Blog

  • Jalandhar News: Mobile दुकानदार व वाहन मालिकों को Police Commissioner ने नए आदेश किए जारी

    Jalandhar News: Mobile दुकानदार व वाहन मालिकों को Police Commissioner ने नए आदेश किए जारी

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने मोबाइल दुकानदारों व अन्य दुकानदारों को लेकर नए आदेश जारी किए है। दरअसल, भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता, 2023’ की धारा 163 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते शोर प्रदूषण की रोकथाम के मद्देनज़र कमिश्नरेट पुलिस की सीमा में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रिहायशी क्षेत्रों में हार्न बजाने पर पाबंदी लगाई है। इसी तरह साउंड सिस्टम की आवाज़ 7.5 डी. बी. ( ए) और लाउड स्पीकरों और शोर पैदा करने वाले यंत्रों की आवाज़ तय सीमा तक रखने के आदेश जारी किए गए है।

    माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के हवाले से पुलिस कमिशनर ने जारी आदेशों के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों की सीमा नज़दीक पटाख़ें और लाउड स्पीकर आदि की आवाज़ 10 डीबी ( ए) से अधिक न हों या इलाके अनुसार 7. 5 डीबी (ए) या दोनों में से जो कम हो, अनुसार रखने के आदेश दिए है। आदेश अनुसार कोई भी व्यक्ति रात 10 बजे से सुबह 06 बजे में ढोल या भोंपू, आवाज़ पैदा करने वाला कोई यंत्र, साउंड ऐंपलीफायर नहीं बजा सकेगा और मैरिज पेलैसों और होटलों में भी यह आदेश लागू होंगे। इसी तरह प्राईवेट साउंड सिस्टम वाले भी 5 डी. बी. (ए) से अधिक आवाज़ नहीं रखेगे और यदि इतना आदेशों का उल्लंघन पाया जाता है तो साउंड सिस्टम और समान ज़ब्त कर लिया जाएगा। इसी के साथ ही म्यूज़िक सिस्टम वाले वाहन में से म्युज़िक की आवाज़ वाहन से बाहर नहीं आनी चाहिए।

    इसी तरह पुलिस कमिश्नर ने साईबर क्राइम को रोकने के लिए और लोग हित को मुख्य रखते हुए और अमन और कानून की स्थिति को बहाल रखने के लिए आदेश जारी किए है कि पुलिस कमिश्नरेट जालंधर की सीमा में आते सभी मोबायल फ़ोन और सिम विक्रेता मोबायल फ़ोन और सिम बेचते समय खरीददार से पहचान पत्र, आईडी प्रूफ, फोटो हासिल किये बिना मोबायल फ़ोन और सिम नहीं बेचेंगे और मोबायल फ़ोन को ग्राहक, विक्रेता से ख़रीद करते समय गाहक, विक्रेता को भी अपनी फर्म की मोहर और हस्ताक्षर ‘ परचेज सर्टिफिकेट’ देंगे।

    इसके इलावा फ़ोन ख़रीदने समय खरीददार या कोई उसका रिश्तेदार, जानकार व्यक्ति, जिसके अकाउंट में से यूपीआई पेमेंट या कार्ड द्वारा या आनलाइन अदायगी की जाती है तो उस व्यक्ति का आईडी प्रूफ भी दुकानदार हासिल करने के ज़िम्मेदार होंगे और ग्राहक का नाम और जन्म तारीख़, पिता का नाम, घर का पूरा पता, जिसको फ़ोन या सिम बेचा है या जिससे फ़ोन खरीदा है, उसका आईडी प्रूफ, मोबायल और सिम ख़रीदने वाले व्यक्ति के अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर, मोबाइल फ़ोन बेचने, ख़रीदने की तारीख़ और समय, जिस व्यक्ति के अकाउँट में से पेमेंट हुई है, उस व्यक्ति का आई. डी. प्रूफ और ग्राहक की फोटो निर्धारित प्रोफार्मे अनुसार रिकार्ड रजिस्टर मेन्टेन करेंगे।

    पुलिस कमिशनर ने एक अन्य आदेश जारी किया है कि पुलिस कमिशनरेट की सीमा में पड़ती वाहन पार्किग के स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थानों, अस्पताल, भीड़ वाले बाज़ारों और अन्य वाहन पार्क करने के लिए बने स्थानों आदि के मालिक-प्रबंधक (कंपलैक्स के अंदर या बाहर) सीसीटीवी कैमरे लगाए बिना वाहन पार्किंग नहीं चलाएगें। जारी हुक्मों में कहा गया है कि इस बात को यकीनी बनाया जाये कि सीसीटीवी कैमरे इस तरीके से लगाए जाए कि जो वाहन पार्किंग के अन्दर-बाहर आता- जाता है, उस वाहन की नंबर प्लेट और वाहन चलाने वाले व्यक्ति का चेहरा साफ़ नज़र आए और इस सम्बन्धित लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की 45 दिन की रिकार्डिंग की सीडी तैयार करन उपरांत हर 15 दिन बाद सक्योरिटी ब्रांच दफ़्तर पुलिस कमिशनर जालंधर में जमा करवाई जाये।

