Blog

  • पंजाब में लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर

    पंजाब में लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर

    चंडीगढ़: पंजाब के सरकारी विभागों द्वारा बिजली बिल का भुगतान समय पर न करने के कारण अब पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (PSPCL) जल्द ही सभी सरकारी विभागों में प्रीपेड मीटर लगाएगा। इस कदम का उद्देश्य बिजली विभाग के घाटे को कम करना और यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी विभाग उपलब्ध धन के अनुसार बिजली की खपत करें। बिजली क्षेत्र के विशेषज्ञों ने पुष्टि की है कि यह कदम पंजाब जैसे राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जहां सरकारी विभागों पर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बकाया है।

    यह परियोजना घाटे को कम करने और बिजली चोरी को रोकने के लिए बनाई गई है, क्योंकि सरकारी विभागों को अब महीने की शुरुआत से पहले अपना मीटर रिचार्ज करना होगा। वीके गुप्ता ने कहा कि बिजली विभाग को सभी डिफाल्टरों के परिसरों में प्रीपेड मीटर लगाने चाहिए, फिर चाहे वह निजी क्षेत्र हो या सरकारी क्षेत्र। उन्होंने कहा कि सरकार और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन पंजाब को कर्ज देने के लिए भी तैयार हो गया है।

    केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने 10 मार्च को प्रधान सचिव (बिजली) को लिखे पत्र में कहा था कि पंजाब ने अभी तक प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कोई तैयारी नहीं किया है, फंड की कमी से जूझ रहे राज्यों को इस योजना को लागू करने के लिए 8,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी, जिसमें से केवल 15 प्रतिशत केंद्र से आएगा। पीएसपीसीएल के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि हालांकि सरकारी कार्यालयों से शुरुआत कर हम सही दिशा में आगे बढ़े हैं।

  • पंजाबः BSF के दो महिला जवानों ने बॉर्डर पर मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, देखें वीडियो

    पंजाबः BSF के दो महिला जवानों ने बॉर्डर पर मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, देखें वीडियो

    अमृतसर: भारत-पाक सीमा पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया है। बीएसएफ की ओर अमृतसर बॉर्डर पर इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली दो महिला जवान हैं। बताया जा रहा है कि बीएसएफ ने ड्रोन को मार गिराने के साथ हेरोइन की खेप भी बरामद की है। जिसको लेकर जांच की जा रही है। कार्रवाई को देर रात अमृतसर ग्रामीण जिले के चाहरपुर गांव के पास अंजाम दिया गया। यह इलाका सीमा से लगा हुआ है।

    इस दौरान बीएसएफ महिला जवानों ने जेसे ही ड्रोन की मूवमेंट देखी। तो लगातार कई राउंड फायर किए और फिर ड्रोन को मार गिराया। इन महिला जवानों का नाम भाग्य श्री और प्रीति बताया जा रहा है। बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों महिला जवानों को सम्मानित किया जाएगा। 

    भारत-पाक सीमा पर ठीक इसी तरह से बीती 26 नवंबर को भी ड्रोन की एक्टिविटी देखी गई थी। जहां शनिवार देर रात पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के तरन तारन स्थित गांव अमरकोट में ड्रोन की एंट्री देखने को मिली थी। जिसके बाद ड्रोन को देखते ही बीएसएफ के जवानों ने कई राउंड फायरिंग की और फिर ड्रोन वापस पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया था।

  • जालंधरः घटना स्थल का जायजा लेने पहुंच सकती है आज NIA की टीम

    जालंधरः घटना स्थल का जायजा लेने पहुंच सकती है आज NIA की टीम

    सोनू रूड़का के लॉरेंस के साथ जुड़े थे तार, तस्वीरें आई सामने

    जालंधर/हर्ष कुमारः सतनाम नगर गोलीकांड में रविंदर कुमार उर्फ सोनू रूड़कां कलां की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी गई। इस तस्वीरों को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रविंदर कुमार उर्फ सोनू रुड़का निवासी पतिगांवकी, रुड़का कला के रूप में हुई है। बता दें कि सोनू अपने दोस्त बलजिंदर को मिलने के लिए उसके घर आया हुआ था।

