Home Punjab>Fazilka पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौ+त

पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौ+त

0

श्री मुक्तसर साहिब: गांव कोटली देवन के दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरजिंदर सिंह पुत्र भोला सिंह, भूपिंदर सिंह पुत्र शमिंदर सिंह व इकबाल सिंह पुत्र परविंदर सिंह निवासी कोटली देवन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की आयु 18 से 20 वर्ष बताई जा रही है। उधर,घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूरी करते थे और काम से लौट रहे थे। 

गांव कोटली देवन निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह गांव से बाहर किसी कार्य के लिए गया हुआ था। उसे सूचना मिली कि गांव के तीन युवक सड़क पर घायलवस्था में पड़े हैं। वह तुरंत गाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंचा। लेकिन दो युवक मृत अवस्था में थे जबकि एक की सांसें चल रहीं थीं। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल मुक्तसर लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here