मोहालीः जिले में गोलियां चलने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला सेक्टर-67 सीपी शॉपिंग मॉल के पास सामने आया है। जहां शॉपिंग मॉल के सामने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक करीब 15 गोलियां चली हैं। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजेश डोगरा निवासी जम्मू के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।