Home Punjab>Fazilka पंजाबः कांग्रेस में बढ़ी रार! बिना नाम लिए नवजोत सिद्धू को दी राजा वड़िंग की सख्त चेतावनी

पंजाबः कांग्रेस में बढ़ी रार! बिना नाम लिए नवजोत सिद्धू को दी राजा वड़िंग की सख्त चेतावनी

0

चंडीगढ़ः पंजाब में कांग्रेस पार्टी में रार लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में मोगा में नवजोत सिद्धू ने रैली की। इस दौरान सोनू सूद की बहन मालविका ने इसका विरोध करते हुए हाईकमान से शिकायत की। जिसके बाद हाईकमान ने कुछ नेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। वहीं अब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ऐसे मामलों को लेकर कांग्रेस नेताओं पर भड़कते हुए नजर आए। दरअसल, मोगा रैली के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू बाघापुराना में अगली रैली निकालने जा रहे हैं। इसके चलते राजा वड़िंग ने नवजोत सिद्धू का बिना नाम लिए उन्हें चेतावनी दी है।

अलग रैली पर भड़के हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि जो गलती कर रहा है उसे पार्टी से निकालकर बाहर मारेगे। पार्टी में खराबी करने वालों को नोटिस नहीं दिया जाएगा बल्कि बाहर निकालेंगे। कांग्रेस पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निजी विचार रखने हैं तो पार्टी से अलग होकर रखें। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि इस बार कोई नोटिस नहीं सीधा बाहर निकाला जाएगा। 

वहीं दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस ने आज पटियाला में तीन दिवसीय संसदीय स्तर की कार्यकर्ता बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम पर मंथन हो रहा है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा और कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु बैठक में आए हैं। वहीं नवजोत सिद्धू को इस बैठक में शामिल होने का बुलावा नहीं दिया गया है। नवजोत सिद्धू के करीबी मनसिमरत सिंह शैरी रियाड़ ने इसकी पुष्टि की है। पटियाला स्थित कम्युनिटी हॉल में पटियाला लोकसभा सीट को लेकर विचार विमर्श होगा। उसके बाद दोपहर एक बजे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद संगरूर में पटियाला रोड स्थित जेजी रिजार्ट में संगरूर लोकसभा सीट को लेकर बुलाई गई बैठक में विचार-विमर्श होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here