Home Punjab>Fazilka पंजाब : बाइक और केंटर की भीषण टक्कर, मौ’त देखें वीडियो

पंजाब : बाइक और केंटर की भीषण टक्कर, मौ’त देखें वीडियो

0

अबोहर: पंजाब में तेज रफ्तार वाहनों के वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। शहर में बेलगाम ओवरस्पीडिंग के चलते धीमी गति से चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। स्पीड पर नियंत्रण नहीं होने से हरदम हादसों का डर सताता रहता है। ऐसे में तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के चलते राहगीरों को भी आए दिन दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। अबोहर के सीतो रोड पर कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार 2 युवक घायल हो गए। जिनमें से एक को फरीदकोट रेफर कर दिया गया। लेकिन कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

जानकारी अनुसार, 46 वर्षीय सुनील कुमार निवासी चंननखेड़ा जोकि मेहतन मजदूरी का काम करता था अपने भांजे अरुण निवासी जंडवाला हनुमंता के साथ बाइक पर सवार होकर सीतो रोड पर ओवरब्रिज पर जा रहे थे। इस दौरान कैंटर जिसने सीतो रोड पर जाना था आगे जा रहा था, लेकिन बाइक सवार पिकअप को ओवरटेक करते हुए कैंटर से जा टकरा गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये हादसा ओवरटेक करते वक्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here