मोगाः 15 अगस्त के पर्व को लेकर जहा पूरे देश में तिरंगा फहराने के प्रोग्राम किए जा रहे है। वही मोगा में भी 15 अगस्त के प्रोग्राम को शांति पूर्वक मनाने के लिए मोगा पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है और शहर के चारो और नाका बंदी कर जांच की जा रही है। प्रोग्राम स्थल पर भी पूरी सुरक्षा बनाई गई है, ताकि प्रोग्राम को शांति पूर्वक करवाया जा सके। जिसे लेकर मोगा के एस.एस.पी ने प्रोग्राम स्थल पर जायजा लेने के बाद मीडिया से बात चीत की।
Blog
-

सरकारी नौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप
कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी से गैंगरेप की घटना सामने आई है। सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर दो युवकों ने महिला से करीब 6 महीने तक गैंगरेप किया। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़िता ने जब विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
मामला करारी थाना इलाके के एक गांव का है। यहां की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह एक समूह संस्था चलाती है। 6 महीने पहले उसकी मुलाकात कौशांबी कोतवाली क्षेत्र के बिदांव गांव के रहने वाले अजय प्रकाश और उसके साथी शिव कुमार से हुई थी। दोनों ने कहा, हम लोग की शासन में अच्छी पकड़ है। तुम गरीब महिला हो, हम तुम्हारी मदद करेंगे और तुम्हें सरकारी नौकरी दिला देंगे।
इसके बाद अजय प्रकाश ने कहा कि मेरा मकान तेजमती अस्पताल के सामने है, जहां हर अधिकारी आते रहते हैं। तुम घर चलो, हम अच्छी सरकारी नौकरी दिला देंगे। वह दोनों के झांसे में आकर उसके साथ चली गई। वहां पहुंचने के बाद दोनों ने बारी-बारी से रेप किया। फिर दोनों 6 महीनों तक नौकरी दिलाने के बहाने गैंगरेप करते रहे। इसी बीच महिला आरोपी के घर पहुंची, तो पता चला कि कई दिनों से वो लोग नहीं आए हैं।
वहां किसी ने बताया कि यह घर अजय का नहीं है, बल्कि उसकी बहन का मकान है। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि थाना मंझनपुर में एक एफआईआर दर्ज की है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसको सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर गैंगरेप किया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। इसमें जो भी साक्ष्य पाए जाएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-

Android यूजर्स हो जाएं सावधान! सरकार ने जारी की है गंभीर चेतावनी, तुरंत करें फोन अपडेट
नई दिल्लीः मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत आने वाली कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक हाई-लेवल वॉर्निंग जारी है। ये वॉर्निंग एंड्रॉयड के अलग-अलग वर्जन में मिली खामियों को लेकर जारी किया गया है। इन वर्जन में लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 भी शामिल है।
इन खामियों का फायदा उठाकर अटैकर्स डिवाइसेज को अटैक कर सकते हैं और संवेदनशील जानकारियां भी चुरा सकते हैं। एक ऑफिशियल नोट में कहा गया है कि एंड्रॉयड में कई खामियां के बारे में जानकारी मिली है। इन खामियों का फायदा अटैकर्स संवेदनशील जानकारियों को इक्ट्ठा करने और टारगेटेड सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं।
उजागर की गई सभी कमजोरियों की लिस्ट:
- CVE-2020-29374
- CVE-2022-34830
- CVE-2022-40510
- CVE-2023-20780
- CVE-2023-20965
- CVE-2023-21132
- CVE-2023-21133
- CVE-2023-21134
- CVE-2023-21140
- CVE-2023-21142
- CVE-2023-21264
- CVE-2023-21267
- CVE-2023-21268
- CVE-2023-21269
- CVE-2023-21270
- CVE-2023-21271
- CVE-2023-21272
- CVE-2023-21273
- CVE-2023-21274
- CVE-2023-21275
- CVE-2023-21276
- CVE-2023-21277
- CVE-2023-21278
- CVE-2023-21279
- CVE-2023-21280
- CVE-2023-21281
- CVE-2023-21282
- CVE-2023-21283
- CVE-2023-21284
- CVE-2023-21285
- CVE-2023-21286
- CVE-2023-21287
- CVE-2023-21288
- CVE-2023-21289
- CVE-2023-21290
- CVE-2023-21292
- CVE-2023-21626
- CVE-2023-22666
- CVE-2023-28537
- CVE-2023-28555
-

