Blog

  • पंजाब : कांग्रेस नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा! पुलिस की गाड़ी से निकल कर भागा, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा! पुलिस की गाड़ी से निकल कर भागा, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब के जिला लुधियाना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय समन्वयक गुरसिमरन सिंह मंड पिछले साढ़े तीन महीने से घर में नजरबंद है। इसी से परेशान होकर मंड ने लुधियाना कमिश्नरेट को छोड़कर देहाती इलाके में जाकर रहने का फैसला किया है। रविवार को मंड अपने घर से सुरक्षा कर्मचारियों के रोकने के बावजूद नजरबंदी तोड़ भागने लगा। मंड को रोकने की सुरक्षा कर्मचारियों ने काफी कोशिश की, लेकिन वह जमीन पर लेट गया। बता दें कि गुरसिमरन सिंह मंड को धमकियां मिली हैं, इस कारण उसे पुलिस ने नजरबंद किया हुआ है। उसके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं और आस-पास का इलाका भी बंद किया हुआ है। मंड ने कहा कि नजरबंदी का अधिकारियों के पास कोई ऑर्डर नहीं है, उसे जबरी नजरबंद किया गया है।

    मंड का कहना है कि वह जिला पुलिस के अधिकारियों से परेशान आ चुका है। उसे किसी सामाजिक समारोह आदि में जाने नहीं दिया जा रहा। वहीं कारोबार बंद है, जिस कारण उसे रोटी के लाले पड़ चुके हैं। अधिकारियों से परेशान होकर वह लुधियाना कमिश्नरेट छोड़ देहाती एरिया जगराओं आदि में रहना चाहता है। गुरसिमरन मंड ने कहा कि यदि नजरबंदी न हटाई गई तो वह कल पुलिस प्रशासन को घर की चाबियां देने जाएगा। मंड मुताबिक उसके गनमैन भी उसका कहना नहीं मानते।

    कई विवाह समारोह आदि पर उसने जाना होता है, लेकिन उसे समारोह आदि में जाने की परमिशन नहीं मिलती। मंड ने भगवंत मान सरकार से मांग की है कि उसकी नजरबंदी हटाई जाए।

  • PM MODI का किसानों को तोहफा

    PM MODI का किसानों को तोहफा

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश के किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार होली से पहले पीएम किसान सम्मान योजना की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों और लाभार्थियों को तोहफा देने जा रही है। देश के किसान पिछले लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त के पैसे जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार की तरफ से 13वीं किस्त के पैसे जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया गया है। 27 फरवरी 2023 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। इस दिन किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त के 2000 रुपये आने वाले हैं। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है।

    इस योजना के अंतर्गत सरकार ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि पीएम किसान योजना के लाभार्थी अगर 13वीं किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इसलिए अगर अभी तक आपके यह जरूरी काम नहीं किया है तो इसे बिना देरी किए आज ही निपटा लें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आप पीएम किसान सम्मान योजना की 13वीं किस्त का लाभ लेने से वंचित हो सकते हैं।

  • नाव टूटने से हुआ बड़ा हादसा, तट पर बहते मिले 30 शव

    नाव टूटने से हुआ बड़ा हादसा, तट पर बहते मिले 30 शव

    रोम। इटली में कालाब्रिया के दक्षिणी तट पर एक संदिग्ध नाव के टूटने से बड़ा हादसा देखने को मिला है। इटली की समाचार एजेंसियों ने रविवार को बताया कि दक्षिणी इटली में एक समुद्र तट पर 30 लोगों के शव मिले हैं और सभी की डूबने से मौत होने की आशंका है। अधिकारियों को तट के पास शव बहते मिले हैं।

    रविवार को इटली के दक्षिणी तट पर एक प्रवासी नाव के टूटने के बाद इतालवी तट रक्षक ने लगभग 30 शवों को देखा है। कैलाब्रिया में क्रोटोन के तटीय शहर के पास अज्ञात बंदरगाह अधिकारियों ने बताया कि नाव में 100 से अधिक प्रवासियों को ले जा रहा था जब यह आयोनियन समुद्र में डूब गया। 

    जानकारी के अनुसार लगभग 40 लोग जीवित मिले हैं। बचाव दल के अधिकारी लुका कारी ने कहा कि जो बचाए गए हैं उनमें से भी कई लोग घायल हैं। बचाव का प्रयास अभी भी जारी है। समाचार एजेंसी एजीआई ने बरामद शवों की संख्या 30 बताई और कहा कि मृतकों में कुछ महीने का एक बच्चा भी है। रेडियो रिपोर्ट में कहा गया है कि तट रक्षक, सीमा पुलिस और अग्निशामकों के नाव के बचाव के प्रयासों में शामिल थे।

  • पंजाबः कांग्रेसी सांसद को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    पंजाबः कांग्रेसी सांसद को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    लुधियाना : लुधियाना से सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रवनीत बिट्टू को व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से आई कॉल के जरिए धमकी दी गई है। 

    आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब असामाजिक तत्वों द्वारा बिट्टू को धमकी दी गई हो। इससे पहले भी कई बार उन्हें ऐसी धमकियां मिलती रही हैं।

  • Jio Fiber दे रहा Free Internet और Calling, बिल की टेंशन ही नहीं!

