Blog

  • Punjab News : जल्द ही हल होगा बुड्ढे नाले के पानी का मसला: Sant Seechewal, देखें वीडियो

    Punjab News : जल्द ही हल होगा बुड्ढे नाले के पानी का मसला: Sant Seechewal, देखें वीडियो

    मोगा। शहर में एक निजी अस्पताल के नेत्र ट्रांसप्लांट सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे संत बलबीर सिंह सींचेवाल। इस दौरान सींचेवाल लोगों को संबोधित करते हुए नेत्र दान करने की अपील की। वहीं, मीडिया से बात करते हुए सींचेवाल ने कहा कि पंजाब में 1974 में एक्ट बना था लेकिन 2000 तक किसी भी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पंजाब में कितनी सरकार आई और गई लेकिन उनका इस ओर ध्यान नहीं गया और पंजाब का पानी का दूषित होता रहा और हमने सबसे पहले काली बेही के पानी को पीने योग्य बना दिया।

    अब हम काला सिंघिया के पानी की ओर काम शुरू कर रहे है जल्दी ही वहां पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा। बुड्ढा नाला जो अब बुड्ढा दरिया बन चुका है और इसमें सारे लुधियाना के घरों का पानी ओर फैक्ट्रियों का पानी है। वह सारे पानी को दूषित कर रहा है। अब तक पंजाब में 149 ट्रीटमेंट प्लांट लग चुके है और हो सकता है कुछ खराब हो उनको भी जल्दी ठीक करवाया जाएगा।

    सींचेवाल ने कहा कि ग्रीन ट्रिब्यूनल अब पूरी सख्ती कर रहा है अब भारी जुर्माने भी लगा रहा है। अभी पंजाब सरकार को भी दस हजार करोड़ रुपए का कंर्पोरेशन देना पड़ा है और इसी तरह से राजस्थान और महाराष्ट्र को भी भारी कंपोसेशन देनी पड़ी है। सींचेवाल ने कहा कि अब इस मामले को कोर्ट देख रही है और चीफ सेक्टरी की भी पूरी निगाह है।

  • 26 नवम्बर को सभी ग्राम पंचायतों में लगेगी विशेष ग्राम सभा

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस के सफल आयोजन को लेकर ऊना जिला की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए पंचायती राज संस्थाओं/ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा, संवैधानिक मूल्यों पर प्रश्नोत्तरी, स्वयं सहायता समूहों के साथ जुड़ाव व जनजातीय समुदायों में क्षमता निर्माण जैसी गतिविधयां आयोजित की जाएंगी।

  • Pakistan : कबायली गुटों के बीच भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 37 की मौत; दर्जनों लोग घायल

    Pakistan : कबायली गुटों के बीच भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 37 की मौत; दर्जनों लोग घायल

    पेशावर। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कबायली गुटों के बीच हुई हिंसा में पिछले 24 घंटे में कम से कम 37 लोग मारे गए हैं और कई अन्य लोगों की घायल होने की खबर है। अफगानिस्तान की सीमा से लगे कुर्रम जिले में बृहस्पतिवार को यात्री वैन पर हुए हमले के बाद अलीजई और बागन कबाइली गुटों के बीच हिंसा भड़क गई। यात्री वैन पर हुए हमले में 47 लोग मारे गए थे।

    प्रशासन और पुलिस के शीर्ष अधिकारी हेलीकॉप्टर से इलाके में पहुंच गए हैं। एक अधिकारी ने यहां मीडिया को बताया, अब तक कम से कम 37 लोग मारे गए हैं। मृतकों की संख्या अब भी बढ़ रही है।’’ उन्होंने बताया कि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कबाइली समुदायों के लोग स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल करते हुए एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं। हिंसा में घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया जिसके बाद विभिन्न गांवों से लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

    हालात बिगड़ते देख जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान शनिवार के लिए बंद कर दिए गए जिसकी पुष्टि ‘प्राइवेट एजुकेशन नेटवर्क’ के अध्यक्ष मुहम्मद हयात हसन ने की। बृहस्पतिवार को बागन, मंदुरी और ओछाट में 50 से अधिक वाहनों पर गोलीबारी की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसमें महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मृतक शिया समुदाय से थे।

