Blog

  • World Smile Day: खुलकर हंसने से लंबी होगी उम्र, Stress भी हो जाएगा दूर

    World Smile Day: खुलकर हंसने से लंबी होगी उम्र, Stress भी हो जाएगा दूर

    सेहत: हर साल अक्टूबर महीने के पहले शुक्रवार वाले दिन वर्ल्ड स्माइल डे मनाया जाता है। इस साल यह दिन 3 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इसको मनाने की शुरुआत 1999 में हुई थी। अमेरिका के कलाकार हार्वे बॉल ने इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। हार्वे वो शख्स थे जिन्होंने मशहूर स्माइली फेस डिजाइन किया था। उनका ऐसा मानना था कि मुस्कान इंसान की सबसे बड़ी ताकत है और इसको पूरी दुनिया में फैलाना चाहिए। इसी कारण से उन्होंने वर्ल्ड स्माइल डे की नींव रखी थी ताकि लोग कम से कम एक दिन खुलकर मुस्कुराएं और दूसरों को भी मुस्कुराने का मौका दें। परंतु आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और थकान हर किसी की जिंदगी में परेशानी बन चुके हैं। ऐसे माहौल में मुस्कुराना और भी जरुरी हो जाता है। मुस्कुराना न सिर्फ आपको अच्छा महसूस करवाता है बल्कि इससे हमारे दिमाग और शरीर को भी कई फायदे होते हैं। यह हमारे दिमाग और शरीर के लिए थेरेपी जैसा काम करता है। सिर्फ 5 मिनट खुलकर हंसने से आपके शरीर और मन को कई फायदे होंगे। तो चलिए जानते हैं मुस्कुराने के 5 फायदे।

    दिमाग रहेगा एक्टिव

    न्यूरोसाइंस के अनुसार, जब आप हंसते हैं तो इस दौरान दिमाग डोपमाइन, एंड्रोफिन और सेरेटोनिन रिलीज करता है। ये नैचुरल मूड बूस्टर है जो आपकी चिंता कम करेगा और आपको पॉजिटिव सोचने में मदद करेगा।

    उम्र होगी लंबी

    2010 में वेन स्टेट यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में यह सामने आया है कि जो लोग बहुत ज्यादा मुस्कुराते हैं वे औसतन सात साल ज्यादा जीते हैं।

    तनाव होगा दूर

    कई वैज्ञानिक रिसर्च यह बताती है कि मुस्कुराने से दिमाग में हैप्पी हॉर्मोन यानी की एंडोर्फिन रिलीज करता है। एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होने से स्ट्रेस कम होगा और मूड भी तुरंत अच्छा हो जाएगा।

    इम्यूनिटी होगी मजबूत

    मुस्कुराने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत बनेगी। इससे आपका शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए ज्यादा एक्टिव हो जाएगा।

    मांसपेशियां होगी एक्टिव

    जब आप सच्चे दिल से हंसते हो तो चेहरे की कई मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं। जायगोमैटिक और ऑर्बिक्युलरिस ओकुली मांसपेशियां भी इससे एक्टिव हो जाती हैं। यही कारण है कि जब आप दिल से हंसते है तो आपके होंठ नहीं बल्कि आंखे भी चमक जाती है। ऐसे में मुस्कान सिर्फ आपके चेहरे का ही भाव नहीं है। यह हमारे दिमाग और शरीर को स्वस्थ रखने वाली नैचुरल दवाई भी है। इसी कारण एक्सपर्ट्स भी रोज कम से कम कुछ मिनट खुलकर हंसने की सलाह देते हैं।
  • Punjab News: 10-15 हथियारबंद बदमाशों ने घर पर किया हमला, 11वीं के छात्र का सिर फोड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: 10-15 हथियारबंद बदमाशों ने घर पर किया हमला, 11वीं के छात्र का सिर फोड़ा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः टांडा शहर में शरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां पिपला वाली गली वार्ड नंबर 9 में लगभग 10 से 15 लोगों के एक झुंड ने पत्रकार के घर में जबरन घुसकर उसकी पत्नी और बच्चे पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने उनके बच्चे के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के दौरान हमलावरों ने खुलेआम पिस्तौलें लहराईं, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पीड़ितों ने आरोप लगाए की पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस जानबूझकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

