Blog

  • Supreme Court ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

    Supreme Court ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारतीय चुनाव आयोग के लिए नोटिस जारी किया है। राजनीतिक दलों द्वारा धार्मिक नामों व प्रतीकों के इस्तेमाल करने के खिलाफ याचिका दायर की गई। धार्मिक नामों और प्रतीकों का इस्तेमाल करने वाले राजनीतिक दलों पर आपत्ति जताई गई है। याचिकाकर्ता सैयद वसीम रिजवी ने कहा है कि ऐसे दलों के चुनाव लड़ने पर कोर्ट प्रतिबंध लगा दे।

    सुप्रीम कोर्ट ने मामले में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता काी ओर से वकील गौरव भाटिया ने कोर्ट में कहा कि राजनीतिक दलों के झडों में चांद तारे का इस्तेमाल किया जाता है जिस पर रोक लगनी चाहिए। इसके अलावा याचिका में धार्मिक नाम और प्रतीकों का इस्तेमाल करने वाले राजनीतिक दलों को चुनाव लड़ने से रोकने की भी मांग की गई है। अब मामले पर 18 अक्टूबर को सुनवाई की जाएगी।

  • भूमि घोटाला मामले में संजय राउत की न्यायिक हिरासत 19 सितंबर तक बढ़ी

    भूमि घोटाला मामले में संजय राउत की न्यायिक हिरासत 19 सितंबर तक बढ़ी

    मुंबई : धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 19 सितंबर तक बढ़ा दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राउत को 1 अगस्त को मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। राउत आठ दिनों के लिए ईडी की हिरासत में थे, जब उन्हें 9 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जब ईडी ने कहा था कि उनकी और हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।

  • पंजाबः छात्रों व अध्यापकों ने फिरोजपुर-फाजिल्का रोड किया जाम, जानें मामला

    पंजाबः छात्रों व अध्यापकों ने फिरोजपुर-फाजिल्का रोड किया जाम, जानें मामला

    फिरोजपुरः शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज मोहन के हिठाड़ के अध्यापक की मारपीट के संबंध में पुलिस द्वारा पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने के विरोध में गुस्साए छात्रों ने मोहन के हिठाड़ सरकारी कॉलेज के बाहर फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर जाम लगाकर बंद कर दिया है। छात्रों ने कहा कि जब तक हमारे प्रोफेसर पर हमला करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा।

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह के दफ्तर के बाहर किसानों ने लगा धरना, जाने मामला 

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह के दफ्तर के बाहर किसानों ने लगा धरना, जाने मामला 

    गुरु हर सहायेः संयुक्त किसान मोर्चा के आमंत्रण पर विभिन्न किसान संगठनों ने किसानों की मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के गुरु हर सहाय के कार्यालय पर धरना लगाया गया। इस विरोध प्रदर्शन में हजारों किसानों की सभा को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि पशुओं के लंपी स्किन बीमारी, गन्ना बकाया, मिलावटी दूध की रोकथाम, फसल क्षति का मुआवजा, किसान आंदोलन के शहीद किसानों के वारिसों को नौकरी व मुआवजा देने, किसानों का कर्ज माफ करने सहित कई अहम मांगो को सरकार पूरा नहीं कर रही है। जिसके संबंध में ये विरोध किसान मजदूर संगठनों द्वारा किया जा रहा है।

  • पंजाबः पुलिस और किसानों में जबरदस्त हंगामा, धक्का-मुक्की के बाद माहौल तनावपूर्ण

    पंजाबः पुलिस और किसानों में जबरदस्त हंगामा, धक्का-मुक्की के बाद माहौल तनावपूर्ण

    सगरूर: जिलें में स्थित गांव घराचों में घराचों में जबरदस्त हंगामा होने का मामला सामने आया है। इस मामले में किसान और पुलिस आमने सामने हो गए है। इस दौरान कई किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई जिसके चलते कई किसानों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस और किसानों के बीच काफी टकराव पूर्ण स्थित बनी हुई है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से नाजायज निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

    जानकारी के अनुसार गांव के सरपंच ने प्रशासन को शिकायत दी थी कि एक परिवार ने शामलाट की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। कब्जे वाली जमीन पर दुकान और मकान बनाए गए हैं जिस के चलते प्रशासन ने नाजायज निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन द्वारा कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन द्वारा दीवार को तोड़ दिया गया है। सूचना मिलते ही किसान जत्थेबंदियां वहां पहुंच गई और वहां जबरदस्त हंगामा हुआ।

    बता दें कि कई किसानों को हिरासत में ले लिया गया। इसी के चलते बीकेयू उगराहां ने प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि किसान जत्थेबंदियों ने बस स्टेंड को जाती मेन सड़क पर धरना लगा दिया और रास्ता जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनके साथियों को रिहा नहीं किया जाता तब तक वे यहीं बैठे रहेंगे। पुलिस प्रशासन की ओर से किसानों को समझाने की कोशिश की जा रही है परंतु स्थिति वैसे की वैसे ही बरकरार है। 

  • डेरा ब्यास समर्थकाें और निहंगाें के बीच झड़प के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीजीपी गाैरव यादव, पुलिस अधिकारियों की बैठक जारी

    डेरा ब्यास समर्थकाें और निहंगाें के बीच झड़प के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीजीपी गाैरव यादव, पुलिस अधिकारियों की बैठक जारी

    अमृतसरः पंजाब में राधा स्वामी डेरा ब्यास के समर्थकाें और निहंगाें के बीच हुए खूनी टकराव के बाद डीजीपी गौरव यादव ने रविवार रात घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। इस मौके पर बार्डर जोन के आइजी मनीष चावला, एसएसपी (देहाती) स्वप्न शर्मा ने डीजीपी को प्रत्येक पहलू पर जानकारी दी। फिलहाल अभी पुलिस ने किसी पक्ष पर केस दर्ज नहीं किया है। पता चला है कि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच की जा रही है।

    पुलिस लाइन देहाती में पुलिस अधिकारियों की बैठक

    सोमवार की सुबह भी पुलिस लाइन देहाती में पुलिस अधिकारियों की इसी घटना को लेकर बैठक चलती रही। उल्लेखनीय है कि गायों का डेरा प्रेमियों की जमीन में घुसने पर यह विवाद हुआ था। डेरा प्रेमियों ने समझा कि निहंग अपनी गायों को लेकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से घुस आए हैं।

    इसे लेकर दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले और लाठियां भी चली। दोनों पक्षों के हवाई फायर भी हुए। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस द्वारा हवाई फायर और लाठीचार्ज कर आरोपितों को खदेड़ दिया गया था। मामले में चार लोग गंभीर जख्मी हुए थे। जबकि पुलिस कर्मी सहित चार लोगों को मामूली चोटें लगी थी। इसे मामले में करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है और घटनास्थल से टूटी कार कब्जे में ली गई है।

  • पंजाबः सीएम मान का ऐलान, Teacher’s Day पर अध्यापकों को दी बड़ी सौगात

    पंजाबः सीएम मान का ऐलान, Teacher’s Day पर अध्यापकों को दी बड़ी सौगात

    चंडीगढ़ : टीचर-डे के अवसर पर सीएम भगवंत मान ने अध्यापकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सरकारी कॉलेज व यूनिवर्सिटी के अध्यापकों के लिए खुशखबरी दी है। सीएम मान ने कहा कि शिक्षक दिवस मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैंने खुद अपने जीवन में एक शिक्षक (मेरे पिता) के मार्गदर्शन से बहुत कुछ सीखा है। माता-पिता के बाद, एक शिक्षक बच्चे के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी शिक्षकों को तहे दिल से बधाई देता हूं।

    मुख्यमंत्री ने अध्यापकों की पुरानी मांगों को मानते हुए, यूजीसी पे-स्केल (सातवां) संशोधित को लागू कर दिया है। यह सुविधा 1 अक्टूबर 2022 से अध्यापकों को मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही गेस्ट फैकल्टी रखने को भी मंजूरी दी है। काम कर रही गेस्ट फैकल्टी के वेतन में भी इजाफा किया है। सीएम मान ने कहा कि बहुत जल्द इस सबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे।

