पुलिस की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीभत्स तरीके से हत्याकांड करने वाले तांत्रिक नईम बाबा को पुलिस ने मुठभेड़ में मारा गिराया है। ये मुठभेड़ शनिवार सुबह तड़के 3.45 बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में हुई। बता दें कि नईम ने 9 जनवरी को अपने भाई मोईन, उसकी पत्नी और 3 मासूम बेटियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद वो 3 बेटियों और मां की लाश को बेड के अंदर पैक करके भाग गया था। मेरठ के सुहेल गार्डन में मोईन दो माह पहले ही अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहने आया था। मोईन ने किराए के मकान से कुछ आगे एक प्लॉट खरीदा था और वहां मकान बना रहा था। इस महीने कुछ दिनों पहले मोईन, पत्नी आसमा और तीनों बेटियों की हत्या कर दी गई थी। बच्चों और आसमा की लाश बेड के अंदर बरामद हुई थी। मोईन के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर गला काट दिया गया था। मोईन के छोटे साले अमीर अहमद निवासी मजीद पुरा हापुड़ ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर पर पुलिस ने मोईन के भाई तसलीम, नईम और भाभी नजराना पत्नी अमजद समेत अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।50 हजार का इनामी तांत्रिक नईम बाबा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, देखें वीडियो #PoliceAction #BreakingNews#EncounterNews pic.twitter.com/89s30BvowY
— Encounter India (@Encounter_India) January 25, 2025
Blog
-

50 हजार का इनामी तांत्रिक नईम बाबा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, देखें वीडियो
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने आज तड़के एनकाउंटर में तांत्रिक नईम बाबा को ढेर कर दिया है। नईम ने अपने सौतेले भाई और उसके परिवार की बेरहमी से हत्या कर दिया था। उसने हत्या के बाद बॉडी को कटर से काटा और फिर बेड के अंदर पैक करके फरार हो गया था। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने नईम पर 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। -

Punjab News: श्रद्धालुओं पर हमला करने के मामले में निहंग बाणे में शामिल 3 व्यक्ति गिरफ्तार
फतेहगढ़ साहिबः पुलिस ने रोजा शरीफ फतेहगढ़ साहिब में जम्मू-कश्मीर से आए श्रद्धालुओं पर हमला करने के आरोप में निहंग बाणा पहने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुखनाज सिंह ने बताया कि इस मामले में अहमद नगर शाह गंडू बादीपुरा जम्मू-कश्मीर निवासी मुदासिर अहमद डार की शिकायत के आधार पर सन्नी सिंह निवासी गांव जासोमाजरा, जोबनप्रीत सिंह निवासी हरबंस पुरा व सुखबीर सिंह बूथगढ़ खन्ना और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर सन्नी सिंह, जोबनप्रीत सिंह व सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अज्ञात व्यक्ति पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर है।
डीएसपी सुखनाज सिंह ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया है। शिकायतकर्ता मुदासिर अहमद डार ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वह 23 जनवरी को स्पेशल बस से धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए आए थे तथा उनके जत्थे में 45 श्रद्धालु थे तथा सभी रोजा शरीफ सराय में ठहरे थे। इस दौरान शाम को वह अपने दोस्त शौकत अहमद के साथ सब्जी लेने के लिए रोजा शरीफ से बाहर आए थे तथा जब वह बाबा मोती राम महिरा गुरुद्वारा साहिब के पास खरीद कर रहे थे तभी एक फौजी रंग की जीप में से निहंग सिंहों की ड्रेस पहने 3 निहंग, जिनमें एक बच्चा भी था, उनके पास आए तथा उन्हें मार देने के इरादे से उन पर हमला कर दिया।
एक ने छोटी कृपाण निकाल उसे मारने लगा तथा बचाव के दौरान फिर भी कृपाण उसके कान पर लगी। इस दौरान शौकत अहमद भाग निकला तथा निहंग उसे खींच रोजा शरीफ के अंदर ले गए तथा बुरी तरह से मारपीट करते हुए गालियां भी निकाली। जिसके बाद उसे मुर्गा बनाते हुए उसे रोजा शरीफ में घुमा-घुमा कर पीटते रहे तथा बाद में मौके से चले गए। डीएसपी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तथा जख्मी को सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा रोजा शरीफ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है।
-

