Home Punjab>Firozpur Punjab News: जमीन को लेकर विवाद, महिला पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

Punjab News: जमीन को लेकर विवाद, महिला पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

0
Punjab News: जमीन को लेकर विवाद, महिला पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो
फिरोजपुरः शहर के गांव झुग्गा हसन सिंह वाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खेतों में बैठे एक परिवार पर विपक्षियों ने हथियारों से हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दो पक्ष आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते बलविंदर कौर निवासी हजारासिंह वाला ने बताया कि विपक्षी पार्टी उनकी 12 कनाल जमीन पर कब्जा करना चाहती है। जब उनकी लड़की घर में अकेली थी, तो विपक्षी पार्टी कब्जा करने की नीयत से आ गई और जब लड़की ने विरोध किया, तो हमलावरों ने गुस्से में आकर लड़की पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब परिवार के दूसरे लोग आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित का दावा है कि हमलावरों के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वे खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ, जब इस मामले में पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here