World Smile Day: खुलकर हंसने से लंबी होगी उम्र, Stress भी हो जाएगा दूर

Written by

in

सेहत: हर साल अक्टूबर महीने के पहले शुक्रवार वाले दिन वर्ल्ड स्माइल डे मनाया जाता है। इस साल यह दिन 3 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इसको मनाने की शुरुआत 1999 में हुई थी। अमेरिका के कलाकार हार्वे बॉल ने इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। हार्वे वो शख्स थे जिन्होंने मशहूर स्माइली फेस डिजाइन किया था। उनका ऐसा मानना था कि मुस्कान इंसान की सबसे बड़ी ताकत है और इसको पूरी दुनिया में फैलाना चाहिए। इसी कारण से उन्होंने वर्ल्ड स्माइल डे की नींव रखी थी ताकि लोग कम से कम एक दिन खुलकर मुस्कुराएं और दूसरों को भी मुस्कुराने का मौका दें। परंतु आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और थकान हर किसी की जिंदगी में परेशानी बन चुके हैं। ऐसे माहौल में मुस्कुराना और भी जरुरी हो जाता है। मुस्कुराना न सिर्फ आपको अच्छा महसूस करवाता है बल्कि इससे हमारे दिमाग और शरीर को भी कई फायदे होते हैं। यह हमारे दिमाग और शरीर के लिए थेरेपी जैसा काम करता है। सिर्फ 5 मिनट खुलकर हंसने से आपके शरीर और मन को कई फायदे होंगे। तो चलिए जानते हैं मुस्कुराने के 5 फायदे।

दिमाग रहेगा एक्टिव

न्यूरोसाइंस के अनुसार, जब आप हंसते हैं तो इस दौरान दिमाग डोपमाइन, एंड्रोफिन और सेरेटोनिन रिलीज करता है। ये नैचुरल मूड बूस्टर है जो आपकी चिंता कम करेगा और आपको पॉजिटिव सोचने में मदद करेगा।

उम्र होगी लंबी

2010 में वेन स्टेट यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में यह सामने आया है कि जो लोग बहुत ज्यादा मुस्कुराते हैं वे औसतन सात साल ज्यादा जीते हैं।

तनाव होगा दूर

कई वैज्ञानिक रिसर्च यह बताती है कि मुस्कुराने से दिमाग में हैप्पी हॉर्मोन यानी की एंडोर्फिन रिलीज करता है। एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होने से स्ट्रेस कम होगा और मूड भी तुरंत अच्छा हो जाएगा।

इम्यूनिटी होगी मजबूत

मुस्कुराने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत बनेगी। इससे आपका शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए ज्यादा एक्टिव हो जाएगा।

मांसपेशियां होगी एक्टिव

जब आप सच्चे दिल से हंसते हो तो चेहरे की कई मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं। जायगोमैटिक और ऑर्बिक्युलरिस ओकुली मांसपेशियां भी इससे एक्टिव हो जाती हैं। यही कारण है कि जब आप दिल से हंसते है तो आपके होंठ नहीं बल्कि आंखे भी चमक जाती है। ऐसे में मुस्कान सिर्फ आपके चेहरे का ही भाव नहीं है। यह हमारे दिमाग और शरीर को स्वस्थ रखने वाली नैचुरल दवाई भी है। इसी कारण एक्सपर्ट्स भी रोज कम से कम कुछ मिनट खुलकर हंसने की सलाह देते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *