Home Punjab>Fazilka पंजाब : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 गंभीर घायल

पंजाब : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 गंभीर घायल

0

अबोहर : निहालखेड़ा के निकट बाइक सवार 2 युवकों को एक अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मात्र तीन मिनटों में पहुंचकर अस्पताल में दाखिल करवाया जिससे उनकी कीमती जान बच सकी।  चूहडीवाला धन्ना निवासी लाल चंद पुत्र खुब्बन राम व सोहन लाल बेटा कपूरा राम दोनों बाइक पर सवार होकर शहर की ओर आ रहे थे, कि सुबह करीब 10 बजे जब वह निहालखेडा के निकट पहुंचे तो इसी दौरान तेजगति अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया।

जिससे वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए और उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें आई। इसी दौरान इस मार्ग पर गश्त कर रही सडक सुरक्षा फोर्स के कॉन्स्टेबल परविंदर सिंह ने अपनी टीम सहित दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here