Home Punjab>Fazilka Punjab : मौसम विभाग ने जारी किया Alert, मिलेगी गर्मी से राहत

Punjab : मौसम विभाग ने जारी किया Alert, मिलेगी गर्मी से राहत

0
Punjab : मौसम विभाग ने जारी किया Alert,  मिलेगी गर्मी से राहत

चंडीगढ़ :  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ, जिससे हवा चली। मौसम केंद्र के अनुसार रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन मंगलवार से एक बार फिर बारिश की अच्छी संभावना है। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को बारिश की संभावना है। जहां तक ​​तापमान की बात है तो अगले 2 दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

4 जून से तापमान में थोड़ी गिरावट शुरू होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक शहर में लू की स्थिति बनी रहेगी। गरज के साथ बारिश होने के संकेत हैं।  30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

रविवार को मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 43 डिग्री, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 43 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, मंगलवार हल्के बादल, बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान 42 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री हो सकता 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here