Blog

  • पंजाबः Gun Point पर व्यक्ति से 62 लाख रुपए लूटकर लुटेरे हुए फरार

    पंजाबः Gun Point पर व्यक्ति से 62 लाख रुपए लूटकर लुटेरे हुए फरार

    अमृतसरः शहर में लगातार बढ़ रही क्राइम की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बनना शुरू हो गया है। शहर में आए दिन लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं बीते दिन गोली चलने का मामला भी सामने आया था। वहीं बीते दिन गांव महल बाईपास में 62 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है।

    इस मामले में को लेकर मिली शिकायत को लेकर एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा ने कहा कि बख्तावर सिंह शेरगिल निवासी गांव घरिंडा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उससे गाड़ियों में सवार लुटेरे 62 लाख लूटकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि वह खेती और जिम का काम करता है। बीते दिन गांव महल बाईपास के पास 2 गाड़ियों में सवार लुटेरों उससे लाखों रुपए छीनकर फरार हो गए।

    बख्तावर सिंह शेरगिल ने बताया कि वह बैंक से 62 लाख रुपये निकाल कर ला रहा था कि कुछ अज्ञात लोग दो गाड़ियों में आये और पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होने कहा कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि पीड़ित ने यह पैसे क्यों निकाले थे। 

  • पंजाब : घरों में आए पानी के चलते लोग 4 दिनों से धुसी बांध पर रहने को हुए मजबूर, देखें वीडियो

    पंजाब : घरों में आए पानी के चलते लोग 4 दिनों से धुसी बांध पर रहने को हुए मजबूर, देखें वीडियो

    गुरदासपुर :  धुसी बांध पर पाड पड़ने के बाद कई गांवों में पानी ने अपना कहर मचाया हुया है। कुछ लोग तो अपने घर बार छोड़ कर राहत कैंपों में चले गए है। कई लोग अभी भी अपने घरों के पास धुसी के किनारे 4 दिनों से बैठे हुए है। इनके साथ हमारी टीम ने विशेष तौर पर बात की तो उन्होंने बताया कि हम बिना बिजली पानी के अपने घरों के पास जो के पानी में डुबे हुई है इनके पास धुसी पर ही बैठे हुए है। लोगों का कहना था कि सरकारी की और से हमारी कोई मदद नहीं की गई।

    हम लोग परमात्मा के आसरे ही यहां बैठ कर पानी के कम होने का इंतजार कर रहे है। लोगों का कहना है के इतनी गर्मी और बिना बिजली पानी के हम लोग इस धुसी बाद पर कई दिनों से रह रहे है, हमारे पशु काफी तो पानी में बह गई है और कुछ मर गए है और बाकी जो बचे है उनकी और अपने घरों की रक्षा भी करनी पड़ रही है। इस लिए हम लोग सरकार से मांग करते है कि जो हमारा जो नुकसान हुया है उसकी भारभाई की जाए और हमारे रहने के लिये कोई पुख्ता इंत्जाम किए जाए।

  • कोटकपूरा पुहंचे  विश्व विख्यात गुरु महा मंडलेश्वर श्री कमलानंद गिरी जी महाराज,  देखें वीडियो

    कोटकपूरा पुहंचे विश्व विख्यात गुरु महा मंडलेश्वर श्री कमलानंद गिरी जी महाराज, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : श्री मोहन कल्याण आश्रम में विश्व विख्यात गुरु महा मंडलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरी जी महाराज पुहंचे। जहां उनके अनुयायियों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनका आने का प्रयोजन हर बरस की तरह कल 10 दिन की राम चरित्र मानस कथा का आरंभ किया जाएगा। जिसमें लोगों को बढ़ चढ़ कर पहुंचने की अपील की।

    वही महा मंडलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरी जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की आज हम यहां पुहंचे है 10 दिन के प्रवास के लिए जहा 10 दिन भगवान राम चरित्र मानस कथा का विख्यान किया जाएगा जो आज के दौर में अति जरूरी हो चुका है। जहां विश्व मे भूकम्प, बाढ़ ओर पहाड़ों का अनायास घिरना कहि ना कहि लोगों में आध्यात्मिक की कमी और भगवान की आराधना दिल से ना करना है। उन्होंने लोगों को आध्यात्मिक से जुड़ने की अपील की।

  • पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में CBI ने दर्ज किया केस

    पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में CBI ने दर्ज किया केस

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल-2022 के 1334 पदों पर भर्ती मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआइ) ने केस दर्ज कर लिया है। सीबीआइ ने वीरवार की सुबह 11 बजे अज्ञात आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 505(2) और 34 के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में 16 अप्रैल 2022 जिला सोलन स्थित तहसील अर्की के गांव मनोल निवासी गौरव कुमार ने पोस्ट के जरिए सीबीआइ को जानकारी दी थी। इस शिकायत पत्र में गौरव कुमार के अलावा अन्य भी लिखा हुआ है। इस एफआइआर की अनुमति सीबीआइ के एसपी डॉ. नवदीप सिंह बराड़ ने दी। इसकी कॉपी हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव, डायरेक्टर जरनल ऑफ पुलिस और सोलन के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को भेजी गई हैं।

    बहुचर्चित हिमाचल पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीसरी एफआईआर दर्ज कर ली है। ये एफआईआर स्पेशल क्राइम ब्रांच चंडीगढ़ में दर्ज की गई है। तीसरी एफआईआर अज्ञात लोगों के खिलाफ षड्यंत्र फैलाने के आरोप में सोलन के अर्की पुलिस थाना के तहत दर्ज किए गए मामले को आधार बनाते हुए दर्ज की गई है। इससे पहले दर्ज मामलों में जालसाजी और षड़यंत्र रचने के आरापों के तहत दर्ज किया गया था। पहले दर्ज एफआईआर में प्रारंभिक जांच में 4 आरोपी बनाए थे। जिनमें नूरपुर देवभराडी के मुनीष कुमार को दोनों दर्ज की गई एफआईआर में आरोपी बनाया है। एक एफआईआर में मुनीश कुमार के अलावा नूरपुर के सुनील को जबकि दूसरी एफआईआर में तीन आरोपियों में दो अन्य आरोपी फतेहपुर खटियाड़ी का मनी चौधरी और गगल के भडियारा के गौरव को बनाया गया।

    इस संबंध में सीबीआई कई पुलिस अधिकारियों से पूछताछ और उनसे प्रश्नावली भी ले चुकी है। प्रदेश सरकार ने 18 मई 2022 को पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई से जांच करवाने का फैसला लिया और इस संबंध में पत्र लिखा था। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने 181 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद तीन चार्जशीट दायर की। पुलिस थाना गगल में 91 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के बाद एलडी सीजेएम कोर्ट कांगड़ा में चार्जशीट दाखिल की गई थी। एक चार्जशीट स्टेट सीआईडी के पुलिस थाना भराड़ी में दर्ज की गई जिसमें 61 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। पुलिस थाना अर्की में दर्ज किए गए केस में 29 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई।

  • पंजाबः PRTC बस को रोककर युवकों ने की तोड़फोड़

    पंजाबः PRTC बस को रोककर युवकों ने की तोड़फोड़

    बठिंडाः जिले के गांव बहमन दीवाना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात गांव के पास अज्ञात लोगों ने PRTC बस को रोककर बस में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। हालांकि इस घटना के दौरान बस क्षतिग्रस्त हो गई है लेकिन किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बठिंडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    PRTC यूनियन ने पुलिस को बताया- वारदात करने आए एक युवक को पहचान लिया था, जोकि गांव बहमन दीवाना का ही रहने वाला निकला। प्राथमिक जांच में पता चला कि उक्त युवक बस न रोके जाने से नाराज थे, जिसके चलते उन्होंने बस में तोड़फोड़ की। पीआरटीसी बस चालकों ने तोड़फोड़ के खिलाफ प्रदर्शन किया। चालकों ने उक्त आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पीड़ित बस चालक ने आरोपियों पर बैग छीन कर फरार होने के भी आरोप लगाए हैं।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    अमृतसर: जिले में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं देर रात करीब 12 बजे शिवपुरी जंडियाला गुरु के नजदीक 2 मोटरसाईकिलों पर सवार 4 अज्ञात हथियारबंद लोगों द्वारा एक युवक पर उसके घर के बाहर गोलियां चला दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक रामशरण उर्फ बाबा पुत्र अजीत सिंह को 5 गोलियां लगी। उसे परिजनों द्वारा श्री गुरु रामदास अस्पताल अमृतसर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जंडियाला गुरु गौशाला रोड निवासी रामशराण के तौर पर हुई है। मृतक की पत्नी मनी ने पुलिस को बताया कि पति रामशरण मजदूरी करते थे।

    रात को वह अपनी छोटी बेटी को लेकर अपने भाई सतपाल सिंह के घर वार्ड नंबर 7 में गए हुए थे। वह कार HR02-P-2842 जैन में वापस घर आ गए। कार की आवाज सुन कर उन्होंने दरवाजा खोला। मनी के अनुसार, अभी पति कार में ही थे और 3 साल की बेटी भी गोद में थी, तभी 4 युवक 2 मोटर साइकिलों पर आए। 2 युवकों के हाथों में पिस्टल थीं। हमलावरों ने बिना देखे ही उनके पति पर गोलियां चला दी। जब मोटर साइकिल सवारों ने पिस्टलें तानी, रामशरण समझ गया था कि वे उसे मारने आए हैं। मनी के अनुसार, पति ने तुरंत अपनी बेटी को कार के फर्श पर लेटा दिया। अन्यथा गोलियां उसे भी लग जातीं। 

    गोलियां चलने की आवाज सुनकर उसे शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।पड़ोसियों की मदद से रामशरण को अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक रामशरण की पत्नी मनी ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका पति पहले बुरी संगत में पड़ गया था, जिसके कारण वह कई गलत लोगों से जुड़ हुआ था। उन्हीं में से एक ने आज उसके पति को गोली मार दी। पुलिस ने मनी के बयानों के आधार पर 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या करने और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

  • इस एक्टर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, 25 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    इस एक्टर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, 25 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    नई दिल्ली : हाल के दिनों में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कार्डियक अरेस्ट की वजह से कई मौतें हुई है। दिल का दौरा पड़ने से जान गंवाने वालों में पॉपुलर कन्नड़ स्टार पुनीथ राजकुमार भी शामिल थे। उनके निधन की खबर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। वहीं अब एक और यंग एक्टर की कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदी और तमिल टीवी एक्टर पवन सिंह का महज 25 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से शुक्रवार, 18 अगस्त को निधन हो गया। पवन की मौत उनके मुंबई स्थित घर में हुई है।

    पवन कर्नाटक के मांड्या जिले के रहने वाले थे कथित तौर पर, पवन का शव मुंबई से उनके पैतृक स्थान मांड्या लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। कर्नाटक से होने के बावजूद वह काम के सिलसिले में अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते थे। वह हिंदी और तमिल के कई सीरियल्स में काम कर चुके थे। वहीं पवन की अचानक मौत से उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। हालांकि अभी तक एक्टर की मौत की डिटेल्स को लेकर कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं दी गई है, सिवाय इस फैक्ट के कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

    मांड्या विधायक एचटी मंजू, पूर्व विधायक केबी चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री केसी नारायण गौड़ा, पूर्व विधायक बी प्रकाश, टीएपीसीएमएस के अध्यक्ष बीएल देवराजू, कांग्रेस नेता बुकानाकेरे विजया रामेगौड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बी नागेंद्र कुमार, जेडीएस नेता अक्कीहेब्बालू रघु, युवा जनता दल के राज्य महासचिव कुरुबाहल्ली नागेश और कई अन्य लोगों ने पवन की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

  • पंजाबः फिर से सरहदी क्षेत्रों में बढ़ना शुरू हुआ सतलुज का पानी, बढ़ीं लोगों की चिंता

    पंजाबः फिर से सरहदी क्षेत्रों में बढ़ना शुरू हुआ सतलुज का पानी, बढ़ीं लोगों की चिंता

    फाजिल्काः हिमाचल में आई बाढ़ के कारण पंजाब के हालात एक बार फिर से खराब होने शुरू हो गए है। वहीं शुक्रवार देर रात से सरहदी गांव में बढ़ रहे पानी के चलते लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कांवांवाली पुल से लगभग 1 फीट नीचे तक पानी बह रहा था और सड़के बिल्कुल साफ थी। लेकिन, शनिवार सुबह की तस्वीर पूरी तरह से बदली हुई नजर आई। जहां पानी पुल तक पहुंचकर पुल के ऊपर से बहने के लिए तैयार है। वही, सड़कें भी पानी से लबा-लब भर गई है। जिस कारण दोपहिया वाहन से आना जाना तो मुश्किल हो गया है, जबकि लगातार बढ़ रहे पानी के चलते लोग अपने घरों का सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने शुरू हो चुके हैं।

    पानी की मौजूदा स्थिति की बात करें तो वीरवार को फिरोजपुर हुसैनीवाला से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसका असर साफ तौर शुक्रवार को देखने को मिला। जबकि शुक्रवार दोपहर के समय 2 लाख 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। शनिवार को जो पानी पहुंच रहा है, वह वीरवार को छोड़ा गया पानी था, जबकि शुक्रवार को छोड़ा गया पानी आज दोपहर तक पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। मौजूदा स्थिति की बात करें तो कावांवाली पुल से दूसरी तरफ के 12 गांव इस बाढ़ के पानी से प्रभावित है, जबकि पुल से दूसरी तरफ की सड़कें पानी से लबालब भर गई है। हालात यह है कि दोपहिया वाहन भी पानी में बंद हो रहे हैं।

