Blog

  • Punjab News: Diwali की छुट्टी को लेकर बनी असंमज की स्थिति, इस दिन होगी सरकारी छुट्टी

    Punjab News: Diwali की छुट्टी को लेकर बनी असंमज की स्थिति, इस दिन होगी सरकारी छुट्टी

    मोहाली: पंजाब में त्यौहारों को लेकर अक्सर असंमज की स्थिति बनी रहती है। वहीं इस बार दिवाली मनाने को लेकर 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि कई लोगों द्वारा दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाने की बात कही जा रही है, तो कई लोगों द्वारा 1 नवंबर का मूहर्त बताया जा रहा है। इस बीच पंजाब के लोग भी असमंजस में हैं कि राज्य में दिवाली की छुट्टी किस दिन होगी?

    पंजाब सरकार की नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्य में 31 अक्टूबर, वीरवार को दिवाली की छुट्टी है। शुक्रवार 1 नवंबर को भी विश्वकर्मा दिवस के चलते प्रदेश में छुट्टी रहेगी। इस दिन राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं दिवाली मनाने के दिन को लेकर चल रहे संशय को भी काशी के विद्वानों ने दूर कर दिया है। हाल ही में काशी में एकत्र हुए विद्वानों ने निर्णय लिया है कि 31 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली मनाई जाएगी। विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के बाद विद्वानों ने सर्वसम्मति से 31 अक्टूबर को दिवाली मनाने का निर्णय लिया है।

     

  • Jalandhar News: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस की दबिश

    Jalandhar News: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस की दबिश

    जालंधर, ENS: पिछले दिनी हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मामले में साजिशकर्ता मोहम्मद जीशान अख्तर उर्फ जैशी उर्फ सिकंदर को पुलिस व एजेंसियां ढूंढ रही हैं, लेकिन अभी तक वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। गांव शंकर में रहने वाला उसका बड़ा भाई जावेद अख्तर भी गायब हो चुका है। उसकी तलाश क्राइम ब्रांच मुंबई व एजेंसियां कर रही हैं।

    मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम जालंधर में जैशी से जुड़े लोगों पर नजर बनाए हुए है, ताकि उसे पकड़ा जा सके। क्राइम ब्रांच ने पटियाला व नाभा जेल से जैशी की बैरक में बंद अपराधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को शक है कि जैशी कैथल या मध्य प्रदेश में हो सकता है। इसलिए टीमें वहां जांच कर रही हैं।

    पिता के विदेश जाने के बाद केवल उसका बड़ा भाई जावेद ही ऐसा शख्स है, जिसके जरिये पुलिस जैशी तक पहुंच सकती है। मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा कि पंजाब पुलिस के सहयोग से जैशी को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उसे फंडिंग करने वाले लोग भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं।

  • Jalandhar News: चोरों ने घर को बनाया निशाना, नकदी और कीमती सामान चोरी

    Jalandhar News: चोरों ने घर को बनाया निशाना, नकदी और कीमती सामान चोरी

    जालंधर: महानगर के गांव संघवाल में दिनदहाड़े घर में चोरी करने का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने घर पर लगे ताले तोड़कर हज़ारों की नकदी व कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। इस संबंधी जानकारी देती हुई पीडित सरबजीत कौर पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी गांव संघवाल ने बताया कि उसका पति कम से बाहर गए हुए थे और वह भी किसी काम के लिए कहीं गई थी, जब उन्होंने घर आकर देखा तो उनके घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने अलमारी चेक की तो उसमें से 3 हजार नगदी, एक घड़ी, सोने की चेन, एक मोबाइल गायब था। इस सबंधी शिकायत चौकी किशनगढ़ की पुलिस दे दी गई है।

