Blog

  • Punjab News: आज बंद का ऐलान, वाल्मीकि समाज ने लगाया धरना, पुल किया जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: आज बंद का ऐलान, वाल्मीकि समाज ने लगाया धरना, पुल किया जाम, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में वाल्मीकि तीर्थ पर झंडा लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद वाल्मीकि संगठनों ने आज अमृतसर बंद का ऐलान किया। इस बंद के तहत शहर के भंडारी पुल पर संगठनों ने पूरी तरह जाम लगा दिया, जिससे आवागमन ठप हो गया और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 27 अक्टूबर के दिन वाल्मीकि तीर्थ की मर्यादा का खुला उल्लंघन किया गया।

    उनका कहना है कि कुछ लोगों ने तीर्थ पर ज़बरदस्ती झंडा लगा दिया, जो सीधे तौर पर बेअदबी है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार यह पूरी घटना सरकार और प्रशासन की नाकामी का नतीजा है, जिन्होंने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया। वाल्मीकि संगठनों के नेताओं ने आरोप लगाया कि ओम प्रकाश गबर और उसके साथियों ने तीर्थ की मर्यादा भंग की। उनका कहना है कि इन लोगों ने पहले भी कई बार गुंडागर्दी की है और यह घटना उसकी एक और कड़ी है।

    संगठनों ने स्पष्ट किया कि जब तक झंडा नहीं हटाया जाता और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, धरना जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले समय में राज्यस्तरीय स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उनका कहना है कि वाल्मीकि समाज किसी भी तरह की बेअदबी बर्दाश्त नहीं करेगा और मर्यादा की रक्षा के लिए हर बलिदान देने को तैयार है।

  • Jalandhar News: प्रताप बाग के पास हुए सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

    Jalandhar News: प्रताप बाग के पास हुए सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

    जालंधर, ENS: प्रताप बाग के पास तेज रफ्तार कार सवार, साइकिल सवार को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल साईकिल सवार को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद निवासी आदर्श नगर के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दे दी गई। थाना 3 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    थाना तीन के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक गोविंद की बहन सुमन के बयानों पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि गोविंद साइकिल पर काम के सिलसिले में प्रताप बाग ओर जा रहा था।

    इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना में जमीन पर गिरने के दौरान उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: होजरी की दुकान पर GST विभाग की दबिश, मालिक ने टीम पर लगाए गंभीर आरोप, हुआ हंगामा

    Punjab News: होजरी की दुकान पर GST विभाग की दबिश, मालिक ने टीम पर लगाए गंभीर आरोप, हुआ हंगामा

    लुधियानाः शहर में बीती दोपहर मन्ना सिंह नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब जी.एस.टी. विभाग की एक टीम चेकिंग के लिए एक होजरी की दुकान पर पहुंची। बताया जा रहा है कि दस्तावेज चेक करने की शुरुआत करते ही होजरी कारोबारी की टीम के साथ कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बहस में बदल गई।

    जानकारी के अनुसार, जी.एस.टी. की टीम जब मन्ना सिंह नगर स्थित होजरी में चेकिंग करने पहुंची और उन्होंने दस्तावेजों की जांच शुरू की, तभी विवाद शुरू हो गया। होजरी मालिक का आरोप था कि विभाग की टीम ने उनके कैश वाले गल्ले (काउंटर) को छेड़ने की कोशिश की, जिसका उन्होंने जोरदार विरोध किया। इसी बात को लेकर जी.एस.टी. विभाग के अधिकारियों और होजरी मालिक के बीच गरमागर्मी हो गई।

    विवाद की जानकारी मिलते ही आसपास के अन्य कारोबारी भी मौके पर जमा हो गए। माहौल बिगड़ता देख और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए, जी.एस.टी. अधिकारियों ने बिना कार्रवाई पूरी किए ही कारोबारी को नोटिस देकर वहां से लौट गए।

    वहीं इस पूरे मामले पर ई.टी.ओ. उपकार सिंह ने बताया कि वह उच्च अधिकारियों के आदेश पर चेकिंग करने के लिए गए थे। “वहां हमें चेकिंग नहीं करने दी गई और टीम के साथ बदसलूकी की गई। ई.टी.ओ. उपकार सिंह ने बताया कि उन्होंने इस पूरी घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

  • 6.5 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

    6.5 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

    नई दिल्लीः बांदा सागर क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गया और यह 28 अक्टूबर 2025 को रात 8:10 बजे (आईएसटी) दर्ज किया गया। एनसीएस की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका केंद्र 148 किलोमीटर गहराई में स्थित था। सोशल मीडिया एक्स पर एनसीएस की एक पोस्ट में विस्तार से कहा गया है कि ईक्यू एम 6.5, तिथि: 28/10/2025 20:10:18 आईएसटी, अक्षांश: 6.73° दक्षिण, देशांतर: 130.01° पूर्व, गहराई: 148 किमी, स्थान: बांदा सागर।

    बता दें कि बांदा सागर ऑस्ट्रेलियाई और सुंडा प्लेटों के जटिल अभिसरण क्षेत्र में स्थित है। इस विवर्तनिक अंतर्क्रिया के कारण भूपर्पटी कई छोटी और सूक्ष्म प्लेटों में विभाजित हो गई है, जिनमें बांदा सागर, तिमोर, मोलुक्का सागर और बर्ड्स हेड प्लेटें शामिल हैं। मेहराब के आकार वाली यह अभिसारी सीमा विश्व की सबसे जटिल प्लेट सीमाओं में से एक मानी जाती है। इंडोनेशिया की भू-भौतिकी एजेंसी (BMKG) ने पुष्टि की कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मलुकू और सुलावेसी द्वीपों पर हल्के झटके महसूस किए गए, लेकिन किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति नुकसान की खबर नहीं है। वहीं भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। बांदा सागर, इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में स्थित है और यह क्षेत्र प्रशांत महासागर की “रिंग ऑफ फायर” का हिस्सा है। यानी वो इलाका जहां ज्वालामुखी विस्फोट और भूकंप सबसे ज़्यादा आते हैं। यह क्षेत्र ऑस्ट्रेलियन और यूरेशियन टेक्टॉनिक प्लेट्स के मिलन बिंदु पर स्थित है, जिससे यहां बार-बार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।

  • Punjabi singer Channi Nattan के घर पर फायरिंग, Lawrence gang ने ली जिम्मेदारी

    Punjabi singer Channi Nattan के घर पर फायरिंग, Lawrence gang ने ली जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः कनाडा में एक बार फिर से फायरिंग की घटना सामने आई है। जहां लॉरेंस के करीबी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग का दावा किया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की गई है। जिसमें लॉरेंस गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। Read in English:
    Gunfire Reported Outside Punjabi Singer Channi Nattan’s Home in Canada; Bishnoi Gang Takes Credit

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਕੈਨੇਡਾ ਚ ਰਹਿੰਦੇ ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਫਿਰ ਗੈਂਗਵਾਰ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ‘ਤੇ, ਚੰਨੀ ਨੱਟਣ ਦੇ ਘਰ ਗੋਲੀਬਾਰੀ

    उसने चेतावनी देते कहा कि जो भी सिंगर आगे चलकर सरदार खेहरा के साथ कोई काम या संबंध रखेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा। हम सरदार खेहरा को आगे भी जानी-मानी क्षति (नुकसान) पहुंचाएंगे। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहना है कि पंजाबी गायक चन्नी नट्टन से उनकी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। फायरिंग का मकसद चन्नी नट्टन को चेतावनी देना था, क्योंकि वह गायक सरदार खेहरा से नजदीकियां बढ़ा रहे थे। गैंग का मकसद सरदार खेहरा को नुकसान पहुंचाना है।  
    • Beta
    Beta feature
  • Punjab News: खतरनाक स्टंटबाजी का युवाओं में बढ़ा क्रेज, सरेआम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, देखें वीडियो

