Blog

  • दर्दनाक घटनाः युवक की गर्दन काटकर फेंका शव, देखें वीडियो

    करंडाः गाजीपुर में युवक की गर्दन काटकर हत्या कर दी गयी। उसका शव करंडा थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में गांगी पुल के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घण्टों तफ्तीश के बाद मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले शाकिर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। बेलसड़ी गांव के कुछ लोग रविवार को सिवान में जा रहे थे कि सड़क किनारे बसवार के पास एक युवक का खून से लथपथ शव देखा।

    ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामसमुझ नागर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गये। घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी सिटी ज्ञानेन्द्र प्रसाद समेत सीओ सिटी व करंडा थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। गर्दन काटकर हत्या किए गए युवक की तफ्तीश के प्रयास शुरू किए गए। काफी प्रयास के बाद देर शाम शव की पहचान शहर कोतवाली के नूरुद्दीनपूरा मुहल्ला निवासी शाकिब के रूप में हुई। पुलिस तत्काल मृतक के घर पर पहुंची और हत्या का कारण जानने की कोशिश की।

    कोई ऐसा पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा जिसके माध्यम से हत्या के कारण पता चल सके। मृतक के पुत्र साहिब ने बताया कि वह अपने पिता के साथ जमानिया मोड पर स्थित टायर पंक्चर की दुकान पर काम करता है। शनिवार दोपहर उसके पिता ने उससे कहा कि वह किसी काम से जा रहे हैं शाम तक लौट आएंगे। मृतक के बेटे ने बताया कि रात 8 बजे के बाद उसके पिता का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। कई बार फोन लगाने पर भी उसकी बात नहीं हो पाई। रात भर वह अपने पिता के वापस लौटने का इंतजार करते रहे। एसपी सिटी के मुताबिक हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : Shri Guru Nanak Dev Ji ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ ਪੁਰਬ ਮੋਕੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸੰਪੂਰਨਤਾ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਗੁਰੂ ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਅੱਜ 554ਵਾਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਹੈ ਤੇ ਦੇਸ਼ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਬੈਠੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਬੜੇ ਹੀ ਉਤਸਾਹ ਦੇ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਉੱਥੇ ਹੀ ਧਾਰਮਿਕ ਤੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਧਰਤੀ ਤੇ ਸ਼ਸੋਬਿਤ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ,  ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿਥੇ ਦੇਸਾ ਵੇਦੇਸ਼ਾ ਤੋ ਸੰਗਤਾਂ ਨਤਮਤਕ ਹੌਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਆਉਦੀਆਂ ਹਨ।

    ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਦੇ ਮੋਢੀ ਪਹਿਲੀ ਪਾਤਸਾਹੀ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ ਪੁਰਬ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪਰਸੋਂ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅੱਜ ਸੰਪੂਰਨਤਾ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ। ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਹੀ ਸੰਗਤਾਂ ਗੁਰੂ ਮਹਾਰਾਜ ਦਾ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਲਈ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਫੁੱਲਾਂ ਤੇ ਰੰਗ  ਬਰੰਗੀਆ ਚੁਨੀਆ ਨਾਲ ਸਜਾਵਟ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੇ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ।

  • पंजाब के किसानों का प्रदर्शन जारी, पुलिस ने अलर्ट जारी कर किए Entry Point सील, देखें वीडियों 

    चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर चंडीगढ़ कूच की तैयारी में किसानों ने चंडीगढ़ को घेर लिया है। पंजाब और हरियाणा से पहुंचे किसानों ने चंडीगढ़ की सीमाओं पर डेरा डाल दिया है। वहीं, उनको रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पंचकूला और मोहाली सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात है। पंजाब के किसानों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सभी एंट्री प्वाइंट सील कर दिए हैं। पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर जवानों को तैनात किया है। सीआईए विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। दूसरे राज्यों से आने वाली बसों की जांच की जा रही है।

    पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने साफ कहा कि अगर कोई किसान अंदर आता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाए। चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों ने किसानों को रोकने के लिए 2100 जवानों को ड्यूटी पर तैनात किया है, जिसमें एसएसपी कंवरदीप कौर और एसपी शहर खुद नजर रखेंगे। वहीं दूसरी ओर रास्ते जाम होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फसलों की एमएसपी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर किसान संगठनों ने 26 से 28 नवंबर तक चंडीगढ़ में धरना-प्रर्दशन की घोषणा की है।

    उनका आरोप है कि दिल्ली में आंदोलन वापस लेने के समय सरकार ने एमएसपी लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसे लागू नहीं किया। आज यूनियन नेताओं की बैठक के बाद कोई फैसला होगा। यहां किसान नेताओं रूलदू सिंह मानसा, जोगिंदर सिंह उगराहां, हरिंदर सिंह लक्खोवाल आदि ने संबोधित किया। जगतपुरा में करीब पांच हजार और पंचकूला में एक हजार से ज्यादा किसान पहुंच चुके हैं। उनके लिए टेंट लगाने का काम चल रहा है और खाने की व्यवस्था के लिए लंगर शुरू कर दिए गए हैं। धरना स्थल पर लंगर तैयार किया जा रहा है।

  • ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौ’त

    ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौ’त

    नई दिल्ली : हरियाणा के सोनीपत जिले में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में उत्तर प्रदेश (UP) के रहने वाले तीन दोस्तों की मौत हो गई सोनीपत के बहालगढ़ चौक के पास देर रात एक बाइक पर सवार 3 दोस्तों को ट्रक ने टक्कर मार दी इसमें तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई ये तीनों दोस्तों दावत से वापस लौट रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए हादसे की सूचना मिलने पर सोनीपत बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया

    हादसे का शिकार हुए तीनों दोस्तों की पहचान अजीत, परमजीत और पप्पू के रूप में हुई है ये तीनों यूपी के रहने वाले थे। तीनों दोस्त कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम करते थे पुलिस ने हादसे को लेकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया सोनीपत बहालगढ़ थाना पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुट गई है

  • कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने गए 3 दोस्त, 2 की मौ’त

    नई दिल्ली : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गए 2 दोस्तों की पानी में डूबने से सोमवार को मौत हो गई। 3 दोस्त एक साथ नहाने के लिए गए थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राघोपुर के गोपालपुर घाट की घटना है। बताया जाता है कि गहरे पानी में चले जाने से यह घटना हुई है घंटों बाद स्थानीय मछुआरों ने दोनों दोस्तों के शव को बाहर निकाला दोनों दोस्त का शव निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया एक साथ दो दोस्तों की हुई मौत से गांव में मातम पसर गया एक लड़का मथुरा गांव के सुरेश दास का 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है जबकि दूसरा बिंदेश्वर राय का 24 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार है

    दोनों की चल रही थी शादी की बात

    घटना के संबंध में परिजनों और लोगों से जानकारी मिली कि मृतक मंजय कुमार और मनीष कुमार दोनों की अच्छी गहरी दोस्ती थी दोनों की शादी की बात चल रही थी, लेकिन आज अचानक स्नान के दौरान नदी में डूबने से दोनों दोस्तों की मौत हो गई घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है मृतक मनीष कुमार के परिजन जगबंधु कुमार ने बताया कि तीनों दोस्त एक साथ रहते थे कार्तिक पूर्णिमा के दिन घाट पर स्नान करने के लिए तीनों एक साथ गए थेतीन दोस्त में से 2 की नदी में डूबने से मौत हो गई दोनों में से किसी की शादी नहीं हुई थी अभी पढ़ाई ही कर रहे थे हम लोग घर में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पूजा पाठ में लगे हुए थे इसी बीच घाट से फोन आया कि स्नान करने के दौरान मनीष डूब गया है

  • पंजाबः ईंट-पत्थरों से हमला कर किया व्यक्ति का क’त्ल

    कोटकपूराः निर्माणधीन घर में मजदूर के तौर पर काम करने वाले व्यक्ति द्वारा देर रात अज्ञात व्यक्ति को ईंट-पत्थर मार कर कत्ल कर दिया गया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जबकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार कोटकपूरा के फैक्ट्री रोड निवासी सुभाष चंद पुत्र प्रभदयाल द्वारा मोहल्ला निर्माणपुरा में एक पुराना घर लिया गया था। उक्त मकान को तोड़ कर उनके द्वारा नया बनाया जा रहा है।

