Blog

  • Punjab News: Sindhi Bakers फायरिंग मामले में हुआ बड़ा खुलासा

    Punjab News: Sindhi Bakers फायरिंग मामले में हुआ बड़ा खुलासा

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में 28 अगस्त को राजगुरु नगर स्थित सिंधी बेकरी पर गोलियां चलने के मामले में मोगा पुलिस ने 2 बदमाशों का एनकाउंटर करके उन्हें गिरफ्तार किया था। इस दोनों हमलावरों को 10 सितंबर को लुधियाना पुलिस ट्राजिट रिमांड पर लाई हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग करने वाले शख्स गैंगस्टर जगमीत सिंह उर्फ मीता ने सिंधी बैकरी पर फायरिंग करके विदेश बैठे गैंगस्टर दविंदरपाल सिंह गोपी लाहोरिया का अहसान चुकाया है। गैगस्टर गोपी से मीता कई बार पैसे ले चुका था। नशे का आदी होने के कारण मीता आसानी से लाहोरिया के टारगेट पर था।

    सूत्रों मुताबिक पता चला है कि पुलिस पूछताछ में गैंगस्टर मीता ने खुलासा किया है कि उसे सिर्फ बैकरी में हवाई फायरिंग करने के लिए भेजा गया था। कई बार वह गोपी लाहोरिया से थोड़े-थोड़े पैसे उधार ले चुका था। इस कारण वह गोपी की बात मान कर गोली चलाने आया। गोपी लाहोरिया अक्सर उसे व्ट्सएप्प पर ही काल करता था। वह किन लोगों के जरिए मीता को पैसे देते था इसे लेकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

    आपको बता दें कि 28 अगस्त को राजगुरु नगर स्थित सिंधी बेकरी पर एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने गोलियां दागी थी। बदमाश 1 घंटे में दो बार हमला करने आए। इस घटना में सिंधी बेकरी मालिक का बेटा नवीन घायल हो गया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए मोगा पुलिस ने नाकाबंदी दौरान दोनों गैंगस्टरों को रोका लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर जगमीत सिंह उर्फ मीता की लात पर गोली लगी। जबकि उसका साथी विकास कुमार उर्फ कासा एक्टिवा से बुरी तरह स्लिप होकर गिर गया था। पुलिस को मीता से एक 32 बोर का पिस्टल मैगजीन सहित मिला। दोनों बदमाशों के खिलाफ फरीदकोट और मोगा में 3-3 केस दर्ज है।

  • Punjab : पॉश इलाके में गोलियां चलने से मचा हड़कंप, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab : पॉश इलाके में गोलियां चलने से मचा हड़कंप, एक घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: बटाला के पॉश इलाके राधा कृष्ण कॉलोनी में दिनदहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि  पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद गोली चलाने वाले आरोपी और घटना के दौरान इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद की गई।
    SP G.S Sahota ने बताया कि दमन गुराया नाम के युवक को गोली लगी है। जिसे बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    गोली चलाने वाले को गिरफ्तार करने वाले हेड कांस्टेबल राजकुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। वह यशपाल चौहान का गनमैन है और जब उसे गोली की आवाज सुनाई दी, तो उन्होंने देखा कि युवक भाग रहा है। राजकुमार ने तुरंत उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
  • Aadhaar Card दिखाने पर मिलेगी गांव में Entry, जानें वजह

    Aadhaar Card दिखाने पर मिलेगी गांव में Entry, जानें वजह

    नवादाः बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव में चोरी की घटना से डरे-सहमे ग्रामीण के लोगों ने गांवों में पहरा लगाना शुरु कर दिया हैं। देर रात गांव में प्रवेश करने वाले अनजान शख्स को आधार कार्ड देखने के बाद ही गांव में घुसने की अनुमति देते हैं। सुंदरा गांव के गौतम कुमार ने बताया कि गांव के ही रहने वाले बसंत कुमार के घर 3 सितंबर की रात चोरी होने के बाद ग्रामीणों ने बैठक कर आपसी सहमति से अपने गांव की सुरक्षा के लिए टीम बनाई। इसमें हर घर से एक व्यक्ति को शामिल किया गया।

    रात में पहरा देने के लिए कुल 7 टीम बनाई गई है। जिसमें ग्रामीण लाठी डंडे और टार्च से लैस हैं। गली, मोहल्ले, चौराहे, खलिहान में गश्त जारी है। अपरिचित और बाहरी लोगों की पहचान की पुष्टि होने पर ही उन्हें गांव में घुसने दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की घटना से परेशान होकर उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा।

    बता दें कि रोह थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव में एक घर से 3 सितंबर की रात अपराधियों ने लाखों के जेवरात और नगद रुपए चुरा लिए थे। इस घटना के तीसरे दिन 6 सितंबर की रात चोरों ने परतापुर में एक और रतोई गांव में तीन घरों से लाखों के जेवरात, नगदी और सामानों पर हाथ साफ कर दिया था।

    एक सप्ताह के अंदर चोरी की 3 घटनाओं से ग्रामीणों में भय का वातावरण बन गया। हालांकि, पुलिस उपरोक्त घटनाओं में शामिल अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। फिर भी ग्रामीण सुरक्षा के दृष्टिकोण से रात में पहरा दे रहे हैं।

  • इस अभिनेता पर धमकाने ओर ब्लैकमेल करने के लगे आरोप

    इस अभिनेता पर धमकाने ओर ब्लैकमेल करने के लगे आरोप

    नई दिल्लीः अभिनेता वरुण अराड्या पर अपनी पूर्व प्रेमिका ओर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वर्षा कावेरी को ब्लैकमेल करने और धमकाने का आरोप लगे हैं। इस मामले में उनके खिलाफ बेंगलुरु में एक प्राथमिकी शिकयत दर्ज की गई है। अपनी शिकायत में वर्षा ने कहा कि जब उन्होंने वरुण को धोखा देते हुए पकड़ा तो अभिनेता ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों कथित तौर पर साल 2019 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन 2023 में वर्षा को वरुण की किसी दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में कुछ तस्वीरें मिली थी।जिसके बारे में बात करने पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को धमाया और साथ ही उनकी पर्सनल फोटो-वीडियो इंटरनेट पर लीक करने की धमकी दी। हालांकि इस मामले में अभी तक एक्टर वरुण की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • Punjab News : पुलिस और नशा तस्कर में हुई मुठभेड़, चली गोली पुलिस कर्मी घायल

    Punjab News : पुलिस और नशा तस्कर में हुई मुठभेड़, चली गोली पुलिस कर्मी घायल

    लुधियाना: शहर के एक इलाके मे नशा तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक धांदरा रोड महमूदपुरा पर CIA-1 की टीम द्वारा एक तस्कर के घर छापेमारी की गई। इस दौरान तस्कर के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

    माहौल तनावपुर्ण होने पर पुलिस को गोली चलनी पड़ी। इस बीच पुलिस कर्मी संदीप और नाश तस्कर की रोहित घायल हो गए। जिन्हे सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। जहा डॉक्टर ने प्राइवेट अस्पताल मे दोनों को रैफर कर दिया।

    पुलिस रोहित को तस्करी के मामले मे गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन पुलिस से कोपरेट करने की बजाय रोहित के परिजनों ने उलझना शुरू कर दिया। जिस कारण पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

  • Arvind Kejriwal की ज़मानत पर आई बड़ी खबर, SC कल सुनाएगा फैसला

    Arvind Kejriwal की ज़मानत पर आई बड़ी खबर, SC कल सुनाएगा फैसला

    नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला 13 सितंबर को सुनाएगा। आपको बता दें कि कथित शराब घोटाले के मामले में केजरीवाल करीब छह महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

    इससे पहले पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की जमानत और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तारी को रद्द करने की याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसपर कल सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।

  • दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं की Car और Truck में हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत

    दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं की Car और Truck में हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत

    नई दिल्ली : दिल्ली-देहरादून हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है जिसमें 4 लोगों की मौत हो हई। यह चारों लोग उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के रहने वाले थे। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया।

    जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह लगभग 4 बजे हुआ। इस हादसे में 4 की मौत हो गई ओर कई लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें पुलिस के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • अब गाड़ी के चालान पर 50% की छूट! सरकार का तोहफा

    अब गाड़ी के चालान पर 50% की छूट! सरकार का तोहफा

    नई दिल्लीः केजरीवाल सरकार ने दिल्ली वालों को एक और बड़ा तोहफा देने जा रही है। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं तो आपको भारी-भरकम ट्रैफिक चालान के जुर्माने से राहत मिलने वाली है। केजरीवाल सरकार ने फैसला ले लिया है। बस इस प्रस्ताव पर अब केवल एलजी की मुहर लगने का इंतजार बाकी है। दिल्ली सरकार ने आम लोगों से ट्रैफिक नियम उल्लंघन से जुड़ा जुर्माना भरवाने के लिए चालान राशि पर 50 फीसदी की छूट दे दी है। यह छूट मोटर वाहन अधिनियम की विशिष्ट धाराओं के अंतर्गत अपराधों पर लागू होगी।

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह फैंसला इसलिए भी लिया गया क्योंकि यातायात और परिवहन दोनों ही विभागों के बहुत से चालान लंबित थे। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने इस साल की शुरुआत में न्यायपालिका को पत्र लिखकर कहा था कि बड़ी संख्या में लोग चालान का जवाब नहीं दे रहे हैं। विभाग ने यह भी बताया है कि पिछले साल ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के दौरान लगाए गए 75% से अधिक चालान का भुगतान नहीं किया गया है। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 2022 की तुलना में 2023 में चालान की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

    प्रस्ताव का क्या है मकसद?

