Blog

  • नंदपुर पंचायत की कॉलोर्स कंपनी में निगम ने लगाया जागरूकता शिविर

    नंदपुर पंचायत की कॉलोर्स कंपनी में निगम ने लगाया जागरूकता शिविर

    कामगारों को निगम की ओर से मिलने वाले हकों की जानकारी दी

    बददी/ सचिन बैंसल :  नंदपुर पंचायत में स्थित विद्युत उपकरण तैयार करने वाली  कंपनी कॉलोर्स  में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमें बीमित महिला और पुरूष कामगारों को निगम की ओर से मिलने वाले हकों की जानकारी दी। निगम के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार के निर्देशन मेंं लगाए गए इस जागरूकता शिविर में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

    निगम के  सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने स्वेच्छा से कामगारो को निशुल्क उनके हित लाभों की जानकारी दी। कामगार अपने हित लाभ कैसे ले सकते है। इसकी विस्तार से जानकारी दी और मौके पर कामगारो की शंकाओं को दूर किया।  कामगार पहले ही दिन से निगम की ओर से मिलने वाले हित लाभों का हकदार होता है। अगर कोई कर्मचारी कंपनी को सूचित करने  के बाद अवकाश पर जाता है। और इस दौरान वह किसी दुर्घटना का शिकार होता है तो निगम कामगार को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करता है और ्अर्जन शक्ति की क्षति होने वाले आजीवन पेशन का प्रावधान है और मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को पेंशन का प्रावधान है। हिमाचल में जानकारी के अभाव कामगार इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाते है। 
    समाज सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा ने महिलाओं को बताया कि बीमित महिला को डिलीवरी के दौरान  छह माह का प्रसुति हितलाभ मिलता है जो उनकी मासिक वेतन के बराबर होता है।

    जिस स्थान पर उसकी डिलवरी हुई है अगर वहां पर अस्पताल की सुविधा नहीं  है तो वह प्रसूति बोनस के रूप में 75 सौ रुपये लेने की हकदार है। उद्योग के निदेशक महेश बियानी शिविर में आन लाईन जुड़े और निगम के निदेशक संजीव कुमार, हेमराज राणा और देवव्रत यादव का अभार जताते हुए कहा कि यह आयोजन बहुआयामी है और कामगारो के लिए लाभ कारी साबित होगा। प्लांट हैड राधा गोविंद मंत्री ने निगम के प्रयासों की सराहना की वहीं एचआर हैड प्रेम लता ने बताया कि कंपनी के कामगार इन योजनाओं से  लाभान्वित हुए है। नंद पुर पंचायत की प्रधान भोली देवी ने कहा कि भविष्य में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाए जिससे कामगारों को निगम की योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर में कंपनी के स्टाफ और साढ़े तीन सौ कामगार उपस्थित हुए।

  • धर्मपुर में कृषि विभाग ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन

    धर्मपुर में कृषि विभाग ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : विकासखंड हरोली की ग्राम पंचायत ग्राम धर्मपुर में कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया । इसमें  किसानों को खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में बिस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही  गेहूं की फसल में आने वाली पीलिया रोग की रोकथाम खट्टी लस्सी  के बारे में जानकारी दी।

    प्रगतिशील किसान विजय कुमार जो सफलता पूर्वक प्राकृतिक खेती कर रहे है उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत  व जीवामृत घनजीवामृत,अग्निअस्त्र आदि को वास्तविक रूप से बना कर बताया गया  । इस शिविर में परियोजना अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण ओर शरीर का नुक़सान कर रही है। साथ ही विभाग की स्कीम के बारे में बताया । इसमें आत्मा परियोजना हरोली के सहायक तकनीकी प्रबंधक शिवांक जसवाल व क्लस्टर इंचार्ज मनीष कुमार ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व  देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान श्रीमती सुभद्रा चौधरी व पंच मोजूद रहे ।

  • माता चिंतपूर्णी में नव वर्ष मेला 31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक – डीसी

    माता चिंतपूर्णी में नव वर्ष मेला 31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक – डीसी

    ऊना/ सुशील पंडित : माता चिंतपूर्णी में तीन दिवसीय नव वर्ष मेला 31 दिसंबर, 2022 से लेकर 2 जनवरी, 2023 तक मनाया जा रहा है। मेले के दौरान लोगों की सुरक्षा और सार्वजनिक शांति के साथ-साथ कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला दंड़ाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेध आदेश जारी किए हैं।

    इन आदेशों के माध्यम से जिला दंडाधिकारी ने बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था में तैनात जवानों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति द्वारा जिला में आग्नेय शस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि नव वर्ष मेले के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास को छोड़कर अन्यों द्वारा लाऊड स्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। इसके अतिरिक्त ब्रास बैंड, ड्रम, लंबे चिम्टे इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें पुलिस द्वारा स्थापित बैरियर पर ही जमा करवाना होगा। साथ ही इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