    इस निर्माणधीन कार्य पर मोहल्ले का ही रहने वाला रवि कुमार मजदूरी करता था और रात के समय निगरानी के लिए वहीं सो जाता था। उन्हें रात को लगभग दस बजे फोन आया कि उनके निर्माणधीन घर में उक्त रवि द्वारा किसी व्यक्ति का ईंट-पत्थरों द्वारा कत्ल कर दिया गया है। जिसके पश्चात वे वहां पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस संबंध में इंस्पेक्टर गुरमेहर सिंह सिद्धू ने बताया कि उक्त व्यक्ति फरार है। जबकि मृतक के शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की आयु 45 से 50 वर्ष के बीच है और फिलहाल उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • प्रदूषण के कहर से जहरीली हुई हवा, 400 के पार हुआ AQI

    नई दिल्लीः पिछले एक महीने से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की समस्या बरकरार है। वहीं अब धीरे-धीरे ठंड भी बढ़ना शुरू हो गई है। ऐसे में दिल्ली-NCR वालों पर दोहरी मार पड़ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के एयर बुलेटिन के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता (Delhi AQI) का स्तर 450 के पार चला गया। ऊपरी फिजा में बादल छाए होने की वजह से स्मॉग की परत सोमवार को और गहरी हुई है। 

    दिल्ली में लोगों को अभी भी जहरीली हवा में सांस लेनी पड़ रही है। बाकी इलाकों की बात की जाए तो आनंद विहार में एक्यूआई 430, आरके पुरम में 410, पंजाबी बाग में 444 और आईटीओ में 422 रहा। इनके अलावा नोएडा में 348, ग्रेटर नोएडा में 369, गाजियाबाद में 314, गुरुग्राम में 319 और फरीदाबाद में एक्यूआई 382 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में प्रदूषण से राहत की एकमात्र उम्मीद बारिश पर टिकी है।

    दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी का अनुमान है कि राजधानी दिल्ली में शाम तक हल्की बारिश होगी, जिससे तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। बारिश होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही वीरवार और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 से 29 नवंबर तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहेगा। 27 नवंबर को नॉर्थ-ईस्ट दिशा से हवाएं आएंगी, इनकी गति 4 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 28 नवंबर को नॉर्थ साइड से 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 29 नवंबर को हवाएं एक बार फिर सुस्त हो सकती हैं, इसकी वजह से प्रदूषण बढ़ सकता है।

  • 3 महीने पहले विदेश गए युवक की हुई मौ’त

    अमृतसरः कनाडा में पंजाबियों युवकों की मौत के आंकड़ों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन विदेश में पंजाबी युवक-युवतियों की दिल का दौर पड़ने से मौत हो रही है। वहीं ताजा मामला रईया से सामने आया है। रईया से 3 माह पहले कनाडा गए रईया के युवक की हार्ट अटैक से मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान  मनिंदरपाल सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी फेरुमान रोड रईया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनिंदरपाल सिंह स्टडी वीजा पर कनाडा गया था, लेकिन मौत ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

    बताया जा रहा है कि मनिंदरपाल सिंह की हार्ट अटैक के कारण अचानक मौत हो गई। मृतक युवक अपने पीछे दो छोटे बच्चे और पत्नी छोड़ गया है। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले मृतक के पिता मनजीत सिंह का कई वर्षों तक कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया था। वहीं अब जवान बेटे की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਸਮੇਤ 2 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 80 ਗ੍ਰਾਮ ਹੀਰੋਇਨ ਅਤੇ ਡਰੱਗ ਮਣੀ ਸਮੇਤ ਦੋ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸੀਆਈਏ ਸਟਾਫ ਐਸਐਚਓ ਕਪਿਲ ਕੁਸ਼ਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਐਸਐਸਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਵਿਸ਼ੇ ਨਿਸ਼ਚਿਤ ਦੇ ਤਹਿਤ ਇੱਕ ਪ੍ਰਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿ ਆਪਾਂ ਨਸ਼ਾ ਜਿਹੜਾ ਉਹ ਜੜ ਤੋਂ ਖਤਮ ਕਰਾਂਗੇ। ਪੁਲਿਸ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਉਸਦੇ ਤਹਿਤ ਸੀਆਈਏ ਸਟਾਫ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਉਸ ਵੇਲੇ ਸਾਨੂੰ ਬੜੀ ਵਧੀਆ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਥਾਣਾ ਕਲਾਨੌਰ ਦੇ ਵਿੱਚ 80 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਫੜੀ ਹੈ।