    इसी तरह वाहन पार्क करने वाले वाहन मालिकों का रिकार्ड यदि वाहन एक दिन के लिए खडा करना हो तो रजिस्टर में उसका वाहन मालिक का नाम, मोबायल नंबर आईडी, वाहन की किस्म, रजिस्ट्रेशन नंबर, चैसी नंबर, इंजन नंबर, वाहन पार्क करने की तारीख़ और वाहन वापिस लेने की तारीख़ दर्ज करन के इलावा वाहन मालिक के रजिस्टर पर दस्तखत करवाए जाएं। हुक्मों में यह भी कहा गया है कि यदि वाहन एक दिन से अधिक समय के लिए खडा करना हो तो उस का इंदराज रजिस्टर में उक्त अनुसार करके वाहन मालिक से वाहन की रजिस्ट्रेशन और ड्रायविंग लायसैंस की फोटो कापी ले कर बतौर रिकार्ड रखी जाये।

    इसके इलावा पार्किंग वाले स्थानों पर काम कर रहे व्यक्तियों की पुलिस वैरीफिकेशन सबंधित थानों से करवाई जाएं।पुलिस कमिशनर की तरफ से जारी एक ओर हुक्म अनुसार कमिशनरेट पुलिस जालंधर की सीमा में सड़कों के साथ- साथ फुट्टपाथ पर अन- अधिकारित बोर्ड लगवाने, दुकानदारों की तरफ से दुकानों की सीमा बाहर सड़कें पर समान रख कर बेचने और फुट्टपाथ पर समान रख कर बेचने पर पाबंदी लगाई गई है। पुलिस कमिश्न ने कहा कि यह सभी आदेश 13. 10. 2024 तक लागू रहेंगे।

  • Court में आज पेश होंगे Gippy Grewal

    Court में आज पेश होंगे Gippy Grewal

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल आज मोहाली अदालत में पेश होंगे। करीब 6 साल पुराने मामले को लेकर सुनवाई होगी। अदालत ने पिछली सुनवाई में उन्हें हाजिर होने और 5,000 रुपये का जमानती बांड भरने के लिए भी कहा गया था। मामला 31 मई 2018 का है। जिसमें गिप्पी ग्रेवाल को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर एक वॉइस और टेक्स्ट मैसेज आया। मैसेज में उन्हें एक नंबर दिया था। इसमें लिखा था कि यह संदेश जबरन वसूली की मांग के लिए भेजा गया था।

    गिप्पी ग्रेवाल की शिकायत पर मोहाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मामले में गिप्पी ग्रेवाल को गवाही देने के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन गिप्पी पंजाब में न होने के कारण वह अदालत में पेश नहीं हो सके। हालांकि अदालत का मानना ​​है कि गिप्पी ग्रेवाल इस मामले में शिकायतकर्ता हैं और उनकी गवाही जरूरी है। ऐसे में उनका कोर्ट में पेश होना जरूरी है।

  • धोनी के बाद अब इस दिग्गज Cricketer पर बनेगी फिल्म, हुआ ऐलान

    धोनी के बाद अब इस दिग्गज Cricketer पर बनेगी फिल्म, हुआ ऐलान

    नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेटर धोनी पर बनी फिल्म के बाद अब भारतीय टीम के ऑलराउंडर युवराज सिंह के जीवन पर भी फिल्म बनने जा रही है। खुद युवराज सिंह ने उनकी बायोपिक को प्रतिक्रिया दी है। फिल्‍म समीक्षक तरन आदर्श ने भी एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टी की है। युवराज का भारत के टी20 विश्व कप और वनडे वर्ल्ड कप की जीत में खास योगदान रहा है। उनका क्रिकेट का सफर बेहद शानदार रहा, उन्होंने कैंसर से लड़ने के बाद मैदान पर वापसी की जो सभी के लिए प्रेरणादायक है।

    अब भारत के इस महान क्रिकेटर के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है। युवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी ओर साथ ही फिल्म मेकर का शुक्रिया अदा किया। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परभी फिल्म बन चुकी है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