    बताया गया कि इस प्रावधान का मकसद लोगों को ट्रैफिक जुर्माना भरने के लिए प्रोत्साहित करके उनके लिए सुविधा सुनिश्चित करना है। इससे लंबे कानूनी विवादों से बचा जा सकेगा और अदालतों और परिवहन विभाग के कामकाज में कमी आएगी। मगर इसके लिए शर्त यह है कि किसी भी मौजूदा चालान के लिए अधिसूचना के 90 दिनों के भीतर या अधिसूचना के बाद जारी किए गए चालान के लिए 30 दिनों के भीतर अपराधों का निपटारा किया जाना चाहिए।

    दिल्ली सरकार के नए प्रस्ताव के मुताबिक, यह व्यवस्था उन अपराधों के लिए होगी। जैसे जब कोई वाहन मालिक किसी अनअथॉराइज्ड शख्स या अपात्र व्यक्ति को वाहन चलाने की अनुमति देता है, अगर कोई बिना वैलिड लाइसेंस के वाहन चलाता है, अगर कोई खतरनाक तरीके से वाहन चलाता है, या फिर वह वाहन चलाने के लिए अयोग्य होते हुई भी गाड़ी चलाता है।

    जानकारी के अनुसार, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि सरकार ने मोटर वाहन अधिनियम की कुछ धाराओं के तहत कुछ ट्रैफिक अपराधों के लिए चालान राशि का 50% जुर्माना वसूलने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक, अगर 90 दिनों के भीतर मौजूदा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए चालान का भुगतान कर दिया जाता है और कानून लागू होने के बाद जारी किए गए नए चालान के लिए 30 दिनों के भीतर भुगतान कर दिया जाता है, तो किसी को भी 50 फीसदी की छूट मिल सकती है।

  • Jalandhar: Railway Station से अधिकारी की बाइक चोरी

    Jalandhar: Railway Station से अधिकारी की बाइक चोरी

    जालंधरः रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की सुरक्षा की ज़िंम्मेदारी स्टेशन मासटर की होती है, लेखिन अब खुद स्टेशन मास्टर का सामान ही सुरक्षित नहीं है। दरअसल, स्टेशम मास्टर राम बाबू की मोटरसाइकिल सुच्ची पिंड रेलवे से चोरी होने का मामला सामने आया है। एसएस ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे फिरोज़पुर गए थे। जब उन्होने वापस आकर देखा तो उनकी बाइक वहां से गायब थी।

    इसके बाद जीआरपी थाने ओर थाना रामा मंडी में बाईक चोरी कि शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस शिकायत की एक कापी पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा को भी भेजी गई है। वहीं उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल अध्यक्ष विकास जेतली ने कहा कि शहर ओर आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातें आम हो गई हैं। पुलिस प्रशासन को चोरी की इन वारदातों को रोकने के लिए पुख्ता इंतज़ाम करने चाहिए ताकि लगातार हो रही चोरी की वारदातों को रोक जा सके।

  • Jalandhar : Civil Hospital में डॉक्टरों की हड़ताल, देखें वीडियो

    Jalandhar : Civil Hospital में डॉक्टरों की हड़ताल, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : पंजाब में आज से डॉक्टर स्ट्राइक का दूसरा निरीक्षण शुरू हो गया है। आज से पूरे पंजाब में समुद्री डाकू समुदाय पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सरकार से अपनी मांगें पूरी तरह से बंद कर दी गईं। हो सके।

    डॉक्टर्स पीसीएमएस एसोसिएशन इस बात को लेकर सहमत नहीं है। एसोसिएशन का कहना था कि पंजाब सरकार अपनी पार्टी को पूरा करने के लिए पहले नोटिफिकेशन जारी करे। पंजाब भर में चल रही सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होगी। डॉक्टरों की हड़ताल अब दूसरे चरण में पहुंच गई है।

    दार्शनिकों की हड़ताल का दूसरा चरण 15 सितंबर तक जारी रहेगा। आज से पूरी तरह से बंद रहने वाली है। इसके साथ अल्ट्रासाउंड की अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और लैबोरेटरी टेस्ट भी बंद कर दिया गया है। सिर्फ एमर्जेंसी बिजनेस चालू ही रहेगा।