Home Punjab>Fazilka पंजाब : नशीले पदार्थ और कार सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

पंजाब : नशीले पदार्थ और कार सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

0

मानसा :  पुलिस ने अफीम और नशीली गोलियों सहित 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 किलो 800 ग्राम अफीम और 1540 नशीली गोलियां बरामद की गईं। मानसा पुलिस के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जगराज सिंह वासी बोड़ावाल को सीआईए स्टाफ मानसा की टीम ने कार समेत 2 किलो 800 ग्राम अफीम सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जबकि रीटा सिंह वासी रामपुर जिला संगरूर को थाना सदर बुढलाडा की पुलिस ने 1130 नशीले पदार्थ बरामद कर गिरफ्तार किया है। उसके पास से गोलियां बरामद की गई हैं। गश्त के दौरान सीआईए स्टाफ मानसा की टीम ने जगतार सिंह वाशी पीर कोर्ट और अमनदीप सिंह वासी भैणी चूहड़ को गिरफ्तार कर 410 नशीली गोलियां बरामद कीं। एसपी ने बताया कि माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर उक्त लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here