Home Punjab>Fazilka पंजाब : इलाके के बंटवारे और बधाई मांगने को लेकर महंतों के दो गुट भिड़े, देखे वीडियो

पंजाब : इलाके के बंटवारे और बधाई मांगने को लेकर महंतों के दो गुट भिड़े, देखे वीडियो

0

गुरदासपुर: गांव भोपर सैदां मे इलाके के बंटवारे और बधाई मांगने को लेकर आज महंतों (किन्नरों) के दो गुटों में खूनी झड़प होने की खबर सामने आई है। इस घटना के दौरान दोनों गुटों के कुल 7 लोग जख्मी हुए। जिनमे से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

घायलों मे महंत अनामिका बाजवा, महंत दिव्या, महंत नंदनी, महंत मंजीरी और उनके सहयोगी लक्की, जयचन्द शेरा, विलसन निवासी नबींपुर कालोनी, जबकि गुट में सोनू पुत्र चरण सिंह और उसका बेटा साजन निवासी जौड़ा छत्तरां शामिल हैं। सिविल अस्पताल गुरदासपुर में सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सोनू और जयचन्द शेरा की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल महंत नंदनी और अनामिका ने बताया कि वो लोग राजी महंत पठानकोट के नेतृत्व में गुरदासपुर के इलाकों में बधाई मांगते हैं। कुछ दिन पहले भी गांव तुंग में बधाई मांगने को लेकर उनका एक महंत गंजी गुट का झगड़ा हुआ था। जिसकी शिकायत उनके द्वारा जौ़ड़ा चौंकी में दी गई है। पुलिस व गणमान्य लोगों ने राजीनामा करवाने के लिए 30 अप्रैल का समय दिया था। इस दौरान सोनू को इलाके मे बधाई न मागने के लिए कहा गया था। 

आज वह लोग गांव भोपर के एक घर में शादी की बधाई लेने गए थे, लेकिन परिवार वालों ने कुछ दिन रुकने के लिए कहा तो वह वापस आ गए। कुछ समय बाद उक्त परिवार का उन्हें फोन आया कि दूसरे गुट के लोग भी बधाई मांगने पहुंचे हुए हैं। जब वह लोग वहां पर दूसरे गुट से बात करने पहुंचे, तो सोनू और उसके बेटे साजन के साथ दो गाड़ियों में आये लोगों द्वारा उनपर हमला करने का आरोप लगा है।

गांव भोपर सैदां में दो किन्नर गुटों में हुए झगड़े को लेकर जौड़ा चौकी इंचार्ज जीवन सिंह ने बताया कि दोनों गुटों के ब्यान दर्ज किए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद बनती कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here