    Punjab News: खतरनाक स्टंटबाजी का युवाओं में बढ़ा क्रेज, सरेआम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब पुलिस भले ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटकर वाहवाही लूटने में लगी हुई है। लेकिन जमीनी स्तर पर ट्रैफिक नियमों की ओर पुलिस का ध्यान ही नहीं है। पुलिस सिर्फ चालान काटकर पीठ थपथपाने में लगी हुई है और महीने में कुल चालान काटने का ब्यौरा जारी कर अपनी ही पीठ थपथपा रही है। जबकि शहर में ट्रैफिक का हाल बेहाल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ युवाओं में खतरनाक स्टंटबाजी करने का क्रेज शुरू हो रहा है। जिसके चलते वह अपनी तो जान जोखिम में डाल ही रहे है, लेकिन दूसरे वाहन चालकों की जान भी जोखिम में डाल रहे है।

    हैरानी की बात यह है कि खतरना स्टंट करने वाले इन युवाओं की ओर पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले युवाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि युवा ट्रैफिक पुलिस की आंखों में धूल झोंककर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। घंटा घर फ्लाईओवर का एक वीडियो सामने आया है जो दिल दहला देने वाला है। इसमें साफ दिख रहा है कि कई नौजवान बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहे हैं। नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए एक बाइक पर तीन-तीन लोग बैठे हैं और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है।

    वहीं दूसरी तरफ फील्ड गंज से एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक पिता अपनी बाइक पर एक-दो नहीं बल्कि 5 छोटे-छोटे मासूम बच्चों को बैठाकर ले जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए इस शख्स ने भी खुद या बच्चों में से किसी को भी हेलमेट नहीं पहनाया है। जानकारी के अनुसार लुधियाना पुलिस अब सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले स्टंटबाजों की पहचान कर उनके घर तक पहुंच रही है।

    वहीं पुलिस की कार्रवाई से एक बात साफ है कि वे सोशल मीडिया से डेटा उठाकर एक्शन ले रहे हैं। लेकिन सड़क पर हो रहे तत्काल उल्लंघन को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर गश्त और त्वरित कार्रवाई की और अधिक जरूरत है। पुलिस के अधिकारी एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह ने बताया सोशल मीडिया पर स्टंट करने वालों की पहचान के लिए हमारी एक विशेष टीम काम कर रही है। किसी को भी नियमों की धज्जियां उड़ाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आम जनता से अपील है कि वे ऐसे जानलेवा स्टंट से बचें और ओवरलोडिंग न करें।

  • Jalandhar News: राजस्थान पुलिस ने की रेड, 2 युवकों को किया काबू

    Jalandhar News: राजस्थान पुलिस ने की रेड, 2 युवकों को किया काबू

    जालंधर, ENS: राजस्थान के जिला जिझोलाबाड़ से आई पुलिस ने बस अड्डे के नजदीक नरेन्द्र सिनेमा वाली रोड पर रेड की। जहां से राजस्थान पुलिस 2 युवकों को काबू करके साथ ले गई। बताया जा रहा है कि जाली वैबसाइट बनाने के मामले में राजस्थान पुलिस ने दोनों युवकों को काबू किया है।

    हालांकि राजस्थान पुलिस ने बस स्टैंड पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मोहिंदर सिंह की मौजूदगी में ही दोनों युवकों को काबू किया है। काबू किए गए युवकों की पहचान संदीप व सन्नंत के रूप में बताई गई है। जानकारी के अनुसार थाना साइबर क्राइम जिझोलाबाड़ में 316(2), 316(5), 318 (7) बी.एन.एस. और आई.टी. एक्ट के तहत 110/25 एफआईआर दर्ज की गई थी।

    जिसमें शिकायतकर्त्ता ने कहा है कि राम अवतार नामक व्यक्ति की जाली वैबसाइट जालंधर से बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ही राजस्थान पुलिस जालंधर आई थी और बस अड्डा पुलिस को उन्होंने सहयोग के तौर पर साथ लिया था। बस अड्डा थाना के इंचार्ज ने कहा कि अभी पुलिस जालंधर निवासी 2 युवकों को अपने साथ ले गई।

