Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

सैर कर रही महिलाओं को कार ने कुचला, तीन की मौत
गाजियाबादः मॉर्निंग वॉक कर रहीं तीन महिलाओं को एक कार ने कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य व्यक्ति कार की चपेट आने से घायल हुआ है।
हादसा ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ।कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही होगी।रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार का बोनट आधा रह गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ लग गई। रास्ते पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर डायल 112 और सिहानीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी कार ड्राइवर की तलाश कर रही है।
घटना सिहानीगेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग स्थित कट के पास की है। महिलाओं की पहचान न्यू कोटगांव की रहने वाली कमलेश (55) पत्नी दयानंद, मीनू प्रजापति (56) पत्नी भक्त सिंह और सावित्री (60) पत्नी दरियाब के रूप में हुई है। तीनों सुबह घूमने के लिए निकली थीं। राकेश मार्ग स्थित कट पास पहुंची ही थीं, कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
-

गाजा पर Donald Trump के पीस प्लान को मिला PM Modi का साथ, Israel ने भी दी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा बनाए गए पीस प्लान को राजनीतिक नेताओं का समर्थन मिल चुका है। अब शांति प्रयासों पर बड़ी प्रगति के संकेत भी मिल रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप के इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बंधकों की रिहाई का एक जरुरी कदम है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा है कि – ‘हम राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं क्योंकि गाजा में शांति प्रयास निर्णायक प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं’। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘बंधकों की रिहाई के संकेत का एक बड़ा कदम है। भारत टिकाऊ और न्यायपूर्ण शांति के सभी प्रयासलों का मजबूती के साथ समर्थन करता रहेगा’।
सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी ही नहीं बल्कि कई अन्य वैश्विक नेता भी ट्रंप की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने ट्रंप की योजना का समर्थन किया है। पीएम एंथनी अल्बनीज ने ट्रंप की योजना का समर्थन करते हुए कहा कि – ‘ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रपति ट्रंप की योजना में हुई प्रगति का स्वागत करता है। हमास को तुरंत हथियार डालकर बाकी बंधकों को रिहा कर देना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया अपने साझेदारों के साथ युद्ध खत्म करने और न्यायपूर्ण और टिकाऊ समाधान की दिशा में प्रयासों का समर्थन जारी रखेगा’।We welcome President Trump’s leadership as peace efforts in Gaza make decisive progress. Indications of the release of hostages mark a significant step forward. India will continue to strongly support all efforts towards a durable and just peace.@realDonaldTrump @POTUS
— Narendra Modi (@narendramodi) October 4, 2025— Anthony Albanese (@AlboMP) October 3, 2025
ये है ट्रंप का पीस प्लान
शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि हमास स्थायी शांति के लिए तैयार हो चुका है। उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रुप से इजरायल से गाजा पर हमले तुरंत रोकने का आह्वान किया है। हमास ने योजना के कुछ हिस्सों का स्वागत किया है परंतु कुछ प्रावधानों पर असहमति जताते हुए अतिरिक्त बातचीत की मांग रखी है। संगठन का कहना है कि सभी 48 बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है। योजना के अनुसार, स्थायी युद्धविराम लागू होने के 72 घंटे के अंदर बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा। इसके बदले में 2,000 से ज्यादा फिलिस्तानी सुरक्षा बंदियों और मारे गए गाजावासियों के शवों को भी सौंपा जाएगा। इसके साथ ही इजरायल गाजा से पहले चरण में वापसी करेगा।इजरायल ने दी प्रतिक्रिया
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने भी इस योजना के अंतर्गत प्रतिक्रिया दी है। शनिवार को देर रात जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि – इजरायल ट्रंप की योजना के पहले चरण की तत्काल कार्यवाही के लिए हम तैयार हैं। इसके अंतर्गत सभी बंधकों को रिहा किया जाएगा। -

Jalandhar News: जय श्रीराम के नारे को लेकर छिड़ा विवाद, चौक पर लगा धरना, नेताओं का आया बयान, देखें Live
जालंधर, ENS: मुस्लिम समाज की ओर से बीते दिन कमिशनर दफ्तर के बाहर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसके बाद धरने पर बैठे मुस्लिम समुदाय के लोगों के पास से एक्टिवा सवार व्यक्ति ने जय श्री राम के नारे लगाए। आरोप है कि उक्त व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई की गई। जिसको लेकर आज श्री राम चौक पर हिंदू नेताओं द्वारा धरना लगाया गया। इस दौरान धरने पर हनुमान चालीसा का जाप किया जा रहा है।
वहीं मनोरंजन कालिया ने कहा कि हमें सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। अगर मुस्लिम समुदाय द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था तो इससे किसी को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वहां पर किसी को जय श्रीराम के नारे पर लगाने पर उसकी पिटाई करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उक्त व्यक्तियों के खिलाफ बायनेम मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया जाए। कालिया ने कहा कि अगर उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो अगली रणनीति के तहत प्रदर्शन को ओर तेज किया जाएगा।
वहीं केडी भंडारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धर्म मानने का अधिकार है। लेकिन किसी को जबरदस्ती धर्म के नारे लगाने के लिए प्रेरित नहीं किया जा सकता। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति जय श्री राम के नारे लगा रहा था तो उसके साथ की गई मारपीट निंदनीय है। उन्होंने कहा पंजाब में अमन शांति को भंग करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। उनकी यही मांग है कि जिन लोगों ने उक्त व्यक्ति के साथ मारपीट की है, उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
-

बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में 40 लोग घायल, मची चीख पुकार
झज्जरः हरियाणा में झज्जर के दादरी तोय के पास आज सुबह नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां निजी कंपनी की बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर के कारण बस में सवार 52 यात्रियों में से 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना में ट्रक चालक भी चोटिल हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर ने डिवाइडर से दूसरी तरफ ट्रक मोड़ा था, जिससे वह सीधा बस से टकराया। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की झपकी (नींद) को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बस झज्जर के सिलानी गेट से फरुखनगर की ओर जा रही थी, जिसमें कुल 52 यात्री सवार थे। ये यात्री ज्यादातर निजी कंपनी के कर्मचारी थे। सुबह करीब 7 बजे दादरी तोय के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक के चालक को अचानक झपकी आ गई। ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुस गया और सीधा बस से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक भी घायल होने के कारण मौके पर ही फंस गया, लेकिन स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही झज्जर पुलिस और एम्बुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया। ट्रक और बस दोनों को क्रेन की मदद से हटाया गया, जिससे हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति रही।
-

Punjab News: रावी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट पर, देखें वीडियो
अजनालाः भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अजनाला इलाके में रावी नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। इस खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। एसडीएम अजनाला रविंदर सिंह अरोड़ा ने इस संबंध में विशेष बैठक बुलाई जिसमें निर्वाचन क्षेत्र के कई गांवों के सरपंचों को तुरंत तैयारी करने के निर्देश दिए गए।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਰਾਵੀ ਦਰਿਆ ਦਾ ਪਾਣੀ ਵਧਿਆ, ਅਜਨਾਲਾ ਖੇਤਰ ਹੜ੍ਹ ਦੇ ਖਤਰੇ ਹੇਠਾਂ; ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਚੇਤਾਵਨੀਆਂ
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना है, जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। इसके लिए प्रशासन द्वारा पहले से ही इंतजाम किए जा रहे हैं। एसडीएम अरोड़ा ने बैठक के दौरान स्पष्ट आदेश दिए कि कोई भी व्यक्ति 12 अक्तूबर तक रावी नदी पार न करे। साथ ही नदी के किनारे रहने वाले लोगों को चेतावनी दी कि वे अपने घरों के पास पड़े ट्रैक्टर, मवेशी और अन्य कीमती सामान तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं।
गौरतलब है कि पहले भी रावी नदी के किनारे बसे गांवों को बाढ़ के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस बार प्रशासन ने हालात को देखते हुए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है, ताकि लोगों को किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान से बचाया जा सके। प्रशासन ने लोगों से जारी निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है।
-

Punjab News: 2 गुटों में खूनी झड़प मामले में DSP Dalbir Singh का आया बयान, देखें वीडियो
मोगा: गांव लगेंआना में शुक्रवार शाम दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में गोलीबारी तक की नौबत आ गई। झड़प में दो नौजवानों को गोलियां लगीं, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है। इस मामले में डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे आपसी रंजिश के चलते दोनों गुट आमने-सामने आ गए। पहले बहसबाजी हुई, फिर झगड़ा ईंट-पत्थरबाजी में बदला और अंततः गोलीबारी तक पहुंच गया।
गोली लगने से सन्नी पुत्र बंत सिंह (28) और सुखप्रीत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सुखप्रीत सिंह ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और बाघापुराना में एक सैलून पर काम करता था। वहीं घायल सन्नी इलाज करवाने के बाद बिना जानकारी दिए अस्पताल से चला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हालात पर काबू पाया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने झगड़े में शामिल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
-

Jalandhar News: धार्मिक नारे को लेकर गरमाया मामला, श्री राम चौंक पर हिंदू नेताओं ने लगाया धरना, देखें Live
जालंधर, ENS: मुस्लिम समाज की ओर से बीते दिन कमिशनर दफ्तर के बाहर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जब मुस्लिम समाज के लोग ज्ञापन देने के लिए डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे तो माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया था। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने जोर-जोर से “जय श्री राम” के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर कुछ युवकों ने विरोध जताते हुए नारे लगाने वाले युवक की एक्टिवा की चाबी निकाल ली और उसके साथ धक्कामुक्की भी की गई।
जिसके बाद बीते दिन हिंदू नेताओं ने मुस्लिम भाईचारे के सीनियर नेताओं पर मामला दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग को लेकर सविधान चौक में धरना दिया था। हालांकि पुलिस ने देर रात अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन आज सुबह हिंदू नेताओं द्वारा श्री राम चौक पर गिरफ्तारी को लेकर धरना लगाया गया है। इस दौरान हिंदू नेताओं द्वारा चौक जाम करके जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे है।
-

कांग्रेस के सीनियर नेता का हुआ निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
बीकानेर: राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले दो वर्षों से ब्रेन स्ट्रोक के कारण कोमा में थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे बीकानेर संभाग, खासकर नोखा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राज्य के पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने रामेश्वर डूडी के निधन पर शोक प्रकट किया। अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बीकानेर से सांसद रहे रामेश्वर डूडी का निधन बेहद दुखद है। करीब 2 साल तक बीमार रहने के बाद इतनी अल्पायु में उनका जाना हमेशा खलता रहेगा। यह मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर एक आघात है। रामेश्वर डूडी ने अपनी हर भूमिका का निर्वहन अच्छे से किया। वो मेरे साथ सांसद, विधायक और हमारे नेता प्रतिपक्ष रहे।

किसान वर्ग के लिए वो हमेशा काम करते रहे। मुझे याद है कि दौरा पड़ने से कुछ दिन पूर्व ही वो मेरे से मिलने आए थे और हमारे बीच लम्बी बातचीत हुई थी। हमने उनके इलाज के लिए बेहतर से बेहतर प्रबंध किए। एक सक्रिय जीवन जीने वाले डूडी जी का ऐसे बीमार होना हम सबके मन को कचोटता था। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।’ रामेश्वर डूडी का जन्म बीकानेर जिले के नोखा के बिरमसर गांव में हुआ था। जमीन से जुड़े इस नेता ने राजनीतिक करियर की शुरुआत नोखा पंचायत समिति के प्रधान पद से की। इसके बाद वे दो बार जिला प्रमुख, एक बार सांसद और एक बार विधायक बने। नोखा से विधायक चुने जाने के बाद उन्हें राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व मिला। डूडी कांग्रेस संगठन में एक मजबूत पकड़ रखने वाले नेता माने जाते थे।
राज्य और केंद्र स्तर पर कांग्रेस हाईकमान से उनके गहरे संबंध रहे। अपने क्षेत्र में वे ‘साहब’ के नाम से लोकप्रिय थे और जनता के बीच उनकी छवि सादगी व संघर्षशीलता की रही। रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी वर्तमान में नोखा की विधायक हैं। डूडी के निधन की खबर के बाद नोखा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता और समर्थक बीकानेर की ओर रवाना हो गए हैं ताकि अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दे सकें। डूडी का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे बीकानेर के पूगल रोड स्थित बगेची में किया जाएगा। राजस्थान की राजनीति में संघर्ष, सादगी और संगठन कौशल के प्रतीक रहे रामेश्वर डूडी को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
-

Punjab News: चलती Train पर चढ़ते वक्त नीचे आया बच्चा, कटा पैर, देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लुधियाना स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के नीचे आने से एक बच्चे ने अपनी टांग खो दी है। उसकी टांग मेरठ के अस्पताल में काटनी पड़ी। बच्चा अपने माता-पिता के साथ ननिहाल मुजफ्फर नगर जा रहा था। सूचना है कि चलती ट्रेन में बच्चे की मां और पिता उसे चढ़ा रहे थे, लेकिन बच्चे का पैर प्लेटफार्म पर स्लिप कर गया और बच्चे की टांग ट्रेन के पहिये के नीचे आ गई।
लोगों ने खून से लथपथ हालत में बच्चे को सीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार हुआ। हालात गंभीर देख बच्चे के परिजन उसे दिल्ली और फिर मेरठ स्थित एक अस्पताल में ले गए, जहां उसका आपरेशन हुआ और उसकी टांग काटनी पड़ी।
जानकारी देते बच्चे के पिता संदीप ने बताया कि वह दुगरी इलाके के रहने वाले हैं। वह खुद प्राइवेट नौकरी करते है। उनका एक 5 साल का बेटा है। वह दूसरी कक्षा में पढ़ाई करता है। वह बेटे और पत्नी के साथ ससुराल मुज्जफर नगर जा रहे थे। ट्रेन इंटरसिटी सुबह आई। गाड़ी में जैसे ही उनका बेटा चढ़ने लगा तो किसी ने उसे धक्का दे दिया, जिस कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया। बेटे को गंभीर चोट आई। सीएमसी अस्पताल लेकर गए लेकिन आर्थिक कमजोर होने के कारण वहां खर्च भी काफी था और हमें उम्मीद थी कि दिल्ली के अस्पताल में बेटे की टांग काटने से बच सकती है।
दिल्ली अस्पताल में भी जब कुछ खास ट्रीटमेंट नहीं दिखा तो मेरठ लेकर गए। वहां डाक्टरों ने उसका आपरेशन किया और बाईं टांग काट दी। संदीप ने कहा कि अभाष उनका इकलौता बेटा है। वह जिंदगी भर के लिए अब दिव्यांग हो गया है। सरकार से मांग है कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए। रेलवे प्रशासन से भी गुहार लगा रहे हैं कि प्लेटफार्म पर होने वाली धक्का-मुक्की को रोका जाए।