Blog

  • प्रदेश में फैलता चिट्टे का जहर एक बड़ा खतरा : संजीव गर्ग 

    प्रदेश में फैलता चिट्टे का जहर एक बड़ा खतरा : संजीव गर्ग 

    नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के खिलाफ लोगों में जगाई अलख

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय व नई दिशा ड्रग काउंसलिंग ने शुरू किया जागरूकता अभियान 

    बद्दी /सचिन बैंसल: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नई दिशा ड्रग काउंसलिंग एंड रिहैबिटेशन सेंटर कुल्हाड़ीवाला के तत्वाधान में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया गया। नई सब्जी मंडी बद्दी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों में नशे के खिलाफ अलख जगाई। सोलन से आई कलाकारों की टीम ने गाने व नाटक के माध्यम से लोगों को धूम्रपान व जानलेवा नशों के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। 

    जानकारी देते हुए नई दिशा ड्रग काउंसलिंग एंड रिहैबिटेशन सेंटर कुल्हाड़ीवाला के एमडी संजीव गर्ग ने बताया के मंगलवार को दिल्ली से आई भारत सरकार की टीम के नेतृत्व में जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। नई सब्जी मंडी बद्दी में सोलन से आई कलाकारों की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। संजीव गर्ग ने बताया के बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ के विभिन्न स्थानों पर यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली व नई दिशा ड्रग काउंसलिंग एंड रिहैबिटेशन सेंटर की टीम लोगों को जागरूक करेगी। 

    संजीव गर्ग ने बताया के प्रदेश में चिट्टे जैसे जानलेवा नशे का जहर तेजी से फैल रहा है और प्रदेश की युवा पीढ़ी इस भयानक नशे की गर्त में धंसती जा रही है। अगर इन नशों को जल्द रोका नहीं गया तो हमारी देवभूमि को उड़ता हिमाचल बनने में देर नहीं लगेगी। संजीव गर्ग ने कहा के नशे सिर्फ नशे के आदि को ही नहीं बल्कि नशा करने वाले के पूरे परिवार को खत्म कर देता है। आज सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नशा निवारण केंद्रों में प्रदेश के हर जिले के युवा उपचाराधीन हैं।

    शराब, चरस, गांजा, अफ़ीम, भुक्की, हेरोइन जैसे जानलेवा नशों की गिरफ्त में आने वाली युवा पीढ़ी खुद तो बर्बाद हो रही है वहीं उनके परिवार भी बर्बादी की कगार पर खड़े हैं। अगर लोगों में जागरूकता नहीं आई और युवा पीढ़ी को रोका नहीं गया तो हमारा प्रदेश भी इन जानलेवा नशों की गर्त में धंस जाएगा। भारत सरकार और नई दिशा एनजीओ ने इस नशे के कहर को रोकने के लिए ही बीबीएन में यह जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस मौके पर दिल्ली से डॉक्टर भारत भूषण, हरीश कुमार, तरुण नागिया, नई दिशा ड्रग काउंसलिंग एंड रिहैबिटेशन सेंटर कुल्हाड़ीवाला के एमडी संजीव गर्ग, राजवीर सिंह, रजनीश, हरकीरत, दिलबाग, अभिषेक,  व पूजा नाटक अकेडमी के कलाकार उपस्थित रहे। 

  • इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, घर के बाहर बवाल

    इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, घर के बाहर बवाल

    लाहौर: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान पर फिर गिरफ्तारी के बादल मंडरा गए हैं। उनके आवास के बाहर बख्तरबंद पुलिस वाहन पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची है, वहीं, दूसरी तरफ पीटीआई कार्यकर्ता इमरान खान के आवास के बाहर इकट्ठा हो गए हैं। इमरान समर्थक और पुलिस आमने-सामने है और दोनों पक्षों में जोरदार टक्कर हो रही है। 

    बताया जाता है कि इमरान समर्थकों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए हैं और पुलिस हल्के बल का प्रयोग करने वाल है। इमरान खान पर एक महिला जज को धमकाने और तोशाखाना मामले में कोर्ट के समक्ष पेश नहीं होने को लेकर दो गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। यही वजह है कि उन पर गिरफ्तारी की तलवार लंबे समय से लटक रही है।

    दरअसल कल ही हेलीकॉप्टर के जरिए ही इस्लामाबाद पुलिस इमरान को गिरफ्तार करने पहुंच गई थी, लेकिन, इमरान अपने घर से निकलकर सीधे एक रैली को संबोधित करने चले गए। 

  • भागवत  कथा के अंतिम दिन हुआ कॄष्ण सुदामा की दोस्ती कक गुनगान

    भागवत  कथा के अंतिम दिन हुआ कॄष्ण सुदामा की दोस्ती कक गुनगान

    भगवान के द्वार पर ब्राह्मणों का नहीं होता था तिरस्कार

    हवन यज्ञ के बाद किया भंडारे का आयोजन

    बद्दी/सचिन बैंसल : बद्दी के वार्ड दो में श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन कथा वाचक नरेंद्र भारद्वाज ने भगवान श्री कृष्ण और सुदामा का चित्रण किया। जिसमें दिखाया गया कि सुदामा अपनी गरीबी के चलते भगवान श्रीकृष्ण से नहीं मिलना चाहता था। भगवान ने एक भिक्षु के रूप में सुदामा के घर में आए तो उनकी पत्नी से भिक्षा मांगी लेकिन उसके बाद अन्न का एक भी दाना नहीं था। तो भगवान की कहा पानी पिला दो लेकिन जैसे ही पानी पिलाने लगी तो वह घड़ा ही टूट गया और पानी गिर गया। यह भगवान की लीला था।

    भिक्षू  ने सुदामा की पत्नी से कही  कि अगर वह पानी और अन्न नहीं दे सकती तो वचन तो दे सकती है। और ऊन्होंने सुदामा को द्ववारिका भेजने का वचन मांगा। जिस पर सुदामा को पत्नी के वचन का पालन करते हुए भगवान से मिलने जाना पड़। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के द्वार पर किसी भी ब्राह्मण का निरादर नहीं होता था। सुदामा फटे पुराने कपड़े में जब आया और उसने अपना परिचय ब्राहमण के रूप में दिया तो उसे द्वारपालों ने आदर सत्कार के साथ महल में लाया गया। कुछ लोग इसका गलत बताते है कि सुदामा को द्वारपालों ने धक्के मारे।  जैसे ही भगवान की पता चला कि सुदामा आया है तो वह नंगे पांव ही उसे लेने गए। उन्होंने सुदामा के दिए भी अमृत समझ कर खा लिए। बाद में सुदामा को वापस घर भेज दिया।

    लेकिन उसे कुछ नहीं दिया। सुदामा पूरे रास्ते यह सोचते रहे कि घर में वह क्या बताएंगे। लेकिन जब घर पर पहुंचे तो उनकी झोंपड़ी महल बन गई थी और उनकी पत्नी किसी रानी से कम नहीं थी। लेकिन सुदामा ने बाद का जीवन भी अपनी झोंपड़ी में ही व्यतीत किया। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के इस सुंदर चित्रण सुन कर उपस्थित भक्तगण भावुक हो उठे। कथा के बाद हवन यज्ञ किया गया जिसमें भक्त राम ठाकुर, निर्मला देवी, देशराज ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, राम आसरी देवी ने पूर्णाहुति में भाग लिया।  बाद में भंडारे का आयोजन किया गया जिमसें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

    कृष्ण कौशल, हरनेक ठाकुर, नगर परिषद के ईओ आरएस वर्मा,  भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डीआर चंदेल, पूर्व प्रिसंीपस जसवंत राय कौशल, व्यापार मंडल के प्रधान जसवंस राय, ओम प्रकाश कौशल,  दीना नाथ कौशल,  नप उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता.  तरसेम कांटू, दिनेश कौशल, सोनी प्रधान, संजीव ठाकुर,आज्ञा राम, केवल कृष्ण मेहता,  अमर चंद ठाकुर, प्रेम लता ठाकुर, मदन गोपाल, गुरचरण सिंह,विशेषर  ठाकुर, राम सिह ठाकुर, ललित ठाकुर ने भाग लिया।

  • 2.57 ग्राम चिट्टे सहित अम्ब निवासी पकड़ा

    2.57 ग्राम चिट्टे सहित अम्ब निवासी पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित : सोमवार को पुलिस ने अम्व के एक व्यक्ति से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जानकारी के अनुसार थाना अम्ब के कर्मचारी जब गश्त पर थे तभी एक संदिग्ध की तालाशी ली गई। शक की बिनाह पर हुई उस तालाशी में अजय कुमार पुत्र गुरदेव सिंह निवासी प्रताप नगर अम्ब, तहसील अम्ब से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

  • भंजाल में दो लोगों पर क्रॉस पर्चे दर्ज

    भंजाल में दो लोगों पर क्रॉस पर्चे दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : तहसील अम्व के भंजाल गांव में सोमवार को मारपीट का एक मामला सामने आया। हरोली की ही तरह इस मामले में भी दोनों पक्षों पर क्रॉस पर्चे दर्ज हुए हैं। भंजाल वासी सुभाष चंद पुत्र तारा चंद ने पुलिस को दी शिकयात में बताया है कि घटना के दिन वह अपने घर पर ही मौजूद था कि गांव के ही रहने वाले सुरेश कुमार पुत्र दर्शन सिंह, रोकी पुत्र मेहर सिंह व हनी ने उससके घर की चार-दीवारी के अन्दर आकर उसके साथ मारपीट की जिससे उसे कई चोटें भी आई हैं।

    वहीं इस मामले में आरोपी सुरेश कुमार पुत्र दर्शन सिंह  और अनिल कुमार पुत्र तारा चन्द ने उसका रास्ता रोककर लड़ाई झगड़ा व मारपीट की। जिससे उसे कई चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस पर्चे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • Oscars 2023 में शिरकत करने वाले सितारों की बोल्ड लुक्स इंटरनेट पर खूब हो रही वाइरल

    Oscars 2023 में शिरकत करने वाले सितारों की बोल्ड लुक्स इंटरनेट पर खूब हो रही वाइरल

    Oscars 2023 में शिरकत करने वाले सितारों की बोल्ड लुक्स इंटरनेट पर खूब हो रही वाइरल हैं. ऑस्कर्स 2023 का 95वां वार्षिक समारोह कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुआ. दुनिया भर के सिनेमा स्टार्स इस समारोह का हिस्सा बने. इस समारोह में हर एक श्रेणी में श्रेष्ठ कलाकारों को ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस समारोह में भारत की मशहूर फ़िल्में RRR और The elephant whispers ने भी ऑस्कर्स जीते और देश को गौरवान्वित किया 

    Cate Blanchett

    Cate Blanchett

    Michelle Yeoh

    Lady Gaga

    Rihanna

    Florence Pugh  

    Deepika Padukone

    Eva Longoria

    Allison Williams

    Malala Yousafzai 

  • जालंधर: लद्देवाली कैंपस के पास चल रहे अवैध निर्माण पर निगम ने चलाई डिच, देखें वीडियो

    जालंधर: लद्देवाली कैंपस के पास चल रहे अवैध निर्माण पर निगम ने चलाई डिच, देखें वीडियो

    जालंधर (अनिल/वरुण)। नगर निगम द्वा्रा लद्देवाली कैंपस के पास चल रहे अवैध निर्माण पर बीच चलाई गई है। मामले की जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव ने बताया कि उक्त स्थान पर अवैध बेसमेंट का निर्माण चल रहा था और स्लैब डाल दी गई थी। बिल्डिंग इंस्पेक्टर द्वारा मालिक को नोटिस भेजे गए थे, लेकिन फिर भी इस निर्माण को नहीं रोका गया, जिसके बाद आज नगर निगम द्वारा उक्त एक्शन लिया गया है। 

    वहीं दूसरी ओर बिल्डिंग मालिक योगेश ने कहा कि जब हमने कार्य शुरू किया था, तब हमें किसी ने कहा था कि 12X50 का नक्शा नहीं बनता है, हमने अपना काम शुरू कर दिया, जिसके बाद हमें नोटिस आया कि हमारी बिल्डिंग गिरा दी जाएगी, इसको देखते हुए अपने बचाव के लिए हमने कोर्ट में अपील कर दी और हमें 15 तारीख दी थी, लेकिन उन्होंने पहले ही एक्शन कर दिया और हमारा 5-6 लाख का नुकसान कर दिया।

  • स्वीमिंग पूल में टॉपलेस हो सकेंगी महिलाएं, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    स्वीमिंग पूल में टॉपलेस हो सकेंगी महिलाएं, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    बर्लिन: जर्मनी की राजधानी बर्लिन शहर के अधिकारियों के एक फैसले के बाद जल्द ही महिलाओं को पूल में नग्न होकर तैरने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि छूट तब दी गई जब एक महिला को पूल से नग्न होने के चलते बाहर फेंक दिया गया था और और उसने कानूनी कार्रवाई की।

    महिला द्वारा केस के बाद अधिकारियों ने माना कि वे भेदभाव की शिकार थीं और कहा कि चाहे महिला हो या पुरुष बर्लिन के पूल में आने वाले सभी लोगों को अब टॉपलेस होने की अनुमति होगी। बता दें कि एक दूसरी महिला ने भी शिकायत की थी कि उसे दिसंबर में एक इनडोर पूल में कपड़े पहनने के लिए जबरदस्ती की गई थी।

