Home Punjab>Fazilka पंजाब : इस जिले में SHO हुआ सस्पेंड, जाने मामला

पंजाब : इस जिले में SHO हुआ सस्पेंड, जाने मामला

0

मानसा : प्रशासन की ओर से बोहा कस्बे के SHO को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएचओ पर आरोप था कि उसने शराब के नशे में गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होकर सेवादारों से मारपीट व गाली-गलौज की थी। गुरुघर के सेवादारों ने SHO की इस हरकत को बेअदबी करार देते हुए धरना दिया था।  इसके बाद डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और लोगों को शांत कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

इसके बाद मानसा के एसएसपी ने बोहा के SHO को सस्पेंड कर दिया। इसकी पुष्टि डीएसपी बुढलाडा ने की है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष भूरा सिंह और गुरतेज सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे बिना कोई कारण बताए थानेदार और वह दीवार फांदकर गुरुद्वारे में घुस आए और गलत शब्दावली का प्रयोग करते हुए सेवादारों से मारपीट की थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here