Blog

  • पंजाब : फैक्टरी में हुआ धमाका, देखें वीडियो

    नंगल : प्राईमो केमिकल के साथ लगती फ्लो टेक उद्योकिक ईकाई में उसे वक्त एक बड़ा हादसा हो गया। जब इसके सीपी डब्ल्यू प्लांट में एक बड़ा धमाका हो गया। धमाके के साथ इसमें आग लग गई। जिससे उठना काला धुआं दूर से देखा जा सकता था। गनीमत रही कि उसे समय इस सीपीडब्ल्यू प्लांट में कोई व्यक्ति नहीं था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ब्लास्ट के साथ काले धुएं को देखते हुए आसपास के लोग भी काफी घबरा गए। हालांकि फैक्ट्री में मौजूद फैक्टरी प्रशासन की तरफ से इस पर नियंत्रण पाने के लिए मौजूद साधनों का इस्तेमाल कर इस पर नियंत्रण पाने की कोशिश की गई।

    यही नहीं इस धमाके से उठी आग को बुझाने के लिए साथ लगती औद्योगिक इकाई एनएफएल और पंजाब फायर सर्विस की फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि इससे किसी भी जानी नुकसान नहीं हुआ, ना ही कोई गंभीर आहत हुआ है। लेकिन फिर भी आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री को ऐसे हादसों से बचने के लिए उचित प्रबंध करने की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जब इस संबंध में फैक्ट्री के मैकेनिकल जनरल मैनेजर एमपीएस वालिया से बात की तो उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि धमाका किन कारणों के साथ हुआ।

  • पंजाबः तेजधार हथियार सहित 12 आरोपी गिरफ्तार, जांच में चौकाने वाला हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    मोबाइल शॉप मालिक से भारी मात्रा में मोबाइल बरामद 

    लुधियानाः स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों पर 3 अलग अलग मामले दर्ज किए गए। मामले की जानकारी देते हुए देहात के डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि आरोपी दुकानदार गुरमीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला है कि जब उसके बाद मोबाइल इकट्ठे हो जाते थे तो वह दिल्ली ले जाकर बेच देता है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कई जगहों पर वारदातों को अंजाम दिया है। 

    जांच में पता चला है आरोपी लुधियाना और अमृतसर से संबंधित है। जिनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मुकद्दमें दर्ज है। जेसीपी ने बताया साहनेवाल से लेकर मोती नगर सहित अन्य इलाकों में वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से 227 मोबाइल, 4 बाइक और 5 से 6 तेजधार हथियार बरामद हुए है। जेसीपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए सभी फोन नए है। मोबाइल दुकानदार गुरमीत सिंह उर्फ गोरा आरोपियों से फोन लेकर दिल्ली बेचता था। काबू किए गए आरोपियों में से 7 को प्रेस वार्ता के दौरान पेश किया गया, जबकि 5 आरोपी घायल हुए है, जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

    पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता है कि आरोपी गुरमीत दिल्ली में हर माह या 2 माह में करीब 10 लाख रुपए के मोबाइल दिल्ली में जाकर बेचता था। ऐसे में वह अब तक 50 से 60 लाख के मोबाइल बेच चुका है। आरोपी दुकान की आड़ में चोरी के मोबाइल बेचता था। जबकि बाइक की जांच की गई तो पता चला वह भी चोरी के है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने 5 से 6 माह में कई वारदातों को अंजाम दे चुके है। जांच में पता चला है कि आरोपी गुरमीत ने अलग तकनीक से कई फोन ने मदरबोर्ड चेंज कर दिए है, जोकि बरामद कर लिए गए है। आरोपी 30 से 40 साल है।

  • पंजाबः पार्टी वर्कर के परिवार पर हुआ हमला, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में पार्टी वर्कर के परिवार के साथ झड़प होने का मामला सामने आया है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर पार्टी वर्कर के परिवार पर घर में घुसकर हमलावारों ने हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट करने के आरोप लगे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए आप महिला वर्कर की बेटी राजविंदर ने बताया कि वह इस घटना को लेकर थाने में शिकायत देने के लिए पहुंचे है। राजविंदर ने आरोप लगाए है कि उनके घर पर आज बब्बू, दीप, प्रीति और उसकी मां ने हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसकी माता के सासंद सिमरजीत सिंह मान के साथ अपने घर की दीवार पर पोस्टर लगे हुए है।

    इस बात को लेकर आज बब्बू, दीप उनसे बहस करने लगे। आरोप है कि जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो उसके बाद दीप और बब्बू ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद अन्य दोनों महिलाओं ने भी राजविंदर और उसकी बहन के साथ हाथापाई की। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि गली ने उनके साथ बदतमीजी की गई। इस मामले को लेकर वह शिकायत करने के लिए सलेम टाबरी थाने पहुंचे है। पीड़ित ने बताया कि इस हमले की वीडियो भी पीड़ित ने बनाई है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि आरोपी किस पार्टी से है, इसका उन्हें नहीं पता है। घटना शांति स्कूल के पास की है। पीड़ित ने बग्गा नामक पर आरोपियों को सपोर्ट करने के आरोप लगाए है। 

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पार्टियों की ओर से उन्हें शिकायत मिली है। दोनों पार्टियां ने मेडिकल भी दिए है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों से बातचीत की जा रही है। ऐसे में दोनों पार्टियों का पक्ष जानने के बाद जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी। वहीं दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान प्रीतम सिंह ने बताया कि वह महिला विंग सिमरण कौर को लेकर थाने पहुंचे है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी का बोर्ड उनकी दीवार पर लगा हुआ था। उस बोर्ड को लेकर घर में जाकर छोटे-छोटे बच्चों पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र देश है, जिसमें प्रचार करना सभी को हक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अगर छोटे बच्चों को इंसाफ ना दिया तो वह इस मामले को लेकर सासंद सिमरजीत सिंह मान के ध्यान में लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। 

  • विजीलेंस ने पेपर लीक मामले में 2 गिरफ्तार

    हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन पेपर लीक स्कैम में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम  को पोस्ट कोड 962 सचिवालय क्लर्क का पेपर लीक होने के सबूत मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हमीरपुर के रहने वाले सोहन और घनाला गांव के रहने वाले रवि के रूप में हुई है। सोहन HPPSC के पास ही ढाबा चलाता है, जबकि रवि HRTC से बर्खास्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर है। रवि पहले भी एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

    विजिलेंस को सोहन और रवि के मोबाइल से लीक प्रश्न पत्र मिले हैं। SIT ने गत रात को इस मामले में नया केस दर्ज किया है। अब तक पेपर लीक स्कैम में 14 FIR दर्ज हो चुकी हैं। अलग-अलग मामलों में कुल 25 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। HPSSC ने पिछले साल अप्रैल में सचिवालय क्लर्क का पेपर लिया था। अभी तक उसका रिजल्ट जारी नहीं हुआ है।

  • पंजाब : Shiva Public School के छात्रों में हुई खुनी झड़प, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    लुधियाना : भामियां चुंगी के नजदीक शिवा पब्लिक स्कूल में छात्रों में खूनी झड़प हो गई। एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी लड़ाई कैद हुई। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रों को मेडिकल करवाने से रोका जा रहा था, लेकिन छात्र जबरी दीवार फांद कर सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचे। तेजधार हथियारों से लैस हमलावर स्कूल की ग्रिलों से कूद कर फरार हो गए। 8वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों ने मिलकर 11वीं कक्षा के छात्रों को पीटा है। पुरानी रंजिश के कारण लड़ाई हुई है। हादसे में कुल 10 छात्र घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी देते हुए 11वीं कक्षा के मेडिकल के छात्र सुमित तिवारी ने कहा कि वह कक्षा में बैठे थे। तभी 8वीं और 10वीं के कुछ छात्र कक्षा में आकर गाली-गलौज करने लगे।

