Home Punjab>Fazilka पंजाबः मुख्यमंत्री भगवंत मान को समन हुए जारी

पंजाबः मुख्यमंत्री भगवंत मान को समन हुए जारी

0

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान को 19 फरवरी को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। एडिशनल सेशन जज राजपाल रावल की माननीय अदालत ने सुखबीर सिंह बादल द्वारा दायर मानहानि मामले में ये समन जारी किए हैं। सुखबीर बादल दोपहर को श्री मुक्तसर साहिब की जिला अदालत पहुंचे, जहां उन्होंने कोर्ट में सीएम भगवंत मान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया। इससे पहले सुखबीर बादल ने सीएम मान को माफी मांगने के लिए 5 दिन का समय दिया था। अकाली दल अध्यक्ष ने नोटिस में कहा था कि मुख्यमंत्री ने एक गहरी साजिश के तहत बादल परिवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत प्रकाश सिंह बादल को बदनाम करने के लिए हरियाणा में बालासर फार्म हाउस तक खेतों की सिंचाई के लिए एक निजी नहर खुदवाने का दावा किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here