    जिला दंडाधिकारी ने कहा कि मंदिर न्यास के 300 मीटर के दायरे में लंगर लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि केवल प्रशासन की अनुमति से ही लंगर लगाया जा सकता है तथा सड़क किनारे लंगर लगाने पर भी प्रतिबंधित रहेगा।  इसके अतिरिक्त पटाखें चलाने पर भी पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि मेला अवधि के दौरान चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। 

  • मोदी सरकार के मंत्री ने WhatsApp को लगाई फटकार, जाने मामला

    मोदी सरकार के मंत्री ने WhatsApp को लगाई फटकार, जाने मामला

    नई दिल्लीः केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप को कड़ी फटकार लगाई है। व्हाट्सऐप ने अपने ट्वीट में भारत के गलत नक्शे का इस्तेमाल किया था। केंद्रीय मंत्री ने कुछ ही दिन पहले जूम के सीईओ Eric Yuan को सावधान किया था। उन्होंने अब ट्विटर पर मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप को चेतावनी दी है। राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट करके कहा कि प्रिय व्हाट्सऐप, प्रार्थना है कि जितना जल्दी संभव हो, आप भारत के नक्शे में गलती को ठीक करें।

    उन्होंने कहा कि भारत में कारोबार करने वाले सभी कारोबार और जो भारत में बिजनेस करना जारी रखना चाहते हैं, वे सही नक्शे का इस्तेमाल करें। केंद्रीय मंत्री ने व्हाट्सऐप के आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट की गई एक वीडियो की ओर इशारा किया। इसमें फॉलोअर्स को 24 घंटे के न्यू ईयर ईव पर लाइव स्ट्रीम की जानकारी दी गई थी। इसमें दिए गए ग्लोब में भारत का गलत नक्शा था। यह जम्मू और कश्मीर से जुड़ी गलती थी। इससे पहले 28 दिसंबर को, मंत्री ने जूम के सीईओ Eric Yuan पर हमला बोला था, जिन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भारत के गलत नक्शे को साझा किया था।

    उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि आप इस बात को सुनिश्चित करें कि आप जिन देशों में कारोबार करना चाहते हैं, उनके सही नक्शों का इस्तेमाल करें। आलोचना का सामना करने पर युआन ने अपने आधिकारिक अकाउंट से किया गया ट्वीट हटा लिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने हाल ही में एक ट्वीट हटाया है, जिसे लेकर आप में से बहुत लोगों ने नक्शे के साथ मुद्दे उठाए थे। उन्होंने कहा था कि फीडबैक के लिए धन्यवाद।

  • RSS के दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    RSS के दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय पर शनिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे बम से उड़ा देने की धमकी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), जोन तीन, गोरख भामरे ने कहा, ‘‘पुलिस नियंत्रण कक्ष में दोपहर एक बजे एक फोन आया। एक व्यक्ति ने महल इलाके में आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी।’’

    उन्होंने बताया कि बम जांच एवं निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) और श्वान दस्ते को बुलाया गया तथा परिसर की गहन जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। डीसीपी ने कहा कि एहतियात के तौर पर गश्त तेज कर दी गई है। पुलिस फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच कर रही है।

  • बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट में फंसा बम, अस्पताल में मचा हड़कंप, जाने फिर…

    बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट में फंसा बम, अस्पताल में मचा हड़कंप, जाने फिर…

    नई दिल्ली: फ्रांस में कुछ दिनों पहले हैरतअंगेज मामला सामने आया, जिसे देखकर डॉक्टरों की भी रूह कांप गई। 88 साल के एक बुजुर्ग अस्पताल पहुंचे और उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि उनके प्राइवेट पार्ट में फर्स्ट वर्ल्ड वॉर का बम फंसा हुआ है। जैसे ही डॉक्टरों ने यह सुना, वहां अफरा-तफरी मच गई और अस्पताल को खाली कराना पड़ गया। बाद में उन्होंने कर्मचारियों को समझाया कि यह बम डिएक्टिव है और वह कलेक्शन का पार्ट है। यह घटना टॉलन शहर के सेंट मुसे अस्पताल की है। एहतियात के तौर पर कर्मचारियों ने कुछ मरीजों को इमारत से बाहर निकाल दिया और बम निरोधक दस्ते को सूचित किया।

    एक कर्मचारी ने लोकल न्यूजपेपर को मामले की जानकारी दी। उसने कहा, ‘हम लोगों के शरीर में कई बार अजीबोगरीब चीजों को फंसे हुए देखते हैं जैसे आम, सेब इत्यादि। लेकिन बम तो कभी नहीं।’ बुजुर्ग के अस्पताल पहुंचने के बाद वहां से कई मरीजों को निकाला गया और आने वाले अन्य मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल जाने को कहा गया।