  • पाकिस्‍तान में बाढ़ से हालात हो रहे हैं खराब

    पाकिस्‍तान में बाढ़ से हालात हो रहे हैं खराब

    6 लाख लोग विभिन्‍न बीमारियों की चपेट में आए

    इस्‍लामाबाद-पाकितान में बाढ़ के साथ अब हालात और खराब हो रहे हैं। अब बाढ़ प्रभावित इलाकों में संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। देश भर में 6.60 लाख से अधिक लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। ये आंकड़े जुलाई से सितंबर के बीच के हैं। पाकिस्‍तान सरकार के आंकड़े बताते हैं कि 149551 लोग डायरिया और 142739 स्किन रिलेटेड बीमारी से जूझ रहे हैं। इतना ही नहीं, 132485 लोग सांस की बीमारी, करीब 50 हजार लोग मलेरिया से जूझ रहे हैं।

  • पंजाबः दशहरा ग्राउंड में 50 फीट की ऊंचाई से गिरा लगा झूला, 50 लोग घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः दशहरा ग्राउंड में 50 फीट की ऊंचाई से गिरा लगा झूला, 50 लोग घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब के मोहाली में फेज-8 स्थित दशहरा ग्राउंड में लगे मोहाली ट्रेड फेयर (लंदन ब्रिज) मेले के दौरान ड्राप टावर झूला टूटने से उसमें सवार लगभग 50 लोग घायल हो गए। करीब 50 मीटर ऊंचाई से झूला टूटकर जमीन पर गिरने की सूचना है। झूला टूटने के बाद वहां लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि भगदड़ में कोई जख्मी नहीं हुआ। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। घटना रात करीब नौ बजे की है, जब ड्राप टावर झूला काफी तेज चल रहा था।

    पंजाब : दर्दनाक हादसा, झूला टूटने से 16 लोग घायल, विडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
    https://www.facebook.com/EncounterNews1/videos/454060956642080

    अचानक तकनीकी खराब होने से वह अपना संतुलन खो बैठा और काफी तेज गति में नीचे आकर गिर गया। हादसे में महिला व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके मुंह व कान से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अपनी गाड़ियों से अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस भी पहुंच गई है और राहत अभियान में जुटी है। बताया जा रहा है कि मेले की आयोजक कंपनी दिल्ली इवेंट्स सितंबर में ही गुरुग्राम व पंचकूला में और दिसंबर में चंडीगढ़ में इसी तरह के मेले का आयोजन करने जा रही है।

    मेले के आयोजक दिल्ली इवेंट्स कंपनी के सन्नी सिंह ने कहा कि  हम पता लगाएंगे कि यह कैसे हुआ और ऐसा लगता है कि कोई तकनीकी समस्या थी। पहले भी हमने विभिन्न उत्सवों का आयोजन किया है, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। फिर भी हम इसका कारण ढूंढेंगे और प्रशासन और पुलिस का सहयोग करेंगे। वहीं डीएसपी हरसिमरन सिंह ने कहा कि रविवार होने के कारण मेले में काफी भीड़ थी। उन्होंने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह कैसे हुआ। इसके तहत मामला दर्ज किया जाएगा। 

  • लेवाना होटल में भीषण आग, दो की मौत 

    लेवाना होटल में भीषण आग, दो की मौत 

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दिल कहे जाने वाले हजरतगंज में सोमवार को होटल लेवाना में आग लग गई। भीषण आग की चपेट में आने के कारण दो की मौत हो गई है, जबकि 18 घायलों में सात गंभीर भी हैं। इनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड के 12-14 वाहन आग को नियंत्रित करने के प्रयास में लगी हैं। मौके पर दस एम्युलेंस भी हैं।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है। इसके साथ ही देश के रक्षा मंत्री लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने भी घटना पर दुख जताया है।होटल लेवाना में भीषण आग लगने के कारण वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। होटल के सुइट में आग लगने के बाद उसने विकराल रूप धारण कर लिया। थर्ड तथा सेकेंड फ्लोर को चपेट में लेने के बाद आग बढऩे लगी। वहां पर धुंआ भरने के कारण लोगों का दम भी घुटने लगे। सीएमओ ने जिन दो लोगों के मरने की पुष्टि की है, उसमें एक महिला तथा एक पुरुष हैं। इनके दम घुटने से मौत हुई है।