छज्जा तोड़ते समय मजदूर के साथ हुआ हादसा, दो हिस्सों में बंटी Body
जबलपुरः यहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जिले के गोरा बाजार में 51 वर्षीय मजदूर की काम करते हुए मौत हो गई। मजदूर दूसरी मंजिल पर छज्जा तोड़ने का काम कर रहा था, तभी वह छज्जे सहित नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची गोरा बाजार थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक, ऋषभ केसरवानी का एक मकान था, जो काफी जर्ज हो चुका था जिसे तोड़ने का ठेका उन्होंने जबलपुर निवासी अयूब अली को दिया था। अयूब अली ने इस काम के लिए चार मजदूर लगाए थे। दरअसल, जिस मकान को तोड़ने का काम चल रहा था, वह एक पुरानी ब्रेड फैक्ट्री थी। बीते एक सप्ताह से मजदूर इस मकान को तोड़ने का काम कर रहे थे। मजदूर भूरे लाल विश्वकर्मा अपने साथियों के साथ इस काम में जुटे हुए थे।
शुक्रवार की दोपहर, जब भूरे लाल मकान का छज्जा तोड़ रहे थे, उसी दौरान छज्जा ढह गया और वह छज्जे सहित नीचे गिर गए। छत से गिरते ही भूरे लाल लोहे की रॉड पर गिर गए, जिससे उनका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे की जानकारी पुलिस को करीब एक घंटे बाद मिली। इस दौरान भूरे लाल मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर तड़पते रहे।
मृतक के साथी सुरेंद्र ने बताया कि, रोज की तरह आज भी हम लोग दोपहर में काम कर रहे थे। भूरे लाल को ऊपर के हिस्से को तोड़ने का काम दिया गया था। खाना खाने के बाद करीब एक घंटे तक ही काम हुआ था कि खड़ी स्लैब को तोड़ते समय भूरे लाल अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे के चलते भूरे लाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
गोरा बाजार थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने बताया कि, मृतक मंडला जिले के ग्राम घुघरा का रहने वाला था और पिछले एक सप्ताह से यहां काम कर रहा था। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दे दी गई है। शव का पंचनामा कर उसे परिजनों को सौंपने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। ठेकेदार और मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है।
-

Punjab News: विरोध मार्च से पहले कई नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद
बठिंडाः शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) आज दल खालसा के साथ मिलकर सिख मुद्दों को लेकर मानसा और गुरदासपुर में विरोध मार्च निकाला जाना था। वहीं मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले ही पुलिस द्वारा मान दल के पीसीए सदस्य एवं जिला अध्यक्ष परमिंदर सिंह बालियांवाली को बठिंडा पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। हालांकि दूसरी ओर जालंधर में दल खालसा और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) की ओर से इस विरोध को लेकर इकट्ठे होने के लिए कहा गया है।
उनका कहना है कि जालंधर पुलिस द्वारा ऐसा कुछ नहीं हुआ। लेकिन बठिंडा में दर्जन भर नेताओं और सदस्यों को घरों में नजरबंद किया गया है। जिनमें से कंवर पाल सिंह, हरदीप सिंह मेहराज (उपाध्यक्ष दल खालसा), दिलबाग सिंह (गुरदासपुर जिला जत्थेदार), राजविंदर सिंह (जिला जत्थेदार मानसा), गुरविंदर सिंह बिठंडा, गुरप्रीत सिंह खुड्डा प्रमुख शामिल हैं।
-

Elvish Yadav की फिर बढ़ी मुश्किलें, FIR के आदेश
गाजियाबादः एक बार फिर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ गई है। कोर्ट ने नंदग्राम पुलिस को एल्विश यादव के खिलाफ FIR आदेश दर्ज करने का आदेश दिया है। एल्विश पर सांप के विष की तस्करी मामले के शिकायतकर्ता और मुख्य गवाह को धमकाने का आरोप है।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत जब नहीं सुनी तो उसने कोर्ट का सहारा लिया। इससे एल्विश की मुश्किलें फिर बढ़ने लगी हैं। एक साल पहले नोएडा पुलिस भी सांपों के विष प्रकरण के मामले में एल्विश को जेल भेज चुकी है। नोएडा में सांप के जहर सप्लाई करने वाले गिरोह के पर्दाफाश के दौरान एल्विश का नाम सामने आया था। एल्विश के खिलाफ नोएडा में केस दर्ज किया गया था। नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोर्ट पहुंची थी।
-