    Jio Fiber दे रहा Free Internet और Calling, बिल की टेंशन ही नहीं!

    नई दिल्ली: Jio Fiber लगवाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको एक नया प्लान बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप Internet के साथ और भी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है तो चलिये आपको भी बताते हैं कि आप कैसे Fast Internet का आनंद उठा सकते हैं और इसके बाद भी आपको बिल भरने की कोई जरूरत नहीं होती है।

    Jio Fiber का सीधा मतलब है कि आपको 30 दिन का फ्री ट्रायल दिया जाता है। आपको बिना किसी कंडीशन के 30 दिन का फ्री ट्रायल मिल रहा है। Jio की तरफ से ये ट्रायल ऐसे यूजर्स को दिया जा रहा है जो सर्विस खरीदने से पहले इसका ट्रायल लेना चाहते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इस दौरान Symmetric Speed के साथ 150 Mbps Unlimited Internet की सुविधा दी जाती है। OTT Platform का भी पूरा ध्यान रखा गया है। यही वजह है कि इस प्लान में 14 Paid OTT Application की सुविधा दी जाती है। कंपनी की मानें तो आपको इस दौरान सर्विस पसंद नहीं आती है तो इसे वापस ले लिया जाएगा। Connection लगाने से पहले One Time Charge लिया जाता है, जिसे बाद में वापस दे दिया जाता है।

    Jio Fiber लगाने से पहले 1,500 रुपए Internet Charge लिया जाता है जिसे पसंद नहीं आने की स्थिति में वापस ले लिया जाता है। जबकि Internet+OTT Free Trial के साथ 2500 रुपए One Time Charge लिया जाता है। इसे भी बाद में वापस कर दिया जाता है। यानी पसंद नहीं आने की स्थिति में आपको ये पूरा चार्ज वापस कर दिया जाएगा। दरअसल Jio ने अपने यूजर्स बढ़ाने से उद्देश्य से ये Trial Offer लॉन्च किया है। आपके लिए ये प्लान काफी बेहतर साबित हो सकता है।

  • कड़ी सुरक्षा में गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह, देखें वीडियो 

    कड़ी सुरक्षा में गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कड़ी सुरक्षा के बीच पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। अमित शाह शहर में किसानों और मजदूरों के एक सम्मेलन को संबोधित करने के बाद गुरुद्वारे गए। उन्होंने कहा, ‘‘ (मुझे) पवित्र तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। हर भारतीय के लिए यह एक पवित्र स्थान है।

    मैंने देश और इसके लोगों की समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।’’ पुलिस ने कहा कि यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गुरुद्वारे का दौरा करने के बाद शाह बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए राज्य अतिथि गृह गए। इस बैठक के बाद शाह नई दिल्ली लौट गए। इससे पहले दिन में उन्होंने वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया।

  • खालिस्तान विवाद पर कंगना बहस के लिए हुई तैयार, रखी यह शर्त

    खालिस्तान विवाद पर कंगना बहस के लिए हुई तैयार, रखी यह शर्त

    नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। देश में चाहे कुछ भी हो रहा हो, एक्ट्रेस निडर होकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी हर बात रखती हैं। उनकी यही अदा उन्हें बाकी सबसे अलग बनाती है। हाल ही में पंजाब में अजनाला पुलिस स्टेशन पर ‘वारिस पंजाब दे’ के अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने हमला किया। अमृतपाल सिंह ने अपने समर्थक सवप्रीत सिंह तूफान के खिलाफ केस दर्ज कराने का विरोध किया है। इसी खलिस्तान मसले पर एक्ट्रेस कंगना रनोट ने बहस के लिए अमृतपाल सिंह की चुनौती स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि अगर खलिस्तानी मुझे गोली न मार दें, तो मैं बहस के लिए तैयार हूं। ‘चर्चा के लिए तैयार हूं’।

    एक्ट्रेस ने कहा- अमृतपाल ने कहा है कि वह खलिस्तान की डिमांड को समझा सकते हैं अगर कोई उनके साथ बौद्धिक चर्चा के लिए तैयार है। मैं उन्हें गलत साबित करने के लिए और चर्चा के लिए तैयार हूं। लेकिन मुझ पर हमला या मुझे गोली नहीं मारी जानी चाहिए। इससे पहले कंगना ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के जरिये एक्ट्रेस ने गैर-खलिस्तानी सिखों को बड़ी सलाह दी थी। कंगना ने लिखा- ‘पंजाब में जो कुछ हो रहा है, मैंने दो साल पहले भविष्यवाणी कर दी थी। मुझ पर कई हले दर्ज किए गए थे। मेरे खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। मेरी कार पर पंजाब में हमला किया गया था, लेकिन वही हुआ जो मैंने कहा था। पर अब समय आ गया है जब गैर-खलिस्तानी सिख अपनी पोजिशन और इरादों को क्लीयर करें।’

