Home Punjab>Fazilka पंजाबः गोवंश से भरा ट्रक बरामद, 2 गिरफ्तार

पंजाबः गोवंश से भरा ट्रक बरामद, 2 गिरफ्तार

0

अबोहर : अरनीवाला थाना पुलिस ने बजरंग दल की गुप्त सूचना पर 2 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 3 ज्ञात और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बजरंग दल के जिला संयोजक पंकज स्वामी को बीती रात गुप्त सूचना मिली जिसमें उन्हें पता चला कि गांव बाजितपुर कटियावाली से कुछ गौ तस्कर कुछ ट्रकों में गौ वंश भरकर गौ तस्करी के लिए जम्मू की ओर निकल रहे हैं। ट्रक में 14 गोवंश भरे हुए थे जिन्हें गो तस्कर कत्ल खाने के लिए ले जा रहे थे।

फाजिल्का के जिला संयोजक ने बजरंग दल टीम के साथ ट्रक का पीछा किया और डबवाली कल्ला के पास ट्रक को पकड़ लिया, जिसमें 14 गौवंश भरे हुए थे,जिन्हें गो तस्कर कत्ल खाने के लिए ले जा रहे थे। गौ तस्करों से पूछताछ करने के बाद उन्हें अरनीवाला पुलिस को सौंप दिया गया, जिस पर अरनीवाला पुलिस के एएसआई पंकज स्वामी के बयानों के आधार पर गौ तस्कर नदीम हुसैन निवासी गुजर बस्ती जराई थाना को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here