Home Punjab>Fazilka Punjab News: BJP को बड़ा झटका, AAP Party के गणेश सबलनिया मेयर नियुक्त

Punjab News: BJP को बड़ा झटका, AAP Party के गणेश सबलनिया मेयर नियुक्त

0
Punjab News: BJP को बड़ा झटका, AAP Party के गणेश सबलनिया मेयर नियुक्त

अबोहरः नगर निगम के वार्ड नंबर 49 से पार्षद गणेश सबलनिया नए मेयर चुन गए। ऐसे में अबोहर से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। अबोहर सुनील जाखड़ और संदीप जाखड़ का जिला है। नगर निगम में इस जिले से भाजपा के 28 पार्षद है, जबकि आप पार्टी के 20, कांग्रेस और आजाद से 1-1 पार्षद हैं।

लेकिन फिर भी पार्षदों ने बड़ा झटका देते हुए गणेश सबलनिया मेयर चुना है। आप के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने कहा कि आप के पक्ष में 27 हाथ उठे जिसके बाद सबलनिया को विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं संदीप जाखड़ धक्केशाही का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद डीसी की गाड़ी का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here