    उन्होंने जब विरोध किया तो उन लोगों ने जमकर मारपीट शुरू कर दी। स्कूल के कॉरिडोर में पहले से इन छात्रों ने तेजधार हथियार छिपाकर रखे थे। इस हमले में कुल 8 से 10 छात्र घायल हुए है। छात्र सुमित ने कहा कि एक छात्र का सिर फट गया और 1 के अंगुली कट गई। छात्र साहिल खान ने कहा कि प्रार्थना सभा के बाद वह कक्षा में बैठे थे। अचानक से कुछ युवकों ने आकर कक्षा में तोड़फोड़ करके उन पर हमला कर दिया। साहिल के मुताबिक सभी छात्रों ने अपने पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया है। इस मामले में वह संबंधित थाना पुलिस को शिकायत देंगे।सुमित ने कहा कि कुछ महीने पहले भी इन्हीं छात्रों से उनकी लड़ाई हुई थी। स्कूल में राजीनामा हो गया था। आज अचानक से फिर उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। स्कूल प्रशासन को इस बारे सख्त कदम उठाना चाहिए।

  • पत्नी से बात करने पर व्यक्ति को दी दिल दहलाने वाली सजा, देखें वीडियो

    उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में पत्नी से जबरदस्ती बात करने पर युवक ने दोस्त को गर्म लोहे से दाग दिया। आरोपी ने दोस्त को पार्टी के लिए बुलाया। यहां आरोपी ने पत्नी, सास, साला और साली के साथ मिलकर लोहे की गर्म पत्ती से दोस्त को दागा। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया। घटना रूपेटा गांव में 4 फरवरी की है, जो अब सामने आई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति फरार है।

    रूपेटा गांव में सौरभ परमार (19) दोस्त मोईन खान की पत्नी सबीना से जबरदस्ती बात करता था। इसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। समझाइश के बाद भी सौरभ सबीना से बात करने की कोशिश करता था। 4 फरवरी को मोईन, सबीना को लेकर ससुराल सुरेल पहुंचा। उसने सौरभ को यहां पार्टी करने का कहकर बुलाया। सौरभ ने बताया कि रात में वो अपने जीजा के साथ सुरेल गांव पहुंचा था। उसके जीजा कुछ दूर रुक गए। सौरभ घर में गया तो वहां मोईन और सबीना के साथ सास शकीला, साली शबाना और साला अरबाज भी थे। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। फिर गर्म लोहे की पत्ती से दाग दिया।

