चंडीगढ़ः राज्य सरकार ने शनिवार, 24 फरवरी को पूरे पंजाब में छुट्टी की घोषणा की है। इस दिन राज्य भर के स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य वाणिज्यिक इकाइयों में छुट्टी घोषित की गई है। दरअसल, श्री गुरु रविदास जयंती के मौके पर सरकार की ओर से छुट्टी की घोषणा की गई है। जारी आदेशों के मुताबिक शनिवार को सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।