    जहां दो चचेरे भाईयों के झगड़े में सोनू की मौत हो गई। सोनू के तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ जुड़े हुए हो सकते हैं क्योंकि उसकी कई तस्वीरें लोरस बिश्नोई के साथ उसने अपने निजी फेसबुक अकाउंट पर डाली हुई थी, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ तस्वीरें देख पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है जिसके चलते एनआईए की टीम कभी भी घटनास्थल पर जायजा लेने के लिए पहुंच सकती है। दरअसल, आज एनआईए की टीम ने गैंगस्टर रवि राजगढ़ के दोराहा स्थित गांव राजगढ़ स्थित घर पर छापेमारी की है। रवि राजगढ़ लॉरेंस बिश्नोई के पार्टनर हैं। वह सिद्धू मूसेवाला मामले में भी वांछित बताया जा रहा है। 

    यह है मामला

    बता दे कि सोनू अपने दोस्त बलजिंदर को मिलने के लिए उसके घर आया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाले गुरमीत की वहां खड़ी कार के साथ मामूली सी टक्कर हो गई थी जिसके बाद बलजिंदर और सोनू के साथ गुरमीत की बहस बाजी शुरू हो गई। जिसके बाद बलजिंदर ने गुरमीत को समझा कर घर भेज दिया और कुछ समय बाद गुरमीत बाहर आया उसने आते ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल से आते ही सोनू पर फायर कर दिया जो उसकी छाती पर लगा उसके बाद नशे की हालत में गुरमीत ने दोबारा फिर गोली बलजिंदर पर चलाई जिसमें बलजिंदर का बचाव रहा लेकिन वह गोली वहां खड़ी मां कुलजीत कौर को लग गई, जिसके बाद वहां इलाके में दहशत का माहौल बन गया और घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृतक घोषित कर दिया। 

    सोनू रुड़का ने फेसबुक अकाउंट पर डाली थी कई तस्वीरें, हुई वायरल

    सोनू रुड़का की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ कई तस्वीरें देखने मिली जो उसने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर डाली हुई थी। बता दें कि सोनू रुड़का पहले भी कई बार जेल जा चुका है जहां उसके संपर्क गैंगस्टरो से हुए थे। 

    3 साल पहले कत्ल मामले आया था सोनू चर्चा में

    बता दे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गे रविंदर कुमार उर्फ सोनू रुड़का उस समय चर्चा में आया था, जब उसने पंचायत अफसर के इकलौते बेटे को गोली मार दी थी, तभी पुलिस ने सोनू रुड़का को केस में अरेस्ट किया था और उसे जमानत मिल गई थी। देहात पुलिस ने करीब एक साल पहले सोनू रुड़का को उसके साथी के साथ पकड़ा था तभी उसके पास से पिस्टल बरामद हुई थी।

    गन कल्चर पर प्रतिबंध के बावजूद सरेआम चल रही गोलियां

    बता दें कि पंजाब सरकार की तरफ से गन कल्चर पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसको देखते हुए जिले में 391 लाइसेंस रद्द किए गए थे और 438 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था लेकिन इन सबके बावजूद में गोली चलने का मामला फिर भी नहीं था जिससे पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।

  • अमेजन इस सर्विस को भारत में करेगा बंद !

    अमेजन इस सर्विस को भारत में करेगा बंद !

    नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के बारे में एक बड़ी खबर आ रही है। कंपनी ने भारत में अपनी डिस्ट्रीब्यूशन सर्विसेज को बंद करने का फैसला किया है। यह फैसला कंपनी ने इसलिए लिया है क्योंकि वह अपने मुख्य बिजनेस पर ध्यान देना चाह रही है। ऐसे में वह अपनी बाकी सर्विसेज को बंद कर रही है। ऐसे में अपने मुख्य व्यापार को कंपनी अच्छी तरह से संभाल सके इसलिए वह बाकी बिजनेस को बंद कर रही हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेजन की डिस्ट्रीब्यूशन फैसिलिटी मुख्यत: बेंगलुरु, हुबली और मैसूर जैसे शहरों में थी यहां कंपनी की इस सर्विस में 50 कर्मचारी काम करते थे। कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूशन फैसिलिटी के जरिए मूविंग कंज्यूमर गुड्स को कंपनी से लेकर रिटेल व्यापारियों तक सप्लाई कर रही थी. कंपनी ने डिस्ट्रीब्यूशन की सेवा बंद करने पर अभी तक किसी तरह का जवाब नहीं दिया है।

    अमेजन कंपनी ने हाल ही में अपने खर्च को कम करने के लिए करीब 10,000 कर्मियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है, इसके साथ ही नए कर्मचारियों की भर्ती पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है। कोरोना महामारी के दौरान कंपनी ने अमेजन एकेडमी की शुरुआत बच्चों की पढ़ाई के लिए की थी. लेकिन अब कंपनी ने उसे भी बंद करने का फैसला किया है।

  • पंजाबः Gun Culture पर आज से दर्ज होगी FIR! 72 घंटे का समय खत्म 

    पंजाबः Gun Culture पर आज से दर्ज होगी FIR! 72 घंटे का समय खत्म 

    जालंधर/वरुणः  पंजाब में सोशल मीडिया पर गन कल्चर वाली तस्वीरें हटाने की पंजाब पुलिस द्वारा लोगों को दी गई मोहल्लत आज समाप्त हो गई है। इसलिए पंजाब पुलिस द्वारा मंगलवार से तस्वीरें न हटाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएंगी।

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को ट्वीट कर लोगों को कहा था कि वे सोशल मीडिया से अपनी सभी पुरानी तस्वीरों को हटा लें जिनसे गन कल्चर को प्रोत्साहन मिलता है। डीजीपी ने यह कदम मुख्यमंत्री भगवंत मान की सलाह पर उठाया था।   डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सभी चीजों को सोशल मीडिया साइट से हटाने के लिए कहा है और इसके लिए पंजाब पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। 

    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी गई 3 दिनों की मोहल्लत अब समाप्त हो गई है। इसलिए पंजाब के सभी जिलों में आज से हथियारों वाली तस्वीरों को सोशल मीडिया से न हटाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी गौरव यादव ने दोहराया कि पंजाब में अमन के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं होगी। सोशल मीडिया पर  भड़काऊ बयान का वीडियो भी अपलोड न करें।

  • टेरर फंडिंग मामले में पंजाब सहित 20 ठिकानों पर NIA की रेड, देखें विडियो

    टेरर फंडिंग मामले में पंजाब सहित 20 ठिकानों पर NIA की रेड, देखें विडियो

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) दिल्ली-NCR समेत 20 जगहों पर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी लॉरेंस विश्नोई से जुड़ी गैंगस्टर – टेरर फंडिंग मामले में की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी NIA की टीम छापेमारी करने पहुंची हैं।

    एनआईए की टीम ने गैंगस्टर रवि राजगढ़ के दोराहा स्थित गांव राजगढ़ स्थित घर पर छापेमारी की। रवि राजगढ़ लॉरेंस बिश्नोई के पार्टनर हैं। वह सिद्धू मूसेवाला मामले में भी वांछित बताया जा रहा है। आज सुबह एनआई की टीम ने रवि के घर पर छापा मारा। इससे पहले रवि के घर पर सितंबर में छापा मारा गया था। रवि के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं। 2011 में रवि को एक हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

