गाजा पर Donald Trump के पीस प्लान को मिला PM Modi का साथ, Israel ने भी दी प्रतिक्रिया

Written by

in

नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा बनाए गए पीस प्लान को राजनीतिक नेताओं का समर्थन मिल चुका है। अब शांति प्रयासों पर बड़ी प्रगति के संकेत भी मिल रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप के इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बंधकों की रिहाई का एक जरुरी कदम है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा है कि – ‘हम राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं क्योंकि गाजा में शांति प्रयास निर्णायक प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं’। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘बंधकों की रिहाई के संकेत का एक बड़ा कदम है। भारत टिकाऊ और न्यायपूर्ण शांति के सभी प्रयासलों का मजबूती के साथ समर्थन करता रहेगा’। सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी ही नहीं बल्कि कई अन्य वैश्विक नेता भी ट्रंप की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने ट्रंप की योजना का समर्थन किया है। पीएम एंथनी अल्बनीज ने ट्रंप की योजना का समर्थन करते हुए कहा कि – ‘ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रपति ट्रंप की योजना में हुई प्रगति का स्वागत करता है। हमास को तुरंत हथियार डालकर बाकी बंधकों को रिहा कर देना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया अपने साझेदारों के साथ युद्ध खत्म करने और न्यायपूर्ण और टिकाऊ समाधान की दिशा में प्रयासों का समर्थन जारी रखेगा’।

ये है ट्रंप का पीस प्लान

शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि हमास स्थायी शांति के लिए तैयार हो चुका है। उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रुप से इजरायल से गाजा पर हमले तुरंत रोकने का आह्वान किया है। हमास ने योजना के कुछ हिस्सों का स्वागत किया है परंतु कुछ प्रावधानों पर असहमति जताते हुए अतिरिक्त बातचीत की मांग रखी है। संगठन का कहना है कि सभी 48 बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है। योजना के अनुसार, स्थायी युद्धविराम लागू होने के 72 घंटे के अंदर बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा। इसके बदले में 2,000 से ज्यादा फिलिस्तानी सुरक्षा बंदियों और मारे गए गाजावासियों के शवों को भी सौंपा जाएगा। इसके साथ ही इजरायल गाजा से पहले चरण में वापसी करेगा।

इजरायल ने दी प्रतिक्रिया

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने भी इस योजना के अंतर्गत प्रतिक्रिया दी है। शनिवार को देर रात जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि – इजरायल ट्रंप की योजना के पहले चरण की तत्काल कार्यवाही के लिए हम तैयार हैं। इसके अंतर्गत सभी बंधकों को रिहा किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *