Blog

  • राष्ट्रीय इंटक कार्यकारी की 308 की बैठक उरमु भवन के मजदूर नई में दिल्ली में संपन्न हुई                 

    राष्ट्रीय इंटक कार्यकारी की 308 की बैठक उरमु भवन के मजदूर नई में दिल्ली में संपन्न हुई                 

    ऊना/सुशील पंडित:  इस बात की जानकारी प्रेस नोट द्वारा राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने दी। और साथ में यह बताया कि उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन भवन के बड़े हाल में देश के लगभग सभी प्रदेशों के इंटक के अध्यक्ष, सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय नेता इंटक के सभी राष्ट्रीय इंटक नेताओं ने शिरकत की। और इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय इंटक के अध्यक्ष डॉक्टर रेडी संजीवा रेडी इसके अलावा i n b w f के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी खूंटियां, चंद्रशेखरआना, अशोक सिंह, चंद्र प्रकाश, संजय गाबा, बाबा हरदीप सिंह, बीसी जोशी आदि ने चर्चा में भाग लिया ।बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा तैयार किए गए एजंडे पर भी चर्चा की गई। जिनमें महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के बारे में काफी चर्चा की गई।
    बैठक में यह साफ किया गया है कि जो मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र को बेच रही है और कमजोर कर रही है और जो देश की प्रगति का रीड की हड्डी है उसको हर हालत में बचाया जाएगा देश के सभी ट्रेड यूनियनो   ने सार्वजनिक क्षेत्र के मुद्दों पर और उनको बचाने के लिए एकजुट खड़े हैं। बैठक में 22 फरवरी  से लेकर24 फरवरी तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अंतिम शेसन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय कांग्रेस के महान नेता शिरकत करेंगे। मलिकार्जुन खरगे , सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को भी आमंत्रित किए जाने की संभावना है उसमें प्रदेशों द्वारा भेजे गए डेलीगेट ही भाग लेंगे ।उनकी तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी है बस
  • मतगणना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

    मतगणना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 की मतगणना से संबंधित रिहर्सल समूर कलां स्थित कला केंद्र भवन में आयोजित की गई। ईवीएम से संबंधित मतगणना के विषय में आयोजित इस रिहर्सल प्रक्रिया में ऊना जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के करीब 450 अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा राजस्व विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को पीपीटी तथा वीडियो सहित सूचना प्रौद्योगिकी के विभिन्न माध्यमों के अलावा व्यावहारिक  प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। रिहर्सल कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने ईवीएम मतगणना से संबंधित शंकाओं बारे व्यावहारिक प्रश्न भी पूछे जिसके बारे में प्रशिक्षकों तथा जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया।

    इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मतगणना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतगणना से संबंधित किसी भी शंका का इस रिहर्सल प्रक्रिया में व्यावहारिक अभ्यास द्वारा हल कर लें ताकि मतगणना के दौरान त्रुटि की कोई भी संभावना न रहे। उन्होंने बताया कि दूसरे दौर की मतगणना रिहर्सल आगामी 7 दिसंबर 2022 को सुबह 10 बजे संबंधित निर्वाचन अधिकारी स्तर पर होगी। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
  • पंजाबः सरकार ने दी रेहड़ी-फड़ी वालों को बड़ी राहत, अलग मार्केट बनाने का किया ऐलान

    पंजाबः सरकार ने दी रेहड़ी-फड़ी वालों को बड़ी राहत, अलग मार्केट बनाने का किया ऐलान

    चंडीगढ़ः अवैध कब्ज़े हटाने के खि़लाफ़ शुरु की मुहिम के दौरान किसी को अपनी रोज़ी-रोटी से मुहताज न होना पड़े, इसको यकीनी बनाने के लिए ग्रेटर मोहाली एरिया डिवैल्लपमैंट अथॉरिटी (गमाडा) की तरफ से रेहड़ी-फड़ी (स्ट्रीट वैंडर) वालों के लिए अलग (डैडीकेटिड) मार्केट विकसित करने के लिए नगर निगम, एसएएस नगर (मोहाली) को चार साईटें अलॉट की गई हैं, जिससे स्ट्रीट वैंडरें को काम-काज और लोगों को खरीददारी करने में सुविधा होगी।
     