    बता दें एनआईए ने इससे पहले भी इस मामले में देशभर में तमाम जगह छापेमारी कर चुकी है। उन छापेमारी से सनसनीखेज खुलासे भी हुए थे। अभी के छापों के बारे में सूत्रों का कहना है कि इसमें टेरर फंडिंग से गैंगस्टर्स और उनके लोगों का हाथ होने के बारे में सबूत जुटाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी इस मामले में तमाम गिरफ्तारियां कर सकती है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के बाद ये छापेमारी की जा रही है।

    इस मामले में एनआईए पहले ही जम्मू-कश्मीर में भी कई जगह छापे मार चुकी है। उन छापों में देशविरोधी गतिविधियों के सबूत जांच एजेंसी को मिले थे। कई आरोपियों को एनआईए ने गिरफ्तार भी किया था। जांच एजेंसी लगातार इस मामले में सक्रियता दिखा रही है।

  • पंजाब: अकाली नेता की गोली मारकर हत्या 

    पंजाब: अकाली नेता की गोली मारकर हत्या 

    बटाला: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिला पुलिस के अंतर्गत थाना सदर के शेखोपुर गांव के समीप अमृतसर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान अजीतपाल उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शिरोमणि अकाली दल का सक्रिय कार्यकर्ता है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार अजीतपाल सिंह अपने दोस्त अमृतपाल के साथ अमृतसर जा रहा था. रास्ते में किसी कारणवश उन्होंने अपना वाहन रोक लिया। इसी बीच पास से गुजर रहे दूसरे वाहन पर‌ आए युवकों ने फायरिंग कर दी, जिससे गोली लगने से अजीतपाल की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • आज का राशिफल, 29 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 29 नवंबर 2022

    मेष: पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।

    वृष: सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है।

    मिथुन: व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

    कर्क: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।

    सिंह: दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।

    कन्या: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।

    तुला: सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

    वृश्चिक: चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

    धनु: ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।

    मकर: यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।

    कुंभ: यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।

    मीन: चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

  • जालंधर: गुरु नानक पुरा में चली गोलियां, महिला घायल

    जालंधर: गुरु नानक पुरा में चली गोलियां, महिला घायल

    जालंधर, वरुण/हर्ष: थाना रामामंडी के अधीन पड़ते गुरुनानकपुरा में गोली चलने का मामला सामने आया है। जेसी रिसोर्ट के पीछे सतनाम नगर में कुछ युवकों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई है। इस घटना में एक बजुर्ग महिला और डिंपी नामक युवक घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक गुरुनानकपुरा पुरा के सतनाम नगर में आपसी विवाद के चलते पड़ोसी ने बुजुर्ग बल्लू औलख नाम की महिला पर गोली दाग दी गई।

    हादसे में घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया हैं। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस द्वारा घटना की छानबीन जारी है।

  • जालंधरः घर से लापता हुआ बच्चा, पीड़ित मां ने पुलिस से ढूंढ निकालने की लगाई गुहार

    जालंधरः घर से लापता हुआ बच्चा, पीड़ित मां ने पुलिस से ढूंढ निकालने की लगाई गुहार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते रतन नगर गुलाब देवी रोड के पास एक बच्चा घर से लापता हो गया। बच्चे की मां नीतू ने बताया कि वह शाम को घर से कुछ सामान लेने के लिए बाजार गई हुई थी, जब उसने वापस आकर देखा तब उसका बच्चा घर पर नहीं था। 

    पीड़ित मां ने बताया कि उसके दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा है। पीड़ित मां ने बताया कि जब वह सामान लेने गई तब उसका बेटा चिराग घर पर ही था लेकिन वापस आकर देखा तो वह घर पर नहीं था। जिसे उसने अपनी तरफ से काफी ढूंढने की कोशिश की। जब वह नहीं मिला तो उसने पुलिस को शिकायत दी और अपील की उसका बच्चा जल्द से जल्द ढूंढ कर उसके हवाले किया जाए।