करंट लगने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत
ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस थाना के तहत बीनेवाल में करंट लगने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह निवासी बीनेवाल सोमवार सुबह घर पर सो रहा था। इसी दौरान चारपाई के साथ लगा टेबल फेन उसके ऊपर गिर गया और व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। अचेत अवस्था में परिजन उसे लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी वार्ड नंबर पांच, बीनेवाल के रूप में हुई है। -

बंगाणा के मलांगड़ में बादल फटने जैसे स्थिति, 6 फीट मन्दिर व घरों में घुसा पानी
विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने प्रशासन सहित किया घटना स्थल का दौरा
कुटलैहड़ के अन्य क्षेत्र का भी लिया जायज़ा
ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा में 24 घण्टे से हो रही भारी बारिश से हुए नुक्सान को लेकर कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने मौके पर जाकर घटना स्थलों का जायज़ा लिया और भारी बारिश से हुए नुक्सान को देखते हुए गांव मलांगड़ का दौरा किया जहां बाढ़ का पानी सहकारी सभा के डिपो में घुसने से राशन खराब हो गया। उन्होंने प्रशासन को तुरंत नुक्सान की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश से गांव मलांगड़ की सहकारी सभा में पानी घुसा, राशन भी पानी में डूबा, चावल, चीनी, आटा, दालें, नमक व अन्य सामान खराब हो गया जिस से लगभग 4 लाख की क्षति होने का अनुमान है ।सहकारी सभा के सभी कमरों में 4-4 फुट पानी भर गया। देर रात को सहकारी सभा की गैलरी की एक साइड से दीवार तोड़कर पानी निकाला गया। सहकारी सभा के सचिव राकेश कुमार ने बताया कि बंगाणा लठियानी मुख्य सड़क पर बने पुराने पुल से पानी की प्रॉपर निकासी न होने से नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सहकारी सभा में जा घुसा। उन्होंने कहा कि स्टोर में रखा आटा, चीनी, चावल और अन्य सामान खराब हुआ है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।सहकारी सभा के साथ सटा शिव मंदिर भी जलमग्न हो गया। मंदिर के पास नाला ओवरफ्लो होने से मुख्य सड़क पर एक घंटा ट्रैफिक बंद रहा। वहीं, मलांगड़ में इलेक्ट्रिकल और किरयाने की दुकान में भी बरसाती पानी भर गया। जिससे दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, तहसीलदार रोहित कंवर, बीडीओ सुरेन्द्र जेतली, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ प्यार चंद सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का दौरा करके नुकसान का जायजा लिया। मलांगड़ मंडी उना सुपर हाईवे सड़क पर पुल के ऊपर अचानक तेज बहाव पानी आ गया। जिसमें सड़क पर चल रही स्कॉर्पियो पानी में तैर गई। चालक संजीव कुमार ने जैसे तैसे छलांग लगाकर जान बचाई। लेकिन उनकी महंगी स्कॉर्पियो पानी मे समा गई और बारिश रुकने के बाद उक्त नाले में गाड़ी को ढूंढा। लेकिन उक्त जगह से एक किमी की दूरी पर झील लगने से स्कॉर्पियो झील में ही समा गई। -