    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस प्रयास से न केवल इन स्ट्रीट वैंडरों को कारोबार के लिए एक समर्पित जगह मिलेगी बल्कि ग्राहकों को भी एक स्थान पर खरीददारी करनी आसान होगी। इससे शहर में ट्रैफ़िक की समस्या से निपटने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह साईटें नगर निगम को केवल रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए मार्केटें विकसित करने के लिए मुफ़्त में सौंपी गई हैं।

    अमन अरोड़ा ने बताया कि यह चार स्थानों सैक्टर-56 में 3341.59 वर्ग गज़, सैक्टर-77 में 2516.88 वर्ग गज़ और 1873.14 वर्ग गज़, और सैक्टर-78 में 2588.24 वर्ग गज़ में स्थित हैं। उन्होंने बताया कि इन साईटों का चयन अलग-अलग क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों तक आसान पहुंच को ध्यान में रखते हुए किया गया है। आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि नगर निगम, एसएएस नगर को स्ट्रीट वैंडरों को ऐसे ढंग से तबदील करने के लिए कहा है जिससे एक पॉकेट में एक ही तरह के काम वाले हों जिससे खरीददारों और कारोबार करने वालों को लाभ मिल सके।

    उन्होंने बताया कि नगर निगम को अलॉट की गई इन साईटों का स्वामित्व गमाडा के पास ही रहेगा। भविष्य में नगर निगम यदि इन स्थानों से स्ट्रीट वैंडरों को कहीं और तबदील करना चाहता है तो गमाडा इन साईटों का कब्ज़ा वापस ले सकेगा। ऐसी स्थिति में इन वैंडर साईटों को अन्य जगह तबदील करने का खर्चा नगर निगम द्वारा ही उठाया जायेगा।

  • पंजाबः भारत भूषण आशु के PA की बढ़ी मुश्किलें, आया सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला

    पंजाबः भारत भूषण आशु के PA की बढ़ी मुश्किलें, आया सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला

    लुधियानाः कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के पीए इंदरजीत सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं आज भारत भूषण आशु के पीए इंदरजीत सिंह की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जबकि निचली अदालत में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा इंदरजीत सिंह इंदी के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

    बता दें कि हाल ही में आप सरकार ने विजिलेंस को आशू के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी थी। विजिलेंस ने सरकार से यह मांग की थी। आशू को ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाला में नामजद कर विजिलेंस ने 22 अगस्त को सैलून से गिरफ्तार किया था। 22 अगस्त को गिरफ्तार किए जाने के बाद से आशू मामले में अभी भी न्यायिक हिरासत में जेल में है। विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, ठेकेदार तेलू राम और कमीशन एजेंट (आढ़ती) कृष्ण लाल धोतीवाला के खिलाफ अदालत में चार्जशीट 14 नवंबर को दायर की थी।

    जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि तेलू राम ने उक्त काम के लिए करीब 25 करोड़ रुपए की रकम हासिल की थी। टेंडर प्राप्त करने के लिए मुलजिमों की तरफ से जमा करवाई गई गाड़ियों की सूचियों में कारों, स्कूटरों, मोटरसाइकिलों आदि के रजिस्ट्रेशन नंबर थे। जबकि उन्हें ढुलाई वाले वाहनों की सूचियों की पड़ताल करनी बनती थी। जांच के बाद जिला टेंडर कमेटी के द्वारा तकनीकी बोली को रद्द करना जरूरी था, लेकिन उन्होंने मिलीभगत करके टेंडर अलॉट कर दिए।

  • खदान धंसने से हुआ बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

    खदान धंसने से हुआ बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

    छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बड़ा हादसा हो गया. बस्तर के मलगांव में रेत की खदान धंसने से 7 लोगों की मौत हो गई है, कई मजदूर अभी भी खदान में फंसे हैं। जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीमें वहां पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों में 6 महिलाएं और 1 पुरुष है. 5 लोगों की मौत खदान के अंदर ही हो गई थी, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

    दरअसल, रेत की खदान से ग्रामीण छुई निकालते हैं। छुई एक तरीके से चूने का स्वरूप है. इसका उपयोग ग्रामीण अपने घर की पुताई के लिए करते हैं. अक्सर ग्रामीण छुई खदान में घुसकर इसे खोद कर निकालते हैं. इसकी खदान चूना-पत्थर से कमजोर होती और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

  • IPL 2023 Auction: इस दिन होगी 991 खिलाड़ियों की नीलामी

    IPL 2023 Auction: इस दिन होगी 991 खिलाड़ियों की नीलामी

    नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का बिगुल बज गया है। इस बार मिनी ऑक्शन के लिए 714 भारतीयों सहित कुल 991 क्रिकेटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह नीलामी कोच्चि में 23 दिसंबर को आयोजित होगी। अगले आईपीएल में खेलने के लिए नीलामी में भारत समेत 14 देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे।

    क्या कहा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने?

    इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दी है। इस बयान में सचिव जय शाह ने बताया है कि इस बार मिनी ऑक्शन में 87 खिलाड़ियों की बोली लग सकती है। इनमें विदेशी प्लेयर्स की संख्या 30 रहेगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने जारी बयान में कहा, ‘यदि अगले सीजन में फ्रेंचाइजीज को अपनी स्क्वॉड में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को रखने की अनुमति ही रहती है, तो फिर मिनी ऑक्शन में कुल 87 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इनमें 30 विदेशी प्लेयर शामिल रहेंगे।’ बता दें कि अब तक हर एक टीम में अधिकतम 25 प्लेयर रखने की ही अनुमति है। इसमें अधिकतम 8 विदेशी रह सकते हैं।

    ऑस्ट्रेलिया के 57 क्रिकेटर होंगे शामिल

    इस मिनी ऑक्शन में 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। इन सभी खिलाड़ियों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर शामिल होंगे। इसके बाद साउथ अफ्रीका के 52 खिलाड़ी रहेंगे। जबकि वेस्टइंडीज के 33, इंग्लैंड के 31, न्यूजीलैंड के 27, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 14, आयरलैंड के 8, नीदरलैंड के 7, बांग्लादेश के 6, यूएई के 6, जिम्बाब्वे के 6, नामीबिया के 5 और स्कॉटलैंड के 2 खिलाड़ी भी शामिल हैं।

    इस नीलामी में 786 अनकैप्ड प्लेयर रहेंगे

    मिनी ऑक्शन में शामिल कुल खिलाड़ियों में 185 कैप्ड (नेशनल टीम में खेल चुके) और 786 अनकैप्ड प्लेयर रहेंगे। जबकि एसोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में 604 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं, जिसमें से 91 इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं।

    हैदराबाद के पास पर्स में सबसे ज्यादा पैसे

    सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान केन विलियमसन और निकोलस पूरन की ही छुट्टी कर दी। वहीं, जेसन होल्डर को लखनऊ, जबकि मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया। इसके पीछे की वजह खराब प्रदर्शन के साथ-साथ इन खिलाड़ियों का प्राइस भी था। विलियमसन और पूरन को रिलीज करने के चलते सनराइजर्स के पर्स में 24.75 करोड़ रुपये आ गए। अब देखा जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद के पास पर्स में सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये आ चुके हैं।

  • जालंधरः नशीली गोलियों की सप्लाई देने जा रहा चढ़ा पुलिस के हत्थे

    जालंधरः नशीली गोलियों की सप्लाई देने जा रहा चढ़ा पुलिस के हत्थे

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना बिलगा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार उसके कब्जे से डेढ़ सौ नशीली गोलियां बरामद की है गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बूटा सिंह उर्फ पेप्सी पुत्र खंडा सिंह निवासी बिल गांव के रूप में हुई है थाना प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया उनकी टीम के एसआई गुरनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव खोखेबाल से गांव पुअदडा की तरफ जा रही थी।

    उसी दौरान पर एक व्यक्ति पुलिस को देख घबराकर अपनी जेब से लिफाफा निकाल साइड पर फेक कर भागने की कोशिश करने लगा जिसे एसआई गुरनाम सिंह ने अपनी अपनी पुलिस पार्टी के साथ उसे दबोच लिया और जब पिंकी हुए लिफाफे को चेक किया तो उसमें से डेढ़ सौ नशीली गोलियां बरामद हुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि और खुलासे हो सके।

  • पंजाबः 10 लोगों ने किया पास्टर पर हमला, जाने मामला

    पंजाबः 10 लोगों ने किया पास्टर पर हमला, जाने मामला

    नाभा: गांव हिम्मतपुरा रेलवे फाटक के पास रहने वाले एक पास्टर पर गांव के लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी रजिंश के चलते गांव के 10 सदस्यों ने पास्टर पर किया है। इस दौरान पास्टर का बाइक भी तोड़ दिया है। पीड़ित पास्टर की पहचान रणजीत के रूप में हुई है।

    रणजीत ने बताया कि उसने गांव में जमीन ली थी और आरोपी जमीन खुद लेना चाहते थे जिसको लेकर वह उसके साथ रंजिश रख रहे हैं। इस मौके पर छीटांवाला के चौकी इंचार्ज चमकौर सिंह ने बताया कि मारपीट करने वालों में से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्दी ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • कांग्रेस MLA ने बिजलीकर्मी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

    कांग्रेस MLA ने बिजलीकर्मी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

    राजस्थान – सवाई माधोपुर जिले के बामनवास की विधायक इंदिरा मीणा ने एक बिजलीकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया है। यह घटना उस समय हुई जब विधायक विद्युत वितरण निगम कार्यालय पहुंची थीं. उन्हें किसानों द्वारा लगातार बिजली से संबंधित शिकायत मिल रही थी। किसानों की शिकायतें थी कि विद्युत विभाग में प्राइवेट लोगों को लगाया गया है और उन लोगों द्वारा लापरवाही की जा रही थी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक को किसानों को ट्रांसफार्मर समय पर देने के लिए एक प्राइवेट व्यक्ति द्वारा पैसे के लेनदेन की शिकायत मिली थी। इसके बाद उन्होंने पास खड़े बिजलीकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया।इसे लेकर विधायक ने स्टोर रूम पहुंच कर रजिस्टर की भी जांच की. इसके साथ ही उन्होंने संबंधित बिजलीकर्मी को निगम कार्यालय से दूर रहने की भी हिदायत दी।

  • सस्‍ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल! ईस टैक्स में हुई कटोती

    सस्‍ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल! ईस टैक्स में हुई कटोती

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 दिसंबर से घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल और डीजल के एक्सपोर्ट पर से विंडफॉल टैक्स को घटाने का ऐलान किया है। एक्सपर्ट का मानना है कि सरकार के इस कदम से पेट्रोल-डीजल के रेट घटने की उम्‍मीद बढ़ गई है। इसका कारण ये है कि ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड सस्‍ता हुआ है, इसीलिए सरकार ने निर्यात पर टैक्‍स घटाया है।

    घरेलू बाजार में अब तेल की आपूर्ति काफी अच्‍छी हो गई है, जिससे कंपनियों पर दबाव घटा है और वे कीमतों में कटौती कर सकती हैं। सरकार के इस कदम से घरेलू उत्‍पादन को बढ़ावा मिलेगा। विंडफॉल टैक्स ऐसी कंपनियों या इंडस्ट्री पर लगाया जाता है, जिन्हें किसी खास तरह परिस्थितियों में तत्काल काफी लाभ होता है. भारत की तेल कं‍पनियां इसका अच्‍छा उदाहरण हैं. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया. इससे तेल कंपनियों को काफी फायदा मिला था. इसलिए उन पर विंडफॉल टैक्स लगाया गया था। भारत ही नहीं इटली और यूके ने भी अपनी एनर्जी कंपनियों पर यह टैक्स लगाया था।