    जब बम दस्ते की ओर से इस बात की पुष्टि हो गई कि बम डिफ्यूज है और वह ब्लास्ट नहीं होगा तब डॉक्टरों ने बुजुर्ग की सर्जरी की और बम को बाहर निकाला। दरअसल बम बुजुर्ग के रेक्टम यानी मलाशय में फंस गया था, जिसके बाद उनके पेट का ऑपरेशन किया गया। बम की लंबाई 20 सेमी और चौड़ाई 6 सेमी थी। अपने भाई के घर से बुजुर्ग को यह बम मिला था। उनका ऑपरेशन सफल रहा और अब वह रिकवरी कर रहे हैं।

    1900 की शुरुआत में फ्रांसीसी सैनिक इस बम का इस्तेमाल करते थे। पहले वर्ल्ड वॉर में यह बम कलेक्शन का हिस्सा था। खबरों के मुताबिक बुजुर्ग यौन सुख (Sexual Pleasure) के लिए बम का इस्तेमाल कर रहा था और वह उनके अंदर ही फंस गया। साल 2021 में ब्रिटेन में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। ऐसी ही समस्या के साथ एक शख्स अस्पताल गया था। उसके शरीर में सेकंड वर्ल्ड वॉर का बम फंसा था।  

  • पंजाबः युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

    पंजाबः युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

    लुधियानाः शहर के गांव कादियां स्थित जंगल में शनिवार को युवक का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव देखकर तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। शव से पूरे इलाके में बदबू फैली हुई थी। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पुलिस को बुलाया। आसपास के लोगों ने बताया कि इलाके में बदबू फैली हुई थी। उन्हें लगा कि कोई जानवर मरा पड़ा है। जब उन्होंने जाकर देखा तो मौके पर युवक का गली सड़ी हालत में लाश पड़ी थी।

    घटना स्थल पर थाना लाडोवाल के एसएचओ जगदेव धालीवाल पहुंचे। पुलिस ने शव को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल मोर्चरी पहुंचाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। एसएचओ जगदेव सिंह धालीवाल ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव के पास से एक रस्सी भी मिली है। मरने वाले ने आत्महत्या की है या उसका मर्डर हुआ है ये अभी जांच का विषय है। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि भी खंगाले जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि मरने वाले व्यक्ति कब इस जंगल की ओर आया।

  • पंजाबः भारी मात्रा में चाईना डोर सहित 2 गिरफ्तार

    पंजाबः भारी मात्रा में चाईना डोर सहित 2 गिरफ्तार

    लुधियानाः शहर में पशु-पक्षियों और मानव जीवन के लिए खतरा साबित हो रहे चाइना डोर की बिक्री को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में लुधियाना के शिमलापुरी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार कर 139 चाइना डोर गुट्टू बरामद किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

    चाइना डोर की आपूर्ति करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चाइना डोर के 139 गट्टू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आजाद नगर न्यू शिमला पुरी के निवासी दुकानदार पवन कुमार और डोर की सप्लाई देने वाले जनता नगर के रहने वाले महेश कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी सुगेल कासिम मीर ने बताया कि पुलिस ने पवन कुमार को उसकी दुकान के अंदर से 79 गट्टू सहित काबू किया है, जबकि मुलजम मुकेश कुमार को पवन की दुकान के पास ही बोरी में भरे 60 गट्टू सहित काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

  • होशियारपुरः इस गांव में अवैध माइनिंग को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    होशियारपुरः इस गांव में अवैध माइनिंग को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    होशियारपुर: पंजाब में अवैध माइनिंग को लेकर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बजवाड़ा गांव में नाकाबंदी कर अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी लोमेश शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि महतपुर गांव में अवैध माइनिंग की जा रही है, जिसके चलते बजवाड़ा गांव में नाकाबंदी करके अवैध माइनिंग कर रही रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।

    उन्होंने बताया कि सरकार की हिदायतों पर माइनिंग अफसर पर मौके पर बुलाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की नई नीति के तहत अवैध माइनिंग करते ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े जाने पर सबसे पहले धारा 75 का नोटिस जारी किया जाता है। जिसके तहत एक लाख का जुर्माना लगाया जाता है। यदि ट्रैक्टर-ट्राली मालिक समय पर जुर्माना भर देता है तो ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ दिया जाता है, अन्यथा नीलामी की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से अवैध माइनांग करने वालों पर नकेल कसी जा रही है और इसके तहत  5-6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की गई हैं।

  • दिन दिहाड़े महिला की कार में घुसे 3 बदमाश, देखें CCTV

    दिन दिहाड़े महिला की कार में घुसे 3 बदमाश, देखें CCTV

    हरियाणाः जिले के यमुनानगर में जिम के बाहर से एक महिला के अपहरण का प्रयास का मामला सामने आया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिम से बाहर आते ही कुछ बदमाशों ने महिला को गाड़ी में जबरन बैठने की कोशिश की थी। महिला के शोर मचाने के बाद बदमाश मौके से भागे निकले। इस दौरान एक बदमाश को हिरासत में ले लिया गया है।