  • Stock Market: बढ़त के साथ खुला भारतीय बाजार; Banking और IT शेयर में बढ़त

    Stock Market: बढ़त के साथ खुला भारतीय बाजार; Banking और IT शेयर में बढ़त

    बिजनेसः शेयर बाजार में बुधवार को हरे निशान में कामकाज की शुरुआत हुई। बेंचमार्क इंडेक्स 35 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 84,663.68 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 45 अंक चढ़कर 25,982 के लेवल पर ओपन हुआ। इससे पहले, निफ्टी की मंथली एक्सपायरी पर इंडेक्स में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था।

    सुबह 9:25 बजे सेंसेक्स पैक से सबसे अधिक एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी देखी गई। यह 1.41 प्रतिशत चढ़कर कारोबार कर रहा था। वहीं, टाटा स्टील के शेयरों में 0.81 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है, जबकि L&T के शेयर भी 0.70 प्रतिशत उछाल के साथ कामकाज कर रहा था। इसके अलावा, ट्रेट, रिलायंस और टाइटन कंपनी के शेयरों में 0.6 से 0.7 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है।

    दूसरी तरफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक 1.15 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है, जबकि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर 0.67 फीसदी लुढ़ककर कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस और इटरनल के शेयर 0.25 प्रतिशत कमजोर होकर ट्रेड कर रहे हैं। एक्सिस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में मामूली गिरावट देखी जा रही है।

    फेड ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद
    बता दें कि आज अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे आने वाले हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फेड रिजर्व लगातार दूसरी तिमाही ब्याज दरों में कटौती करने वाला है। इसके अलावा, भविष्य की दिशा भी तय होगी। एनालिस्ट और ट्रेडर्स का अनुमान है कि फेड की दर निर्धारण समिति के ज्यादातर पॉलिसी मेकर 25 बेसिक पॉइंट्स की कटौती का समर्थन करेंगे। अगर ब्याज दरों में कटौती की जाती है, तो यह 3.75 प्रतिशत से 4 प्रतिशत के बीच कम हो जाएगी।

  • Jalandhar News: पूर्व सिविल सर्जन से लाखों रुपए की हुई ठगी

    Jalandhar News: पूर्व सिविल सर्जन से लाखों रुपए की हुई ठगी

    जालंधर, ENS: पूर्व सिविल सर्जन लैहंबर से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जहां करतारपुर निवासी रिटायर्ड सिविल सर्जन को शेयर मार्किट के जरिए जाली वॉट्सअप ग्रुपों में एड करके लाखों रुपए नौसरबाजों ने ठग लिए। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब पूर्व सिविल सर्जन पैसे निकालने लगा, लेकिन पैसे नहीं निकले। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, पूर्व सिविल सर्जन ने शेयर बाजार में इनवेस्ट करने का ऑनलाइन विज्ञापन देखा तो उसे फॉलो करना शुरू दिया। इस दौरान एक दिन कंपनी से उसे कॉल आई और कॉलर ने रिटायर्ड सिविल सर्जन लैहंबर निवासी गांव नौगज्जा को 2 वॉट्सअप ग्रुपों में जोड़ा।

    वहां लोग पैसा इनवेस्ट करने तथा अच्छी कमाई के अनुभव बता रहे थे। लोगों की चैट देख लैहंबर ने पत्नी के बैंक खातों से 7 लाख रुपए समेत कुल 50,31,935 रुपए अज्ञात लोगों के कहने पर अलग-अलग बैंक खातों में डाल दिए। जब अपना पैसा निकालने लगे तो रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो गई। इसके साथ ही ‘5 पैसा’ नामक मोबाइल एप्लीकेशन भी बंद हो गई। मामला देहाती साइबर थाने में दर्ज किया गया है। लैहंबर राम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2024 में शेयर मार्केट में पैसा इनवेस्टमेंट करने संबंधी कंपनी का विज्ञापन देखा था।

    वहीं से अज्ञात शख्स को उनका डेटा मिला। उसने वाट्सएप ग्रुपों ‘5 पैसा सीनियर ग्रुप 4’ और ‘विक्टोरिया लाइट्स ए१’ में शामिल किया। इन ग्रुपों में अलग-अलग आईडी के लोग इनवेस्टमेंट करने की फोटो शेयर कर रहे थे। फिर मार्जिन की काफी अधिक रिटर्न के मैसेज डाल रहे थे। इसके बाद रिटायर्ड सिविल सर्जन से अज्ञात शख्स ने संपर्क साधा। उन्हें भी इनवेस्टमेंट के लिए प्रेरित किया।