  • पंजाब : अजनाला हिंसा के बाद अमृतपाल सिंह ने किया बड़ा खुलासा

    पंजाब : अजनाला हिंसा के बाद अमृतपाल सिंह ने किया बड़ा खुलासा

    अमृतसर: वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने पासपोर्ट को महज एक “यात्रा दस्तावेज” बताते हुए कहा कि यह उन्हें भारतीय नहीं बनाता है। उन्होंने कहा कि अमित शाह के खिलाफ उनकी टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री के लिए “खतरा नहीं” थी, बल्कि उनके लिए खतरा थी।

    “अमित शाह ने कहा था कि वह खालिस्तान आंदोलन को बढ़ने नहीं देंगे। इंदिरा गांधी ने भी ऐसा ही किया था और अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको परिणाम भुगतने होंगे। अगर गृह मंत्री भी यही कहते हैं अमृतपाल ने 23 फरवरी को कहा था कि जो लोग ‘हिंदू राष्ट्र’ की मांग कर रहे हैं, मैं देखूंगा कि क्या वह गृह मंत्री बने रहते हैं।

    उनके सहयोगी लवप्रीत सिंह तूफान की रिहाई की मांग को लेकर उनके समर्थकों की कथित तौर पर अजनाला पुलिस से झड़प के बाद उनकी यह टिप्पणी आई थी।

    एएनआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, अमृतपाल ने उग्रवाद को “बहुत स्वाभाविक घटना” करार दिया और कहा कि अगर पुलिस उनके अहिंसक विरोध को रोकने की कोशिश करती है तो हिंसा उनके नियंत्रण में नहीं होगी।

    “उन्होंने कहा, आतंकवाद कुछ ऐसा नहीं है जिसे मैं शुरू करने में सक्षम हूं। कोई भी उग्रवाद शुरू या समाप्त नहीं कर सकता है। उग्रवाद एक बहुत ही स्वाभाविक घटना है। यह दमन की लंबी अवधि के बाद कहीं भी होता है। क्या उग्रवाद एक रचनात्मक चीज है? मैं किसी को शुरू करने का आदेश दे सकता हूं।” उग्रवाद, ऐसा नहीं होता है। शांतिपूर्ण विरोध होता है। जब अमित शाह ने कहा कि वह चीजों को दबा देंगे, तो मैंने कहा कि इसके परिणाम होंगे। यह केवल इंदिरा गांधी की हत्या के बारे में नहीं है। यह गृह मंत्री के लिए खतरा नहीं है। मैं कहूंगा कि यह हमारे लिए खतरा है। जब भारत में कानूनी बायनेरिज़ हैं तो हमारे पास क्या विकल्प हैं? मैं खुद को भारत का नागरिक नहीं मानता। मेरे पास सिर्फ एक पासपोर्ट है, जो मुझे भारतीय नहीं बनाता है। यह एक यात्रा दस्तावेज है।”

  • जिले में 250 घरों को तोड़ने का नोटिस जारी

    जिले में 250 घरों को तोड़ने का नोटिस जारी

    मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के डूब क्षेत्र में बने लगभग 250 घरों को अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की ओर से तोड़ने का नोटिस दिया गया है। चूंकि क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए अधिकारियों ने अवैध निर्माण के लिए स्पष्टीकरण की मांग करते हुए घरों पर नोटिस दे दिया है।

    एसडीएम नवोदिता शर्मा ने कहा, डूब क्षेत्र में निर्माण पूरी तरह से प्रतिबंधित है क्योंकि पानी अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, यह देखा गया है कि लोग वहां अवैध घर बना रहे हैं। इलाके के लोगों में दहशत का माहोल है और दावा करते हैं कि उन्होंने जमीन खरीदी है। उनका कहना था कि अगर उनके घर तोड़े गए तो वे बेघर हो जाएंगे।

  • महिला ने पति और दो बेटों को उतारा मौत के घाट, वजह चौंकाने वाली

    महिला ने पति और दो बेटों को उतारा मौत के घाट, वजह चौंकाने वाली

    नई दिल्ली : गोरखपुर पुलिस ने ट्रिपल मर्डर मामले का महज चंद घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया।  एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस वार्ता के दौरान ट्रिपल मर्डर का खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी महिला नीलम और अवधेश गुप्ता दोनों की यह दूसरी शादी थी। अवधेश गुप्ता की पहली पत्नी से दो बेटे थे। जबकि महिला की एक 12 साल की बेटी हैं।

    जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। इसके साथ ही महिला का कहना है कि पति अवधेश उसकी बेटी पर गंदी नजर रखता था‌। इन सब कारणों को लेकर महिला ने शनिवार देर रात धारदार हथियार से पहले पति की हत्या की और बाद में दूसरे कमरे में सो रहे दोनों सौतेले बेटों की हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। ऐसे में  महिला को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।