Blog

  • पंजाबः स्कूल शिक्षा बोर्ड के एग्जाम की डेटशीट में हुआ बदलाव, आदेश जारी  

    चंडीगढः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, प्री बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव किया है। जिला बरनाला में 19.01.2024 को होने वाली प्री-बोर्ड और टर्म-2 परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। जारी आदेशों में कहा गया है कि 19 जनवरी, 2024 को शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला जी के शहीदी दिवस को लेकर छुट्टी है। इसके चलते जिला बरनाला में 19-01-24 को होने वाली प्री-बोर्ड/टर्म-2 परीक्षा 29-01-2024 को दोपहर बाद आयोजित की जाएगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पंजाब ने इस संबंध में जिला शिक्षा अफसर बरनाला को पत्र लिखकर आदेश जारी किए हैं।

  • तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, 4 की मौ’त

    तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, 4 की मौ’त

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कार के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मंच गया. कार के डिवाइडर से टकराने से 4 लोगों मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए है। ये टक्कर इतना खतरनाक था कि मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।  दुर्घटना की वजह बताते हुए एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी कार सवार सड़क के दूसरी ओर जा गिरे, उनमें से एक तो झाड़ियों जा गिरा। उन्होंने बताया कि हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की शिवपुरी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

    घायलों के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये हादसा शिवपुरी जिले के बदरवास पाईपास पर हुआ है। इस हादसे के दौरान कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने पर कई बार पलटते रोड किनारे गिरी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल ने शिवपुरी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे के शिकार लोगों की शिनाख्त के बाद उनके परिवार के लोगों को सूचित कर दिया। जबकि मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सोंप दिया है।

  • जालंधरः मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS:  गोराया में देर रात को विश्व प्रसिद्ध ऐतहासिक श्री राम मंदिर ऋिषी कुटिया में चोरों द्वारा चोरी की वारदात की गई। जिसका पता सुबह चला तो मंदिर के सेवादारों में रोष की लहर शुरू हो गई। बता दें कि देर रात 2 बजे के करीब चोर ऐतिहासिक श्री राम मंदिर ऋषि कुटिया में ताले तोड़कर घुसे। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि चोर जूते पहनकर मंदिर के अंदर घूमते है।

    इस दौरान उन्होंने ताले तोड़कर गोलकों में पड़ा हुआ पैसा निकाल लिया। इतना ही नहीं मंदिर के जिस हिस्से में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी, वहां पर भी चोर जूते पहन कर घूमते रहे। घटना का सेवादारों को सुबह पता चला तो उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी। मंदिर के सेवादारों द्वारा जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो उसमें सभी आरोपी नजर आ रहे थे। वहीं इस मामले को लेकर सेवादारों में रोष पाया जा रहा है। बता देंकि एक ओर देश भर के लोगों में अयोध्या में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोरों से तैयारियां चल रही है। वहीं दूसरी और श्री राम मंदिर में घटना को लेकर सेवादार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में MLA के एक्शन के बाद कैंटीन हुई बंद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा ने सिविल अस्पताल को 4 दिन पहले औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कैंटीन में गंदगी देखकर वह भड़क उठे। दरअसल, वहां पर कई खामियां पाई गईं। जिसके बाद विधायक ने मामले में कार्रवाई करवाने के लिए कहा था। वहीं इस मामले को लेकर देर रात थाना 4 प्रभारी ने कैंटीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे कैंटीन को बंद करने के आदेश दिए। जिसके चलते आज सुबह से सिविल अस्पताल की कैंटीन बंद पड़ी हुई है।

    बता दें कि विधायक अरोड़ा द्वारा सिविल अस्पताल की औचक चैंकिग के दौरान एक पानी की टंकी में शराब की खाली बोतलें बरामद की गईं। जिसके बाद विधायक कैंटीन में गए। जहां देखा कि वहां पर घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल किया जा रहा था। जहां उन्होंने कैंटीन चलाने वाले को फटकार भी लगाई थी। इस दौरान सिविल अस्पताल की सबसे बड़ी कैंटीन में खाद्य पदार्थों की चेकिंग की तो इस दौरान वहां पर कुछ बैन सामान भी पाया गया। जिसके चलते इस संबंध में आला अफसरों को कार्रवाई के लिए भी कहा था। 

  • आसमान में टॉयलेट में फंसा पैसेंजर!

