Home Punjab>Fazilka Punjab News: Dr. Ambedkar के अपमान मामले में केजरीवाल की जारी वीडियो को लेकर व्यक्ति पर केस दर्ज

Punjab News: Dr. Ambedkar के अपमान मामले में केजरीवाल की जारी वीडियो को लेकर व्यक्ति पर केस दर्ज

0
Punjab News: Dr. Ambedkar के अपमान मामले में केजरीवाल की जारी वीडियो को लेकर व्यक्ति पर केस दर्ज

फाजिल्काः बाबासाहेब अंबेडकर को लेकर चल रहे विवाद के बीच आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सामने आया था। जिसके बाद इस मामले में केजरीवाल के वीडियो को तोड़ मरोड़ कर पेश करने के मामले में फाजिल्का पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। दरअसल, थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अरविंद केजरीवाल की वीडियो को तोड़-मरोड़ कर एक्स पर पोस्ट करने और डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि उनको हरजीत सिंह शाहरी निवासी गांव ग्राम रसूल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने एक्स पर वेबसाइट के एक हैंडल से एक लिंक देखा, जिसका प्रोफाइल नाम विभोर आनंद है। इस लिंक के माध्यम से एक झूठा और मनगढ़ंत वीडियो वायरल किया गया, जिसमें अरविंद केजरीवाल को भारतीय संविधान के बारे में कुछ कहते हुए दिखाया गया, जबकि यह वीडियो भारतीय संविधान के बारे में नहीं था।

इस वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और इसका उद्देश्य एससी/एसटी समुदाय के सदस्यों समेत विभिन्न वर्गों के बीच नफरत, भावनाओं को भड़काने और दुश्मनी को बढ़ावा देना था। इस वीडियो का इस्तेमाल स्वर्गीय डॉ. भीमराव आंबेडकर और भारत के संविधान निर्माताओं का अपमान करने की नीयत से किया गया। पुलिस ने शिकायत पर विभोर आनंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here