    ਇਹ ਨਾਕਾ ਕੋਟਲੀ ਸੂਰਤ ਮਲੀਆ ਰੋਡ ਤੇ ਡੇਢ ਕੁਵਾਰ ਦੇ ਲਾਗੇ ਸੀਆਈਏ ਤੇ ਕਲਾਨੌਰ ਦੇ ਸਾਂਝੀ ਟੀਮ ਨੇ ਉਹਦੇ ਵਿੱਚ ਅਲੀ ਪੁੱਤਰ ਸ਼ੇਰਦੀਨ ਮਜੀਠੇ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਤੇ ਇੱਕ ਇਸ ਦਾ ਸਾਥੀ ਆ ਜੰਮਣ ਪੁੱਤਰ ਬਸ਼ੀਰ ਰਸੂਲਪੁਰ ਕਲਾਨੋਰ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ 80 ਗ੍ਰਾਮ ਹੀਰੋਇਨ, 2000 ਡਰੱਗ ਮਨੀ, 2 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਆਰੋਪਿਆਂ ਤੇ ਐਨਡੀਪੀਸੀ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਥਾਣਾ ਕਲਾਨੌਰ ਚ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਗੂਰਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਤੇ ਦਿੱਤਾ ਖਾਸ ਤੌਹਫ਼ਾ, ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮਿ੍ਤਸਰ :  ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਯੋਜਨਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਯੋਜਨਾ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੀ ਹਜ਼ੂਰ ਸਾਹਿਬ ਨਾਂਦੇੜ ਲਈ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਦੀ ਰੇਲਗੱਡੀ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦਿਖਾ ਕੇ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਇਹ ਯਾਤਰਾ ਅੱਜ 27 ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗੀ। ਇਸ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ 50,000 ਤੋਂ ਵੱਧ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਯਾਤਰਾ ਕਰਨਗੇ ਲੇਕਿਨ ਅੱਜ 1000 ਦੇ ਕਰੀਬ ਯਾਤਰੀ ਇਸ ਸਕੀਮ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਚੁੱਕਦੇ ਹੋਏ ਗੁਰੂ ਧਾਮਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਣਗੇ। 95 ਦਿਨਾਂ ਤੱਕ ਯਾਤਰਾ ਲਈ ਰੇਲ ਗੱਡੀਆਂ ਅਤੇ ਏ.ਸੀ. ਬੱਸਾਂ, ਰਿਹਾਇਸ਼ ਲਈ ਤਿੰਨ ਸਟਾਰ ਕਮਰੇ, ਮੈਡੀਕਲ ਸਹੂਲਤਾਂ, ਇੱਕ ਕਿੱਟ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਯਾਤਰਾ ਲਈ ਸਾਰੀਆਂ ਲੋੜੀਂਦੀਆਂ ਚੀਜ਼ਾਂ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣਗੀਆਂ ਆਦਿ ਸਭ ਕੁਝ ਮੁਫ਼ਤ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਯੋਜਨਾ ਲਈ 40 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਬਜਟ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕੋਨਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨਾਂ ਦੇ ਮੁਫ਼ਤ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਸਕਣਗੇ।  ਇਹ ਸਕੀਮ ਗੁਰੂਪੁਰਬ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ । ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਸਕੀਮ ਨੂੰ ਸੁਚਾਰੂ ਢੰਗ ਨਾਲ ਚਲਾਉਣ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਇੱਕ ਮੰਤਰੀ ਪੱਧਰੀ ਕਮੇਟੀ ਵੀ ਬਣਾਈ ਗਈ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਮੰਤਰੀ ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ, ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਅਤੇ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ।