Blog

  • Punjab News: गृह मंत्रालय के पास पहुंचा ASI और CRPF परिवारों का विवाद, देखें वीडियो

    Punjab News: गृह मंत्रालय के पास पहुंचा ASI और CRPF परिवारों का विवाद, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के गेट खजाना मंदिर भदर काली सादिक के पास एक गली में बगीचे को लेकर एक सीआरपीएफ जवान के परिवार के सदस्यों और एक एएसआई पुलिस अधिकारी के बीच लड़ाई देखी गई थी, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। जिसमें एएसआई पुलिसकर्मी के परिवार द्वारा आरोप लगाया गया था कि सीआरपीएफ जवान द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिसको लेकर उन्होंने न्याय की मांग की है, वहीं दूसरे मामले में आज सीआरपीएफ जवानों और उनके परिवार के सदस्यों और दलित समुदाय के नेता नितिन गिल उर्फ ​​मनी गिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

    जिसमें सीआरपीएफ जवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका विवाद काफी समय से चल रहा है। वहीं एएसआई कर्मचारी ने अपनी वर्दी का गलत इस्तेमाल करते हुए उन पर हाथ उठाया और मारपीट की। सीआरपीएफ जवान ने कहा कि उन्होंने इस मामले को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लाया और यह मामला अब गृह मंत्रालय तक पहुंच गया है और गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। लेकिन जो निचले स्तर के पुलिस अधिकारी हैं वे अपने एएसआई पुलिसकर्मी का समर्थन कर रहे हैं और मेरे खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

    पीड़ित का आरोप है कि मैं मीडिया के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से न्याय की मांग कर रहा हूं। दूसरी ओर, इस मामले पर बात करते हुए दलित समुदाय के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता नितिन गिल उर्फ ​​मनी गिल ने कहा कि पिछले दिनों गेट खजाना के पास इलाके में एएसआई अधिकारी और सीआरपीएफ जवान के परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हुआ था। उस टकराव को जानबूझ कर एक वर्दी का रूप दिया जा रहा है, जबकि ऐसा कोई मामला नहीं है और एएसआई कर्मचारी द्वारा वर्दी की आड़ में और पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से सीआरपीएफ जवान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जोकि गलत है।

    उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ जवान दलित समुदाय का सदस्य है और हम पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब के डीजीपी से मांग करते हैं कि उक्त पुलिस अधिकारी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए सीआरपीएफ जवान को न्याय नहीं मिलता तो वह आने वाले समय में पूरे दलित समुदाय के साथ अमृतसर के पुलिस कमिश्नरेट के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! मां और गर्भवती बहन से भाई ने की मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! मां और गर्भवती बहन से भाई ने की मारपीट, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी भाई ने मां और गर्भवती बहन के साथ मारपीट की है। मिली जानकारी के अनुसार कलयुगी बेटा मां और बहन को घर से बाहर निकाल रहा था। इस दौरान उसने गर्भवती बहन के पेट में टांगे मारकर उसे घायल कर दिया, वहीं मां की भी बेरहमी से पिटाई की। इस घटना में घायल मां-बेटी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना रामबाग रोड़ पर स्थित घर में रहने वाली बुजुर्ग मां और गर्भवती बेटी की है। बहन का आरोप है कि इस घटना में भाई अकेला नहीं शामिल था, बल्कि उसके साथ भाभी और उसके बेटा भी शामिल था। बहन ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है और वह अपनी मां के पास रह रही थी।

    पीड़ित मां और बेटी ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और उक्त आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। दूसरी ओर सरकारी अस्पताल पुलिस चौकी के अधिकारी ने कहा कि जैसे ही डॉक्टरों द्वारा रिपोर्ट हमारे पास आएंगी और उसमें दोनों पीड़िता मां-बेटी के आई चोटों के बारे में पता चलेंगा। उसके बाद परिवार का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Punjab News: हादसों को निमंत्रण दे रही प्रशासन की अनदेखी, देखें वीडियो

    Punjab News: हादसों को निमंत्रण दे रही प्रशासन की अनदेखी, देखें वीडियो

    एक साल से बंद पड़ी है रोड लाइटें, खंबे गिरने की कगार पर 

    मोगाः जिले में प्रशासन और एनएचआई लापरवाही सामने आई है। दरअसल, जिले के साथ लगते गांव दोसांझ के पास से निकलते हाईवे पर प्रशासन की लापरवाही किसी हादसे का इंतजार कर रही है। हालांकि हाल ही में हाईवे पर कैंटर डिवाइडर पर चढ़ गया और इस हादसे में कैंटर का भारी नुकसान हो गया। इस मामले को लेकर कैंटर चालक जाहिद का कहना है कि सुबह 4 बजे सामने से लाइट आंखों मे पड़ रही थी और कुछ दिखाई नहीं दे रहा। पीड़ित के अनुसार रोड लाइटें भी नहीं जल रही थी, जिसके चलते यह हादसा हो गया।
    जानकारी देते हुए गांव दोसांझ के पंचायत मेंबर सुखराज सिंह मुताबिक खंबा गिरे होने के कारण पहले भी यही बड़ा हादसा हो चुका है। इस हादसे मे एक नौजवान की मौत भी हो गई थी। उन्होंने कहा कि रोड लाइटें भी बंद पड़ी है, जिसे एक साल हो गया है। गांव वासियों ने मांग कि है लाइटें चाहे न जले पर लाइटों के खंभों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए। ऐसे में अब सवाल यह उठता हैकि क्या NHI या फिर मोगा जिला प्रशासन को ऐसी स्थिति की जानकारी है या नहीं या फिर कुछ बड़े हादसा होने के प्रशासन इंतजार कर रहा है।
  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल की छात्रा हुई लापता, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल की छात्रा हुई लापता, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अवतार नगर में स्कूल की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह उनकी बेटी साईकिल पर स्कूल के लिए 12वीं कक्षा का पेपर देने के लिए गई। लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद जब घर नहीं लौटी तो महिला ने अपने पति को फोन किया। इस दौरान पीड़ित यह कहकर टाल किया कि ट्रैफिक में फंसने के चलते वह लेट हो गई होगी।

    लेकिन काफी देर तक उनकी लड़की घर नहीं लौटी। पीड़ित परिवार ने कहा कि सलोनी नाम की बेटी मंगलवार से लापता है, जिसकी तालाश को लेकर पुलिस में शिकायत भी दी गई है। पीड़ित परिवार के अनुसार आज 4 दिन हो गए है बेटी का अब तक कुछ पता नहीं चल रहा। जिसके बाद आज परिवार ने मीडिया के जरिए बेटी को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है।

  • Phagwara News: नहीं हुआ मेयर पद और डिप्टी मेयर पद का ऐलान, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    Phagwara News: नहीं हुआ मेयर पद और डिप्टी मेयर पद का ऐलान, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में मेयर पद को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मेयर के चुनाव के लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं। नगर निगम चुनाव के बाद आज मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुना जाना था। वहीं कांग्रेसी पार्षदों ने धरना लगा दिया। काफी देर हुए हंगामे के बाद बहुमत न साबित होने पर इसे स्थगित कर दिया गया है।

    जिसके बाद पार्षदों का दफ्तर से बाहर आना शुरू हो गया है। नगर निगम मेयर पद का चुनाव स्थगित होने को लेकर कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि शहर की सरकार के हालात खराब हो गए। वहीं उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि लोगों को एक बार फिर से निराशा का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों पर 12 दिन में चुनाव तो हो सकते है, लेकिन अगले 12 दिनों में मेयर का ऐलान नहीं हो सकता।

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 374 चालान, वसूले 89,400 रूपये

    Himachal News: पुलिस ने काटे 374 चालान, वसूले 89,400 रूपये

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 374  वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 89,400/- रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 07 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अन्तर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 700/- रूपये वसूल किए।

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 02 वाहनों का चालान किया गया  व जुर्माने के रूप में 8750/- रुपये वसूल किए।

  • Jalandhar News: मानव तस्करी मामले में पीड़ित जगदीप का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मानव तस्करी मामले में पीड़ित जगदीप का आया बयान, देखें वीडियो

    इस दिन आरोपी अंकित डोंकर को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी देहात पुलिस

    जालंधर, ENS: रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान फसे हुए भारतीयों के नागरिकों को लेकर पंजाब पुलिस और सीबीआई गंभीरता से जांच में जुट गई है। वहीं पंजाब के जालंधर के कस्बा गोरिया के रहने वाले मनदीप कुमार को पिछले साल पंजाब और विदेश के फर्जी ट्रैवल एजेंटों ने फंसाकर रूसी आर्मी जबरन भर्ती करवाया दिया था। यही नहीं उक्त फर्जी ट्रैवल एजेंटों ने मनदीप कुमार के साथ 10 से 12 और नौजवानों को रूसी आर्मी में दबाव डालकर भर्ती करवाया था। इस मानव तस्करी के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। बीती 1 जनवरी 2025 को अमृतसर की पुलिस ने श्री लंका नागरिकों की किडनैपिंग मामले में 2फर्जी ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया था और इसमें मुख्य आरोपी अंकित डोंकर था, जो भारतीय लोगों को विदेशी एजेंटों द्वारा रूस में फसाकर वहां की आर्मी में भर्ती करवाया करता था।इसी मामले को लेकर मनदीप कुमार के भाई जगदीप कुमार ने बड़ा खुलासा किया है और कहां है कि अब सीबीआई गंभीरता से इस मामले की जांच में जुट गई है। रूसी आर्मी में फंसे मनदीप कुमार के भाई जगदीप कुमार ने अपनी वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है कि 2 दिन पहले हुए जालंधर देहात पुलिस के डीएसपी हेड क्वार्टर राजेश कुमार से मिले थे और उन्होंने उन्हें बताया कि अंकित डोंकर को सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए ले जाया गया था और अब 30 तारीख को जालंधर देहात पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर अमृतसर से जालंधर के गोराया थाने में लेकर आएगी और यहां लाकर पूछताछ की जाएगी। जगदीप ने कहा कि पुलिस मनदीप के साथ वहां और भी फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर इस फर्जी ट्रैवल एजेंट से पूछताछ करेगी। जगदीप ने यह भी कहा कि अंकित डोंकर के संबंध दिल्ली के कुछ एजेंटों के साथ हैं जिनका नाम सुमित और दोसंत है और वह लोग शायद रूस में है या फिर यहां पर हैं। जगदीप ने कहा कि अंकित डोंकर के पकड़े जाने के बाद अब उन्होंने काम करना शायद बंद कर दिया है। मनदीप के भाई जगदीप ने अपील की है कि जिन लोगों के पारिवारिक सदस्य रूस आर्मी में फंसे हुए हैं वह सभी लोग दिल्ली जाकर सीबीआई दफ्तर में अपनी शिकायत दर्ज करवाई क्योंकि सीबीआई अब इस मामले को लेकर काफी गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। जगदीप ने बार-बार कहा कि जिन लोगों के पारिवारिक सदस्य इन फर्जी ट्रैवल एजेंट के झांसी में आकर फस चुके हैं वह सीबीआई में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाकर करवाई करवाए।  
  • कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ में जसाना ने तनोह को 82 रनों से हराया, दूसरे दिन हुए पांच मैच

    कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ में जसाना ने तनोह को 82 रनों से हराया, दूसरे दिन हुए पांच मैच