  • 20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर KL Rahul और Jaiswal ने रचा इतिहास

    20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर KL Rahul और Jaiswal ने रचा इतिहास

    नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में रोमांचक मुकाबला जारी है। पहली पारी में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का बल्ला नहीं चला था, लेकिन दूसरी इनिंग में इस ओपनिंग जोड़ी ने कमाल कर दिया। दोनों के बीच 114 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। इस पार्टनरशिप के दम पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचा है। पूरे 20 साल बाद किसी भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है। इससे पहले साल 2004 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा की जोड़ी ने 100 प्लस रनों की साझेदारी की थी। दरअसल, टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है। पहली पारी में 0 पर आउट होने वाले यशस्वी जायसवाल ने दूसरे दिन फिफ्टी जमाई है। यह ऑस्ट्रेलिया में उनके करियर की पहली टेस्ट फिफ्टी है। वो पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए हैं।

    टीम इंडिया ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। टीम के लिए नीतीश रेड्डी के बल्ले से सबसे ज्यादा 41 रन निकले। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने पहली इनिंग में सबसे ज्यादा 4 विकेट निकाले थे। फिर गेंदबाजी में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया को 104 रनों पर समेट दिया। कंगारू टीम के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा 26 रन मिचेल स्टार्क ने बनाए।

    टीम इंडिया ने बनाई मजबूत पकड़

    अब टीम इंडिया दूसरी पारी में बैटिंग कर रही है। पहली पारी के आधार पर उसे 46 रनों की लीड मिली थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम फ्रंटफुट पर खेल रही है। मैच में उसकी पकड़ मजबूत हो चुकी है। दूसरे दिन के तीसरे सेशन में भारत की लीड 150 प्लस हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल दोनों फिफ्टी जमा चुके हैं। खबर लिखे जाने तक भारत ने बिना कोई विकेट खोए 114 रन बना लिए हैं।

  • Jalandhar News: 10 करोड़ की जमीन की धोखाधड़ी मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 10 करोड़ की जमीन की धोखाधड़ी मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके एक परिष्कृत भूमि धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो जाली दस्तावेजों का उपयोग करके लगभग ₹10 करोड़ मूल्य की 10 एकड़ प्रमुख भूमि को धोखाधड़ी से पंजीकृत करने का प्रयास कर रहे थे।

    आज यहां यह खुलासा करते हुए, जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के बाद, फिल्लौर पुलिस ने एक सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप ये महत्वपूर्ण गिरफ्तारियाँ हुईं।

    एसएसपी खख ने बताया, “विश्वसनीय सूचना के आधार पर हमारी टीम ने तीन व्यक्तियों को पकड़ा, जिन्होंने बहादुरक बा गांव भाटिया में 10 एकड़ जमीन का फर्जी तरीके से स्वामित्व हासिल करने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने बड़ी सावधानी से जाली आधार कार्ड और जमीन के स्वामित्व के दस्तावेज तैयार किए थे।”

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलजीत सिंह (प्रॉपर्टी डीलर) पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी कल्याणपुर थाना लाबड़ा, गुरप्रीत सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी सिद्धमुत्सदी थाना नूरमहल और जयराम (प्रॉपर्टी डीलर) पुत्र बख्शीराम निवासी स्वामी लालजी नगर बूटा मंडी जालंधर के रूप में की है।

    यह कार्रवाई जसरूप कौर बाथ, आईपीएस, एसपी (जांच), सरवन सिंह बल पीपीएस, डीएसपी, सब डिवीजन फिल्लौर और इंस्पेक्टर संजीव कपूर पुलिस स्टेशन फिल्लौर की देखरेख में की गई।

    पुलिस स्टेशन फिल्लौर में धारा 318(3), 338, 340 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है (एफआईआर संख्या 313 दिनांक 22.11.2024)।

    एसएसपी खख ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में जाली दस्तावेजों के एक परिष्कृत नेटवर्क का पता चला है। गिरफ्तार आरोपियों को अन्य आपराधिक तत्वों के साथ उनके संभावित संबंधों की आगे की जांच के लिए पुलिस रिमांड लेने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

  • जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेला 6 दिसम्बर को

    जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेला 6 दिसम्बर को

    ऊनासुशील पंडित: नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा 6 दिसम्बर को शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूर कलां में जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेला आयोजित किया जा रहा है। यह बात उपायुक्त जतिन लाल ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेले के संबंध में आयोजित हुई बैठक के दौरान कही। उन्होंने युवा महोत्सव एवं साइंस मेले के सफल आयोजन और जिला भर से युवाओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित बनाने को लेकर सभी को भरसक प्रयास करने के निर्देश दिए। मेले में भाग लेने के लिए 30 नवम्बर तक करना होगा पंजीकरण उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपने पंजीकरण के लिए एनवाईके ऊना कार्यालय (रोटरी स्ट्रीट ऊना) में 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। केवल ऊना जिले के स्थायी निवासी ही कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी की आयु 15 साल से लेकर 29 साल तक होनी चाहिए। युवा उत्सव से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र ऊना के कार्यालय में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 01975-223129 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही ई-मेल  nykuna@gmail.com  के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है और गूगल फॉर्म एवं क्यू आर कोड स्कैन करके भी भाग लिया जा सकता है। उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव में लेखन, चित्रकला, फोटोग्राफी सत्र एवं प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता (ग्रुप), साइंस मेला (एकल) और साइंस मेला (ग्रुप) आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिनमें विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5000, 2500 और 1500 धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा। लोक नृत्य प्रतियोगिता में यह धनराशि 7000, 5000 और 3000 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में यह पुरस्कार राशि 2500, 1500 और 1000 निर्धारित की गई है। वहीं, साइंस मेला प्रदर्शनी में यह राशि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 3000, 2000 और 1500 रुपये दी जाएगी। साइंस (ग्रुप) के लिए यह राशि 7000, 5000 व 3000 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चयनित होने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर और राज्य स्तर पर चयनित होने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका मिलगा। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र ऊना प्रदीप कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर मंजीत सिंह, प्रधानाचार्य शिक्षा भारती बीएड कॉलेज हंस राज, एनएसएस की जिला नोडल अधिकारी डॉ लिली, सतीश कुमार केवी सलोह, दीपक कुमार डीआईसी ऊना, आकाश भारद्वाज कॉर्डिनेटर पीएनबी सेटी ऊना सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • चुनाव में 5.6 Million Followers वाले सेलिब्रिटी उम्मीदवार को मिले केवल 155 Vote

    चुनाव में 5.6 Million Followers वाले सेलिब्रिटी उम्मीदवार को मिले केवल 155 Vote

    महाराष्ट्रः महाराष्ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन को जोरदार समर्थन मिला है। वहीं, बीजेपी और सहयोगियों ने महाअघाड़ी गठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया है। विधानसभा चुनाव की बहुचर्चित सीटों में से एक वर्सोवा सीट है। वर्सोवा सीट पर एजाज खान चुनावी मैदान में थे। खुद को मुंबई का भाईजान बताने वाले एजाज खान को इस सीट पर बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा। एजाज ने बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन वोटर्स ने उनके दावों की हवा निकाल दी। आपको बतादें, वो आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के टिकट पर वर्सोवा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन उन्होंने अभी तक केवल 150 वोट ही हासिल किए हैं।

    एजाज खान का विवादों से गहरा नाता रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में केवल 150 वोट मिलना वाकई बड़ी हैरानी वाली और शर्मनाक बात है।

    नोटा को भी 1278 वोट मिल चुके हैं

    आपको जानकर हैरानी होगी कि नोटा को भी 1278 वोट मिल चुके हैं। इस सीट से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के हारून खान बढ़त बनाए हुए हैं जिन्हें अबतक करीब 65 हजार वोट मिल चुके हैं।

    सोशल मीडिया पर 5.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं

    एजाज खान के सोशल मीडिया पर 5.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में बड़ी ही हैरानी बात है कि इतने उनके चाहनेवाले होने के बावजूद भी मशहूर एक्टर ज्यादा नहीं तो कम से कम 1000 वोट भी हासिल नहीं कर पाए। केवल 153 वोट के साथ उन्हें करारा झटका लगा है।

  • एसजीपीसी बोर्ड के चुनावों के लिए पात्र मतदाता 15 दिसम्बर तक कर सकते हैं पंजीकरण

    एसजीपीसी बोर्ड के चुनावों के लिए पात्र मतदाता 15 दिसम्बर तक कर सकते हैं पंजीकरण

    ऊना/सुशील पंडित: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य 15 दिसंबर, 2024 तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड के सदस्यों के चुनाव के लिए पात्र मतदाता अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निदेशक पंचायती राज एवं आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव हिमाचल प्रदेश से प्राप्त शेड्यूल के अनुसार 16 दिसंबर, 2024 से 2 जनवरी, 2025 तक हस्तलिखित नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रखरखाव का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि उपायुक्त द्वारा नियमावली का प्रारम्भिक प्रकाशन और सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के मामले में, उसका पद और पता से संबंधित दावे व आक्षेप 3 जनवरी, 2025 तक संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर किए जा सकते हैं।

    इसके अलावा 3 से 24 जनवरी, 2025 तक इस संबंध में दावे व आक्षेप प्रस्तुत किए जा सकते हैं। सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम, 1959 के नियम 10(3) के तहत प्राप्त सभी दावे और आपत्तियों का निपटारा 25 जनवरी से 5 फरवरी तक किया जाएगा। इसके अलावा 6 से 24 फरवरी, 2025 तक संक्षिप्त नामावलियों को छपाई के लिए तैयार कर लिया जाएगा तथा 25 फरवरी, 2025 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

    जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने जिला के पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे एसजीपीसी चुनावों के लिए 15 दिसम्बर तक अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।

  • महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को प्रचंड जीत मिलना मतलब प्रधानमंत्री पर जनता का अटूट विश्वास: दविंद्र भुट्टो

    महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को प्रचंड जीत मिलना मतलब प्रधानमंत्री पर जनता का अटूट विश्वास: दविंद्र भुट्टो

    देश में कांग्रेस ओर उनका गठबंधन लुप्त होने की कगार पर, जनता को कांग्रेस पर नहीं विश्वास

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो ने महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को प्रचंड जीत मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि आज कांग्रेस ओर उसके गठबंधन में जितनी भी राजनीतिक पार्टियां हैं। बह सभी लुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी है। जिस प्रकार देश के राज्यों में विधान सभा चुनावी परिणाम आ रहे हैं। उसमें अधिकतर भाजपा की सरकार बन रही है या फिर क्षेत्रीय दल सरकार बना रहे है।

    भुट्टो ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री भी महाराष्ट्र में हिमाचल की दस गारंटियों को लेकर गए थे लेकिन महाराष्ट्र की समझदार जनता ने कांग्रेस की गारंटियों को खटाखट खत्म करते हुए भाजपा गठबंधन को भारी ओर प्रचंड जीत दिलाई है। यह सब देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत है। दविंद्र भुट्टो ने कहा कि आज हिमाचल की कांग्रेस सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में कभी शौचालय टैक्स कभी समोसे की जांच सरकारी कर्मचारियों को सैलरी के लाले पेंशन भोगियों को पेंशन नहीं मिल रही है।

    राज्य में त्राहि त्राहि मची हुई है और पूरा देश राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल हिमाचल सरकार के दो वर्ष के विफल कार्यकाल पर डिबेट कर रहे हैं। दिल्ली में हिमाचल भवन कुर्क  होने की कगार पर पहुंच गया है। राज्य के पर्यटक होटल बंद होने जा रहे हैं। दो वर्षों में एक भी यूवा को नौकरी नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री महाराष्ट्र में जाकर हिमाचल की गारंटियों को मीडिया के माध्यम से सफल बताने में लगे रहे। भुट्टो ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन ने जो अढ़ाई वर्षों जनता को सेवा में समर्पित करके बहुत कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार कर जनता को लाभ दिया है।