    इस घटना सबंधी चौकी किशनगढ़ के प्रभारी बलबीर सिंह बुट्टर ने कहा की वह इस चोरी की घटना की जांच कर रहे हैं। घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोर को काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: एक्शन मोड में DGP Gaurav Yadav, विशेष नाकों का किया निरीक्षण, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन मोड में DGP Gaurav Yadav, विशेष नाकों का किया निरीक्षण, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में देर रात डीजीपी गौरव यादव पहुंचे। इस दौरान डीजीपी गौरव यादव द्वारा विशेष नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने नाकों पर जांच करवा रहे वाहन चालकों से भी बातचीत की। डीजीपी यादव के साथ लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल, डीसीपी ग्रामीण जसकिरनजीत सिंह तेजा भी मौजूद थे। डीजीपी गौरव यादव के औचक निरीक्षण की जानकारी जैसे ही जिला पुलिस प्रशासन को मिली, तुरंत सड़कों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हर चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने नाकेबंदी कर दी। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ रोड पर स्पेशल नाके पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। DGP यादव का काफिला वहां रुका। उन्होंने वाहन चालकों से बातचीत करते हुए उनसे पूछा कि चैकिंग करवाते समय नाके पर कभी किसी पुलिस कर्मी ने गलत व्यवहार तो नहीं किया। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रोड पर एक विशेष चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। डीजीपी यादव का काफिला वहां रुका। वाहनों से बात करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या चेकिंग के दौरान कभी किसी पुलिस एजेंसी ने चेक पोस्ट पर बदसलूकी की है। गौरव यादव ने लोगों से बातचीत कर पुलिस की जमीनी स्तर पर कार्यप्रणाली को भी परखा। लोगों ने डीजीपी यादव को यह भी बताया कि पुलिस की वजह से ही वे शहर में सुरक्षित महसूस करते हैं। डीजीपी यादव ने वाहनों की भी जांच की और पुलिस द्वारा चेकिंग के लिए लगाए गए रजिस्टर को भी चेक किया। पुलिस कर्मचारियों ने अपराधियों पर लगाम लगाने वाले ऐप के बारे में भी डीजीपी यादव को जानकारी दी। डीजीपी यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में भी विशेष चेकिंग जारी रहेगी। वही पुलिस ने स्पेशल नाके के दौरान 5 टू व्हीलर वाहनों के ट्रिपलिंग के चालान किये। वहीं दो युवकों को हिरासत में लिया, जो ड्राइविंग के दौरान शराब के नशे में धुत थे।

    विशेष नाकों का किया निरीक्षण, देखें वीडियो

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता Bank Manager का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता Bank Manager का शव बरामद, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः सरहद फीडर नहर में से गाड़ी समेत गोताखोरों की टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बैंक मैनेजर का शव बरामद किया। मृतक बैंक मैनेजर की पहचान सिमरनजीत सिंह बराड़ पुत्र दर्शन सिंह बराड़ निवासी श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। सिमरनजीत सिंह मुक्तसर की नजदीकी गांव लखेवाली में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में मैनेजर की पोस्ट पर तैनात था। मिली जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर बुधवार की रात को अपने दोस्तों के साथ वरना कार में सवार हो पार्टी के लिए घर से गया था। जहां वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसके बाद पहले तो परिवार की तरफ से उस बैंक मैनेजर को अपने स्तर पर ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन जब उसे बैंक मैनेजर का कोई पता नहीं चला तो परिवार द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा गोताखोरों की टीम और एनडीआरएफ की टीमों को बुलाकर मुक्तसर के नजदीकी गांव भुल्लर के पास से गुजरती राजस्थान और सरहद फीडर नहर में उस बैंक मैनेजर की तलाश शुरू की गई। गोताखोरों द्वारा तालाश करने के 2 दिन बाद गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम की सहायता से लापता हुए बैंक मैनेजर को मृतक अवस्था में उसकी कार समेत सरहिंद फीडर नहर से बाहर निकल गया। मीडिया के साथ बातचीत करते हुए श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिमरन दीप सिंह नाम का व्यक्ति दो दिन से लापता था और पूछताछ करने पर सामने आया कि वह अपने दोस्तों के साथ गांव भुल्लर के पास से गुजराती नहरों पर आया था और वह लोग यहां पर काफी देर तक बैठे रहे थे। पुलिस ने कहा कि उसके बाद लोग वापस घर चले गए थे लेकिन सिमरन दीप सिंह बराड़ घर नहीं पहुंचा था। जिसके बाद परिवार पुलिस के पास पहुंचा और परिवार की शिकायत पर पुलिस द्वारा सिमरन दीप के सभी दोस्तों से पूछताछ की गई और पुलिस द्वारा नहर पर आकर बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की गई। नहर के पास गाड़ी के टायरों के निशान मिलने से गाड़ी के नहर में गिरने का संदेह हुआ और इसके बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों की टीम और एनडीआरएफ की टीम की सहायता से सरहिंद फीडर नहर में से सिमरन दीप सिंह का शव और गाड़ी बरामद करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलवाया गया है ताकि इस घटना का पता लगाया जा सके कि यह हादसा है या साजिश और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार ही कार्यवाही की जाएगी।