  • Court के बाहर हुई फायरिंग, मां- बेटी की मौत

    Court के बाहर हुई फायरिंग, मां- बेटी की मौत

    न्यूयार्कः अमेरिका के केंटकी में एक अदालत के बाहर एक बंदूकधारी ने एक मां और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस के पीछा करने के दौरान उसने राजमार्ग पर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। एलिजाबेथटाउन पुलिस ने बताया कि संदिग्ध क्रिस्टोफर एल्डर (46) की हालत गंभीर बनी हुई है। उसने खुद को गोली मार ली थी।

    पुलिस के अनुसार मृतका एरिका रिले (37) निवासी एलिजाबेथटाउन को सुबह एल्डर के साथ हार्डिन काउंटी में एक अदालत की सुनवाई में शामिल हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच संबंध थे। पुलिस ने बताया कि रिले की मां, हार्डिंसबर्ग निवासी जेनेट रेली (71) को भी गोली लगी और अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।

    अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी पार्किंग स्थल में हुई और फिर एल्डर घटनास्थल से भाग गया। पुलिस को पश्चिमी केंटकी में एक राजमार्ग पर एल्डर का वाहन नजर आया और उसका पीछा करके उसे रोक लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस के वार्ताकार एल्डर से बात कर रहे थे, इसी दौरान उसने खुद पर बंदूक तान ली। जिस व्यक्ति को गोली मारी गई, वह भी रिले का रिश्तेदार था। पुलिस ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है।

  • विधायक Kiran Chaudhary ने पद से दिया इस्तीफा

    विधायक Kiran Chaudhary ने पद से दिया इस्तीफा

    नई दिल्लीः कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुआ किरण चौधरी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि भाजपा किरण चौधरी को राज्यसभा में भेजने की तैयारी कर रही है। दरअसल, बुधवार को राज्यसभा चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन है। उससे पहले आज बीजेपी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है। वहीं किरण चौधरी का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है।

    हालांकि, चर्चाएं कुलदीप बिश्नोई के नाम की भी हो रही हैं। लेकिन, इसके बावजूद 19 महीने के लिए खाली हुई राज्यसभा की सीट पर किरण चौधरी के नाम पर मुहर लगने की पूरी संभावना है। किरण चौधरी के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है।

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ही राज्यसभा सीट के लिए कोई उम्मीदवार न उतारने की बात कह चुके हैं। उनकी तरफ से कहा गया था कि पार्टी के पास विधायकों की संख्या कम होने की वजह से वो अपनी तरफ से कोई प्रत्याशी नहीं उतारने वाले हैं। वहीं दूसरी पूर्व डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला कांग्रेस पर प्रत्याशी उतारने के लिए लगातार बोल रहे हैं।

    बता दें कि हरियाणा में राज्यसभा की पांच सीटें हैं। दीपेंद्र सिंह हुड्डा अब राज्यसभा सांसद से लोकसभा सांसद बन चुके हैं। इसकी वजह से राज्ससभा की एक सीट खाली हुई थी। दीपेंद्र सिंह हुड्डा का राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल 2026 तक का बचा था। ऐसे में कार्यकाल का समय एक साल से अधिक होने की वजह से भारतीय चुनाव आयोग की ओर से इस सीट पर उपचुनाव करवाया जा रहा है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो चुकी है। 21 अगस्त तक उम्मीदवार अपना नामांकन कर सकते हैं। 27 अगस्त को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 3 सितंबर को राज्यसभा सीट के लिए वोटिंग होगी और उसकी दिन रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

  • हमलावरों ने घर में घुसकर की फायरिंग, युवक की मौत

    हमलावरों ने घर में घुसकर की फायरिंग, युवक की मौत

    फरीदाबाद – रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने आए युवक को हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मृतक की पहचान अरुण के तौर पर हुई है। मामला बल्लभगढ़ के आदर्श नगर का है। जानकारी के अनुसार अरुण को घर में दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अरुण रोहतक में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा था और वहीं रहता था, लेकिन राखी के त्यौहार के चलते बहन से राखी बंधवाने के लिए घर पर आया था।

    तभी ताक लगाकर बैठे दो हमलावरों ने अरुण को उसके घर में ही गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। हादसे की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि नकाबपोश दो हमलावर सप्लेंडर मोटरसाइकिल पर दिखाई दे रहे है।

  • Punjab: Challenge करना गैंगस्टर को पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा

    Punjab: Challenge करना गैंगस्टर को पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा

    लुधियानाः सोशल मीडिया पर पुलिस को चैलेंज करना कुख्यात गैंगस्टर को भारी पड़ गया। जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर को कड़ी मशक्कत के बाद हिरास्त में ले लिया है। आरोपी को पुलिस ने यूपी से काबू किया है। सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर सागर न्यूटन से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए है। फिलहाल अभी आधिकारिक रूप से किसी ने इसकी पुष्टी नहीं की है पता चला है कि पुलिस न्यूटन को सोमवार देर शाम लुधियाना लेकर पहुंची है। सागर न्यूटन को लेकर पुलिस जल्द प्रेस कान्फेंस कर सकती है।

    बता दें कि कुछ दिन पहले गैंगस्टर सागर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लुधियाना पुलिस को चैलेंज किया था। जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। जिसके बाद कार्रवाई करते काउंटर इंटेलीजेंस और सीआईए की टीम ने गैंगस्टर को यूपी से दबोचा लिया है। गैंगस्टर सागर के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • Jalandhar News: पानी के बहाने Auto चालक ने 12वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: पानी के बहाने Auto चालक ने 12वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात के मेहतपुर इलाके में 12 वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां रोजाना की तरह ऑटो में स्कूल जाती छात्रा से चालक ने दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने 4 घंटे में मामले को ट्रेस करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गांव बंगीवाल थाना मेहतपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि थाना मेहतपुर के एसएचओ जयपाल को छात्रा ने शिकायत दी थी कि बाकी लड़कियों की तरह वो भी सुखबीर सिंह के ऑटो में स्कूल आती-जाती थी। घटना वाले दिन भी वो गांव जाने के लिए ऑटो में बैठ गई और चालक सुखबीर सिंह उसे पानी पिलाने के बहाने अपने घर ले गया।

    जिसके बाद घर में ऑटो चालक के कोई नहीं था। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। वहीं महिला इंस्पेक्टर सीमा ने पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी ऑटो चालक सुखबीर सिंह से गहराई से पूछताछ कर रही है।

  • Punjab : पुलिस ने हत्याकांड मामले में 5 किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस ने हत्याकांड मामले में 5 किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर – गांव डोड में हुए हत्याकांड में पुलिस ने 5 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। गुरु हर सहाय के डीएसपी सतनाम सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्याकांड में लक्खों के बेहराम पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था और व्यक्ति के कत्ल मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 अगस्त 2024 को तेजवीर सिंह, आकाश, बादल सहित अन्य लोग गांव डोड गए हुए थे।

    इसी दौरान तरसेम सिंह, सुखदेव सिंह और साहिब सिंह के साथ झगड़ा हो गया। तेजवीर सिंह के पास चाकू और उसके साथियों के पास हथियार थे। झगड़े के दौरान तेजवीर ने तरसेम सिंह को चाकू मार दिया। जिसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोनों साथी गंभीर रुप से घायल हो गए।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई थी। आरोपियों पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया था और आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों मे 2 महिलाएं भी शामिल है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2 आरोपी फरार है, जिन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नौजवान का शव, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नौजवान का शव, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    श्री कीरतपुर साहिबः पंजाब के कीरतपुर साहिब शहर में कल्याणपुर गांव की सीमा से एक युवक के शव मिलने की खबर सामने आई है। रात करीब 9 बजे पलिस को इस घटना की सूचना मिली कि गांब की सीमा पर एक नोजवान का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृत नौजवान की हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस मामले मे कारवाई करते हुए पुलिस ने नौजवान के परिवारिक मैंबरों के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। इस सबंधी मृतक नौजवान के भाई ने कहा कि उसका भाई मनिंदर सिंह उर्फ मंगू जो कि एक होटल में काम करता है, रोज़ाना कि तरह अपने घर से काम के लिए गया था, जब देर शाम वह घर नहीं लौटा ता हमने उसको ढुंढना शुरु कर दिया। उसके काम वालों ने बताया कि वह 8 बेज काम से छुट्टी कर के घर चला गया था। मृतक के परिवार वालों को पुलिस का फोन आया कि गांव कल्याणपुर की सीमा के पास एक नौजवान की लाश मिली है, जब उन्होंने जाकर देखा तो वह लाश उसके भाई कि थी। उन्होंने बताया की मृतक को देखकर एसा लग रहा था कि जैसे उसके गले में परना डालकर उसका गला घोटकर हत्या की गई हो।

    आरोपी की तालाश शुरू

    वहीं थाना श्री कीरतपुर साहिब के जांच अधिकारी बलराम ने बताया कि इस मामले के सबंधी परिवारिक मैंबरों के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि नौजवान की लाश का पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उक्त मामले में आरोपी की तालाश जारी है।