    बेंगलुरु : स्पाइसजेट की मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली एक फ्लाइट में एक पैसेंजर पूरे सफर के दौरान टॉयलेट में फंसा रहा। टॉयलेट के गेट का लॉक खराब हो गया था। करीब 100 मिनट तक टॉयलेट में फंसे रहने के कारण पैसेंजर लैंडिंग के बाद सदमे में था।मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि लैंडिंग से पहले एयर होस्टेस ने एक पर्ची लिखी और गेट के नीचे से पैसेंजर को भेजा।

    जिसमे एयर होस्टेस ने लिखा था कि सर, हमने गेट खोलने की पूरी कोशिश की, लेकिन हम गेट नहीं खोल सके ,आप घबराइए मत। हम कुछ ही मिनटों में लैंड करने वाले हैं  आप कमोड का ढक्कन बंद करके उस पर बैठ जाएं और अपनी सुरक्षा करें। जैसे ही मुख्य दरवाजा खुलेगा, इंजीनियर आ जायेगा। 

    मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट नंबर SG-268 को सोमवार रात 10:55 बजे उड़ान भरना था। हालांकि फ्लाइट ने देर रात 2 बजे उड़ान भरी। टेक ऑफ के बाद जैसे ही सीट बेल्ट खोलने की इजाजत मिली, 14D सीट पर बैठा पैसेंजर टॉयलेट में जाकर फंस गया।  

  • फिर बढ़ी हिंसा: मुठभेड में जवान की मौ’त, जाने मामला

    मणिपुर :  बुधवार सुबह फिर हिंसा भड़क उठी। तेंग्नौपाल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई। उग्रवादियों ने एसबीआई मोरेह के पास सुरक्षा बलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में एक पुलिस कमांडो की मौत हो गई। मृतक कमांडो की पहचान डब्लू सोमोरजीत के रूप में की गई है। एक अन्य कमांडो को चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार एक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में सीमावर्ती शहर में राज्य बलों द्वारा दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था।

    इसके 48 घंटे के बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों की चौकी पर हमला किया। उग्रवादियों ने वार्ड 7 के पास पुलिस पर गोलीबारी की। गोलीबारी एक घंटे से अधिक समय तक चली।मणिपुर सरकार ने तेंगनौपाल में कर्फ्यू लगा दिया है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों और आवश्यक सेवाओं को कर्फ्यू से छूट दी गई है।मंगलवार की रात इंफाल पश्चिम जिले के कौट्रुक गांव में वॉलंटियर्स की संदिग्ध कुकी आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई। बाद में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप किया तो गोलीबारी थमी।

  • पंजाबः इस इलाके में लुटेरों ने चलाई गोलियां, नगदी छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जंडियाला गुरु से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात लुटेरों ने गोलियां चला दी। घटना देर रात की बताई जा रही है। जहां लुटेरों ने लूट की नीयत से नौजवानों पर हमला कर दिया। इस दौरान लुटेरे नौजवानों से 10 हजार की नगदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घायल युवकों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मेहंदी लगाने का काम करते है। इस दौरान वह देर रात दोनों नौजवान मेहंदी लगाकर वापस लौट रहे थे।

    जब वह गांव जंडियाला गुरु के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात लोगों ने उनकी एक्टिवा पर हमला कर दिया, जिससे वह एक्टिवा जमीन पर गिर गए। पीड़ित सोनू ने बताया कि हमलावरों ने हवा गोलियां चलाते हुए उनकी पिटाई की। उसके बाद उनसे 10 हजार नगदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • जालंधरः रिहायशी इलाकों को लेकर DCP अकुंर गुप्ता ने किए आदेश जारी, नहीं तो होगी कार्रवाई

    जालंधर, ENS: महानगर में डीसीपी लॉ एंड आर्डर अंकुर गुप्ता ने रिहायशी इलाकों में  ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए आदेश जारी कर दिए है। इस दौरान उन्होंने धारा 144 के तहत ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की सीमा के अंदर रिहायशी इलाकों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हार्न बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी प्रकार साऊंड सिस्टम की आवाज 7.5 डी.बी.ए तथा लाऊड स्पीकर, पटाखों तथा शोर पैदा करने वाले उपकरणों की आवाज निर्धारित सीमा के अंदर रखने के आदेश जारी किए गए है।

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के संदर्भ में डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने पब्लिक स्थानों की सीमा के पास पटाखों और लाऊड स्पीकर की आवाज को 10 डी.बी.ए तक सीमित करने का आदेश जारी किए है। आदेश के अनुसार कोई भी व्यक्ति रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ढोल या भोंपू, कोई भी आवाज करने वाला उपकरण, साऊंड एम्पलीफायर नहीं बजा सकेगा और ये आदेश मैरिज पैलेसों और होटलों में भी लागू होंगे। इसी प्रकार, निजी साऊंड सिस्टम मालिक 7.5 डी.बी.ए से अधिक आवाज नहीं रखेंगे और इन आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर साऊंड सिस्टम और उपकरण जब्त किए जा सकते है। यह आदेश 13 अप्रैल.2024 तक लागू रहेंगे।

  • JE ने की पत्नी की निर्मम ह’त्या, जाने मामला

    भिवानी :  जिले के गांव ढिगावा में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई ने रोटी सेंकने वाले तवे से अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना देर रात की है। ह’त्या के बाद सुबह आरोपी जेई ने ही इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। इसके बाद लोहारू पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।आरोपी लोकेश और प्रवीण ने एक साथ ही लोहारू बहुतकनीकी कॉलेज से डिप्लोमा पास किया और बहल के निजी कॉलेज से दोनों ने बीटेक की डिग्री हासिल की। सहपाठी के रूप में लंबा समय साथ बिताने के कारण दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने मई 2023 में विवाह रचा लिया।

    दोनों अलग-अलग बिरादरी से होने के कारण लोकेश के परिवार वाले विवाह से ज्यादा खुश नहीं थे, जिस कारण लोकेश पत्नी प्रवीण के साथ ढिगावा में किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि दोनों में कई बार कहासुनी होती थी, लेकिन जेई लोकेश कथित रूप से दरिंदगी की हदें पार कर पत्नी को मौत के घाट उतार देगा, ये किसी ने सोचा नहीं था। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए लोहारू सीएचसी के शव गृह में पहुंचा दिया। मृतका के पिता वजीर सिंह की शिकायत पर आरोपी पति सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

  • खुशखबरी! 5 से 10 रुपये तक कम हो सकते है पेट्रोल-डीजल के रेट

    नई दिल्लीः आम आदमी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जल्द बड़ी राहत मिलने जा रही है। बताया जा रहा है कि तेल कंपनियां अगले महीने तेल के दाम कम कर सकती है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 से 10 रुपए की कटौती की जा सकती है। हालांकि अभी इसपर फैसला नहीं हुआ है, तेल कंपनियां इसपर विचार कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी मूल्य तय करने की समीक्षा की जा रही है। तेल कंपनियों का मुनाफा रिकॉर्ड 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होने की संभावना है। कच्चे तेल की लागत भी थोड़ी कम हुई है।

    बता दें कि तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी करती हैं। इसके दाम घटना या बढ़ना कई बातों पर निर्भर करता है। अगर तेल के दाम कम होते हैं तो यह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले एक बड़ा कदम होगा। कंपनियां अपने स्टेकहोल्डर्स से इसपर राय ले रही हैं जिसके बाद फैसला हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार तीनों ओएमसी में प्रोमोटर और बड़ी स्टेकहोल्डर है।

    अब तक, 2023-24 की पहली छमाही में तीनों कंपनियों का संयुक्त शुद्ध लाभ 57,091.87 करोड़ रुपये था, जो 2022-23 के पूरे वित्तीय वर्ष के लिए 1,137.89 के संयुक्त शुद्ध लाभ से 4,917% अधिक है।हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने 27 जनवरी को अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करने को कहा है, जबकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) – भी उसी समय के आसपास घोषणाएं कर सकती हैं।