    उसकी बदौलत जनता ने भाजपा गठबंधन को रिपीट करके इतिहास रचा है। दविंद्र भुट्टो ने कहा कि केंद्र सरकार के सफल दस वर्षों के कार्यकाल में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जन कल्याण योजनाओं से देश के हर गरीब परिवार को सीधा लाभ मिल रहा है। आज देश के करोड़ों परिवार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करके भाजपा की सदस्यता भी ले रहे हैं और भाजपा पक्ष में मतदान भी कर रहे हैं। भाजपा नेता दविंद्र भुट्टो के भाजपा के सभी शीर्षक एवं वरिष्ठ नेताओं को महाराष्ट्र में प्रचंड जीत मिलने पर बधाई दी है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों के लिए ‘पर्यावरण और विज्ञान  क्विज’ का आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों के लिए ‘पर्यावरण और विज्ञान क्विज’ का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों के मानसिक विकास और गणितीय कौशल को बढ़ावा देने के लिए कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘अबेकस प्रतियोगिता’ तथा कक्षा पांँचवी से दसवीं तक के छात्रों के लिए ‘पर्यावरण और विज्ञान  क्विज’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देना था। ‘अबेकस प्रतियोगिता ‘का उद्देश्य बच्चों में गणना कौशल ,एकाग्रता और त्वरित सोच को प्रोत्साहित करना था ।स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा प्रथम) से रोहन सिम्हा गौड़ प्रथम,  नित्या धीमान ,गीतांशी शर्मा द्वितीय तथा जपनूर सैनी, दलराज तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से रूही रहल प्रथम, रिद्धि, कृषिका द्वितीय तथा अभिनव ,आयुष और रिद्धिका सैनी तृतीय स्थान पर रहे।

    एप्पल ग्रुप में (कक्षा तीसरी )’ से रिद्विका प्रथम, समृद्धि शर्मा द्वितीय तथा तनवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे । कक्षा चौथी से प्राक्षी राणा प्रथम, मन्नत परमार द्वितीय तथा अर्शदीप कौशल तृतीय स्थान पर रहे।

    ‘पर्यावरण और विज्ञान क्विज’

    ऑरेंज ग्रुप में ‘इलेक्ट्रा  एलीट टीम ”से काशवी पराशर, हेजल, समर्थय, इशिका राणा तथा सक्षम राणा प्रथम स्थान पर रहे। ‘एटम एडमायर टीम ‘से  दीक्षिता ठाकुर, गुंजन ,ध्रुव मदान ,

    रान्या शर्मा , अर्णव राणा तथा दक्ष द्वितीय स्थान पर रहे । ‘इनोवेटर्स टीम ‘ से सानिया , रुद्र कालरा, सतिंदर  चौधरी ,जय कौशल, विहान तथा शौर्य ठाकुर तृतीया स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप में ‘हाइड्रोजन टीम ‘से गुरलीन, दिव्यम, सुहाना तथा अर्णव जसवाल प्रथम स्थान पर रहे।  ‘ऑक्सीजन टीम’ से सुहाना पांडा, वामन ,मनराज तथा अर्शिया द्वितीय स्थान पर रहे। ‘हीलियम टीम ‘से जैस्मिन धीमान, संयम, दिव्यांशिका , प्रत्यूष आहूजा तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप मेलन में ‘अर्थटीम’ से सहजदीप सिंह ,अरिंजय ओजस्विन इंदौरिया , अक्षिता राजपूत, सानवीं सिंह तथा हरकीत कौर प्रथम स्थान पर रहे।

    ‘वीनस टीम’ से जाग्रत शर्मा, हरमनजोत सिंह, गुंजन, स्वरित प्रसाद गोंड ,कनव राठौर द्वितीय स्थान पर रहे ।’सैटर्न टीम’ से दक्ष भारद्वाज, कृष्णव शर्मा, हर्षदीप कौर, सार्थक शर्मा तथा तक्ष पुंज तृतीय स्थान पर रहे।  स्कूल  के निदेशक श्री अनुज वशिष्ट जी ने कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण और विज्ञान की समझ को बेहतर बनाएं। मुझे गर्व है कि आप सभी ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। हारने और जीतने से अधिक महत्वपूर्ण है,  आपकी भागीदारी और सीखने की इच्छा।स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दीपक कौशल जी  ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएंँ शैक्षिक विकास के साथ-साथ छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में भी मदद करती हैं ।