Home Punjab>Fazilka विदेश में पंजाबी युवक की गो+ली मारकर ह+त्या

विदेश में पंजाबी युवक की गो+ली मारकर ह+त्या

0

बंगाः जिला नवांशहर के थाना सिटी बंगा के अधीन एक गांव के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। आरोप लगाए जा रहे है कि उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। 

हरप्रीत की हत्या की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने बताया कि हरप्रीत सिंह पिछले साल मई में डोंकी लगाकर अमेरिका गया था। हरप्रीत सिंह के परिवार में उनकी मां, पिता, दो बहनें और एक भाई हैं। हत्या को अंजाम देने वाला शख्स भी नवांशहर जिले के गांव कट्टन का रहने वाला बताया जा रहा है और आरोपी हरप्रीत सिंह का पुराना दोस्त था। परिवार वालों ने सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का शव उनके पैतृक गांव लाया जाए ताकि परिवार उसे आखिरी बार देख सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here