Jalandhar News: 22 वर्षीय नौजवान की मौत, खेत से मिला नशे का Injection
फिल्लौरः गांव छोकरां में 22 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नशे का इंजेक्शन लगाने से नौजवान की मौत हुई है। शव गांव के रास्ते पर खेत से मिला। पास ही नशे का इंजेक्शन भी पड़ा मिला है। वह लाडोवाल के पास एक गांव से इंजेक्शन लेकर आया था।
इलाका निवासियों का कहना है कि इलाके के बहुत से युवक वहां नशा लेने जाते है। इलका में सब्जी और अन्य सामान की आड़ में नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है। पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव में नशे का धंधा करवाया जाए। थाना लाडोवाल की प्रभारी एसआइ गुरशिंदर कौर ने कहा कि लाडोवाल क्षेत्र में जो भी तस्कर नशा बेचता पकड़ा गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना फिल्लौर के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि पुलिस टीमें जगह-जगह नाके लगाकर दिन रात नशा तस्करों को पकड़ने का काम कर रही है।
-

Jalandhar News: इंसानों की नफरत में जानवरों का अनोखा प्रेम, की नई मिसाल कायम, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: कलयुग में जहां इंसान ही इंसान का दुश्मन बना हुआ है, वहीं इसके विपरित जानवरों का एक साथ रहने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक-दूसरे की खुशी तो क्या देखनी, किसी का साथ भी नहीं निभा सकते। दूसरी ओर बात करें तो एक जालंधर से तस्वीर सामने आई है, जिसमें मंकी और डॉगी प्रेम और मोहब्बत की मिसाल कायम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दे कि यह तस्वीर कोट किशन चंद इलाके की हैं। इलाका निवासियों के अनुसार करीब 5 महीने पहले मंकी इलाके में आया था। तभी सभी कुत्ते उसे परेशान किया करते थे। लेकिन इस फीमेल डॉगी ने उसे अपने बच्चों की तरह पाला और उसे फीडिंग भी करवाई।
जिस तरह वह अपने बच्चों को दूध पिलाती है इस तरह वह इसको भी दूध पिलाकर अपने साथ ही रखती है। बता दे कि दोनों की जोड़ी इलाके में इतनी मशहूर है कि वह दोनों एक दूसरे से बिल्कुल भी जुदा नहीं हो सकते। लोगों ने बताया कि अगर दोनों एक दूसरे से दूर हो जाए तो वह सारा सारा दिन भूखे रह जाते हैं और एक दूसरे को ढूंढने के लिए इधर-उधर घूमते रहते हैं। वही इन दोनों के साथ इलाका निवासी भी बहुत प्यार करते हैं, तब इनको लाड प्यार से रखते हैं और खिलाते पिलाते हैं।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी संजीव बंसल ने बताया कि इन दोनों के प्रेम व मोहब्बत की मिसाल विदेश तक पहुंच चुकी है। जिस कारण से पूरे शहर सहित आसपास के इलाकों और विदेश से भी लोग यहां दोनों की जोड़ी को देखने के लिए पहुंचते हैं। इन दोनों की जोड़ी से इंसानियत में प्यार मोहब्बत पैदा करने का एक पाठ पढ़ने को मिलता है। विदेश से लोग आकर उनके बारे में पूछते हैं और फिर उनकी वीडियो बनाकर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों की जोड़ी से संदेश मिलता है कि अगर जानवर आपस में इतना प्यार कर सकते हैं तो इंसान क्यों नहीं कर सकता।
-

Punjab News: 3 महिला कांग्रेसी पार्षदों के पतियों के खिलाफ मामला दर्ज
फगवाड़ाः कपूरथला के जिले फगवाड़ा में नगर निगम चुनाव के बाद मेयर के चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। दरअसल, प्रशासन की ओर से आज मेयर को लेकर आज शाम 4 बजे सरकारी ऑडिटोरियम में बैठक रखी गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक से ठीक पहले वार्ड नंबर 15 से कांग्रेसी पार्षद परमजीत कौर वालिया के पति गुरजीत पाल वालिया, वार्ड नंबर 7 से कांग्रेसी पार्षद पिंकी भाटिया के पति मुकेश कुमार भाटिया और वार्ड संख्या 5 की कांग्रेसी पार्षद दीप माला के पति धीरज घई पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
बताया जा रहा है कि यह एफआईआर गुरजीत पाल वालिया के खिलाफ बिना लाइसेंस के आईलैटस सेंटर चलाने और मुकेश भाटिया के खिलाफ विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने और धीरज घई पर कबाड़ की दुकान की आड़ में चोरी का सामान खरीदने के आरोप में दर्ज की गई हैं। गौरतलब है कि फगवाड़ा नगर निगम के मेयर पद के पद पर कांग्रेस का कब्जा तय माना जा रहा था। क्योंकि 50 सीटों वाले फगवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस 22 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और एक आजाद पार्षद के भी कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी संख्या 23 हो गई थी।
कांग्रेस ने यह चुनाव बसपा के साथ गठबंधन में लड़ा था तो बसपा की भी तीन सीटें मिला कर कांग्रेस बहुमत के लिए 26 सीटों का आंकड़ा आसानी से छू रही थी। वहीं विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल की भी एक सीट कांग्रेस के खाते में ही जुड़ने से यह आंकड़ा 27 तक पहुंच रहा था जिससे कांग्रेस को अपना मेयर बनाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं दिखाई दे रही थी। वहीं केवल 12 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली सत्तारूढ़ पार्टी आप भी तरह अपना मेयर बनाना चाहती थी।
वह इसके लिए पिछले एक महीने से जोड़ तोड़ में जुटी हुई थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाई थी। कांग्रेसी पार्षदों पर दबाव बनता देख हालांकि कांग्रेस हाईकमान ने सभी पार्षदों को हिमाचल प्रदेश के किसी गुप्त इलाके में भेज दिया था ताकि आप उन पर कोई दबाव ना बना पाए। लेकिन इसके बावजूद आज पुलिस द्वारा तीन महिला कांग्रेसी पार्षदों के पतियों पर केस दर्ज कर दिया गया है और इसे आप की दबाव की राजनीति के रूप में ही देखा जा रहा है।
-

Jalandhar News: नाबालिग युवती को नशीली चीज पिला किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
जालंधरः यहां इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। थाना सदर जमशेर की पुलिस चौकी फतेहपुर (प्रतापपुरा) में पड़ते एक इलाके की रहने वाली 16 साल की नाबालिग युवती से 21 साल के युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर पुलिस ने आरोपी युवक नवजोत जस्सल निवासी गांव विशेषरपुर जिला जालंधर के खिलाफ थाना सदर में एफ.आई.आर. दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी देते हुए फतेहपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरिंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी लड़की सरकारी स्कूल में 11वीं कलास में पढ़ती है और इसी के साथ वह कंप्यूटर सेंटर में क्लासें लगाती थी। उसी के साथ एक लड़का नवजोत जस्सल भी क्लास लगाता था।
पिता ने बताया कि एक दिन उक्त लड़के ने अपने मोबाइल फोन से उसके व्हाट्सएप्प नंबर पर उसकी लड़की को अश्लील वीडियो भेजी, जिसके बारे में उसने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि नवजोत जस्सल उसे कुछ खिलाने-पिलाने के बहाने अपने साथ कहीं ले गया था और वहां जाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई बेहोशी वाली चीज मिलाकर पिला दी और उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शरीरिक संबंध बनाया था।
इसके बाद जब उसे इस कृत का पता चला तो उसने इसा विरोध किया तो वह उसे उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देने की धमकियां देता था। फतेहपुर चौकी इंचार्ज ने कहा कि एस.आई. मनजीत कौर थाना सदर द्वारा नाबालिग लड़की के माननीय जज साहिब के समक्ष 164 के बयान करवा दिए गए हैं और उसका सिविल अस्पताल से मैडीकल भी करवा दिया गया है। वहीं आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासल किया गया है तांकि उससे पूछताछ कर उसका मोबाइल फोन बरामद किया जा सके जिसमें वह नाबालिग युवती की अश्लील वीडियो बनाता था।
-

Punjab News: वीडियो बनाते युवती का दुपट्टा और बाल झूले में फंसे, हालत गंभीर
मुक्तसरः मेले में झूला झूलते एक युवती का दुपट्टा-बाल झूले में फंस गया। जिससे युवती के सिर और चेहरे की चमड़ी उतर गई। युवती को लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल मलोट ले जाया गया। वहां से उसे बठिंडा एम्स रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुद्वारा बाबा बिधी चंद जी में संचालित सालाना मेले मनाया जा रहा था। इस दौरान हादसा हो गया।
झूला झूलते समय युवती मोबाइल से वीडियो बना रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा झूले के रूल में लिपट गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय मेले में (20) निवासी रूप नगर वार्ड-27 चली गई और वह चंडोल झूले में चढ़ गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि झूला झूलते समय युवती बार-बार उठ-बैठ रही थी। इधर, मलोट अस्पताल के डॉ. विकास बांसल ने बताया कि युवती का चेहरे और सिर की चमड़ी उतर गई है। हालत गंभीर होने के कारण उसे बठिंडा रेफर किया गया है।