    सुबह करीब 8 बजे सरकारी स्कूल झंगड़ भैणी में जाने के लिए अध्यापकों व स्टाफ का एक वाहन कावांवाली पुल के पास पहुंचा। लेकिन आगे काफी पानी जमा होने के कारण इस सबंधी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जा रही है। सभी पुल पर ही अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान सामान लेकर जा रहे गांव राम सिंह वाली भैणी निवासी ने बताया कि पानी उनके घरों तक पहुंच गया है, जिस कारण वह अपने सामान को अपने रिश्तेदारों के यहां लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 40 दिन हो गए हैं लेकिन पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा। लगातार तीसरी बार पानी ने सरहदी गांव में मार की है। जिसके चलते बार-बार सामान उठाकर ले जाने के कारण वह काफी परेशान हैं।

  • विमान में हुई पायलट की मौत,  इमरजेंसी लैंडिंग

    विमान में हुई पायलट की मौत, इमरजेंसी लैंडिंग

    नई दिल्ली : विमान हवा में हो और पायलट की तबीयत बिगड़ जाए ऐसे कई मामले सामने आएं है। ऐसी स्थिति में को-पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई है। लेकिन ताजा मामला और अधिक डराने वाला है। दरअसल 271 यात्रियों के साथ मियामी से चिली की कमर्शियल फ्लाइट में जो हुआ वह किसी ने नहीं सोचा था। दरअसल यहां विमान के पायलट की उड़ान के बीच ही मौत हो गई। उड़ान के कमांडर, 56 वर्षीय इवान अंदाउर रात लगभग 11 बजे विमान के वाशरूम में गए।

    यहां बाथरूम के भीतर ही गिरकर अचानक उनकी मौत हो गई। बाद में मालूम हुआ कि इवान को हार्टअटैक आया था। बाथरूम में इस हादसे की खबर लगते विमान के सह-पायलटों ने पनामा सिटी के टोकुमेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। यहां जांच के बाद मेडिकल टीम ने साफ कर दिया कि इवान की मौत हो गई है।

    विमान के उतरते समय यात्रियों में से दो डॉक्टरों के साथ इसाडोरा नाम की एक नर्स पायलट की सहायता के लिए दौड़ी। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पनामा सिटी में विमान के उतरने के बाद पायलट को मृत घोषित कर दिया गया।

  • पंजाब : चुनावों से पहली सुखबीर बादल ने कसी कमर, मान सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब : चुनावों से पहली सुखबीर बादल ने कसी कमर, मान सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में चुनावों से पहले एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कमर कसनी शुरू कर दी है। हाल ही में बीते दिन सुखबीर बादल ने जालंधर में शिरोमणि अकाली सयुंक्त में सुखदेव सिंह ढींडसा को झटका देते हुए गुरचरण सिंह चन्नी को अकाली दल में दोबारा शामिल करवाया था। जिसके बाद आज मोगा में उन्होंने संजीत सिंह सन्नी गिल को मोगा का हल्का इंचार्ज बनाया, जबकि बरजिंदर सिंह बराड़ को धर्मकोट का हल्का इंचार्ज बनाया।

    इस मौके भारी गिनती में अकाली दल के वर्कर पहुंचे। जिनके साथ सुखबीर बादल ने आगामी चुनावों को लेकर बातचीत की। इस प्रोग्राम के बाद सुखबीर बादल बाल कृष्णबाली के घर पहुंचे। सुखबीर सिंह बादल ने आप पार्टी पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की ओर से सर्व समिति से चुनी जाने वाली पंचायतों को 5 लाख की अलग से ग्रांट देने का जो फैसला किया गया है उस मामले को लेकर मान सरकार पर निशाना साधा है।

    उन्होंने कहा कि इस तरह के कई वायदे उन्होंने पहले भी किए और झूठ भी बोले है। उन्होंने कहा की अभी तक बाड़ पीड़ितो की हुई फसलों का कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया है। सरकार नें 6800 रुपए प्रति एकड़ देने का वायदा भी किया था वो भी अभी तक पूरा नहीं किया। किसानों की जमीनों की ग्रदावरी तक नही हुई तो पंचायतों को जो सर्व समिति से बनेगी उनको कहा से देंगे।