    जानकारी देती पीड़ित महिला निवासी उड़मुड़ टांडा के वार्ड नंबर 9 पिपला वाली गली ने बताया कि उनके बेटा 11वीं कक्षा का छात्र है और बीते दिन वह अपना आखिरी एग्जाम देकर वापिस घर आ रहा था कि रास्ते में एक थार वाले युवक ने उसे घेर लिया और उससे मारपीट की। उनका बेटा किसी तरह वहां से भाग आया और घर आकर उसने सब कुछ बताया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति ने कहा कि वह घर आकर देखता है। वहीं थोड़ी देर बाद करीब 10 से 15 युवक हथियारों के साथ लेस होकर आए और उनके घर पर हमला कर दिया।

    बदमाशों ने उनके बेटे को घर से निकालकर बुरी तरह पीटा और उसके सिर पर लोहे की रॉड मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं आरोपियों ने महिला के साथ भी बुरा व्यावहार किया और उनके घर का सामान भी तोड़ दिया। वहीं महिला ने कहा कि हमलावरों ने उसे धमकी दी कि उनका तो बम ब्लास्ट में भी नाम आया था वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सके तो आप क्या करलेंगे। महिला मुताबिक, बदमाश उनके घर से नकदी भी लेकर गए है और सामान की भी तोड़फोड़ करके गए हैं।

    बताया जा रहा है कि हमलावरों में एक व्यक्ति ऐसा भी है जो बम ब्लास्ट केस में एनआईए (NAI) ने तलब कर रखा है। उक्त व्यक्ति से पूछताछ पूरी हो चुकी है, लेकिन वह अब खुलेआम ऐसे अपराधों में शामिल पाया जा रहा है, जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

    वहीं हमलावरों ने आरोप लगाए कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हमले से डरे-सहमे पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और पंजाब सरकार से न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे उच्च न्यायालय या मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे।

  • Jalandhar News: व्यस्त बाजार में लोगों ने चोर को किया काबू, भारी हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: व्यस्त बाजार में लोगों ने चोर को किया काबू, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में त्यौहारी सीजन शुरू होते ही चोर भी एक्टिव हो गए है। वहीं आज दिन दहाड़े व्यस्त बाजार पंजपीर में लोगों ने चोर को काबू किया है। वहीं व्यक्ति ने बताया कि चोर दुकानदार से माफी की मांग कर रहा था। इस दौरान आज दुकानदारों की मदद से चोर को काबू किया गया। महिला ने कहा कि वह चोर की जिंदगी खराब नहीं करना चाहती, चोर ने एक लाख से डेढ लाख की चोरी की है।

    महिला ने कहा कि उसने 5 साल से बेटे की तरह नौकरी पर रखा था। जिसके बाद उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार चोरी की घटना को कर्मी द्वारा अंजाम दिया जाता था। इस दौरान आज चोर को रंगे हाथों काबू किया गया। इस दौरान दुकानदार ने कहाकि चोर का पिता बीकानेर में रहता है। वहीं दुकानदार ने कहा कि उन्होंने चोर को बेटे की तरह रखा था, लेकिन उसने धोखा दिया। वह दुकान से सामान चोरी करके आगे अन्य दुकानदारों को सस्ते दामों में बेचता रहा।

    उन्होंने कहा कि वह उनके एक लाख से डेढ लाख की हुई चोरी का सामान या पैसे लौट दें, वह उसके खिलाफ पुलिस थाने में कोई शिकायत नहीं देंगें। उन्होंने कहा कि वह किसी बच्चे की जिंदगी खराब नहीं करना चाहते। हालांकि चोर द्वारा फोन करके पैसों का इंतजाम करने की कोशिश की जा रही है। घटना की सूचना थाना 3 की पुलिस को दे दी है।

  • Jalandhar News: JS Cold Store पर लोगों से ठगी मारने के लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: JS Cold Store पर लोगों से ठगी मारने के लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के रायपुर बल्लां में स्थित जेएस कोल्ड स्टोर द्वारा ठगी मारने के किसानों ने गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि गांव के डाकखाना रायपुर बल्लां के खुले कोल्ड स्टोर संचालक जसकरण सिंह और उनके बेटों द्वारा उनके साथ ठगी मारी गई। इस मामले को लेकर उन्होंने SSP हरविंदर विर्क
    से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    किसानों ने कहा कि अलग-अलग गांवों के किसानों के आलू को अपने कोल्ड स्टोर में जमा करने के लिए अनुबंध किए थे। किसानों का आरोप हैकि आलू बोरियां उनसे ले लेकर बेच दी और उन्हें पैसे नहीं दिए जा रहे। आरोप है कि वह जब भी पैसों को लेकर मांग करने के लिए जाते है तो संचालक और उनके बेटों द्वारा गाली गालौच किया जाता है। उन्होंने कहा कि गांव के 25 से अधिक लोगों के साथ ठगी मारी गई।

    जिसकी कीमत लाखों रुपये में है। किसानों का कहना हैकि उनके पास कोल्ड स्टोर में आलू की बोरियां जमा करवाने की उनके पास सभी रसीद मौजूद है। किसानों ने कहा कि पहली बार आलू स्टोर संचालक को दिए थे। आरोप है कि कोल्ड स्टोर संचालक ने किसानों के सारे माल (आलू) कोल्ड स्टोर से बेच दिए है, लेकिन इसके बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह एसएसपी से जल्द मुलाकात करकें इंसाफ की गुहार लगाएंगे। किसानों का आरोप है कि इंसाफ को लेकर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जाती है।

  • नए दौर में AI WiFi का इस्तेमाल बढ़ा, Speed बनेगी Rocket

    नए दौर में AI WiFi का इस्तेमाल बढ़ा, Speed बनेगी Rocket

    टेकः अक्सर वाई-फाई यूज करते समय लोगों को स्लो स्पीड की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिससे उनका कई काम बीच में ही अटक जाता है। कई लोग राउटर बदलकर भी देखते हैं, लेकिन समस्या वैसे ही बनी रहती है। यही कारण है कि अब नए दौर में ‘ AI WiFi ‘ तकनीक आ गई है। इस तकनीक से वायरलेस नेटवर्क को बेहतर बनाया जा सकता है। यह नेटवर्क की स्पीड, सिक्योरिटी और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती है।

    क्या है AI WiFi?
    AI WiFi ऐसा वाई-फाई सिस्टम है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके अपने आप नेटवर्क को बेहतर बनाता है। ये नेटवर्क ट्रैफिक, यूजर्स के बिहेवियर और आसपास की कंडीशन्स को रियल टाइम में चेक करता है। फिर अपने आप स्पीड बढ़ाता है और सिक्योरिटी को मजबूत करता है। मशीन लर्निंग की मदद से ये यूजर्स के पैटर्न को समझता है, प्रॉब्लम्स को पहले ही पकड़ लेता है और अपने आप एडजस्टमेंट करता है। जैसे खुद ही बैंडविड्थ को सही तरीके से बांट देता है या किसी खतरे को ढूंढ लेता है।आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस यानी एआई हमारे गैजेट्स को खुद फैसला लेने में सक्षम बना रहा है। एक फैसला आप भी लीजिए एआई में अपना भविष्‍य तलाशने का। NBT Upskill AI से करियर ग्रोथ वर्कशॉप में रजिस्टर करें।

    बैंडविड्थ को मैनेज करता है
    AI WiFi नेटवर्क को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और तेज बनाता है। यह ऐसी तकनीक है, जो समस्याओं को होने से पहले ही पकड़ लेती है और उन्हें ठीक कर देती है। यह तकनीक नेटवर्क को बदलने में भी सक्षम बनाती है। इसको यूं समझें कि जैसे ज्यादा डिवाइस कनेक्ट हों तो यह अपने आप बैंडविड्थ को मैनेज करता है। इससे यूजर्स को बिना रुकावट के इंटरनेट मिलता है।

    AI WiFi खासियतें…
    – यह भविष्यवाणी करता है कि नेटवर्क में कब ज्यादा लोड होगा और पहले से ही उसकी तैयारी कर लेता है।
    – यह अपने आप नेटवर्क की सेटिंग्स को ठीक करता है, जैसे कि चैनल बदलना या स्पीड को बैलेंस करना।
    – यह समस्याओं को जल्दी पकड़कर अपने आप ठीक करता है, जिससे आईटी टीम का काम कम हो जाता है।
    – यह सिक्योरिटी को बढ़ाता है और किसी भी खतरे को तुरंत पकड़ लेता है।
    – जब यूजर एक से दूसरी जगह जाते हैं, यह तब भी उन्हें बिना रुकावट के कनेक्शन देता है।

  • फिर हुआ बम विस्फोट, 9 लोगों की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना, देखें वीडियो

    फिर हुआ बम विस्फोट, 9 लोगों की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना, देखें वीडियो

    पेशावर: पाकिस्तान में लगातार बम विस्फोट की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में क्वेट में बम धमाके की घटना सामने आई थी। वहीं अब पेशावर में बम धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में 4 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है। घायल हुए लोग कानून प्रवर्तन अधिकारी बताए जा रहे हैं। चैनल डॉन की रिपोर्ट बताती है कि यह विस्फोट कैपिटल सिटी में हुआ था ताकि सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा सके। दूसरी ओर घटना को लेकर पुलिस अधिकारी मियां सईद ने इस बात की पुष्टि की है। मियां सईद के मुताबिक, इस घटना से पुलिस और सुरक्षाबलों के अधिकारियों को निशाना बनाना था। प्रारंभिक जांचों से पता चला है कि यह विस्फोट जिस उपकरण से हुआ है वह पुलिस वैन के रास्ते में लगाया गया था। उन्होंने कहा घायलों की हालत गंभीर है। सीसीपीओ ने कहा कि घायल की हालत गंभीर है, जिसके बाद बचाव सेवाओं द्वारा उसे पास के एक चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया। घटना के बाद, बड़ी संख्या में सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर नाकाबंदी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मसूद बंगश ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारी घटनास्थल की जांच में लगे हुए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं। इससे पहले 30 सितंबर को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स हेडक्वार्टर के पास की एक सड़क पर भी शक्तिशाली विस्फोट हुआ था जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हुई थी और 32 घायल हो गए थे। बलूचिस्तान में धमाकों की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की और बताया कि सभी घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया है। इस घातक विस्फोट के बाद 8 शव सिविल अस्पताल लाए गए थे। दावान के अनुसार, टेलीविजन और सोशल मीडिया पर उस क्षण की तस्वीरें कैद हो गईं जब विस्फोट इलाके में हुआ। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने भी घटना की निंदा की और इसे आतंकवादी हमला बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और चार हमलावरों को मार गिराया। आगे बोले कि क्वेटा में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि “आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चल रहा है।”    
  • क्या Paytm को टक्कर देगा Amazon App? कंपनी ने Launch किया नया Payment Interface

    क्या Paytm को टक्कर देगा Amazon App? कंपनी ने Launch किया नया Payment Interface

    टेक्नोलॉजी: एमेजॉन पे (Amazon Pay) अब जल्द ही पेटीएम को टक्कर देने जा रहा है। इसका ऐलान खुद कंपनी ने किया है। एमेजॉन पे ने एक नया पेमेंट इंटरफेस ऐप लॉन्च किया है जिसमें आपको एक जगह पर ही सभी पेमेंट्स के मोड्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही आपको एक डैशबोर्ड भी मिलेगा। आप यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ऐमेजॉन पे बैलेंस और ऐमेजॉन पे लेटर सभी ऑप्शन्स को एक ही जगह पर नजर आएंगे।

    पर्सनल रिवॉर्ड्स भी किए गए शामिल

    इस नए फीचर्स में कंपनी ने पर्सनलाइज रिवॉर्ड्स भी जोड़े हैं। यह रिवॉर्ड्स हर ट्रांजेक्शन की वैल्यू को मैक्सिमाइज करेंगे। यूजर्स को इसमें एक नया डैशबोर्ड भी मिलेगा। इस डैशबोर्ड की मदद से आप सभी बिल्स को मैनेज कर सकते हैं। यहां पर आपको बिल और सब्सक्रिप्शन सभी की डिटेल्स मिल जाएंगी। इसके साथ ही आपको रिमाइंडर से लेकर ऑटो पेमेंट तक का भी ऑप्शन मिलेगा। इस अपग्रेड के कारण से यूजर्स आसानी से अपने सभी फाइनेंशियल टास्क पूरा कर पाएंगे।

    ऐेमेजॉन से ही कर पाएंगे एक्सेस

    ऐेमेजॉन पे के इस लेटेस्ट फीचर्स को एक्सेस करने के लिए आपको किसी भी दूसरे ऐप की जरुरत नहीं पड़ेगी। आप इसको ऐमेजॉन ऐप में से ही एक्सेस कर पाएंगे। आप यूपीआई, कार्ड, ऐमेजॉन पे बैलेंस और पे लैटर जैसे सभी फीचर्स को एक ही जगह पर एक्सेस कर पाएंगे। इसके अलावा सभी डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी आसानी से मैच किए जा पाएंगे।

    ऐसे करें एक्सेस

    इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको ऐमेजॉन ऐप पर नजर आ रहे वॉलेट ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा। फिर यहां से आपको कई सारे ऑप्शन्स नजर आएंगे। यहीं पर आपको एक डैशबोर्ड भी दिखेगा। इस डैशबोर्ड पर आपको बिल और सब्सक्रिप्शन की डिटेल्स भी मिल जाएंगी। आप रिमाइंडर और ऑटो पे- भी इसको सेट कर सकते हैं।
  • घर में खून से लथपथ महिला का शव बरामद, देवर पर लगे गंभीर आरोप

    घर में खून से लथपथ महिला का शव बरामद, देवर पर लगे गंभीर आरोप

    बालोदः जिले में दशहरे वाले दिन एक महिला के मर्डर का मामला सामने आया है। घर के अंदर कमरे में उसकी लाश मिली। महिला प्रीति सेमरे (35) अपने 5 साल के बेटे के साथ वार्ड नंबर 17 में रहती थी।

    जानकारी के मुताबिक, प्रीति 100 बिस्तर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग में स्वीपर के पद पर पदस्थ थी। 30 सितंबर को वह अस्पताल में ड्यूटी करने आई थी। 2 दिन बाद घर में लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया है। प्रीति अपने 5 वर्षीय बेटे और मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के समय मां और बेटा गांव गए हुए थे। जब मां घर लौटीं तो अंदर बेटी की लाश देख उनकी चीख निकल गई।

    पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जब घर पर मां और बेटा नहीं होते थे, तो मृतका का देवर अमन सेमरे अक्सर घर आया-जाया करता था। इसी आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, हत्या के पीछे किसका हाथ है। यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस तरह की घटना से डरे हुए हैं।

  • Punjab News: दरिया में बढ़ा पानी का स्तर, फिर से लोगों को सताने लगाने लगा डर

    Punjab News: दरिया में बढ़ा पानी का स्तर, फिर से लोगों को सताने लगाने लगा डर

    अजनालाः अमृतसर के रणजीत सागर बांध से लगभग 37000 से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण दरिया रावी में पानी का स्तर फिर से बढ़ गया है। रावी में पानी के स्तर बढ़ने के कारण इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों में यह डर है कि कहीं पानी फिर से बाढ़ का रूप न ले लें।

    रावी में पानी का स्तर बढ़ने के मद्देनज़र शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन आने वाले गुरुद्वारा समाध बाबा बुद्धा साहिब में शुरू होने वाले अखंड पाठ को रोक दिया गया है ताकि किसी आपात स्थिति में श्री अखंड पाठ साहिब खराब न हो। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के अनुसार दरिया का पानी भले ही बढ़ा है।

    उनका कहना है कि स्थिति कंट्रोल में है। डीसी ने माना कि लोगों में भय का माहौल बना हुआ है कि फिर कभी ऐसी स्थिति ना बन जाए। दूसरी ओर सूत्रों के अनुसार नीचे क्षेत्र के लोगों ने अपना घरेलू सामान फिर से छतों पर रखना शुरू कर दिया है।

  • पंप पर पेट्रोल डालने पर ग्राहक से गड़बड़ी, सील की मशीन, देखें वीडियो

    पंप पर पेट्रोल डालने पर ग्राहक से गड़बड़ी, सील की मशीन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-46 स्थित एक पेट्रोल पंप पर ग्राहक पेट्रोल डालने के दौरान गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जहां ग्राहक ने 2500 रुपए का पेट्रोल पंप से गाड़ी में भरवाया, लेकिन पंप के कर्मी द्वारा गाड़ी में 2200 रुपए का पेट्रोल डाला गया। इस दौरान कर्मी द्वारा 300 रुपए की गड़बड़ी की गई। इस दौरान ग्राहक द्वारा बिल मांगा गया तो कर्मी द्वारा पहले बिल देने को लेकर टाल-मटौल किया गया और कहा गया कि मीटर नहीं चल रहा है, जिसके कारण बिल की पर्ची नहीं निकल रही। हंगामा होने के बाद जब कर्मी द्वार बिल दिया गया तो गड़बड़ी का खुलासा हुआ। पंप पर हंगामा होने के बाद अधिकारियों को गड़बड़ी को लेकर सूचना दी गई।

    जिसके बाद अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करते हुए एक मशीन को प्रशासन ने सील कर दिया। वहीं, इस मामले की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। यह अपनी तरह का पहला मामला है। वहीं, इसके बाद भी प्रशासन एक्टिव हो गया है। साथ ही सारी चीजों पर नजर रखी जा रही है। सेक्टर-45 निवासी शादाब राठी ने मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन-34 में दर्ज करवाई। दरअसल, मामला बढ़ने पर उसने पंप मैनेजर को बुलाकर पूरी बात बताई, लेकिन आरोप है कि मैनेजर ने भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद राठी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। समाजसेवी व आम आदमी पार्टी के नेता शादाब राठी ने बताया कि वे सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-46 के पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे।

    उन्होंने कर्मी को स्पष्ट रूप से 1500 रुपये का तेल डालने को कहा था, लेकिन कर्मी ने जानबूझकर 2500 रुपये का पेट्रोल डाल दिया और बाद में इसे गलती बताकर उनसे पूरी रकम वसूल ली। राठी ने अपने क्रेडिट कार्ड से भुगतान तो कर दिया लेकिन जब उन्होंने मशीन से निकला बिल मांगा तो कर्मी सकपका गया और बोला कि मशीन खराब है। राठी का कहना है कि जब उन्होंने मशीन की रीडिंग दिखाने को कहा तो कर्मियों ने टालमटोल शुरू कर दी और इधर-उधर बात को घुमाने लगा। इसके चलते उन्होंने मैनेजर को बुलाने की मांग की लेकिन वहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, नारेबाजी भी हुई। अंत में उन्होंने पुलिस को 112 नंबर पर कॉल कर मौके पर बुलाया।

    पुलिस ने भी शिकायत को सही माना। राठी ने पंप के खिलाफ लिखित में शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने चंडीगढ़ प्रशासन के कानूनी माप विज्ञान विभाग के अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने भी जांच की। विभाग के इंस्पेक्टर ललित मोहन ने जांच की और गड़बड़ी सही पाए जाने पर संबंधित मशीन को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप पर अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियमों के तहत इस पर जुर्माना लगाया जाएगा, जिसकी न्यूनतम राशि 10 हजार से शुरू होती है। अगर जुर्माना अदा नहीं किया गया तो आगे कड़ी कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।