    लापता Bank Manager का शव बरामद, देखें वीडियो

  • Punjab News: मंदिर में माथा टेकने आया व्यक्ति चांदी का गिलास लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: मंदिर में माथा टेकने आया व्यक्ति चांदी का गिलास लेकर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः बालाजी मंदिर में दिन दिहाड़े चोर ने बाला जी के आगे रखा चांदी का गिलास चोरी कर लिया। चोर मंदिर माथा टेकने पहुंचा। पहले उसने माथा टेका फिर चांदी का गिलास चोरी कर स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया। चोर  की यह हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके बाद मंदिर कमेटी ने सीसीटीवी समेत लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है। लुधियाना के हैबोवाल में बालाजी का मंदिर स्थित है। शुक्रवार को मंदिर में जब अन्य लोग भी माथा टेकने पहुंचे हुए थे। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति भी मंदिर माथा टेकने पहुंचा। मंदिर कमेटी के चेयरमैन रिशी जैन ने बताया कि चोर ने मंदिर में पंचमुखी श्री हनुमान जी की मूर्ति के आगे रखा चांदी का गिलास चुराया है। पहले चोर ने हनुमान जी को माथा टेका, फिर मौका पाते ही गिलास चोरी कर फरार हो गया।

    व्यक्ति चांदी का गिलास लेकर फरार, देखें वीडियो

  • Punjab News: सिरफिरे आशिक ने पिस्तौल के बल पर लड़की से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: सिरफिरे आशिक ने पिस्तौल के बल पर लड़की से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः छावनी के इंदिरा कॉलोनी में जिस्म की भूख में अंधे आशिक द्वारा अपनी ही प्रेमिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमें आशिक ने अपनी ही प्रेमिकाओं को अपनी हवस का निशाना बनाया। जहां सचिन नाम के शख्स को काल्पनिक नामक लड़की से प्यार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही मोहल्ले में रहते है और यह प्यार 3 साल तक चलता रहा, लेकिन जब सचिन को उसकी प्रेमिका द्वारा शादी के लिए कहा तो सचिन ने यह कहकर मना कर दिया कि उसके घर वालों को यह शादी मंजूर नहीं है, इसलिए गर्लफ्रेंड ने उससे रिश्ता तोड़ लिया।

    लेकिन सचिन अक्सर लालच में शादी के सपने प्रेमिका के साथ मस्ती करता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि पिस्तौल के बल पर सचिन ने एक बार फिर अपनी प्रेमिका को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो सचिन ने गुंडागर्दी करते हुए उसकी पिटाई की, जिसके बाद उसके घर का सारा सामान तोड़ दिया।

    बताया जा रहा हैकि जब प्रेमिका की मां घर आई तो घर में तोड़फोड़ देख उसकी मां ने पूछा तो पीड़िता ने सारी बात मां को बताई कि कैसे सचिन उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है और अब गुंडागर्दी करते हुए पिस्तौल के बल पर एक बार फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और घर में तोड़फोड़ की, जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस से की है और न्याय की मांग की है।

    पीड़िता के बयानों के आधार पर थाना कैंट की पुलिस ने आरोपी सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। पीड़िता और उसके परिवार ने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी लगातार अवैध हथियारों के बल पर धमकी दे रहा है कि वह अपनी मर्जी से लड़की से संबंध बनाता रहेंगा और वह ना ही उससे शादी करेगा उसकी शादी नहीं होने देंगा।

    पिस्तौल के बल पर लड़की से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

  • नाले में श्रद्धालुओं से भरी गिरी बस, मची चीख पुकार, 3 की मौत

    नाले में श्रद्धालुओं से भरी गिरी बस, मची चीख पुकार, 3 की मौत

    सिद्धार्थनगरः उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 22 लोग घायल हो गये हैं, जिनमें से 2 की स्थिति गंभीर है। इन मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 53 श्रद्धालुओं से भरी बस बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर से मुंडन कार्यक्रम के बाद सिद्धार्थनगर लौट रही थी। इस दौरान चरिगहवा नाले के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।