    उसकी बातों में आकर 30 दिसंबर, 2024 से 3 मार्च तक 33,13,935 रुपए अलग-अलग खातों में जमा किए। इसके बाद 7 लाख रुपए पत्नी के बैंक खाते से भी दे दिए। ठगों ने बंधन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, आईडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक सहित दर्जनभर खाता नंबर दिए, जहां वे पैसे डाल रहे थे। अधिकारी का ऑनलाइन इनवेस्टमेंट प्रोफाइल बना हुआ था, जिसमें उन्हें 2,83,935 रिटर्न बताई गई थी। जब पैसा वापिस निकालने लगे तो एप बंद हो गई। पुलिस की जांच उन्हीं बैंक खातों के ट्रांजेक्शन रूट पर टिकी है, जिनमें रिटायर्ड सिविल सर्जन ने पैसा डाला था।

  • Jalandhar STF ने इस मामले में पूर्व AIG रशपाल सिंह को किया गिरफ्तार

    Jalandhar STF ने इस मामले में पूर्व AIG रशपाल सिंह को किया गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: जालंधर की स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) के पूर्व AIG रशपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एआईजी रशपाल अमृतसर के सिविल लाइन में बंद हैं। पुलिस ने बयान जारी कर कहा- मुकदमा नंबर 34, तारीख 11-02-2019, धारा 21, 29, 58 एन.डी.पी.एस. एक्ट, थाना सिविल लाइन अमृतसर में अवैध तस्करी संबंधी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) द्वारा जांच की जा रही थी। इस मुकदमे में पहले ही 4 दोषियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब शेष आरोपी AIG रशपाल सिंह (रिटायर्ड) को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम, एन.टी.एफ., जालंधर रेंज की ओर से गिरफ्तार किया गया है।

    ये पहला मामला नहीं है, जिसमें रशपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इससे पहले 3 अगस्त 2017 को अमृतसर के बलविंदर सिंह को एसटीएफ अमृतसर पुलिस ने सिविल अस्पताल पट्टी से उठाया था। बाद में उस पर हेरोइन का केस दर्ज कर लिया था। उस पर 1 किलोग्राम हेरोइन डाल दी गई। उसे पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने के भी आरोप लगाए गए। तीन अन्य आरोपियों के नाम मामले में जोड़ दिए गए। बलविंदर ने इसके बाद मामले की जांच की अपील हाई कोर्ट में की।

    एसटीएफ ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि भौर सिंह नाम के आरोपी के खेतों में हेरोइन की एक और खेप दबी है। इसके बाद पुलिस को खेत से चार किलो 530 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल, तीन मैगजीन और 56 कारतूस मिले। पुलिस ने बाद में बलविंदर सिंह, मेजर सिंह और भौर सिंह के खिलाफ अमृतसर की अदालत में चार्जशीट पेश की। वहीं बलविंदर सिंह के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की। इसमें गुरजंट सिंह का जिक्र नहीं था।

    बलविंदर सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट ने नवंबर 2019 में मामले की जांच के लिए डीजीपी डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन प्रमोद बान को कहा गया। जांच में डीजीपी की तरफ से बलविंदर सिंह की कॉल डिटेल्स, सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन का डाटा दिसंबर 2020 को हाई कोर्ट में दाखिल किया गया। कॉल डिटेल्स व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सवाल खड़े हुए और जनवरी 2021 को हाईकोर्ट ने जांच CBI के हवाले कर दी। जांच में पाया गया कि गुरजंट सिंह उर्फ सोनू नाम के व्यक्ति से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। लेकिन हेरोइन बलविंदर सिंह के नाम पर दिखा दी गई और गुरजंट सिंह को रिहा कर दिया गया था। इस दौरान पुलिस ने बलविंदर सिंह को फंसाने के लिए एक फर्जी कहानी पेश की। रशपाल को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड भी हासिल किया है।