18 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ में आयोजित किया जा रहा कैम्पस साक्षात्कार
ऊना/सुशील पंडित : श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा हिमाचली बेरोजगार युवाओं के लिए 18 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ में कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में मैसर्ज़ अबोट हैल्थकेयर प्राईवेट लिमिटेड बद्दी, मैसर्ज़ बिरला टैक्सटाईल मिल्स बद्दी और मैसर्ज़ विनसम टैक्सटाइल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड बद्दी द्वारा विभिन्न पदो ंके लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैसर्ज़ अबोट हैल्थकेयर प्राईवेट लिमिटेड बद्दी द्वारा एग्जीक्यूटिव/सीनियर एग्जीक्यूटिव के 10 पद और ऑफिसर/क्यूसी का एक पद भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि एग्जीक्यूटिव/सीनियर एग्जीक्यूटिव तथा ऑफिसर क्यूसी के पदों हेतू शैक्षणिक योग्यता बी फार्मा/एम फार्मा, बीटैक मकैनिकल/इलैक्ट्रिकल तथा एमएससी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थियों को उद्योग मानदंडों के अनुसार वेतन दिया जाएगा।मैसर्ज़ बिरला टैक्सटाईल मिल्स बद्दी द्वारा टैक्सटाइल डिप्लोमा टेªनी के दो पद, टैक्सटाइल ग्रेजुएट टेªनी के दो पद, रिंग फ्रेम फीसर व ऑटो कॉन विन्डर के पांच पद व फ्रेश टेªनी के 10 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि टैक्सटाइल डिप्लोमा टेªनी के लिए शैक्षणिक योग्यता टैक्सटाइल में डिप्लोमा, टैक्सटाइल ग्रेजुएट टेªनी के पदों के लिए टैक्सटाइल में ग्रेजुएट, रिंग फ्रेम फीसर व ऑटो कॉन विन्डर के पदों हेतू 8वीं पास व फ्रेश टेªनी के पदो ंके लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि टैक्सटाइल डिप्लोमा टेªनी के पदों के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष और 22 हज़ार से 25 हज़ार रूपये मासिक वेतन व टैक्सटाइल ग्रेजुएट टेªनी के लिए पदांे के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष तथा मासिक वेतन 25 हज़ार से 27 हज़ार, रिंग फ्रेम फीसर व ऑटो कॉन विन्डर के पदो ंके लिए 30 वर्ष और मासिक वेतन 434 रूपये प्रतिदिन तथा फ्रेश टेªनी के पदों हेतू आयु सीमा 18 से 24 वर्ष और मासिक वेतन 375 रूपये निर्धारित किया गया है।मैसर्ज़ विनसम टैक्सटाइल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड द्वारा हैल्पर, डोफर व विन्डरस के 200 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिता 8वीं से 10वीं पास तथा 18 से 25 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। -

पोलियां बीत में वन विभाग के पौधो को लगी लोहे की जालियां चोरी करने वाले काबू
हरोली पुलिस ने 12 घंटो मे दबोचे दोनों चोर
ऊना/ सुशील पंडित : संदीप कुमार वन खण्ड अधिकारी कुगडत ने पुलिस थाना हरोली में दी शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुंगडत की वन वीट पोलियां में वन विभाग द्वारा कैक्टस पार्क में पौधारोपण किया गया था जो एसएल टिबी में स्थित है जहां पर पौधौ की सुरक्षा के लिए लोहे की जालिया लगाई गई थीं , जो कि चोरों ने चुरा लीं। जिस पर पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर जांच सब इंस्पेक्टर प्रकाश को सौंपी गई । पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगला तो दो लोग स्कूटी पर लोहे की जालियां ले जाते हुए देखे गए।जिनकी पहचान कर पुलिस ने उन्हे चोरी के 12 घंटों के अन्दर गिरफ्तार कर लिया व घटना में प्रयोग की गई स्कूटी को भी जब्त कर लिया ।चोरों का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है । चोरों से चोरी का कुछ सामान बरामद कर लिया है व अन्य सामान बरामद करने की प्रकिया चल रही है । थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए चोरों की पहचान सुखविन्द्र तथा गुरदीप गांव हीरा थडा के रूप मे हुई है। जो दोनों सगे भाई हैं । उन्होंने बताया कि दोनों नशेडी हैं उनके माता पिता भी दोनों से परेशान हैं वह पहले भी चोरियों व चिट्टे के केस में जेल की हवा खा चुके हैं । -

इनोवा गाड़ी में हुई महिला की डिलिवरी
जच्चा बच्चा को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
बददी/सचिन बंसल:बद्दी के मानपुरा के नजदीक गांव मानकपुर की एक प्रवासी महिला रेशमा ने इनोवा गाड़ी में ही बच्चों को जन्म दे दिया ।सुबह जब रेशमा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। रेशमा के पति बृजेश घबरा गए और युवा परमिंदर के पास गए। परमिंदर तुरंत अपनी इनोवा गाड़ी लेकर आए और रेशमा को उसमें डालकर नालागढ़ अस्पताल की ओर रवाना हो गए ।लेकिन अभी परमिंदर कृपालपुर ही पहुंचे थे कि वह रेशमा की डिलीवरी हो गई और रेशमा ने एक पुत्र को जन्म दिया ।गनीमत या रही गाड़ी में एक महिला मौजूद थी जिसे प्रसव करवा दिया। थोड़ी ही देर के बाद परमिंदर जच्चा और बच्चा को लेकर अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टर के हवाले कर दिया ।डॉक्टर ने कहा कि म ओर बच्चा दोनों सुरक्षित है।डॉक्टर ने परविंदर के इस प्रयास की सराहना की और कहा आपने समय रहते इन्हें अस्पताल पहुंचा दिया है | बच्चा और जच्चा दोनों सुरक्षित है ।उधर परविंदर ने बताया कि उन्हें सदैव ही दूसरों की मदद करने के लिये तैयार रहते है और यह प्रेरणा होने मानकेपुर स्थित इच्छाधारी बाबा के मंदिर से मिली है। वह हमेशा दूसरों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं । -

पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, मजीठिया का यह करीबी नेता BJP में होगा शामिल!
चंडीगढ़ : चुनावों से पहले सियासी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत अकाली दल को बड़ा झटका लगने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तलबीर गिल 18 अगस्त को बीजेपी में शामिल हो सकते है। तलबीर गिल बिक्रम सिंह मजीठिया के दाहिने हाथ रहे हैं।
उन्होंने अकाली दल की अपर की ओर से अमृतसर के दक्षिणी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से बातचीत के सारे रास्ते बंद होने पर तलबीर सिंह ने यह फैसला लिया है। उन्होंने दिल्ली में बीजेपी आलाकमान से मुलाकात भी कर ली हुई है। 18 अगस्त को अमृतसर दक्षिणी हलके में एक बड़ी सभा होगी। तलबीर गिल बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में शामिल हो सकते है।
-

पंजाबः एयरपोर्ट चौक पर पुलिस ने की हाईटेक नाकाबंदी
मोहाली : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मोहाली पुलिस ने एयरपोर्ट चौक पर विशेष हाईटेक नाकाबंदी की। सीसीटीवी कैमरे और स्निफर कुत्तों के साथ विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि जिला मोहाली में हाई अलर्ट के मद्देनजर, मोहाली पुलिस ने शहर को सील करते हुए हवाई अड्डे पर स्निफर कुत्तों की मदद से वाहनों की जांच की और विशेष उपकरणों के साथ संदिग्धों की तस्वीरें खींचकर और वाहन ऐप पर वाहनों की जांच करके जानकारी प्राप्त की।
गौरतलब है कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के दो और 5 खालिस्तानी कार्यकर्ताओं को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे खुलासा हुआ कि निशाने पर पंजाब के कई हिंदू नेता हैं। फंडिंग के मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली ने पिछले दिनों दिल्ली एयरपोर्ट से दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