    इसके बाद चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने प्रशासन को जानकारी दी और बचाव कार्य में जुट गए। कुछ देर बाद पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची और क्रेन मंगवाकर बस को नाले से निकलवाया। इस दौरान साइकिल सवार मंगनीराम (50) और बस के अंदर बैठे 14 साल के अजय शर्मा के साथ ही 65 साल की गम्मा की मौत हो गई। दुर्घटना में 22 लोग घायल हुए है। जिनका उपचार बढ़नी के पीएचसी में चल रहा है।

    बता दें कि दो महीने पहले ही सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में खीरा मंडी के पास एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई थी। शोहरतगढ़ के डीएसपी सर्वेश सिंह ने बताया था कि त्रिलोकपुर पुलिस स्टेशन के तरहर गांव के प्रतीक गिरी अपनी 31 साल की बहन किरण गिरी और 3 साल की भतीजी सिद्धि के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

  • आज का राशिफल, 19 अक्टूबर 2024

    आज का राशिफल, 19 अक्टूबर 2024

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितिया और शनिवार का दिन है। द्वितिया तिथि आज सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज शाम 5 बजकर 42 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र लग जाएगा।

    मेष राशि:

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कोई लाभदायक यात्रा संपन्न हो सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर तो समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, परंतु अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। आज किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। आज बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। इस वक्त बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय बीतेगा। काम को लेकर की गई महत्वपूर्ण यात्रा फायदेमंद होगी। आज आपको कोई ऐसी बात पता चलेगी, जिसे जानकर आप सरप्राइस महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी।  

    वृष राशि:

    आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज पास की किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा।  

    मिथुन राशि:

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षको की सहायता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब एंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा।  

    कर्क राशि:

    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जाएगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनाएंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।  

    सिंह राशि:

    आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ आपके दोस्ताना तालमेल बनेंगे। मेहनत के अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर न लें, बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से अपनी कार्यप्रणाली बनाएं। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। कभी-कभी आपके मन में नकारात्मक विचार आपके आत्मबल में कमी ला सकते हैं। परंतु दूसरों की बातों में ना ध्यान देकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएगी। आज ऑफिस में आपके कार्य परफॉरमेंस की तारीफ होगी।  

    कन्या राशि:

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को मानसिक उलझने लेने से बचना चाहिए, जिससे वह अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस कर सकें।  

    तुला राशि:

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। बड़े बुजुर्गों की रेस्पेक्ट करेंगे, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।  

    वृश्चिक राशि:

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे।  

    धनु राशि:

    आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। आपका अपने कर्म पर विश्वास रखना, तथा मन लगाकर काम करना आपको सफलता देगा। कुछ बीती हुई गलतफहमियां दूर होने से भाइयों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आयेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनाएंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे।  

    मकर राशि:

    आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश करेंगें। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।  

    कुंभ राशि:

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप पारिवारिक रिश्ते को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों को कोई विवाह प्रस्ताव भी आज मिल सकता है। कोई दोस्त या बिजनेस का साथी पैसा कमाने का नया तरीका बता सकता है। माता-पिता से दूर कहीं रहते हैं, तो पैतृक निवास की यात्रा हो सकती है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान को सफलता मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा।  

    मीन राशि:

    आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज कारोबार में बाहरी लोगों के दखल से चुनौतियां रहेंगी। बेहतर होगा सब काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। आपके पॉजिटिव विचार आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसकी वजह से जीवन के कुछ क्षेत्रों में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक स्थान पर बिताने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज का दिन अनुकूल है। आपके काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। घर पर कोई मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आयेगी।
  • 100 फीट गहरी खाई में गिरी School Bus, कई बच्चे घायल

    100 फीट गहरी खाई में गिरी School Bus, कई बच्चे घायल

    पंचकूलाः मोरनी में टिकरताल के पास दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों से भरी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से स्कूल बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के दौरान बस में 45 बच्चे सवार थे, इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए हैं। वहीं घटना दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई।

    स्थानीय लोगों द्वारा घटना में घायल बच्चों को पंचकू ला के सेक्टर 6 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चे मालेरकोटला से यहां आए थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक घटना में बस ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं।