Home Punjab>Fazilka पंजाबः इस मामले में तुरंत प्रभाव से BDPO निलंबित

पंजाबः इस मामले में तुरंत प्रभाव से BDPO निलंबित

0

चंडीगढ़ : ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के निर्देशों के अनुरूप विभाग ने ममदोट के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सरबजीत सिंह की सेवाएं तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दी हैं। सरबजीत सिंह को कल विजिलेंस ब्यूरो ने सरपंचों से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। निलंबन अवधि के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फिरोजपुर का कार्यालय होगा। इस बीच भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने पुष्टि की कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here