    सौरभ के जीजा वहां पहुंचे तो उन्होंने उसे आरोपियों से छुड़ाया। दो दिन तक उसने घर में इलाज किया। 6 फरवरी को भाटपचलाना थाने में मामला दर्ज कराया। गुरुवार को सौरभ एडिशनल एसपी नितेश भार्गव से मिला और पूरे मामले की जानकारी दी। जब बात गांव में पता चली तो तनाव की स्थिति बन गई। एएसपी ने लोगों को समझाया। सौरभ को नागदा के अस्पताल में भर्ती कराया है। रूपेटा गांव में मोईन और सौरभ के घर आमने-सामने है। गांव में दलित समाज के 50 घर हैं तो मुस्लिम समाज के करीब 10 घर हैं। मामले की जानकारी लगते ही दलित समाज के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी का घर जलाने की कोशिश की। हालांकि घटना के बाद से ही मुस्लिम समाज के लोग ताला लगाकर कहीं चले गए हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਦਾ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਛੱਡਣ ‘ਤੇ ਆਇਆ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ 2024 ਦੀ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਖਰਗੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਆਮਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਛੋਟੇ ਲੀਡਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਰ ਕੇ ਮਿਸ਼ਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੇ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਐਮਐਲਏ ਦੇ ਨਾਲ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਜਿੰਨਾ ਪਿਆਰ ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਹੈ ਕਿਸੇ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਅਤੇ ਜੋ ਹੋਰ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਤੁਹਾਨੂੰ ਕਲੇਸ਼ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਡਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਕਦੀ ਵੀ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਛੱਡ ਕੇ ਤੁਸੀਂ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਜਾਣਗੇ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਆਰਕੇ ਮਿਸ਼ਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਬੈਲਟ ਪੇਪਰ ਤੇ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਅਸੀਂ ਸਹਿਮਤੀ ਜਤਾਉਂਦੇ ਹਾਂ। ਕਿਉਂਕਿ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਮੇਅਰ ਦੀ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਹੀ ਬੈਲਟ ਪੇਪਰ ਸਨ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਇਹ ਧਾਂਤਲੀ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਰਹੇ ਸਨ। ਲੇਕਿਨ ਜਦੋਂ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਚੋਣ ਹੋਵੇ, ਉਸ ਵੇਲੇ ਇਹ ਤਾਂ ਦਲੀਲ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਦੇ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਜੋ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ 13 ਸੀਟਾਂ ਜਿੱਤਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। 13 ਵਿੱਚੋਂ 15 ਸੀਟਾਂ ਵੀ ਕਹਿ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਕਿਉਂਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ ਕਰਨੀ ਅਤੇ ਕਥਨੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਮੀਨ ਅਸਮਾਨ ਦਾ ਫਰਕ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਵਰਕਰ ਹੀ ਤੈ ਕਰਨਗੇ ਵੀ ਇੰਡੀਆ ਗਠਜੋੜ ਦਾ ਅਸਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ ਜਾਂ ਨਹੀਂ।

    ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸ ਹੋਏ ਆਮ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਖੜਗੇ ਵੱਲੋਂ ਰੱਖੀ ਗਈ ਮੀਟਿੰਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਮਨੋਬਲ ਵਧੇਗਾ। ਕਿਉਂਕਿ ਅਕਸਰ ਹੀ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਛੋਟੇ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਇਸ ਸੰਮੇਲਨ ਦੌਰਾਨ ਸਾਨੂੰ ਉਮੀਦ ਹੈ ਕਿ ਜੋ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਨ। ਉਹ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਦੁਬਾਰਾ ਤੋਂ ਸੁਰਜੀਵਤ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਵਧੀਆ ਕਦਮ ਚੁੱਕਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਦੂਸਰੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਆਏ ਹੋਏ ਡੱਡੂ ਹਨ। ਉਹ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਟਿਕਟ ਲਈ ਤਰਫਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਸਿਆਸੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹ ਜਾਣਦੇ ਹਨ ਉਸ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਵੀ ਜਰੂਰ ਕਰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੀ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਚੋਣ ਅਬਜਰਵਰ ਆਰਕੇ ਮਿਸ਼ਰਾ ਵੱਲੋਂ ਸਥਿਤੀ ਸਾਫ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰਹਾਂ ਦੀ ਟਿਕਟ ਜਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮਾਣ ਸਤਿਕਾਰ ਨਹੀਂ ਵਧਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधरः खून से लथपथ घायल व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंचे आप विधायक रमन अरोड़ा, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में खून से लथपथ व्यक्ति को लेकर आप विधायक रमन अरोड़ा के पहुंचने का मामला सामने आया है। इस दौरान आप विधायक गुस्से में दिखाई दिए। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद उन्होंने फोन पर हमलावारों के समर्थकों को जमकर लताड़ भी लगाई। मिली जानकारी के अनुसार वड़िंग गांव में बोर्ड को लेकर झगड़ा हुआ है। इस घटना में हमालावारों ने तेजधार हथियार से मोहिंदर सिंह को बुरी तरह से घायल कर दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल मोहिंदर सिंह ने बताया कि पूर्व पार्षद मनु के कारिंदों ने उसे पर हमला किया है। पीड़ित ने बताया कि बोर्ड को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान हमलावरों ने उस पर 5 से 6 तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए हैं कि भालू, काका, बाबा सहित अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए आप विधायक ने बताया कि आज सरकार आपके द्वार मुहिम के दौरान बोर्ड लगाने को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान 3 से 4 हमलावारों ने तेजधार हथियार से विधायक के वर्कर पर हमला कर दिया। आप विधायक ने कहा कि दहशत का माहौल बनाने को लेकर हमालावारों ने मोहिंदर सिंह पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ जल्द मामला दर्ज करवाया जाएगा। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आप पार्टी के वर्करों में बोर्ड लगाने को लेकर खूनी झड़प हुई है। हालांकि इस मामले को लेकर आप विधायक कुछ नहीं बोल रहे है। वीडियों में सुना जा सकता है कि आप विधायक उक्त हमलावारों को जमकर लताड़ लगा रहे है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाने की बात कह रहे है। वहीं इस मामले को लेकर हरजीत हैप्पी ने बताया कि हमलावारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सरकार आपके द्वारा की मुहिम चलाई जा रही थी।

    इस दौरान कुछ शरारती अनंसर आए जोकि अवैध काम करते है। वह आए और उन पर तेजधार हथियार से हमला करने लगे। उन्होंने सरकार आपके द्वार की मुहिम जैसे ही खत्म हुई तो हमलावारों ने मोहिंदर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ संगीन आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि उक्त आरोपी जेलों से बाहर आए है। उक्त आरोपी नशे बेचने का काम करते है। इस दौरान हैप्पी ने कहा कि आरोपी जेलों से बाहर आकर नशे का कारोबार करते है और माहौल खराब कर रहे है। इस दौरान हैप्पी ने हलके में नशा बंद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

  • पंजाब : लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर किराना स्टोर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    बटाला : पंजाब में चोरी और लूट की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसा ही मामला बटाला के डेरा रोड पर जहां एक्टिवा पर आए 3 युवकों में से 2 कोल्ड ड्रिंक खरीदने के बहाने किराने की दुकान पर गए और दुकान मालिक को पिस्तौल दिखाकर उससे लूटपाट की। जानकारी के अनुसार लुटेरे 5000 रुपए नकदी लेकर फरार हो गए। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। अरोरा किराना स्टोर के मालिक मनोज कुमार ने बताया कि वह बीती रात दुकान बंद कर रहे थे तभी 2 युवक कोल्ड ड्रिंक लेने के बहाने आए और उन्होंने दुकान बंद कर ली, जिसके बाद लुटेरों ने मेरे चेहरे पर हाथ रखा और पिस्तौल दिखाई, मुझसे पैसे निकालने के लिए कहा।

    जिसके बाद दुकान के सारे पैसे निकाल कर फरार हो गए। जिसके बाद लुटेरों ने मुझे धक्का देकर फेंक दिया और भाग गए। दुकानदार ने बताया कि जब मैंने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदारों ने उनका पीछा किया। लेकिन वे काबू में नहीं आए। सिविल लाइन थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रही है और इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः इस इलाके में चले तेजधार हथियार, कई घायल, देखें Live

    जालंधर, ENS: राज नगर चौंक पर गाड़ी खाली करके आए मजदूरों पर हमलावारों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हादसे में 5 लोग जख्मी हो गए है। घायलों की पहचान जयपाल, लक्की, हरदेव, सोनू और सुरिंदर के रूप में हुई है। पीड़ित बस्ती पीरदाद और मिट्ठू बस्ती के रहने वाले है। हादसे में जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ईलाज के लिए लाया गया। मामले की जानकारी देते हुए जयपाल ने बताया कि वह गाड़ी खाली करके राज नगर चौंक पर खड़े हुए थे। इस दौरान हमलावारों ने उन तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जयपाल ने बताया हमलावार साईंस सिटी के पास टबई गांव के रहने वाले है।