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन पांच मैच हुए और समाचार लिखे जाने तक दो मैच चले हुए थे। सांसद खेल महाकुंभ कुटलैहड़ के प्रभारी राजेन्द्र रिंकू ने बताया कि जसाना की टीम ने तनोह को 82 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जसाना की टीम ने पहले खेलते हुए 162 रन बनाए तो तनोह टीम 82 रनों पर सिमट गई। बहीं रायंसरी तीन ने 99 तो चलोला टीम ने 76 रन बनाए और रायंसरी टीमे ने 23 रनों से जीत अर्जित की। तीसरे मैच में चताडा टीम ने 103 तो वरनोह टीम 92 रनों पर सिमट गई। चौथे मुकाबले में समूर टीम ने 83 रन बनाए और जवाब में बटूही टीम ने 84 रन बनाकर विजय पाई। पांचवे मैच में शहीद बृजेश 11 धुंधला टीम ने पहले खेलते मुकाबला 140 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। और जवाब में मंदली टीम 120 रनों पर सिमट गई, जसाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

    टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी लेते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जसाना ने निर्धारित ओवरों में 162 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तनोह की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जसाना के गेंदबाजों ने तनोह के बल्लेबाजों पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है।

  • Jalandhar News: गणतंत्र दिवस पहले पुलिस ने स्वीफ्ट गाड़ी से पकड़ी शराब, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गणतंत्र दिवस पहले पुलिस ने स्वीफ्ट गाड़ी से पकड़ी शराब, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्वीफ्ट गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने 2 मामलों में शराब बरामद की है। हालांकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे मामले में आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के सुरिंदर कुमार की टीम ने नाखा वाले बाग के पास स्विफ्ट गाड़ी से शराब की 30 पेटियां बरामद की है। उनकी टीम ने थाना भार्गव कैंप में आरोपी प्रिंस सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी लेदर कॉम्प्लेक्स, बस्ती बावा खेल की पुलिस टीम को अवैध शराब की बिक्री के संबंध में सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जोगिंदरपाल पुत्र दर्शन लाल निवासी मोहल्ला नं. 64, तारा सिंह एवेन्यू के रहने वाले व्यक्ति से रॉयल स्टेज की 72 बोतलें और “पंजाब क्लब किंग व्हिस्की” लेबल की 48 बोतलें, 36000 मिलीलीटर कुल 120 बोतलें और 90,000 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त की गई। एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि एफआईआर नंबर 07 दिनांक 10.01.2024 धारा 61,1,14 एक्साइज एक्ट के तहत थाना बस्ती बावा खेल, जालंधर में दर्ज की गई थी।

    इसी तरह एक अन्य मामले में एसीपी ने बताया कि गुप्त सूचना पर सीआईए स्टाफ ने एक शराब तस्कर प्रिंस भूरेवाल पुत्र बलवंत सिंह निवासी मकान नंबर 107, राजा गार्डन, तारा सिंह एवेन्यू को 20 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पहले ही पांच एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. लंबित हैं और एफआईआर नंबर 13 दिनांक 22.01.2025 को पुलिस स्टेशन भार्गव कैंप, जालंधर में एक्साइज एक्ट की धारा 61-1-14 के तहत दर्ज किया गया था। एसीपी परमजीत सिंह ने कहा कि मामलों की आगे की जांच की जा रही है।

  • सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे व्यक्ति पर पंचायत प्रधान ने मामला दर्ज करवाया

    सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे व्यक्ति पर पंचायत प्रधान ने मामला दर्ज करवाया

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत आते गांव दुलैहड के प्रधान ने सरकारी जमीन पर दुकान का निर्माण कार्य कर रहे व्यक्ति पर अवैध रूप से निर्माण कार्य किए जाने कि पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में नन्द किशोर प्रधान ग्राम पंचायत दुलैहड़ ने अपनी शिकायत में बताया कि दुलैहड़ के बाजार में जगदेव सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी दुलैहड़ द्वारा जबरदस्ती अवैध निर्माण किया जा रहा है। जगदेव सिंह हमने बार–बार काम रोकने के लिये बोला परंतु वह जबरदस्ती पंचायत (सरकारी जमीन) पर दूकान के निर्माण कार्य कर रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जगदेव सिंह निवासी गांव दुलैहड़ के विरुद्ध थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।