Blog

  • 10 साल का बच्चा पिस्तौल लेकर पहुंचा School, मचा हड़कंप

    10 साल का बच्चा पिस्तौल लेकर पहुंचा School, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली – दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 10 साल के बच्चे के स्कूल बैग से पिस्तौल बरामद हुई है। बच्चा शनिवार को अपने बैग में पिस्तौल रखकर स्कूल गया था। जिसके बाद स्कूल में दहशत का माहौल बन गया।

    जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद जांच की गई, तो पता चला कि पिस्तौल का लाइसेंस उसके पिता के नाम पर है, जिनकी कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। पिस्तौल का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab: शार्ट सर्किट से गुरुद्वारा साहिब में लगी आग, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को भी पहुंचा नुक्सान, देखें वीडियो

    Punjab: शार्ट सर्किट से गुरुद्वारा साहिब में लगी आग, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को भी पहुंचा नुक्सान, देखें वीडियो

    एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर धामी ने घटना पर जताया दुख

    अमृतसरः सीमावर्ती शहर अटारी के पंचायती गुरुद्वारा साहिब में शार्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 5 पावन स्वरूप भी आग की भेंट चढ़ गए। आग की सूचना मिलते ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की टीम ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पांच पवित्र स्वरूपों को सम्मान के साथ एक विशेष बस में गोइंदवाल साहिब के लिए रवाना कर दिए है। वहीं कमेटी की ओर से गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी और ग्रंथी सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। दूसरी ओर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों के जलने पर गहरा दुख जताया है। इस मौके पर सिख संगठन के नेता ने कहा कि गुरुद्वारा साहिबों में आग लगने की घटनाएं प्रबंधकों की लापरवाही के कारण लगी है। संगत की ओर से कई बार प्रबंधक कमेटी से अपील करते गुरुद्वारा साहिब में हर समय सेवादारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज किया गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
  • युवक की पीट-पीट कर हत्या, जाने मामला

    युवक की पीट-पीट कर हत्या, जाने मामला

    गोहाना –  व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने की खबर सामने आई है।यह घटना आहुलाना गांव की है। पीटने वाले युवक गांव के ही रहने वाले है। सुबह परिजनों को पता चला तो गोहाना के अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां पर उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संदीप कुमार (35) के तौर पर हुई है।

    मृतक के भाई कुलदीप का कहना है कि गांव के ही रहने वाले दो युवक मृतक संदीप के दोस्त थे। जानकारी के अनुसार गत शाम को संदीप को घर से बुलाकर लेकर गए थे। जिसके बाद सुबह गांव की रविदास चौपाल के सामने बेंच पर पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर लाठी डंडों के पीटने के निशान मिले। सूचना मिलते ही परिजन घायल संदीप को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक गांव के ही रहने वाले दो युवक उसके साथ काम करते थे और गत शाम को उसे बुलाकर लेकर गए थे। बरोदा थाना में तैनात एसआई राजपाल ने बताया कि कुलदीप ने शिकायत दी है कि उसके भाई संदीप की हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Relationship में रहते हुए भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, टूट सकता है मजबूत रिश्ता

    Relationship में रहते हुए भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, टूट सकता है मजबूत रिश्ता

    Relationship Tips: Relationship में रहना एक खूबसूरत अनुभव हो सकता है, लेकिन इसमें कई चुनौतियां भी आती हैं। एक स्वस्थ और मजबूत रिश्ते को बनाए रखने के लिए दोनों पार्टनर्स का समझदारी से काम लेना बहुत जरूरी है। अक्सर, कुछ गलतियां रिश्तों में दूरियां ला सकती हैं और तनाव का कारण बन सकती हैं। यहां हम आपको ऐसी 7 गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रिश्ते में रहते हुए भूलकर भी नहीं करना चाहिए:

    1. संवाद की कमी
    एक सफल रिश्ते की नींव संवाद पर टिकी होती है। अगर आप अपने पार्टनर से अपनी भावनाएं, विचार और समस्याएं साझा नहीं करेंगे, तो यह गलतफहमी और दूरी का कारण बन सकता है। रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखना बहुत जरूरी है।

    2. ईमानदारी की कमी
    रिश्ते में झूठ और धोखे की कोई जगह नहीं होती। अगर आप अपने पार्टनर से किसी बात को छिपाते हैं या झूठ बोलते हैं, तो यह रिश्ते की नींव को कमजोर कर सकता है। हमेशा ईमानदारी से पेश आएं और अपने पार्टनर पर भरोसा करें।

    3. एक-दूसरे को समय न देना
    रिलेशनशिप में समय का बहुत महत्व है। अगर आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं देंगे, तो इससे रिश्ते में दूरी आ सकती है। अपने बिजी शेड्यूल में से भी अपने पार्टनर के लिए समय निकालना जरूरी है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे के साथ जुड़ाव महसूस कर सकें।

    4. अपेक्षाएं न बताना
    हर इंसान की कुछ उम्मीदें और अपेक्षाएं होती हैं। अगर आप अपने पार्टनर से अपनी अपेक्षाएं नहीं बताते, तो यह रिश्ते में तनाव का कारण बन सकता है। हमेशा खुलकर अपनी अपेक्षाएं शेयर करें, ताकि आपका पार्टनर समझ सके कि आप उनसे क्या चाहते हैं।

    5. पुराने मुद्दों को बार-बार उठाना
    रिश्ते में पुराने झगड़ों या गलतियों को बार-बार उठाना रिश्ते को खराब कर सकता है। अगर आपने किसी मुद्दे को सुलझा लिया है, तो उसे वहीं छोड़ दें और आगे बढ़ें। बार-बार पुराने मुद्दों को उठाने से रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है।

    6. आलोचना और अपमान करना
    किसी भी रिश्ते में आलोचना और अपमान की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। अगर आप अपने पार्टनर की हमेशा आलोचना करते हैं या उन्हें अपमानित करते हैं, तो यह उनके आत्मसम्मान को चोट पहुंचा सकता है और रिश्ते को नकारात्मक दिशा में ले जा सकता है।

    7. खुद को अनदेखा करना
    रिश्ते में होने का मतलब यह नहीं है कि आप खुद को पूरी तरह से भूल जाएं। अपने लिए भी समय निकालें और अपने शौक, रुचियों और स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अगर आप खुद खुश नहीं रहेंगे, तो रिश्ते में भी खुश नहीं रह पाएंगे।

    इन गलतियों से बचकर आप अपने रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बना सकते हैं। याद रखें, एक सफल रिश्ता दोनों पार्टनर्स के समझदारी, धैर्य और सहयोग से ही बनता है।

  • दांत के दर्द से है परेशान तो यह नुस्खा आपके लिए होगा फायदेमंद

    दांत के दर्द से है परेशान तो यह नुस्खा आपके लिए होगा फायदेमंद

    हेल्थ टिप्सः कई बार दांतों का दर्द बहुत ही असहनीय और परेशान करने वाला होता है। लोग दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खों की ओर रुख करते हैं। ऐसे में लोग कई अजब गजब चीजों का उपयोग करते हैं। इनमें से एक हल्दी और काला नमक का सबसे ज्यादा प्रोयग किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार हल्दी, काला नमक और सरसों के तेल से दांतों के दर्द को कम किया जा सकता है। यह प्राकृतिक सामग्रियां न केवल दर्द से राहत दिलाती हैं, बल्कि मसूड़ों को भी मजबूत करती हैं।

    हल्दी, नमक और सरसों के तेल की जगह आप हल्दी के साथ सेंधा नमक, तिल का तेल व लौंग का प्रयोग भी कर सकते है। जिससे तत्काल दर्ज से राहत मिलेगी। हल्दी में प्राकृतिक रूप से एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यह दांतों और मसूड़ों में सूजन को कम करती है और दर्द से राहत दिलाती है। सेंधा नमक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों और मसूड़ों के संक्रमण को कम करते हैं। नमक में पाए जाने वाले खनिज दांतों को पोषण देने के साथ-साथ बैक्टीरिया को नष्ट करने में सहायक होते हैं।

  • Jalandhar : बाइक सवार चोरों ने दुकान में दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    Jalandhar : बाइक सवार चोरों ने दुकान में दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    जालंधर,ENS – चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला अवतार नगर से सामने आया है।  जालंधर के अवतार नगर गली नंबर 13 में चोरों ने प्रकाश जनरल स्टोर को निशाना बनाया।

     जानकारी देते हुए विशाल ने बताया कि बाइक सवार दो चोरों ने घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि दुकान के गल्ले में रखे 60 से 70 रुपये कैश चोरी कर ले गए है। घटना की यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

    सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि बाइक में 2 चोर आए। जिसके बाद एक चोर ने सरिए से ताला तोड़ा और गल्ले में पड़ी नगदी चुरा ली। दुकान मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस सीसीटीवी को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

  • Daily खाली पेट करी पत्ते खाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे, जान कर रह जायेगे हैरान

    Daily खाली पेट करी पत्ते खाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे, जान कर रह जायेगे हैरान

    Health Tips:  करी पत्ते का इस्तेमाल भारतीय रसोई में अक्सर तड़के के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि Daily खाली पेट करी पत्ते खाने से आपकी सेहत पर गजब के फायदे हो सकते हैं? करी पत्ते न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। जानें ये 5 फायदे :

    1. वजन घटाने में मददगार: Daily खाली पेट करी पत्ते खाने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। करी पत्ते में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे अनहेल्दी खाने की क्रेविंग कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

    वजन घटाने में सहायता के लिए चयापचय के रहस्यों को उजागर करना

    2. डायबिटीज को नियंत्रित करता है: करी पत्ते ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।

    Diabetes in Hindi - डायबिटीज क्या है? लक्षण, कारण, बचाव, तथा इलाज - MyHealth

    3. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: खाली पेट करी पत्ते खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह पेट की गैस, एसिडिटी और अन्य पाचन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। करी पत्ते के एंटी-बैक्टीरियल गुण पेट में हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं, जिससे पेट साफ रहता है।

    Digestive Health : पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स - Hindi News | Health Benefits : Follow these tips to keep the digestive system healthy | TV9 Bharatvarsh

    4. इम्यूनिटी बढ़ाता है: करी पत्ते में विटामिन A, C और E होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। रोजाना खाली पेट करी पत्ते खाने से सर्दी, खांसी और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है।

    Immunity booster foods.- यहां हैं इम्युनिटी बढ़ाने वाले 5 सुपरफूड्स। | HealthShots Hindi

    5. बालों और त्वचा के लिए लाभदायक: करी पत्ते में मौजूद न्यूट्रिएंट्स बालों और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। यह बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं।

    त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं ये विटामिन्स | vitamins to nourish skin and hair in hindi | OnlyMyHealth

    Daily खाली पेट करी पत्ते खाने से सेहत को कई गजब के फायदे मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी चीज का अधिक सेवन भी हानिकारक हो सकता है। इसलिए किसी भी नई चीज को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर या डायटीशियन की सलाह जरूर लें।

  • झुर्रियां होंगी खत्म, बुढ़ापे में भी चेहरा चमकता रहेगा, जानें

    झुर्रियां होंगी खत्म, बुढ़ापे में भी चेहरा चमकता रहेगा, जानें

    हेल्थ टिप्सः अगर आप भी बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियों से परेशान है तो आपको अपनी डाइट में बदलाव के साथ कुछ हेल्दी टिप्स अपनाने पड़ेंगे। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, इसका असर हमारी स्किन पर दिखने लगता है। झुर्रियां आने से बुढ़ापे जैसी फीलिंग आने लगती है। इससे बचने के लिए हम अच्छी जीवनशैली और हेल्दी खानपान से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं।

    ऐसे में पपीता का फल खाने से आपकी समस्या दूर हो सकती है। पपीता का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल इसे एंटी-एजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और खनिज न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि चेहरे की चमक भी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। पपीते में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। डाइटिशियन के मुताबिक, पपीते के फल में पपेन नामक एंजाइम मौजूद होता है। यह एंजाइम कोलेजन को बढ़ावा देता है। जिससे झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। पपीता आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है। विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत उपयोगी है।

  • Punjab: गाड़ी के विवाद को लेकर पूर्व फौजी और महिला पुलिस अधिकारी में झगड़ा, मारपीट के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: गाड़ी के विवाद को लेकर पूर्व फौजी और महिला पुलिस अधिकारी में झगड़ा, मारपीट के लगे आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें गाड़ी खड़ी करने के विवाद को लेकर एक महिला पुलिस अधिकारी और पूर्व फौजी आपस में झगड़े रहे है। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मामला बटाला के दशमेश नगर का है। जिसमें पूर्व सैनिक प्रेम सिंह और उनकी पत्नी कवलप्रीत कौर ने आरोप लगाते बताया कि पड़ोस में एक महिला पुलिस अधिकारी कुलविंदर कौर रहती है। कार को लेकर मामूली बात हुई तो महिला अधिकारी की ओर से उसके पति को गलत शब्दावली बोली गई। जब बेटे ने इसका विरोध किया तो महिला अधिकारी ने अपनी वर्दी का रौब दिखाना शुरू कर दिया। पहले महिला ने उसके बेेट पर हमला किया उसके बाद परिवार से भी मारपीट की।

    दूसरी तरफ महिला पुलिसकर्मी ने आरोप लगाते कहा कि वह घर में अकेली रहती है। उसकी दो लड़किया है जो शादीशुदा है। 6 अगस्त को एक लड़की उसके पास रहने आई थी। जब वह ड्यूटी से वापस आई तो देखा कि फौजी प्रेम सिंह व उसकी पत्नी बेटी के साथ झगड़ा कर रहे थे। बेटी ने बताया कि जब वह घर से गाड़ी निकाल रही थी तो फौज अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में गलत हरकत कर रहा था। जब उन्हें रोका तो वह उनसे झगड़ने लगे। महिला ने बताया कि उसने बीच बचाव करते दोनों को शांत करवा अपने घर चले गए। जिसके कुछ देर बात फौजी और उसकी पत्नी घर में आए और उनसे मारपीट करने लगे। जिसके बाद शिकायत पुलिस में की गई। जिस पर फौजी राजीनामे के लिए दबाव बनाने लगा। जब मना किया तो फौजी के बेटे ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर गलत ठंग पेश कर दिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से इंसाफ की मांग की है।

    उधर, मामले में पुलिस चौकी सिविल लाइन थाना सिंबल के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायते मिली है। जांच की जा रही है साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसके चलते जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।

  • तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

    नई दिल्ली – शिवली कस्बे में रूरा मोड़ के पास देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको सीएचसी शिवली भेजा, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों घायलों को अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान रमाशंकर के तौर पर हुई है। हादसे की सूचना पर उनके परिजन सीएचसी पहुंचे तो उन्हें राम शंकर की मौत की सूचना मिली।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।