया। जिसके बाद धीरे-धीरे अन्य श्रद्धालु भी गणेश जी की मूर्ति को दूध पिलाने के लिए पहुंच रहे है। बता दें कि इससे पहले गोपाल नगर में स्थित मंदिर में नंदी जी की मूर्ति के दूध पीने का मामला सामने आया था। वहीं आज दुर्गा मंदिर में गणेश जी की मूर्ति द्वारा दूध पीने का मामला सामने आया है।

  • पंजाबः इस इलाके में पुलिस की रेड, मोहल्लों को सील कर ली कई घरों की तलाशी

    पंजाबः इस इलाके में पुलिस की रेड, मोहल्लों को सील कर ली कई घरों की तलाशी

    श्री मुक्तसर साहिबः नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सुबह तड़के पांच बजे नशा तस्करों के घरों में रेड मारी। टीम में एसपी, डीएसपी, थानों के प्रभारी नेतृत्व कर रहे थे। मुक्तसर शहर के कुछ मोहल्लों को सील कर घरों में तलाशी ली गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर भी संदिग्ध लोगों की तलाशी भी की गई है। वहीं, पुलिस ने बताया कि अभी भी नशा तस्करों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।

  • जालंधरः पैसों को लेकर ईंटों के भट्ठे पर हुआ खूनी टकराव, देखें Live

    जालंधरः पैसों को लेकर ईंटों के भट्ठे पर हुआ खूनी टकराव, देखें Live

    जालंधर,ENS: तोगड़ी रोड पर स्थित चन्नी नाम के ईंटों के भट्ठे पर पैसों को लेकर कर्मियों में खूनी टकराव होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पैसों के लेन-देन को लेकर भट्ठे में कर्मियों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक कर्मी ने अन्य दो कर्मियों पर कसी से हमला कर दिया। जिसके बाद हमले में घायल 2 व्यक्तियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

    घायल व्यक्तियों की पहचान ठेकेदार पंकज और सुरिंदर के रूप में हुई है। जबकि हमला करने वाले कर्मी की पहचान माधव के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि अस्पताल में दोनों बेहोश पड़े हुए है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः दोमोरिया पुल में दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें Live

    जालंधरः दोमोरिया पुल में दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें Live

    जालंधर,ENS: दोमोरिया पुल के पास दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोमोरिया पुल के पास दुकान से चोर मोबाइल सहित अन्य सामान चुराकर भाग गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एएसआई सतपाल सिंह ने बताया दुकान के ताले टूटे हुए थे। वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। हालांकि मालिक द्वारा कुछ जानकारी नहीं दी रही। उनका कहना है कि अभी जांच जारी है।

    हैरानी वाली बात यह है कि जिस दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है वहां से महज 200 मीटर दूरी पर पुलिस का नाका लगा रहता है, लेकिन चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वह पुलिस नाके की परवाह किए बिना वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसे में चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देना पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। 

  • 1.4 करोड़ की लैंड रोवर चलाते दिखे बाबा रामदेव,देखें वीडियो

    1.4 करोड़ की लैंड रोवर चलाते दिखे बाबा रामदेव,देखें वीडियो

    नई दिल्लीः बाबा रामदेव योग गुरु और बड़े बिजनेसमैन तो हैं ही, साथ ही उन्हें गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके काफिले में अलग-अलग कीमत वाली कई गाड़ियां मौजूद हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने महिंद्रा एक्सयूवी 700 एसयूवी को खरीदा था और अब उन्हें लैंड रोवर डिफेंडर 130 (Land Rover Defender 130) कार को चलाते देखा गया है। आपको बता दें कि इस गाड़ी की कीमत 1.41 करोड़ रुपए है।

    सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो अपलोड किया है जिसमें बाबा रामदेव लाल रंग की लैंड रोवर डिफेंडर 130 चलाते दिख रहे हैं। कार एकदम नई है, हालांकि यह गाड़ी बाबा रामदेव की है या नहीं, इस बारे में पुष्टि नहीं की जा सकती। बाबा रामदेव को यह कार चलाते देख लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर लगातार कमेंट किए जा रहे हैं।

    बता दें कि लैंड रोवर डिफेंडर भारतीय बाजार में तीन वर्जन- डिफेंडर 90, डिफेंडर 110 और डिफेंडर 130 में आती है। लैंड रोवर के भारतीय लाइनअप में डिफेंडर 130 सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है। डिफेंडर 130 दो इंजन विकल्पों – P400 पेट्रोल और P300 डीजल के साथ उपलब्ध है। P400 माइल्ड-हाइब्रिड इंजेनियम मोटर 400 पीएस का अधिकतम पावर आउटपुट और 550 एनएम का अधिकतम टॉर्क विकसित करने के लिए 6-सिलेंडर लेआउट को सपोर्ट करता है। लैंड रोवर एक डी300 6-सिलेंडर डीजल इंजन का विकल्प देती है, जो 650 एनएम अधिकतम टॉर्क के मुकाबले 300 पीएस का उत्पादन करता है।

    यह 8-सीटर एसयूवी है, भारतीय बाजार में अब तक का सबसे बड़ी 3-रॉ कार है। डिफेंडर 110 की तुलना में इसकी लंबाई 340 मिमी बढ़ाई गई है, जिससे अंदर जगह बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा, डिफेंडर 130 में स्टैंडर्ड रूप में एक पैनोरमिक सनरूफ मिलता है, साथ ही तीसरी पंक्ति के ऊपर दूसरा सनरूफ भी मिलता है। बाबा रामदेव के पास मौजूद अन्य कारों की बात करें तो उनके गैराज में लैंड रोवर डिस्कवरी, रेंज रोवर इवोक, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा एक्सयूवी700 और जगुआर एक्सजेएल होने की खबर है।