फतेहगढ़ साहिब: लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों ने नामों का ऐलान शुरू हो गया है। वहीं भाजपा और कांग्रेस द्वारा लिस्ट जारी होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस दौरान सूचना मिली है कि आज पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, बस्सी पठाना से पूर्व कांग्रेस विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है। पता चला है कि कुछ ही देर में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में जीपी आप में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ साहिब से जीपी को उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।