    जर्मनी एक ऐसा देश है जो कुछ स्थितियों में सार्वजनिक नग्नता को उचित और स्वस्थ दोनों मानता है। टॉपलेस तैराकी के इस निर्णय का यहां के वो लोग काफी सराहना करते हैं जो फ्री बॉडी कल्चर (Nudism) को सही मानते हैं। 

    वहीं, बर्लिन के स्विमिंग पूल संचालक, बर्लिनर बैडरबेट्रीबेने वास्तव में अपने नियमों को नहीं बदला है, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्नान की पोशाक जननांगों को ढकती है और यह जरूरी है।

    बता दें कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बर्लिन में महिलाओं को खुले में नग्न होकर स्विमिंग करने की मनाही थी। ऐसा करने पर उन्हें पूल से बाहर कर दिया जाता था और उनपर बैन भी लगा दिया जा था। इन घटनाओं के सामने आने के बाद बर्लिन प्रशासन ने महिलाओं को पुरुषों की तरह नग्न होकर नहाने की अनुमति दी।

  • खेलते समय बोरवेल में गिरा 7 साल का मासूम, बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो

    खेलते समय बोरवेल में गिरा 7 साल का मासूम, बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो

    भोपाल : मध्य प्रदेश में मंगलवार को एक 7 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। बच्चे को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना राज्य की राजधानी भोपाल से करीब 60 किलोमीटर दूर विदिशा जिले में हुई। बोरवेल में गिरे बच्चे की पहचान लोकेश अहिरवार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना, उस समय हुई जब बच्चा खेड़खेड़ी पाथर गांव में खेल रहा था और अचानक वह खुले बोरवेल में गिर गया।

    लटेरी के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट हर्षल चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद एक बचाव दल मौके पर पहुंचा और बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में जेसीबी मशीन की मदद से बच्चे को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। बच्चे की स्थिति को बेहतर तरीके से ट्रैक करने के लिए बोरवेल में एक कैमरा भी उतारा गया है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने विदिशा जिला प्रशासन को बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने का निर्देश दिया है। भोपाल से एक रेस्क्यू टीम भी विदिशा भेजी गई।

  • अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में स्पेशल लेक्चर का आयोजन

    अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में स्पेशल लेक्चर का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित :  अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनिति विज्ञान विभाग द्वारा  समसामयिकी विषय पर आधारित एक दिवसीय स्पेशल लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। विशेष लेक्चर का विषय रूस- यूक्रेन युद्ध का अंतरराष्ट्रीय राजनीति एव आर्थिक पहलू पर प्रभाव और आगे की राह।

    स्पेशल लैक्चर के मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच टकराव चरम पर है। पूरी दुनिया की निगाहें इस संकट पर टिकी हुई हैं। हथियार, प्रशिक्षण एवं सैनिक के रूप में यूक्रेन को नाटो से मिलने वाले सहयोग को रूस अपने लिए खतरा मानता है। रूस और यूक्रेन सोवियत संघ का हिस्सा थे। मौजूदा टकराव 2013 में उभरा था, जब यूक्रेन में रूस समर्थक राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच ने यूरोपीय यूनियन से चल रही अहम राजनीतिक एवं कारोबारी डील रोक दी थी।

    भारत ने रूस यूक्रेन के इस युद्ध में मध्यस्ता बनाए रखा है। हाल के दिनों में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिका द्वारा उठाए गए आर्थिक  पाबंदी  के जवाब में उहोने कहा कि यूरोप को दिए जाने वाले गैस आपूर्ति का भुगतान डॉलर से नहीं बल्कि रूबल से होगा। उसके लिए उन्हें रशिया के सेंट्रल बैंक से बैंक में अकाउंट खुलवाना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यूरोप के पास वर्तमान में कुछ समय के लिए गैस है और आने वाले दिनों में रशिया पर पूरी निर्भर होना पड़ेगा। अगर इस युद्ध की स्थिति में रशिया गैस की आपूर्ति रोकता है तो यूरोप में हाहाकार मच जाएगा और इन देशों में आर्थिक संकट आयेगी। इसके जबाव में अमेरिका का क्या स्टेप होगा यह देखना काफी रोचक होगा।भारत का मानना है कि इसका  समाधान मध्य मार्ग से हो सकता है।इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी, विशाल सोनी, नेम सिंह, कामना,सबीता,इंदूबाला  और पलक ,अन्य गणमान्य  अतिथि मौजूद थे।