Home Punjab>Fazilka पंजाब : ट्रक ने जगाड़ू रेहड़े को मारी टक्कर, एक की मौ’त, 3 घायल

पंजाब : ट्रक ने जगाड़ू रेहड़े को मारी टक्कर, एक की मौ’त, 3 घायल

0

अबोहर : सोमवार रात को ट्रक की टक्कर से जगाड़ू रेहड़ा पलट गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी, बच्चा और जीजा घायल हो गए। मृतक की पहचान सुरेंद्र (23) पुत्र हंसराज निवासी शेरेवाला के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे रैपिड टीम के कर्मचारियों ने बताया कि वे गांव दोदा से सीतो की ओर गश्त कर रहे । इसी दौरान उन्होंने देखा कि गांव भागू रोड पर एक जगाड़ू रेहड़ा पलटा हुआ है।

उसके नीचे कुछ लोग दबे हुए थे। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से एक महिला, एक वर्षीय बच्चे और कुछ अन्य को निकाला। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक अपनी पत्नी पूनम, एक साल के बच्चे प्रदीप और जीजा रिंकू पुत्र गिरधारी लाल निवासी कुलार के साथ गांव जा रहा था। रास्ते में एक ट्रक ने उनके रेहड़े में टक्कर मार दी। घायल रिंकू को हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here