Home Punjab>Fazilka किसानों ने हक में उतरे पंजाबी गायक Babbu Maan ने गाना किया रिलीज

किसानों ने हक में उतरे पंजाबी गायक Babbu Maan ने गाना किया रिलीज

0

चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर बब्बू मान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह अपने गानों से ज्यादा विवादों के कारण चर्चा में रहते हैं। बब्बू मान ने पहले किसान आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। उन्होंने किसानों की आर्थिक मदद की थी और किसानों के पक्ष में खुलकर बात भी की थी। लेकिन इस बार फैंस भी हैरान थे कि बाबू मान ने अब तक किसान आंदोलन 2.0 के बारे में बात क्यों नहीं की, लेकिन अब मान ने अपने नफरत करने वालों का मुंह बंद कर दिया है।

दरअसल, पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने अपना नया गाना ‘धरने वाले’ रिलीज किया है। ये गाना रिलीज होते ही हिट हो गया है। बब्बू मान का ये गाना काफी चर्चा में है। इस गाने के जरिए बब्बू मान ने किसानों के पक्ष में खुलकर आवाज उठाई है और केंद्र सरकार को खरी-खोटी सुनाई है। गाने की पंक्तियां ‘जिहड़े दिल्ली नू नत्थ पाउंदे, असी ओह धरने वाले हां, जो दिल जीत लैंदे हां। फैंस बब्बू मान के इस गाने की खूब सराहना कर रहे हैं।

यह सच है कि बब्बू मान पंजाबी इंडस्ट्री के टॉप सिंगर रहे हैं। वे 90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज करते थे। वह आज भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में इंडस्ट्री को अनगिनत हिट गाने और एल्बम दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here